Archive | March 13th, 2015

स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र नगद पुरस्कार से सम्मानित

Posted on 13 March 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-4 के मेधावी छात्र अशर अहमद को  अन्तर-विद्यालयी ‘विज नेशनल स्पेल बी प्रतियोगिता’ में शानदार प्रदर्शन हेतु रु. 1000/- के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस प्रकार सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपने अंग्रेजी ज्ञान के आधार पर प्रतियोगिता में प्रथम रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभागी छात्रों ने अपने अंग्रेजी ज्ञान का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने प्रथम पुरस्कार अर्जित कर अपने अंग्रेजी ज्ञान का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रतिभागी छात्रों को उनके अंग्रेजी ज्ञान, स्पेलिंग, ग्रामर, पजल्स, फोनेटिक्स सिम्बल, बोलने की क्षमता, राइमिंग वर्डस, जंबल लेटर्स आदि विभिन्न मानकों पर आंका गया। श्री शर्मा ने बताया कि इसी प्रतियोगिता में
सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के ही दो अन्य छात्रों अपूर्व चन्द्रा एवं आदि शुक्ला के प्रदर्शन को भी खूब सराहा गया। सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के ये मेधावी छात्र अब प्रतियोगिता के अगले चरण में अपने शानदार अंग्रेजी ज्ञान का प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने हेतु तत्पर हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनाॅमी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में छात्रों की विश्व-स्तरीय प्रतिभा निखारने के लिए कई अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रक्तदान जीवन दान है, जिसमें सभी लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिएः मुख्य सचिव

Posted on 13 March 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा है कि रक्त दान जीवन दान है जिसमें सभी लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी पीडि़त व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होने पर उसे समय से निःशुल्क रक्त प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर आम नागरिकों को रक्तदान हेतु जागरूक करते हुए यह जानकारी दी जाय कि रक्तदान करने से शरीर मे कोई कमी नहीं होती।
मुख्य सचिव आज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्हांेने कहा कि रक्तदान कार्यक्रम में समाजसेवी संस्थाओं के साथ-साथ आम नागरिक भी रक्तदान कर समाज सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर करा कर आम नागरिकों को रक्तदान हेतु प्रेरित किया जाय ताकि किसी भी जरूरत मन्द की मृत्यु रक्त के अभाव में न हो सके।  उन्होंने कहा कि लोहिया अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में अमर उजाला फाउन्डेशन एवं भारतीय किसान यूनियन लखनऊ एवं बाराबंकी के प्रतिनिधियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सराहनीय कार्य किया है।
रक्तदान कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक युवाओं नंे रक्तदान कर पीजीआई एवं केजीएमसी मे भर्ती रोगियों के उपयोगार्थ ब्लड बैंक हेतु रक्त उपलब्ध कराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आज दिनांक 12 मार्च, 2015 को उ0प्र0 विधान सभा में प्रष्नकाल षुरू होने के पूर्व नेता, कांग्रेस विधान मण्डल दल, विधान सभा श्री प्रदीप माथुर,

