Categorized | लखनऊ.

जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता-अनुपमा जायसवाल

Posted on 28 August 2017 by admin

28 अगस्त को जन सहयोग केन्द्र पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी रहेंगे उपस्थित

02-3भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं का निराकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने किया। जन सहयोग केन्द्र पर लगभग 100 समस्याओं के शिकायती पत्र आये जिसमें लगभग 80 समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। जन सुनवाई में मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता जनसमस्याओं के निराकरण में मौजूद रहे।
इस अवसर पर पत्रकारों के सवाल का जबाव देते हुए श्रीमती जायसवाल ने कहा कहा कि 22 करोड़ की आबादी वाला प्रदेश है, ये बहुत बड़ी संख्या है निश्चित तौर पर जिलों में शिकायतें निपटाने का जो मा0 मुख्यमंत्री जी ने आदेश दिया है उसमें बढ़ोत्तरी हुई है। जनता की अनन्त शिकायते है फिर भी लोगों को इस नई सरकार से और सरकार की कार्य प्रणाली देखकर इतनी उम्मीदें जागी है कि ऐसे तमाम मामले जिनमें लोगों ने यह सन्तोष कर लिया था कि ये मेरी जमीन है किसी ने कब्जाकर लिया है 15-15, 20-20 साल पुराने मामले भी लेकर आज लोग जनसहयोग केन्द्र पर आ रहे है।
भाजपा कार्यालय पर चलने वाला यह जन सहयोग इसीलिए है जहां जनता की समस्याएं सुनने के लिए हमारी सरकार के मंत्री के साथ-साथ भाजपा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री भी बैठते है। जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना हमारे संगठन और सरकार की प्राथमिकता है और मा0 योगी जी के नेतृत्व में यह कार्य हमारी सरकार बखूबी कर रही है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 28 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगी। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in