Categorized | लखनऊ.

‘पाकिस्तान आज दुनिया भर में गुहार लगाता फिर रहा है कि मेरी जान बचा लो - योगी आदित्यनाथ

Posted on 06 April 2019 by admin

पहली बार चीन की सेना को डोकलाम से पीछे हटना पड़ा

जब जब जवानों को डोकलाम में धमकाने की कोशिश की, तब-तब मोदी सरकार ने उसे अपनी ताकत दिखाई

कांग्रेस सरकार में असम में रोजी-रोटी की समस्या खड़ी होती थी

असम की बदहाली के लिए बदरुद्दीन अजमल जिम्मेदार, कांग्रेस ने उसके साथ किया गठबंधन

लखनऊ 06 अप्रैल 2019, भिठौली (असम)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होजई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब-जब चीन ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की या फिर हमारे जवानों को डोकलाम में धमकाने कोशिश की, तब-तब मोदी सरकार ने उसे अपनी ताकत दिखाई है। हर बार हमारे जवानों ने सीमा पर चीन को करारा जवाब दिया है। पहली बार चीन की सेना को डोकलाम से पीछे हटना पड़ा है।
योगी आदित्यनाथ के मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जमकर जय श्री राम और भारत माता की जय के नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान जनसभा में आए लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। सीएम योगी ने असम में केंद्र सरकार की तमाम बड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी ने बिना किसी भेदभाव के हर तबके के लोगों को तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया कराई है। जिनमें आवास, शौचालय, आयुष्मान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी कई कल्याणाकारी योजनाएं शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर पूर्वी राज्यों में भारत सरकार का कोई मंत्री नहीं आता था। लेकिन मोदी जी की सरकार में उत्तर पूर्व के आठों राज्यों में केंद्र सरकार के मंत्रियों ने उन राज्यों में जाकर सरकार की योजनाओं को हर महिला, हर युवा, हर किसान तक पहुंचाने का काम किया। कांग्रेस की सरकार के वक्त महीनों-महीनों तक यहां नाकेबंदी होती थी, लोग परेशान होते थे। यहां कही अलगाववाद था, कही उग्रवाद था तो कहीं अराजकता थी। लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी होती थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर पूर्वी राज्य कांग्रेस मुक्त हो चुका है, लेकिन आज भी कांग्रेस के लोग बार-बार उन्हीं गलतियों को दोहरा रहे है। जिनके कारण कांग्रेस की ये दुर्गति हुई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश से भागकर केरल की एक सीट पर नामांकन किया है। वहां न तो तिरंगा था, न तो पंजा था वहां सिर्फ मुस्लिम लीग का चांद तारों वाला हरा झंडा था।
उन्होंने कहा कि असम की बदहाली के लिए जो बदरुद्दीन जिम्मेदार रहा है और उसके साथ भी कांग्रेस ने गठबंधन करके एक बार फिर सुरक्षा मे सेंध लगाने का काम किया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ और आपकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली नीतियों का आपको मुंहतोड़ जवाब देना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस के पास असम के पूर्व मुख्यमंत्री और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के समर्थन के बाद भी उन्हें प्रत्याशी नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकारों ने असम के लोगों के हकों पर कुठाराघात करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब पाकिस्तान हमारे सैनिकों का सिर काट कर ले जाता था लेकिन आज मोदी जी प्रधानमंत्री हैं तो पाकिस्तान आज दुनिया भर में गुहार लगाता फिर रहा है कि मेरी जान बचा लो।
यह मोदी जी का नेतृत्व है कि आज हमारी सेना सर्जिकल स्ट्राइक कर म्यांमार में घुस कर आतंकियों के कैंपों को नष्ट करती है तो वहीं पाकिस्तान में घुसकर पाकिस्तान में बने आतंकी कैपों को भी ध्वस्त करती है। पाकिस्तान आज अपने पापों की सजा पा रहा है। आज कांग्रेस और बदरुद्दीन की भाषा एक ही हो गई है। आज दोनों एक ही स्वर में बोलकर भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार आतंकियों को बिरयानी खिलाती थी लेकिन आज उन्हें गोली और गोला खिलाया जाता है।
आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार आतंकियों को जवाब दे रही है।
मोदी जी ने भारत का गौरव दुनिया के अंदर बढ़ाया है। कांग्रेस सरकार के वक्त विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर पर थी, लेकिन आज हमारी अर्थव्यवस्था 6वें नंबर पर है जो प्रधानमंत्री मोदी जी के बड़ी उपलब्धि है। मोदी जी का टारगेट भारत की अर्थव्यवस्था को तीसरे नंबर पर लाने की है। जिसमे हम इस बार भी सफल होंगे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ये जितने भी विपक्षी दल है वो सब अपने परिवार के लिए जीते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता देश के लिए जीता है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in