Categorized | लखनऊ.

प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी 25 अप्रैल को करेंगे काशी में रोड शो

Posted on 24 April 2019 by admin

मोदी जी बांदा में करेंगे विजय संकल्प रैली को सम्बोधित
लखनऊ 24 अप्रैल 2019, प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को अपरान्ह 2ः45 बजे वाराणसी पहुंचेगें। अपरान्ह 3 बजे पण्डित मदनमोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो के दौरान जनता के बीच पहुंचेगे। मा. मोदी जी वाराणसी में रोड शो के दौरान लंका, अस्सी, भदैनी, सोनारपुरा, मदनपुरा, जंगमबाड़ी, गोदोलिया आदि क्षेत्रों में होतेे हुए दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे।
पार्टी की ओर से रोड शो की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। वाराणसी संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओ से भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी समर्थक, मतदाता, भारी संख्या में रोड शो में भाग लेंगे और मोदी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत और सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ आगे बढेगें। काशी फिर तैयार है अपने बेटे को ऊर्जा और आशीर्वाद देने के लिये।
प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी इससे पूर्व बुंदेलखण्ड में सुबह 11 बजे कृषि विश्वविद्यालय प्रागंण, बांदा में विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in