Categorized | लखनऊ.

जनता ने महामिलावटी गठबंधन को खारिज कर दिया - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 20 April 2019 by admin

लखनऊ 20 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कई प्रमुख नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि पूरे देश में मा. श्री नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता ने भाजपा से गठबंधन कर लिया है। दूसरी तरफ विपक्षी दलों के महामिलावटी गठजोड़ का परिणाम है कि कांग्रेस का जो प्रत्याशी बिहार में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात करता है वही उ0प्र0 में आकर मुलायम और अखिलेश की शान में कसीदे पढ़ता है और उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की बात करता है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि पहले दो चरणों के चुनाव के बाद ही यह तय हो गया है कि जनता ने महामिलावटी गठबंधन को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह मोदी लहर का ही परिणाम है कि सपा-बसपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे है। डा0 पाण्डेय ने कहा उ0प्र0 में सपा और कांग्रेस अपनी पुरानी सीटों पर भी हारेगी और बसपा के हिस्से में फिर से जीरो होगा।04
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डा0 घनश्याम अनुरागी (जालौन), श्रीमती रीना चैधरी, पूर्व सांसद (लखनऊ), समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सदस्य विधान परिषद भरत त्रिपाठी (सीतापुर), पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मछलीशहर शिव प्रकाश मिश्रा (प्रतापगढ़), लोकदल के प्रदेश महासचिव आरपीएस चैहान (सीतापुर) व नगर पंचायत अध्यक्ष कप्तानगंज श्रीमती आभा गुप्ता (कुशीनगर) ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दु संगठन प्रयाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र दुबे सत्या ने अपने संगठन की तरफ से लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन व सहयोग करने का पत्र भी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को सौंपा।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी (अवध क्षेत्र) व क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in