Posted on 13 March 2015 by admin

आज दिनांक 12 मार्च, 2015 को उ0प्र0 विधान सभा में प्रष्नकाल षुरू होने के पूर्व नेता, कांग्रेस विधान मण्डल दल, विधान सभा श्री प्रदीप माथुर, श्री अनुग्रह नारायण सिंह एवं श्री बंषी सिंह पहाडि़या ने नियम-311 के अंतर्गत दी गयी सूचना जो कि कल कचहरी परिसर, इलाहाबाद में एक दरोगा द्वारा अधिवक्ता नवी अहमद की गोली मारकर हत्या किये जाने, उससे फैली अराजकता तथा प्रदेष की ध्वस्त कानून-व्यवस्था के संबंध में थी, को सुने जाने हेतु मा0 अध्यक्ष जी से अनुरोध किया।
अध्यक्ष द्वारा तत्काल न सुने जाने पर इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के सभी विधायक वेल में आ गये और मामले की गंभीरता पर बोलते हुए सदन में प्रष्नकाल को स्थगित करते हुए चर्चा कि मांग करने लगे। उनकी मांग एवं षोर-षराबे के कारण सदन की कार्यवाही 02 बार स्थगित हुई। फिर बाद में पार्टी नेताओं की आपसी सहमति के आधार पर मा0 अध्यक्ष ने नियम-311 को नियम 56 में तब्दील कर दिया तथा प्रष्नकाल के बाद सुनने को कहा।
जब प्रष्नकाल के बाद षून्य प्रहर आरम्भ हुआ तो नेता, कांग्रेस विधान मण्डल दल श्री प्रदीप माथुर ने कल दिनांक 11 मार्च, 2015 को इलाहाबाद में हुई घटना का उल्लेख करते हुए प्रदेष पुलिस एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा कानून हाथ में लिये जाने को आड़े हाथों लिया तथा प्रदेष की कानून-व्यवस्था पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इस घटना में मारे गये अधिवक्ता को 10 लाख का मुआवजा पर्याप्त नहीं है, उसे और अधिक मुआवजा दिया जाय, प्रकरण की न्यायिक जाॅच कराई जाय तथा दोशी को जेल भिजवाया जाय। श्री माथुर ने व्यवस्था का प्रष्न उठाते हुए कहा कि विधान सभा अध्यक्ष से कहा कि पूरे उ0प्र0 में आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर रेल रोकने, हाई-वेज जाम करने का कार्यक्रम चलाया गया जो कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह को सी0बी0आई0 कोर्ट द्वारा सम्मन जारी किये जाने के विरोध में, केन्द्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण अध्यादेष पारित करने के विरोध में, उत्तर प्रदेष की कानून-व्यवस्था के संदर्भ में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा षांतिपूर्ण ढ़ंग से किये जा रहे धरने ओर रेल रोके जाने पर मथुरा, इलाहाबाद, कौषाम्बी, कानपुर, बुलन्दषहर, हरदोई, मेरठ, बिजनौर, पीलीभीत, झांसी, इटावा, अलीगढ़, प्रतापगढ़, एटा, हाथरस, रायबरेली, अमेठी, फैजाबाद आदि जनपदों में पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया गया तथा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किये जाने के संदर्भ में मा0 अध्यक्ष का ध्यान आकृश्ट कराया तथा मा0 अध्यक्ष से कहा कि उ0प्र0 में इस तरह के लाठी चार्ज को तत्काल रोका जाय। पुलिस लाठीचार्ज करके अराजकता फैला रही है तथा लोकतंत्रात्मक प्रक्रिया को बलपूर्वक रोका जा रहा है।
मा0 अध्यक्ष द्वारा उक्त प्रकरण का संज्ञान न लिये जाने पर कांग्रेस के सभी विधायकों ने विधान सभा से पुलिस के उक्त अलोकतांत्रिक कार्यवाही के विरुद्ध नारे लगाते हुए सदन का बहिर्गमन कर गये। बाद में सभी कांग्रेसी सदस्य अध्यक्ष गैलरी में केन्द्र सरकार के भूमि अधिग्रहण संषोधन अध्यादेष लाने के विरोध में तथा पूर्व प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह को सी0बी0आई0 कोर्ट द्वारा सम्मन जारी किये जाने के विरोध में तथा प्रदेष की स0पा0 सरकार में ध्वस्त कानून-व्यवस्था के बारे में नारे लगाये तथा धरना दिया।
अंत में श्री प्रदीप माथुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ‘सदन से सड़क तक’ इन मुद्दों को उठायेगी तथा इसका हरस्तर पर विरोध करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संदर्भ सूचनाओं का वृहद ग्रन्थ ‘उत्तर प्रदेश-2014’ प्रकाशित

