Archive | August 21st, 2017

कॉपरेटिव चुनाव तय समय पर होंगे - सहकारिता मंत्री

Posted on 21 August 2017 by admin

21 अगस्त को कैबिनेट मंत्री मा0 अशुतोष टण्डन जनसुनवाई में उपस्थित रहेगें

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में शनिवार को जन सहयोग केंद्र में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने पीड़ितों की समस्याओं को सुना। इस दौरान मंत्री ने कई समस्याओं का मौके पर ही हल किया, तो कुछ समस्याओं के लिए जिलाधिकारी पुलिस अधिकारी व अन्य अधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता करके भी समाधान निकलवाया।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बताया कि जन सहयोग केंद्र में शनिवार को कुल 86 समस्याएं सामने आई है। इनका निस्तारण किया गया। समस्या से संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात भी की गई है। इसके साथ ही समस्याओं के संदर्भ में जिला अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारियों से वार्ता करके मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण किया गया।
मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा वह खुद सहकारिता विभाग के मंत्री हैं। उनके विभाग से ताल्लुक रखने वाली समस्याओं का तत्काल मौके पर समाधान किया गया। जिनका समाधान मौके पर संभव नहीं था, उनके प्रार्थना पत्र ले लिए गए हैं। जिन्हें विभागीय कार्रवाई के द्वारा तत्काल निपटारा कर दिया जाएगा। जन सहयोग केंद्र में मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है और यह चुनाव अपने नियत समय पर पूरे कराए जाएंगे।
वही मीडिया के पूछे गए दूसरे सवाल पर मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि रेल हादसे में जो भी लोग शिकार हुए हैं। उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हादसा किन कारणों से हुआ है, इसमें किसकी साजिश हो सकती है? कौन इसके लिए जिम्मेदार है? आतंकवादी जैसी कोई साजिश तो नहीं शामिल है? इन सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। रेल प्रशासन व प्रदेश और केंद्र सरकार के अधिकारी बचाव राहत कार्य में जुटे हुए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री वर्मा ने सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 21 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

सपा को सत्ता से बेदखली पच नही रही है-डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 21 August 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार में मची भगदड़ के लिए सपा की नीतियों एवं नीयत पर उन्ही नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रहार किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि भगदड़ सपा के अन्दर मची हैं और जिम्मेदार भाजपा को ठहरा रहे है। सपा पहले अपना घर मजबूत करे फिर भाजपा को जिम्मेदार ठहराये। सपा में मची भगदड़ के लिए उसकी नीति, नीयत और नेतृत्व स्वयं जिम्मेदार है।
डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि सपा का यह कहना कि जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लाक प्रमुखों को इस्तीफे के लिए मजबूर किया जा रहा है, सरासर झूठ व असत्य है। सपा के ज्यादातर जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख सत्ता के घिनौने संरक्षण से जीते थे। अब सपा का अनैतिक संरक्षण न होने कारण विश्वासमत खो बैठे है, उन लोगो को बहुमत का समर्थन हासिल नहीं है। तिकडम में पाई गई गद्दी अब विश्वास मत न होने के कारण छिन रही है।
डाॅ0 मिश्र ने आरोप लगाया कि सपा के नेता और कार्यकर्ता अभी भी गुण्डागर्दी व अराजकता पैदा कर रहे है। औरेया में दिन दहाडे़ गुण्डगर्दी व अराजकता की गई । खूब तोड़फोड़ हुई, वाहन जला दिये गए। पुलिस शन्ति व्यवस्था कायम करने के लिए कार्यवाही न करती तो क्या करती और वह पुलिस कर्मी भी वही है जो सपा शासन में वहां तैनात थे अन्तर केवल इतना है कि वह अब कानून के राज का अहसास दिला रही है। सच तो यह है कि सपाईयों को प्रदेश की सत्ता से बेदखली पच नही रही है। सपाई अभी भी अपने को सत्ता में मान रहे है। सपाईयों को मान लेना चाहिए कि प्रदेश में योगी जी की सम्वेदनशील सरकार है तथा कानून का राज है।

Comments (0)

पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के नितिन अध्यक्ष और रवीन्द्र महामंत्री निर्वाचित

