Categorized | लखनऊ.

गरीबो का हक छीनने वालो की खैर नही जांच पूरी होने के बाद सब जेल के अंदर होंगे - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 03 April 2019 by admin

भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए मोदी का दोबारा आना जरूरी

मोदी सरकार में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का बढ़ा सम्मान

मोदी के खिलाफ बना गठबंधन लक्ष्यविहीन गठबंधन है

श्रावस्ती/लखनऊ 03 अप्रैल 2019, आज भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रावस्ती में विजयलक्ष्मी किसान सम्मेलन को संबोधित किया। श्रावस्ती से भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्र के पक्ष में जनमानस से वोटों देने की अपील भी की। श्री केशव प्रसाद ने कहा कि ये चुनाव केवल सांसद बनाने का चुनाव नहीं है बल्कि मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है।
श्री केशव प्रसाद ने कहा कि विरोधी दलों का गठबंधन लक्ष्य विहीन गठबंधन है,श्री केशव ने कहा कि विरोधी दलों का लक्ष्य केवल मोदी जी को हटाना है, विरोधी दलों का लक्ष्य गरीबी हटाना नही, भ्रष्टाचार को समाप्त करना नही, आतंकवाद का अंत करना नही, बेरोजगारी के खिलाफ जंग छेड़ना नहीं बल्कि सिर्फ मोदी जी को हटाओ, यही विपक्षियों का लक्ष्य है।
श्री केशव प्रसाद जी ने कहा पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान क्या होता था ये किसी से छिपा नही है देश में 8 करोड़ से भी अधिक लोग फर्जी नामों से बेईमानी पूर्वक गरीबों, किसानों, नौजवानों के हक का एक लाख करोड़ रुपए से भी अधिक का पैसा हड़प लेते थे। तमाम बेईमानों के नाम से वेतन जा रहा था, पेंशन जा रही थी, गैस सिलेंडर ब्लैक में जा रहे थे, सब्सिडी का पैसा जा रहा था, आवास का पैसा जा रहा था लेकिन जब जांच की गई तो पता चला कि सच्चाई में यह लोग सिर्फ कागज पर थे, वास्तव में नहीं थे। जिनके पास यह पैसा जा रहा था वही लोग नाराज हैं, वही गठबंधन कर रहे हैं तथा जनता को गुमराह कर रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ भाजपा की सरकार आने के बाद जांच की जाएगी।
श्री केशव प्रसाद ने कहा कि बहुत से अपराधी बेल पर घूम रहे हैं ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए। यदि मोदी जी प्रधानमंत्री बनते हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ जांच होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। श्री केशव कहा कि 23 मई को जब श्री मोदी जी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे तो शायद तिहाड़ जेल भी छोटी पड़ जाएगी और एक नई जेल बनवानी पड़े।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in