Posted on 13 March 2015 by admin

उत्तर प्रदेश सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित किये जाने वाला महत्वपूर्ण वार्षिक संदर्भ ग्रन्थ ‘‘उत्तर प्रदेश-2014’’ (हिन्दी संस्करण) प्रकाशित हो गया है। गत लगभग एक दशक से भी अधिक समय से इस संदर्भ ग्रन्थ ने अपनी सन्दर्भीय उपयोगिता के कारण एक महत्वपूर्ण पहचान हासिल की है। ‘उत्तर प्रदेश-2014’ में अनेक नई जानकारियों का समावेश किया गया है। इसमें प्रदेश की संवैधानिक प्रणाली के साथ-साथ केन्द्रीय मंत्रिमण्डल, प्रदेश मंत्रिमण्डल, भारत के मुख्य न्यायधीश, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त, प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय दिवस, प्रदेश के लोकसभा एवं राज्य सभा सदस्य, भारत रत्न से सम्मानित विभूतियां, भारत के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री प्रदेश के विधायक तथा विधान परिषद सदस्य तथा लोक सभा अध्यक्ष के साथ-साथ समस्त प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री, भारत के नोबेल पुरूस्कार विजेता आदि को सम्मिलित कर पुस्तक की सन्दर्भीय व्यापकता को बढ़ाया गया है।
इस सन्दर्भ ग्रन्थ में समस्त विभागों की वेबसाइटस के अतिरिक्त प्रदेश सरकार के समस्त विभागों के बारे में पर्याप्त जानकारी प्रकाशित की गई है। इस संदर्भ ग्रन्थ मंे विकासपरक ग्राफ, चार्ट तथा उत्तर प्रदेश एवं भारत के मानचित्रों को भी पुस्तक की उपयोगिता बढ़ाने हेतु प्रकाशित किया गया है। प्रदेश के जनपदों के प्रमुख पर्यटक स्थलों के चित्रों को भी जनपदों के गौरव को उद्घाटित करने की दृष्टि से समाविष्ट किया गया है।
‘‘उत्तर प्रदेश-2014’’ में प्रदेश के समस्त जनपदों की आधारभूत सूचनाओं को प्रकाशित किया गया है  जिससे पाठकों को प्रत्येक जिले के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। इस पुस्तक में रंगीन ग्राफों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति, विकासपरक सूचनाएं, जनगणना, शिक्षा, उद्योग, कृषि आदि क्षेत्रों में विकास की स्थिति को दर्शाया गया है।  पुस्तक में हिन्दी-उर्दू के साहित्यकारों, पत्रकारों,ं सिनेमा विभूतियों,,पद्म भूषण तथा पद्म विभूषण से सम्मानित विभूतियों के चित्रों को प्रकाशित किए जाने से पुस्तक की संदर्भीय उपयोगिता और बढ़ गई है। इस संदर्भ ग्रंथ में सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया है।
यह पुस्तक इस दृष्टि से भी उपयोगी है कि इसमें प्रदेश की विकास योजनाओं की विभागवार समुचित जानकारी भी दी गई है जिसका लाभ ग्रामीण जनता भी उठा सकती है। यह पुस्तक उत्तर प्रदेश के बारे में सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ सरकार की भावी योजनाओं और विकास का व्यापक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करती है। उत्तर प्रदेश पर आधारित सूचना विभाग का यह सन्दर्भ प्रकाशन सन्दर्भीय जानकारियों की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के बारे में वृहद जानकारी देता है। वार्षिकी उत्तर प्रदेश सूचना विभाग का नियमित प्रकाशन है, जो लगातार प्रतिवर्ष अपनी उपयोगिता को बढ़ाते हुए पाठकों और शोधार्थियों के बीच में उत्तरोतर लोकप्रियता हासिल कर रहा है। भारत बुक सेण्टर द्वारा इसका प्रकाशन किया गया है और यह लखनऊ के समस्त प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं के यहां बिक्री हेतु उपलब्ध है। इसका मूल्य रू0 325/- है, जो छात्र-छात्राओं को दस प्रति छूट पर उपलब्ध है। ‘उत्तर प्रदेश-2014’’ के माध्यम से जनता तक जरूरी सूचनाएं बेहतर ढंग से पहुंचाने का एक सफल प्रयास है। पुस्तक के प्रकाशन एवं संपादन में सूचना ब्यूरो के अधिकारगण, सहायक निदेशक/समन्वय संपादक श्री दिनेश कुमार गर्ग एवं श्री चन्द्रविजय वर्मा, अति0 सूचना अधिकारी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2015
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in