Archive | May 16th, 2018

मशहूर संगीतकार खय्याम साहब ने फिल्म इंडस्ट्री के ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज’ को डेढ़ लाख का चेक डोनेट किया

Posted on 16 May 2018 by admin

मुंबई। ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज’ के अध्यक्ष बी एन तिवारी,जनरल सेक्रेटरी अशोक दूबे और उनके पदाधिकारियों द्वारा सोमवार १४ मई २०१८ को उनके ऑफिस कार्तिक काम्प्लेक्स,अँधेरी (वेस्ट),मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें ‘कभी कभी मेरे दिल ख्याल आता है’,'तेरे चेहरे से नज़र नहीं हटती’,'दिल चीज़ क्या है’,जिसे फ़िल्मी गीतों को अपने मधुर संगीत में सँवारने वाले पद्मभूषण से सम्मानित मशहूर संगीतकार खय्याम साहब और उनकी बीवी ने जगजीत कौर ने फिल्म इंडस्ट्री के जरुरतमंदो के लिए डेढ़ लाख का चेक अपनी ‘केपीजे चैरिटेबल ट्रस्ट’ की तरफ से फेडरेशन को डोनेट किया। जोकि पिछले तीन वर्षों से डोनेट करते आ रहे है। इस अवसर पर भजन सम्राट अनूप जलोटा,’फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड एलाइड मज़दूर यूनियन’ के जनरल सेक्रेटरी गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव उर्फ़ संजू,’सिने एंड आर्टिस्ट्स एसोसिएशन’ (सिन्टा) के जनरल सेक्रेटरी सुशांत सिंह और इत्यादि के मुख्य अतिथि थे। और फिल्म से सम्बंधित २२ यूनियनों के पधाधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज’ के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने कहा,”हम लोग खय्याम साहब के शुक्रगुजार है जोकि फिल्म इंडस्टी के लोगो के बारे में सोचते है। ऐसी सोच सभी को भगवान दे। हमलोग चाहते है कि खैय्याम साहब का आशीर्वाद हमेशा हमलोगो पर बना रहे और वे हमेशा यहाँ आकर हमलोगो का हौसला बढ़ाये,पैसे ना भी मिले तो भी चलेगा।”

इस अवसर पर खय्याम साहब ने कहा,”हमें फिल्म इंडस्ट्री ने इतना कुछ दिया,अब हमलोगो ने सोचा अब फिल्म इंडस्ट्री को वापस किया जाय।इसलिए यह कदम उठाया है और हमेशा फेडरेशन को हर वर्ष डेढ़ लाख रुपये मिलता रहेगा।हमलोग चाहते है कि और लोग आगे आये और फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ करे।हम लोग रहे या ना रहे लेकिन हमारा ट्रस्ट चलता रहेगा और लोगों की मदद करता रहेगा हमारे बाद हमारी पूरी प्रॉपर्टी और जूलरी को कॅश में बदलकर ट्रस्ट उसे फिक्स डिपोसिट कर देगा और उससे जो फायदा मिलेगा उसमे से वर्ष ५ लाख प्रधानमंत्री कोष में, कुछ महाराष्ट्र मुख्यमन्त्री कोष में और इंडस्ट्री के जरूरतमंद लोगो को १० से २० हज़ार रुपये जीवन में एक बार मदद ट्रस्ट की तरफ से किया जाएगा।”

इस अवसर पर फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड एलाइड मज़दूर यूनियन’ के जनरल सेक्रेटरी गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव और ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज’ के जनरल सेक्रेटरी अशोक दूबे ने बताया कि हमलोग फेडरेशन को फिर से मज़बूत बनाने का प्रयास कर रहे है,निर्माताओं को भी विश्वास दिलाया है कि हमलोग एक है और हमलोग को साथ मिलकर चलना है एक दूसरे के बिना अधूरे है।

