Categorized | लखनऊ.

स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र नगद पुरस्कार से सम्मानित

Posted on 13 March 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-4 के मेधावी छात्र अशर अहमद को  अन्तर-विद्यालयी ‘विज नेशनल स्पेल बी प्रतियोगिता’ में शानदार प्रदर्शन हेतु रु. 1000/- के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस प्रकार सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपने अंग्रेजी ज्ञान के आधार पर प्रतियोगिता में प्रथम रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभागी छात्रों ने अपने अंग्रेजी ज्ञान का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने प्रथम पुरस्कार अर्जित कर अपने अंग्रेजी ज्ञान का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रतिभागी छात्रों को उनके अंग्रेजी ज्ञान, स्पेलिंग, ग्रामर, पजल्स, फोनेटिक्स सिम्बल, बोलने की क्षमता, राइमिंग वर्डस, जंबल लेटर्स आदि विभिन्न मानकों पर आंका गया। श्री शर्मा ने बताया कि इसी प्रतियोगिता में
सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के ही दो अन्य छात्रों अपूर्व चन्द्रा एवं आदि शुक्ला के प्रदर्शन को भी खूब सराहा गया। सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के ये मेधावी छात्र अब प्रतियोगिता के अगले चरण में अपने शानदार अंग्रेजी ज्ञान का प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने हेतु तत्पर हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनाॅमी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में छात्रों की विश्व-स्तरीय प्रतिभा निखारने के लिए कई अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in