Archive | August 28th, 2017

प्रधानमंत्री ने की ‘मन की बात‘

Posted on 28 August 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को सुनने के लिए पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

man-ki-bat-photoकार्यक्रम में मा0 प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात‘ कार्यक्रम सें जहां करोड़ो लोग जुडे़ हैं वही लाखों की संख्या में ऐसे लोग हैं जो अपने सुझाव हमारे साथ साझा करते हैं। 29 अगस्त को पूरा देश राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाता हैं हम चाहते हैं, हमारी नई पीढ़ी खेल से जुड़े, खेल हमारे जीवन का हिस्सा बनें, हमारी ये तरूणाई खेल के मैदान में भी दिखाई देनी चाहिए।

उन्होंने त्यौहारों की चर्चा करते हुए कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है त्यौहार भी को किसानों और प्रकृति से जोडते हुए इसे अद्भुद बताया, श्री गणेश उत्सव की चर्चा करते हुए गणेश उत्सव तथा ओणम की शुभकामनाएं भी दी। प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छता ही सेवा मंत्र के साथ गांधी जयंती मनाने की बात कही।

प्रधानमंत्री जी ने आस्था के नाम पर हो रही हिंसा पर भी अपनी मन की बात में कड़ा रूख अपनाया तथा आस्था के नाम पर हिंसा करने वालों को आगाह भी किया। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी, आस्था के नाम पर कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को भी नहीं है चाहे वो धार्मिक आस्था हो, सामाजिक आस्था हो, व्यक्तिगत आस्था हो या राजनीतिक आस्था हो कानून को हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्यवाही होगी, उनकों किसी भी प्रकार से छोड़ा नहीं जायेगा।

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री गीता शाक्य, प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी, प्रदेश मुख्यालय सहप्रभारी अतुल अवस्थी, राजकुमार, अभय सिंह, कुमार अशोक पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता-अनुपमा जायसवाल

Posted on 28 August 2017 by admin

28 अगस्त को जन सहयोग केन्द्र पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी रहेंगे उपस्थित

02-3भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं का निराकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने किया। जन सहयोग केन्द्र पर लगभग 100 समस्याओं के शिकायती पत्र आये जिसमें लगभग 80 समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। जन सुनवाई में मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता जनसमस्याओं के निराकरण में मौजूद रहे।
इस अवसर पर पत्रकारों के सवाल का जबाव देते हुए श्रीमती जायसवाल ने कहा कहा कि 22 करोड़ की आबादी वाला प्रदेश है, ये बहुत बड़ी संख्या है निश्चित तौर पर जिलों में शिकायतें निपटाने का जो मा0 मुख्यमंत्री जी ने आदेश दिया है उसमें बढ़ोत्तरी हुई है। जनता की अनन्त शिकायते है फिर भी लोगों को इस नई सरकार से और सरकार की कार्य प्रणाली देखकर इतनी उम्मीदें जागी है कि ऐसे तमाम मामले जिनमें लोगों ने यह सन्तोष कर लिया था कि ये मेरी जमीन है किसी ने कब्जाकर लिया है 15-15, 20-20 साल पुराने मामले भी लेकर आज लोग जनसहयोग केन्द्र पर आ रहे है।
भाजपा कार्यालय पर चलने वाला यह जन सहयोग इसीलिए है जहां जनता की समस्याएं सुनने के लिए हमारी सरकार के मंत्री के साथ-साथ भाजपा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री भी बैठते है। जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना हमारे संगठन और सरकार की प्राथमिकता है और मा0 योगी जी के नेतृत्व में यह कार्य हमारी सरकार बखूबी कर रही है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 28 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगी। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2017
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in