इस अवसर पर खय्याम साहब और उनकी बीवी ने जगजीत कौर,अनूप जलोटा,बी एन तिवारी,अशोक दूबे, किशन शर्मा,गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव उर्फ़ संजू,सुशांत सिंह के अलावा फेडरेशन के सीनियर वाईस प्रेसिडेंड फ़िरोज़ खान (राजा भाई),वाईस प्रेसिडेंड संगम उपाध्याय, मज़दूर यूनियन के शरफुद्दीन मोहम्मद,राकेश मौर्या तथा फिल्म से सम्बंधित २२ यूनियनों के पदाधिकारी जैसे कि राम चौधरी, चावला, राज सुर्वे,पिंकी मोरे,फ़िरोज़ भाई,धरम अरोरा,इमरान मर्चेंट,सुरेंद्र श्रीवास्तव, कुंदन गोस्वामी,अशोक पांडे,हिमांशु भट्ट,आशफाक खोपेकर,हनीफ भाई,मुन्ना भाई,सुलेखा इत्यादि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणसी में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।

Posted on 16 May 2018 by admin

वाराणसी/लखनऊ 16 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणसी में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लेने के बाद दुर्घटना में घायल हुए लोगों को देखने बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचे। डा0 पाण्डेय ने घायलों का हाल-चाल पूंछा तथा डाक्टरों से भी घायलों के विषय में चर्चा की। डा0 पाण्डेय ने इस ह्नदयविदारक घटना में मृतकों को श्रद्धाजंलि देते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। डा0 पाण्डेय ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से हताहतों के परिजनों की हर संभव मदद करने के लिए कहा है और साथ ही उन्होंने पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा काशी की जनता द्वारा किए गये राहत कार्यो में उनके सेवा भाव की सराहना की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर संभव मदद पहुंचाने का कार्य किया है और स्वयं मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का कुछ ही घंटों में दुर्घटना स्थल पर पहुंचना सरकार की संवेदनशीलता को व्यक्त करता है। जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे राहत एवं बचाव कार्य संतोषजनक है।4
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र चंदौली के जनपद वाराणसी के अन्तर्गत भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा 24 मई को कैथी में गंगा तट पर श्री मार्कण्डेय महोत्सव प्रस्तावित था, जिसमें फिल्म जगत के अन्य प्रख्यात कलाकारों के साथ ही फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी का सुप्रसिद्ध दुर्गा नृत्य नाटिका का आयोजन होना था। इस दुखद त्रासदी के कारण श्री मार्कण्डेय महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणसी में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।

Posted on 16 May 2018 by admin

news2वाराणसी/लखनऊ 16 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणसी में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लेने के बाद दुर्घटना में घायल हुए लोगों को देखने बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचे। डा0 पाण्डेय ने घायलों का हाल-चाल पूंछा तथा डाक्टरों से भी घायलों के विषय में चर्चा की। डा0 पाण्डेय ने इस ह्नदयविदारक घटना में मृतकों को श्रद्धाजंलि देते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। डा0 पाण्डेय ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से हताहतों के परिजनों की हर संभव मदद करने के लिए कहा है और साथ ही उन्होंने पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा काशी की जनता द्वारा किए गये राहत कार्यो में उनके सेवा भाव की सराहना की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर संभव मदद पहुंचाने का कार्य किया है और स्वयं मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का कुछ ही घंटों में दुर्घटना स्थल पर पहुंचना सरकार की संवेदनशीलता को व्यक्त करता है। जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे राहत एवं बचाव कार्य संतोषजनक है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र चंदौली के जनपद वाराणसी के अन्तर्गत भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा 24 मई को कैथी में गंगा तट पर श्री मार्कण्डेय महोत्सव प्रस्तावित था, जिसमें फिल्म जगत के अन्य प्रख्यात कलाकारों के साथ ही फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी का सुप्रसिद्ध दुर्गा नृत्य नाटिका का आयोजन होना था। इस दुखद त्रासदी के कारण श्री मार्कण्डेय महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है।

Comments (0)

पर्यटन मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने नवाबगंज पक्षी विहार का किया औचक निरीक्षण