Posted on 21 August 2017 by admin

पशुधन प्रसार अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश का चुनाव उच्च न्यायालय के आदेश पर बैलेट पेपर तथा पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी डाॅ. हरदेव सिंह ने बैलेट पेपर की गिनती के उपरान्त नितिन सिंह को अध्यक्ष, रवीन्द्र कुमार यादव महामंत्री, पुष्पेन्द्र यादव उपाध्यक्ष, राजकुमार संयुक्त मंत्री, कौशलेन्द्र कोषाध्यक्ष और महेन्द्र पुष्पाकर को आडीटर पर पद पर निर्वाचित घोषित किया।

निर्वाचन के उपरान्त महामंत्री रवीन्द्र सिंह बताया कि अतिशीघ्र निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नव निर्वाचित कार्यकारिणी शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के उपरान्त एक प्रान्तीय बैठक कर कर प्रदेश भर के पशुधन प्रसार अधिकारियों के कैण्डर रिव्यू एवं वेतन विसंगति मसले पर आन्दोलन की रणनीति तय करेगी। इस दौरान सर्किल मिनीस्टिीरियल एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके आन्दोलन में अपनी सहभागिता का आश्वासन दिया।

Comments (0)

बिजली चेकिंग के दौरान चेकिंगदस्ते पर हुये हमले पर शासन सख्त

Posted on 21 August 2017 by admin

ऊर्जा मंत्री ने मामले को गंभीर मानते हुये दोषियों के विरूद्ध दिये कड़ी कार्यवाही के निर्देश
बिजली चोरी रोकने के अभियान में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को भी दिया पूर्ण सुरक्षा एवं संरक्षण का आश्वासन कहा सरकार है उनके साथ।

जनपद रामपुर के मोहल्ला खरकन एवं शाहबाद गेट बिजलीघर क्षेत्र में बिजली चेकिंग के दौरान चेकिंग टीम में शामिल अफसरों एवं कार्मिको पर किये गये हमले को सरकार ने बड़ी गंभीरतापूर्वक लेते हुये दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त शर्मा ने इस घटना को अत्यन्त गंभीरता पूर्वक लेते हुये प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आलोक कुमार को निर्देशित किया कि दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने तथा बिजली कार्मिकों को पूरी सुरक्षा दिलाने हेतु तत्काल शासन के उच्चाधिकारियों एवं जिला प्रशासन से बात कर आवश्यक कदम उठाये जाये। जिसके अनुपालन में प्रमुख सचिव ऊर्जा ने तत्काल प्रमुख सचिव गृह से वार्ता कर रामपुर की घटना की जानकारी दी। जिस पर प्रमुख सचिव गृह ने रामपुर जिला प्रशासन को दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करनें के निर्देश दिये है।
ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि बिजली चोरी एक राश्ट्रीय अपराध है, इस घटना को सरकार ने बहुत ही गंभीरतापूर्वक लिया है। जिन लोगों ने भी हिंसा की है और कानून अपने हाथ में लिया है उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। दोषी व्यक्तियों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि प्रदेश सरकार विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों को पूर्ण सुरक्षा एवं संरक्षण देगी। उन्होनें कहा कि बिजली चोरी रोकने का अभियान पूरे प्रदेश में प्रभावी ढंग से चलता रहेगा इस अभियान में लगे हुये कार्मिकों को पूरी सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान किया जायेगा, साथ हीं सरकार उनका मनोबल बढ़ाये रखेगी। यदि किसी भी स्थान पर कोई इस अभियान में बाधा उत्पन्न करेगा या कानून अपने हाथ में लेगा तो उस पर प्रशासन सख्त कर्यवाही करेगी। इसके लिये प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को शासन के निर्देश जारी किये जा चुके हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को पूर्व में ही यह निर्देश दिये जा चुके है कि फीडर वाइज समीक्षा करके यह सुनिश्चित किया जाये कि जिस फीडर पर सबसे ज्यादा लाइन हानियाँ हैं वहाँ सघन चेकिंग अभियान चलाया जाये।
रामपुर में राजस्व वसूली एवं बिजली चोरी की चेंकिग के दौरान शाहबाद गेट बिजली क्षेत्र के मोहल्ला खटकान में शनिवार को अधीक्षण अभियन्ता आर0के0 कुशवाहा के नेतृत्व में बिजली टीम पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग कर रही थी, जिस पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया और टीम पर हमला कर दिया। जिसमें अधीक्षण अभियन्ता आर0के0 कुशवाहा सहित अधिशासी अभियन्ता, एस0डी0ओ0 तथा अवर अभियन्ता को मारा पीटा गया। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी मारपीट की गयी। प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आलोक कुमार ने बताया है कि ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में विद्युत चोरी रोकने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
रामपुर में 42 लोगों के विरूद्ध पुलिस एवं विद्युत विभाग द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने एवं जान लेवा हमले की एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गई।

