Categorized | लखनऊ.

कॉपरेटिव चुनाव तय समय पर होंगे - सहकारिता मंत्री

Posted on 21 August 2017 by admin

21 अगस्त को कैबिनेट मंत्री मा0 अशुतोष टण्डन जनसुनवाई में उपस्थित रहेगें

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में शनिवार को जन सहयोग केंद्र में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने पीड़ितों की समस्याओं को सुना। इस दौरान मंत्री ने कई समस्याओं का मौके पर ही हल किया, तो कुछ समस्याओं के लिए जिलाधिकारी पुलिस अधिकारी व अन्य अधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता करके भी समाधान निकलवाया।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बताया कि जन सहयोग केंद्र में शनिवार को कुल 86 समस्याएं सामने आई है। इनका निस्तारण किया गया। समस्या से संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात भी की गई है। इसके साथ ही समस्याओं के संदर्भ में जिला अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारियों से वार्ता करके मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण किया गया।
मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा वह खुद सहकारिता विभाग के मंत्री हैं। उनके विभाग से ताल्लुक रखने वाली समस्याओं का तत्काल मौके पर समाधान किया गया। जिनका समाधान मौके पर संभव नहीं था, उनके प्रार्थना पत्र ले लिए गए हैं। जिन्हें विभागीय कार्रवाई के द्वारा तत्काल निपटारा कर दिया जाएगा। जन सहयोग केंद्र में मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है और यह चुनाव अपने नियत समय पर पूरे कराए जाएंगे।
वही मीडिया के पूछे गए दूसरे सवाल पर मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि रेल हादसे में जो भी लोग शिकार हुए हैं। उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हादसा किन कारणों से हुआ है, इसमें किसकी साजिश हो सकती है? कौन इसके लिए जिम्मेदार है? आतंकवादी जैसी कोई साजिश तो नहीं शामिल है? इन सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। रेल प्रशासन व प्रदेश और केंद्र सरकार के अधिकारी बचाव राहत कार्य में जुटे हुए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री वर्मा ने सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 21 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in