Posted on 16 May 2018 by admin

पर्यटन मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने नवाबगंज पक्षी विहार का किया औचक निरीक्षण
पक्षी विहार के प्रवेश और निकास गेट को चैड़ा किया जाये
परिवहन विभाग की लम्बी दूरी की बसों का नवाबगंज पक्षी विहार में ठहराव बिन्दु बनाने का होगा प्रयास e0a4aae0a4b0e0a58de0a4afe0a49fe0a4a8-e0a4aee0a482e0a4a4e0a58de0a4b0e0a580-e0a4aae0a58de0a4b0e0a58b2
-प्रो. रीता बहुगुणा जोशी
सुरेन्द्र अग्निहोत्री ,लखनऊः 16 मई, 2018
प्रदेश की पर्यटन मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री अखण्ड प्रताप सिंह के साथ नवाबगंज पक्षी विहार, उन्नाव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पक्षी विहार के प्रांगण, कमरे, रेस्टोरेन्ट एवं शौचालयों की साफ-सफाई का निरीक्षण कर संतोषजनक पाया। उन्होंने रेस्टोरेन्ट में तैयार व्यंजनों का स्वयं चख कर गुणवत्ता परीक्षण किया।]
प्रो. जोशी ने उ0प्र0 के पर्यटन को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बनाये जाने की प्रदेश सरकार की मंशा का उल्लेख करते हुए पक्षी विहार को और सुन्दर एवं सुविधासम्पन्न बनाये जाने की चर्चा की। उन्होंने पक्षी विहार के क्रीड़ा स्थल को विकसित करने तथा प्रवेश और निकास गेट को चैड़ा करने का निर्देश दिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि लम्बी दूरी की बसों का ठहराव बिन्दु नवाबगंज पक्षी विहार बनाए जाने के लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री से वार्ता की जायेगी तथा वैकल्पिक ऊर्जा विभाग द्वारा सोलर पैनल लगाने, वन विभाग के सहयोग से प्रांगण में फूलदार वृक्ष लगवाने का शीघ्र ही प्रयास किया जायेगा।
पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री अखण्ड प्रताप सिंह ने पर्यटन मंत्री को विभाग द्वारा सड़क किनारे स्थापित किए गए रेस्टोरेन्ट की व्यवस्था से अवगत कराया। रेस्टोरेन्ट में ‘‘टेक-अवे-फूड’’ व्यवस्था के तहत यात्री 9415233453, 9415013039 तथा 9415532510 पर अपना आर्डर बुक कराकर अपनी यात्रा सुगम बना सकते हैं।

Comments (0)

मस्जिद के नाम पर बन रही अवैध दुकानें के निर्माण को रोकने की मांग

Posted on 16 May 2018 by admin

हिन्दू महासभा ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद क्षेत्र में स्थित जनाना पार्क में हरी मस्जिद के नाम पर बनायी जा रही अवैध दुकानों के मामले में अखिल भारत हिन्दू महासभा कूद गयी है। इस मामले में पार्टी ने आन्दोलन की चेतावनी देते हुये आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जनानापार्क में मस्जिद के नाम पर हो रहे अवैध निर्माण रूकवाने और ध्वस्तीकरण की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शिशिर चतुर्वेदी, महादेव सिंह, रामनरेश श्रीवास्तव सहित कई लोग शामिल थे। दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि नियामत उल्ला रोड स्थित जनाना पार्क से सटी जमीन पर एक मस्जिद है, उसी की आड़ में नमाज पढ़ाने वाला हसन बहादुर उर्फ सन्ने पुत्र असद बहादुर उसी के बगल में जनानापार्क की जमीन पर हरी मस्जिद के नाम पर नयी मस्जिद की जगह बताकर अवैध दुकानें बना रहा है, जबकि यह पार्क महिलाओं और बच्चों के लिये है। जिसकी दीवाल भी तोड़कर अलग से गेट लगा दिया है। हिन्दू महासभा के नेताओं ने मांग की है कि पूरे पार्क की पैमायश कराकर अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ कड़ी काररवाई की मांग की है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2018
M T W T F S S
« Apr   Jun »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in