Comments (0)

अव्यवस्थाओं पर सांसद रहते हुए अभी तक मुख्यमंत्री जी का ध्यान क्यों नहीं गया?

Posted on 21 August 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि भाजपा लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन न कर एक बुरी नजीर पेश कर रही है। संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को यह स्मरण रखना चाहिए कि विपक्ष के नेता देश के किसी भी स्थान पर जाने के लिए स्वतंत्र हैं। उनकी गतिविधि और अभिव्यक्ति के अधिकार पर प्रश्नचिन्ह् लगाना लोकतांत्रिक व्यवस्था में अविश्वास रखने जैसा है। यह खतरनाक इरादों की तरफ संकेत  करता है।

मुख्यमंत्री का यह कहना कि गोरखपुर पिकनिक स्पाट नहीं है दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा की अकर्मण्यता की चर्चा न हो इसलिए अखिलेश जी के बारे में भी अब अनर्गल टिप्पणियां की जा रही हैं। भाजपा नेताओं का यह आचरण उनके संस्कार और शिष्टाचार को दर्शाता है। भाजपा नेताओं को अनर्गल बयानबाजी बंद करनी चाहिए और जनता को राहत पहुंचाने के लिए जनादेश का सम्मान करना चाहिए। भाजपा की नीयत जनहित में विकास कार्यों में अवरोध डालने की रही है, यह जनता के साथ धोखा है। श्री अखिलेश यादव ने ठीक ही कहा है कि भाजपा सरकार ने विकास रोक दिया है। उनका नया स्तर गाली गलौज और निरर्थक मुद्दों के जरिए राजनीति करना है।
कैसी विडम्बना है कि पांच माह में ही उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रति जनता में मोहभंग शुरू हो गया है। यह सरकार जनता के फायदे की एक भी योजना लागू नहीं कर पाई हैं। विकास पटरी से उतर चुका है। कानून व्यवस्था चैपट है। बिजली का संकट गहराता जा रहा है। बाढ़ से बचाव का कोई इंतजाम नहीं है। स्वयं मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद में दर्जनों बच्चों की मौत हो चुकी है। अस्पतालों में न दवा है न आक्सीजन।  अपनी सरकार की विफलताओं पर ध्यान देने के बजाय मुख्यमंत्री जी और उनकी सरकार के दूसरे मंत्री विपक्ष पर आरोप-प्रत्यारोप करने में व्यस्त है। बच्चों की मौत पर भी उनके बयान संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताते हैं।
श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में गोरखपुर में मस्तिष्क ज्वर के उपचार के लिए मेडिकल कालेज में 200 बेड की संख्या बढ़ाई थी। एम्स की स्थापना के लिए केंद्र को राज्य सरकार ने कीमती जमीन दे दी थी। यह भी संवेदनहीनता है कि भाजपा सरकार ने पीड़ित परिवारों की अभी तक कोई आर्थिक सहायता नहीं की। श्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार से मांग की थी कि पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रूपये दिए जाय।
जबकि पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव स्वयं गोरखपुर जाकर पीड़ित परिवारों से मिले और मृत बच्चों के परिवारीजनों को 2-2 लाख रूपये पार्टी फंड से दिए हैं। यह व्यवस्था उन सभी परिवारों के लिए है जिनके बच्चे आक्सीजन की कमी के कारण मौत के शिकार हुए थे। श्री अखिलेश यादव की संवेदनशीलता से भाजपा के नेतृत्व को सीख लेने की जरूरत है। गोरखपुर में गंदगी का अम्बार है। मेडिकल कालेज की अव्यवस्थाओं पर सांसद रहते हुए अभी तक मुख्यमंत्री जी का ध्यान क्यों नहीं गया?

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2017
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in