प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के नामांकन जुलूस में मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्री रहे शामिल

Posted on 24 April 2019 by admin

रविकिशन और निरहुआ सांसद बनेंगे तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बन सकेगी - योगी आदित्यनाथ

dr-mahendra-nath-pandey-nomination-in-chaudaliपांच साल में किये गए कार्यों के बारे में बताने के लिए प्रकाशित पुस्तिका का भी विमोचन हुआ

भोजपुरी के स्टार दिनेश लाल निरहुआ और रविकिशन को मुंबई से लाकर यहां चुनाव लड़ा रहे हैं

किसानों को लागत का डेढ़ गुना देने का काम मोदी सरकार ने किया है

भाजपा सत्ता में आते ही साकार करेगी दीन दयाल जी का सपना - केशव प्रसाद मौर्य

चंदौली में महेन्द्र नाथ जी ने बहाई है विकास की गंगा - योगी

chandauli-mahendra-nath-panedy
लखनऊ 24 अप्रैल 2019, आपार जनसमर्थन और जनता में भारी उत्साह के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली के सांसद प्रत्याशी डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज विशाल रोड-शो करके अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डा0 पाण्डेय के नामांकन से पूर्व आयोजित विशाल जनसभा में उमड़े जनसैलाब ने डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा विगत पांच वर्षों में चंदौली संसदीय क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यो पर अपनी मोहर लगाई। समाज के हर वर्ग से जुड़े लोगों की भागेदारी डा0 पाण्डेय के नामांकन में दिखाई पड़ी।
चंदौली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेंद्र नाथ पांडेय का नामांकन कराने से पहले बुधवार डेढ़ बजे मुख्यालय पर डेढ़ किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई। वहीं इसी दौरान एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया गया। आयोजित सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश और प्रदेश में जो विकास का दौर शुरू हुआ है उसे रुकना नहीं चाहिए। इसे निरंतर चलते रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे होने के बाद देशभर में मोदी जी की लहर है। पिछले दो वर्षों के दौरान प्रदेश सरकार की किसी भी योजना की सर्वाधिक योजनाएं आपकी चंदौली जनपद में ही आई हैं। उन्होंने डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की भी जमकर प्रशंसा की। इससे पहले चंदौली में पांच साल में किये गए कार्यों के बारे में बताने के लिए प्रकाशित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुस्तक को पढ़ने पर समझ आएगा कि डॉ. पांडेय ने जनता के लिए बहुत काम किया है। यहां पर लगभग 30 हजार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, 3 लाख से अधिक गरीबों को शौचालय, डेढ़ लाख से अधिक गरीबों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि डॉ. पांडेय ने एक लाख से अधिक परिवारों को इस संसदीय क्षेत्र में रसोई गैस के निशुल्क कनेक्शन भी उपलब्ध कराए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ और रविकिशन को मुंबई से लाकर यहां चुनाव लड़ा रहे हैं। यहां से ये दोनों सांसद बनेंगे तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी फिल्म सिटी बनेगी। पूरी तरह चंदौली और महेंद्र नाथ पांडेय पर केंद्रित भाषण के दौरान सीएम ने अपनी और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी सिलसिलेवार बताया। धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली के किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को लागत का डेढ़ गुना देने का काम मोदी सरकार ने किया है। इस बार जब तक सभी किसानों का गेहूं क्रय नहीं कर लेंगे तब तक खरीद चलती रहेगी। 1-1
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डा0 महेंद्रनाथ पाण्डेय जी ने जिस तरह से विकास का काम किया है। उसको उन्होंने किताबी रूप देकर बता दिया है कि वह अपने क्षेत्र के लिए कितना प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यह धरती दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की कर्मस्थली है। यह लोग कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन उस समय यह काम पूरा नहीं हो पाया। अब मोदी सरकार इसे आगे बढ़कर हटाने जा रही है। इसके हटते ही वहां पर भी विकास अलग रफ्तार पकड़ लेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाकर ही गरीबी पर विजय प्राप्त हो सकती है और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए आप लोगों को फिर से भाजपा सरकार को चुनना होगा। गठबंधन और कांग्रेस ने भारत में किस तरह से भ्रष्टाचार करके देश को खोखला करने का काम किया है, उससे आप सभी लोग अवगत है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर विपक्ष हार के डर से ईवीएम मशीन का रोना रोने लगा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से अपील की आप लोग 19 मई को एक बार फिर से कमल के फूल का बटन दबाकर डा0 महेंद्रनाथ पाण्डेय जी को जीताकर देश के सबसे बड़ी पंचायत में दूसरी बार भेजिए।
अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मा. नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2019 में जो सरकार केन्द्र में बनेगी वह लोक कल्याण के कार्यो को और तेजी से आगे बढ़ायेंगी। उन्होंने कहा मा. नरेन्द्र मोदी जी गरीबी हटाओं के संकल्प के साथ काम कर रहे है। जबकि विपक्ष मोदी हटाओं के नारे पर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि आपका एक-एक वोट तय करेगा कि पीएम कौन बनेगा। श्री आशीष पटेल ने डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि डा0 पाण्डेय की जीत क्षेत्र के विकास की जीत होगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने कहा कि तीन चरणों में भाजपा जीत चुकी है। अब विपक्ष पूरी तरह से हताश हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने छोटे से गांवों में रहने वाले व्यक्ति का भी खाता खुलवाकर विकास की योजनाओं को लाभ सीधे गरीब तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के लिए इतना काम किया है, जिसकी वजह से इस बार भी घर-घर मोदी जी बस चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद जिस तरह से मोदी जी ने बालाकोट में हमला कराया है, उससे आंतकवादियों के हौसले पस्त हो चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय के बारे में उन्होंने कहा कि यहां से जीतकर गए और चंदौली का नाम उन्होंने ऊंचा करने का काम किया। 1-2
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली सांसद प्रत्याशी डा0 महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि आज मैं भाषण देने के लिए नहीं आया हूं बल्कि आप लोगों को अपने काम बताने आया हूं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में हमने क्या काम किया है, उसको किताबी रूप दिया गया है। इसमें बड़े 108 कार्यों के बारे में बताया गया। उन्होंने अपील की कि एक बार फिर से आप लोग मुझे चुनकर संसद में भेजिए, मुझसे जितना हो सकेगा उससे ज्यादा काम करने का काम करूंगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चैहान, अनिल राजभर, अनुपमा जायसवाल, नीलकंठ तिवारी, गिरीश यादव, जय प्रकाश निषाद, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, सलिल विश्नोई और आजमगढ़ के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, विधायक साधना सिंह, सुशील सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष दर्शना सिंह, यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैंन वीरेन्द्र तिवारी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा चैधरी सहित कई अन्य जनप्रतिनिध, पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in