Archive | April 24th, 2019

भाजपा परिवार में शामिल

Posted on 24 April 2019 by admin

लखनऊ 24 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी रही श्रीमती प्रेमा अवस्थी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्णय तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सबका साथ-सबका विकास के कार्यो एवं नीतियों में आस्था प्रकट करने वाली श्रीमती प्रेमा अवस्थी को भाजपा परिवार में शामिल होने पर हम उनका स्वागत करते है। श्रीमती अवस्थी का प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने भाजपा पट्टिका पहिनाकर अभिनंदन किया।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री त्रिवेदी ने कहा कि -
sudhanshu-trivedi
ऽ लोकसभा चुनाव के तीन चरण हो चुके है, हर चरण के बाद उत्तरोत्तर भाजपा और श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जनता का जनमानस प्रबल होता हुआ दिखाई पड़ रहा है।
sudhanshu-trivedi-in-upऽ लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटे 300 के पार पहुंचेंगी, यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
ऽ उत्तर प्रदेश में तीन चरणों के चुनाव के बाद तीनों दलो के हौसले पस्त होते हुए दिख रहे है।
ऽ पहले चरण के बाद विपक्ष के अनर्गल और व्यक्तिगत बयान सामने आने लगे थे।
ऽ दूसरा चरण समाप्त होने के बाद ईवीएम का विषय जिस तरह से विपक्ष ने उठाने की कोशिश की और तीसरे चरण के बाद विपक्ष द्वारा ईवीएम का मुद्दा शीर्ष स्तर से उठाया जाने लगा, यह उनकी अवश्यंभावी पराजय की स्वीकारोक्ति है।
ऽ विपक्ष द्वारा पराजय के लिए अभी से ईवीएम का बहाना खोजने का आधार सामने आ रहा है।
ऽ भाजपा बिहार, दिल्ली, गोरखपुर, फूलपुर, कैराना, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि में चुनाव हारी तब विपक्ष की नजर में ईवीएम ठीक थी, अब अचानक विपक्ष को ईवीएम में गड़बड़ी नजर आने लगी। इसका मतलब सबकुछ ठीक है, विपक्ष को अपनी पराजय नजर आने लगी है इसलिए विपक्ष इस तरह के बहाने गढ़ रहा है।
ऽ सपा-बसपा अपनी जमीन बचाने के लिए चुनाव मैदान में है तथा कांग्रेस अपनी हैसियत बचाने के लिए चुनाव मैदान में है।
ऽ चार महीने पहले कांग्रेस ने तीन राज्य जीते थे और कांग्रेस ने बड़े गर्व से कहा था कि बड़ा परिवर्तन नजर आ रहा हैं लेकिन कांग्रेस की उत्तर प्रदेश मंे वह हालत हो गई कि गठबंधन उन्हें उत्तर प्रदेश में तीन सीटे देने को राजी नहीं हुआ।
ऽ सरकार बनाने के लिए सिर्फ भारतीय जनता पार्टी चुनाव मैदान में है।
ऽ उत्तर प्रदेश की सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में विकास के शानदार कार्य तथा कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार किया। किसानों, श्रमिकों एवं निर्धन वर्गो के कल्याण की योजनाओं को बनाकर उन्हंे क्रियान्वित किया। जिससे गरीबों, किसानों, दलितो और मजदूरों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हुई और उनका सामाजिक स्तर भी ऊंचा उठा।
ऽ मोदी जी के नेतृत्व में भारत के स्वरूप को बदलने का जो अभियान चल रहा है उसको उ0प्र0 में योगी सरकार के द्वारा बल मिला है।
ऽ उ0प्र0 की जनता राजनीतिक दृष्टि से बहुत विवेकशील है। जनता इस बात को भलीभांति समझती है कि कौन-कौन किस कारण से चुनाव मैदान में है। जनता सशक्त भारत बनाने के लिए सकारात्मक दृष्टि से भाजपा को वोट करेगी।
ऽ शत्रुघन सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है और लखनऊ में आकर उन्हें पीएम मटेरियल अखिलेश यादव में दिखने लगा। अभी तक गठबंधन सहयोगी ही राहुल जी की नेतृत्व क्षमता पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे थे लेकिन अब तो कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने ही उनके नेतृत्व पर सवालिया निशान लगा दिया हे।
ऽ अखिलेश यादव कहते है कि उ0प्र0 से ही प्रधानमंत्री होगा। मैं उन्हें आश्वस्त करता हूॅ कि उ0प्र0 से ही पीएम है और उ0प्र0 से वही पीएम रहेंगे।
ऽ विपक्ष का आधार विहीन गठबंधन, चेहरा विहीन नेतृत्व और दिशा विहीन गति है।
ऽ विपक्ष किसी भी दशा में देश व प्रदेश को सही दिशा में ले जाने में सक्षम नहीं है।

