Archive | May 10th, 2018

पोखरण परमाणु परिक्षण की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा उ0प्र0 भर में युवा शक्ति सम्मेलन आयोजित करेगा

Posted on 10 May 2018 by admin

लखनऊ 10 मई 2018, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि दिनांक 11 मई को परमाणु परिक्षण की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर सांगठनिक जिलो मंे युवा शक्ति सम्मेलन और शाक्ति के संचार के रूप में सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।
श्री यदुवंश ने बताया कि युवा मोर्चा कल से प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों में युवा शक्ति सम्मेलन आयोजित करेगा। कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री मोदी सरकार के कार्र्याे को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री पं0 अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में किए गये लोक कल्याण आम जन तक पहुंचाएगा।
श्री यदुवंश ने बताया कि श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने 11 मई 1998 को पोखरण में परमाणु परीक्षण कर देश को दुनिया के सामने सबसे शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में प्रदर्शित करने का काम किया था। जिसकी वजह से दुनिया के तमाम शक्तिशाली देशों ने भारत पर ढेरों प्रतिबंध लगा दिये थे। भारत पर आर्थिक प्रतिबद्ध लगने के बाद भी देश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ता रहा।
श्री यदुवंश ने बताया कि उसी दौरान श्री अटल बहारी बाजपेयी जी ने पूरे भारत को सड़क के जाल से जोड़ने का काम किया था। जिसके चलते कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सम्पूर्ण भारत में सड़क मार्ग में आवागमन सुगम बना दिया।

Comments (0)

निगम के अध्यक्ष बी0एल0 वर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया

Posted on 10 May 2018 by admin

लखनऊः 10 मई, 2018
यू0पी0 स्टेट कंस्ट्रक्शन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लि0, (पूर्ववर्ती उ0प्र0 समाज कल्याण निर्माण निगम लि0) के अध्यक्ष पद पर बी0एल0 वर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया हैै।गौरतलब है कि भाजपा बृजक्षेत्र अध्यक्ष के पद बी0एल0 वर्मा ने महत्वपूर्ण ढग से कार्य किया जिसें कारण बृजक्षेत्र में भाजपा को अच्छी खासी सफलता मिली थी।
बी0एल0 वर्मा के कार्यभार ग्रहण करने की जानकारी निगम के मुख्य महाप्रबन्धक अजय कुमार श्रीवास्तव ने दी है।

Comments (0)

हथकरघा निगम एवं यूपिका को और प्रभावी बनाया जायेगा-सत्यदेव पचैरी

Posted on 10 May 2018 by admin

वस्त्रोद्योग मंत्री ने आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं सरकारी कार्यालयों में
हथकरघा उत्पादों की आपूर्ति कराने के दिए निर्देश
लखनऊ: 10 मई, 2018
प्रदेश के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री श्री सत्यदेव पचैरी ने कहा है कि हथकरघा निगम एवं यूपिका को और प्रभावी बनाया जायेगा। इन निगमों के उत्पादों की बिक्री को बढ़ाने के लिए उपयोगी कार्य योजना तैयार किये जाने की निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हथकरघा वस्त्रों के खपत की भारी सम्भावाएं हैं। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केन्द्रों और विभिन्न सरकारी कार्यालयों में हथकरघा उत्पादों की आपूर्ति के प्रयास किये जायं, ताकि निगम की आय में वृद्धि हो सके और हथकरघा बुनकरों की आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सके।
श्री पचैरी आज विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में हथकरघा निगम एवं यूपिका के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का हथकरघा वस्त्रों की विभिन्न क्षेत्रों का काफी मांग है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभाग एवं शासकीय नियंत्रणाधीन उपक्रमों, निगमांे, प्राधिकरणों, परिषदों तथा स्वायत्तशासी संस्थाओं को हथकरघा इकाइयों द्वारा उत्पादित वस्त्रों की आपूर्ति के भी प्रयास किये जाने चाहिए। इसके लिए वस्त्रों की क्रय अनिवार्यता संबंधी जारी पूर्व आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।
वस्त्रोद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार की सकारात्मक पहल के चलते उ0प्र0 हैण्डलूम कारपोरेशन एवं यूपिका की बिक्री में बढ़ोत्तरी हुई है। पहली बार हैण्डलूम कारपोरेशन एवं यूपिका मुनाफे में आई हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दरी एवं साड़ी आदि की सप्लाई निगमों के माध्यम से हो, इसके लिए हर स्तर से प्रयास किया जाय। साथ ही आश्रम पद्धति विद्यालयों में ड्रेस की सप्लाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा जाय।
अपर मुख्य सचिव, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग श्री मुकुल सिंघल ने मंत्री जी को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। यू0पी0 हैण्डलूम एवं यूपिका की बिक्री बढ़ाने के हर स्तर से प्रयास किया जायेगा।
बैठक में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के अलावा विभिन्न जनपदों के वेण्डर भी मौजूद थे।

Comments (0)

सरकार अपराधियों के हाथ का खिलौना बन गयी - अखिलेश यादव

Posted on 10 May 2018 by admin

लखनऊ 10 मई 2018, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज इलाहाबाद मंे एक वकील की सरेआम हत्या, प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था का प्रमाण है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को रक्तरंजित कर दिया है। प्रदेश की जनता भय के माहौल में घुटन महसूस कर रही है और इस सरकार से मुक्ति के लिए छटपटा रही है। सरकार अपराधियों के हाथ का खिलौना बन गयी हैै। 10-05-b
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद में आज दिन दहाड़े जिस तरह से एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गयी यह जताता है कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ है। मेरठ में नरेन्द्र गुर्जर को हिरासत मे ंबर्बर तरीके से प्रताड़ित किये जाने और फर्जी इनकाउटंर से हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है।
इसी सप्ताह रायबरेली के लालगंज कोतवाली के पूरे लालू मजरे टिकरान गांव में भाजपा नेता मुकेश प्रजापति की हत्या जैसी घटनायें जंगलराज का उदाहरण है। कानपुर देहात के रसूलाबाद स्थित सलतगंज के गयाराम नेवादा गांव में गुरूवार को रोहित उर्फ पंडित की हत्या कर दी गयी। बहराईच के महसी तहसील के मैकूपुरवा गांव के किसान जगदीश यादव ने कर्ज में डूबकर आत्महत्या कर ली। फुरसतगंज के धिंगई का पुरवा गांव निवासी अब्दुल सत्तार की गेहूं खरीद केंद्र में भूखे प्यासे लाईन में लगने से मृत्यु हो गई। इलाहाबाद के नवाबगंज में निजी स्कूल के बुजुर्ग प्रबंधक अब्दुल रफीक की पीट पीटकर हत्या, फूलपुर नगर पंचायत के भाजपा सभासद पवन केसरी की गोली मारकर हत्या, सहारनपुर में दलित नेता के भाई सचिन वालिया की गोली मारकर हत्या की घटनाएं भाजपा के लिए कलंक है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हत्याआंे की ़मानों आंधी आ गयी है। अराजकता चरम पर है। कानून व्यवस्था उपहास बन गयी है। सरकार अपराध नियंत्रण में अपनी विफलताआंे को छिपाने के लिए फर्जी इनकाउटंर का सहारा ले रही है। निर्दोष लोगो का उत्पीड़न हो रहा है। इस सरकार में भाजपा नेताओं का भी जानमाल सुरक्षित नही है। राज्य की भाजपा सरकार को फर्जी इनकाउटंरों की जांच के साथ जिन लोगों की निर्मम हत्या हुई है और जिन किसानों ने कर्ज से त्रस्त होकर आत्महत्या की ह,ै उनके आश्रितों को 50-50 लाख रूपये प्रत्येक की आर्थिक सहायता के साथ आवास और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देनी चाहिए।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रदेश की छवि को बदलने का कार्य किया है - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 10 May 2018 by admin

लखनऊ 10 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद अपने संकल्प ‘न भ्रष्टाचार न गुण्डाराज’ पर पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। आज प्रदेश मंे संगठित अपराधों में भारी कमी आयी है। प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बनाने में प्रदेश की पुलिस पूरी गम्भीरता से कार्य कर रही है। प्रदेश पुलिस महानिदेशक पूरे प्रदेश भर में लगातार प्रवास कर पुलिस तंत्र को सक्रिय कर रहे है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने ने कहा कि पूर्व की सरकारों में पुलिस थाने भ्रष्टाचार और राजनैतिक हस्तक्षेप के केन्द्र हो गये थे, आज प्रदेश की पुलिस पूर्ण रूप में दबाव मुक्त है। प्रदेश की पुलिस के सराहनीय कार्य की आज विपक्ष भी तरीफ करने को मजबूर है। पिछले दिनों हाथरस जनपद में सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर चोरी की घटना में शामिल अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और खुद श्री सुमन ने हाथरस के पुलिस अधीक्षक को सम्मानित करने का कार्य किया।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि आज प्रदेश में योग्यता और जबावदेही के आधार पर सक्षम अधिकारियों को सभी स्तरों पर नियुक्ति हो रही है। पुलिस विभाग के पुनर्गठन ने प्रदेश को दंगा और भयमुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश की पुलिस आज स्वाभिमान के साथ प्रदेश वासियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। प्रदेश में पुलिस का खौफ अपराधियों में पैदा हुआ है। प्रदेश में अपराधी अपराध छोड़ने को विवश हो रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश के पुलिस तंत्र की राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है। जिसका सकारात्मक परिणाम भी आना प्रारम्भ हुआ है। प्रदेश के विकास को गति मिल रही है। आज अनेकों वैश्विक कम्पनियां प्रदेश में निवेश को इच्छुक है। प्रदेश में निवेश के माध्यम से रोजगार उपलब्ध होगा।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी स्वयं कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की समस्याएं पूरे करने के लिए हर संभव प्रयास भी कर रहे है। पुलिस के रिक्त पदों को भरने की कवायद भी प्रारम्भ हुई है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2018
M T W T F S S
« Apr   Jun »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in