Comments (0)

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के नामांकन जुलूस में मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्री रहे शामिल

Posted on 24 April 2019 by admin

रविकिशन और निरहुआ सांसद बनेंगे तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बन सकेगी - योगी आदित्यनाथ

dr-mahendra-nath-pandey-nomination-in-chaudaliपांच साल में किये गए कार्यों के बारे में बताने के लिए प्रकाशित पुस्तिका का भी विमोचन हुआ

भोजपुरी के स्टार दिनेश लाल निरहुआ और रविकिशन को मुंबई से लाकर यहां चुनाव लड़ा रहे हैं

किसानों को लागत का डेढ़ गुना देने का काम मोदी सरकार ने किया है

भाजपा सत्ता में आते ही साकार करेगी दीन दयाल जी का सपना - केशव प्रसाद मौर्य

चंदौली में महेन्द्र नाथ जी ने बहाई है विकास की गंगा - योगी

chandauli-mahendra-nath-panedy
लखनऊ 24 अप्रैल 2019, आपार जनसमर्थन और जनता में भारी उत्साह के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली के सांसद प्रत्याशी डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज विशाल रोड-शो करके अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डा0 पाण्डेय के नामांकन से पूर्व आयोजित विशाल जनसभा में उमड़े जनसैलाब ने डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा विगत पांच वर्षों में चंदौली संसदीय क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यो पर अपनी मोहर लगाई। समाज के हर वर्ग से जुड़े लोगों की भागेदारी डा0 पाण्डेय के नामांकन में दिखाई पड़ी।
चंदौली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेंद्र नाथ पांडेय का नामांकन कराने से पहले बुधवार डेढ़ बजे मुख्यालय पर डेढ़ किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई। वहीं इसी दौरान एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया गया। आयोजित सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश और प्रदेश में जो विकास का दौर शुरू हुआ है उसे रुकना नहीं चाहिए। इसे निरंतर चलते रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे होने के बाद देशभर में मोदी जी की लहर है। पिछले दो वर्षों के दौरान प्रदेश सरकार की किसी भी योजना की सर्वाधिक योजनाएं आपकी चंदौली जनपद में ही आई हैं। उन्होंने डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की भी जमकर प्रशंसा की। इससे पहले चंदौली में पांच साल में किये गए कार्यों के बारे में बताने के लिए प्रकाशित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुस्तक को पढ़ने पर समझ आएगा कि डॉ. पांडेय ने जनता के लिए बहुत काम किया है। यहां पर लगभग 30 हजार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, 3 लाख से अधिक गरीबों को शौचालय, डेढ़ लाख से अधिक गरीबों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि डॉ. पांडेय ने एक लाख से अधिक परिवारों को इस संसदीय क्षेत्र में रसोई गैस के निशुल्क कनेक्शन भी उपलब्ध कराए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ और रविकिशन को मुंबई से लाकर यहां चुनाव लड़ा रहे हैं। यहां से ये दोनों सांसद बनेंगे तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी फिल्म सिटी बनेगी। पूरी तरह चंदौली और महेंद्र नाथ पांडेय पर केंद्रित भाषण के दौरान सीएम ने अपनी और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी सिलसिलेवार बताया। धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली के किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को लागत का डेढ़ गुना देने का काम मोदी सरकार ने किया है। इस बार जब तक सभी किसानों का गेहूं क्रय नहीं कर लेंगे तब तक खरीद चलती रहेगी। 1-1
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डा0 महेंद्रनाथ पाण्डेय जी ने जिस तरह से विकास का काम किया है। उसको उन्होंने किताबी रूप देकर बता दिया है कि वह अपने क्षेत्र के लिए कितना प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यह धरती दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की कर्मस्थली है। यह लोग कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन उस समय यह काम पूरा नहीं हो पाया। अब मोदी सरकार इसे आगे बढ़कर हटाने जा रही है। इसके हटते ही वहां पर भी विकास अलग रफ्तार पकड़ लेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाकर ही गरीबी पर विजय प्राप्त हो सकती है और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए आप लोगों को फिर से भाजपा सरकार को चुनना होगा। गठबंधन और कांग्रेस ने भारत में किस तरह से भ्रष्टाचार करके देश को खोखला करने का काम किया है, उससे आप सभी लोग अवगत है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर विपक्ष हार के डर से ईवीएम मशीन का रोना रोने लगा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से अपील की आप लोग 19 मई को एक बार फिर से कमल के फूल का बटन दबाकर डा0 महेंद्रनाथ पाण्डेय जी को जीताकर देश के सबसे बड़ी पंचायत में दूसरी बार भेजिए।
अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मा. नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2019 में जो सरकार केन्द्र में बनेगी वह लोक कल्याण के कार्यो को और तेजी से आगे बढ़ायेंगी। उन्होंने कहा मा. नरेन्द्र मोदी जी गरीबी हटाओं के संकल्प के साथ काम कर रहे है। जबकि विपक्ष मोदी हटाओं के नारे पर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि आपका एक-एक वोट तय करेगा कि पीएम कौन बनेगा। श्री आशीष पटेल ने डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि डा0 पाण्डेय की जीत क्षेत्र के विकास की जीत होगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने कहा कि तीन चरणों में भाजपा जीत चुकी है। अब विपक्ष पूरी तरह से हताश हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने छोटे से गांवों में रहने वाले व्यक्ति का भी खाता खुलवाकर विकास की योजनाओं को लाभ सीधे गरीब तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के लिए इतना काम किया है, जिसकी वजह से इस बार भी घर-घर मोदी जी बस चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद जिस तरह से मोदी जी ने बालाकोट में हमला कराया है, उससे आंतकवादियों के हौसले पस्त हो चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय के बारे में उन्होंने कहा कि यहां से जीतकर गए और चंदौली का नाम उन्होंने ऊंचा करने का काम किया। 1-2
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली सांसद प्रत्याशी डा0 महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि आज मैं भाषण देने के लिए नहीं आया हूं बल्कि आप लोगों को अपने काम बताने आया हूं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में हमने क्या काम किया है, उसको किताबी रूप दिया गया है। इसमें बड़े 108 कार्यों के बारे में बताया गया। उन्होंने अपील की कि एक बार फिर से आप लोग मुझे चुनकर संसद में भेजिए, मुझसे जितना हो सकेगा उससे ज्यादा काम करने का काम करूंगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चैहान, अनिल राजभर, अनुपमा जायसवाल, नीलकंठ तिवारी, गिरीश यादव, जय प्रकाश निषाद, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, सलिल विश्नोई और आजमगढ़ के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, विधायक साधना सिंह, सुशील सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष दर्शना सिंह, यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैंन वीरेन्द्र तिवारी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा चैधरी सहित कई अन्य जनप्रतिनिध, पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Comments (0)

प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी 25 अप्रैल को करेंगे काशी में रोड शो

Posted on 24 April 2019 by admin

मोदी जी बांदा में करेंगे विजय संकल्प रैली को सम्बोधित
लखनऊ 24 अप्रैल 2019, प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को अपरान्ह 2ः45 बजे वाराणसी पहुंचेगें। अपरान्ह 3 बजे पण्डित मदनमोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो के दौरान जनता के बीच पहुंचेगे। मा. मोदी जी वाराणसी में रोड शो के दौरान लंका, अस्सी, भदैनी, सोनारपुरा, मदनपुरा, जंगमबाड़ी, गोदोलिया आदि क्षेत्रों में होतेे हुए दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे।
पार्टी की ओर से रोड शो की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। वाराणसी संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओ से भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी समर्थक, मतदाता, भारी संख्या में रोड शो में भाग लेंगे और मोदी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत और सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ आगे बढेगें। काशी फिर तैयार है अपने बेटे को ऊर्जा और आशीर्वाद देने के लिये।
प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी इससे पूर्व बुंदेलखण्ड में सुबह 11 बजे कृषि विश्वविद्यालय प्रागंण, बांदा में विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2019
M T W T F S S
« Mar   May »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in