Categorized | लखनऊ.

संदर्भ सूचनाओं का वृहद ग्रन्थ ‘उत्तर प्रदेश-2014’ प्रकाशित

Posted on 13 March 2015 by admin

उत्तर प्रदेश सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित किये जाने वाला महत्वपूर्ण वार्षिक संदर्भ ग्रन्थ ‘‘उत्तर प्रदेश-2014’’ (हिन्दी संस्करण) प्रकाशित हो गया है। गत लगभग एक दशक से भी अधिक समय से इस संदर्भ ग्रन्थ ने अपनी सन्दर्भीय उपयोगिता के कारण एक महत्वपूर्ण पहचान हासिल की है। ‘उत्तर प्रदेश-2014’ में अनेक नई जानकारियों का समावेश किया गया है। इसमें प्रदेश की संवैधानिक प्रणाली के साथ-साथ केन्द्रीय मंत्रिमण्डल, प्रदेश मंत्रिमण्डल, भारत के मुख्य न्यायधीश, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त, प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय दिवस, प्रदेश के लोकसभा एवं राज्य सभा सदस्य, भारत रत्न से सम्मानित विभूतियां, भारत के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री प्रदेश के विधायक तथा विधान परिषद सदस्य तथा लोक सभा अध्यक्ष के साथ-साथ समस्त प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री, भारत के नोबेल पुरूस्कार विजेता आदि को सम्मिलित कर पुस्तक की सन्दर्भीय व्यापकता को बढ़ाया गया है।
इस सन्दर्भ ग्रन्थ में समस्त विभागों की वेबसाइटस के अतिरिक्त प्रदेश सरकार के समस्त विभागों के बारे में पर्याप्त जानकारी प्रकाशित की गई है। इस संदर्भ ग्रन्थ मंे विकासपरक ग्राफ, चार्ट तथा उत्तर प्रदेश एवं भारत के मानचित्रों को भी पुस्तक की उपयोगिता बढ़ाने हेतु प्रकाशित किया गया है। प्रदेश के जनपदों के प्रमुख पर्यटक स्थलों के चित्रों को भी जनपदों के गौरव को उद्घाटित करने की दृष्टि से समाविष्ट किया गया है।
‘‘उत्तर प्रदेश-2014’’ में प्रदेश के समस्त जनपदों की आधारभूत सूचनाओं को प्रकाशित किया गया है  जिससे पाठकों को प्रत्येक जिले के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। इस पुस्तक में रंगीन ग्राफों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति, विकासपरक सूचनाएं, जनगणना, शिक्षा, उद्योग, कृषि आदि क्षेत्रों में विकास की स्थिति को दर्शाया गया है।  पुस्तक में हिन्दी-उर्दू के साहित्यकारों, पत्रकारों,ं सिनेमा विभूतियों,,पद्म भूषण तथा पद्म विभूषण से सम्मानित विभूतियों के चित्रों को प्रकाशित किए जाने से पुस्तक की संदर्भीय उपयोगिता और बढ़ गई है। इस संदर्भ ग्रंथ में सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया है।
यह पुस्तक इस दृष्टि से भी उपयोगी है कि इसमें प्रदेश की विकास योजनाओं की विभागवार समुचित जानकारी भी दी गई है जिसका लाभ ग्रामीण जनता भी उठा सकती है। यह पुस्तक उत्तर प्रदेश के बारे में सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ सरकार की भावी योजनाओं और विकास का व्यापक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करती है। उत्तर प्रदेश पर आधारित सूचना विभाग का यह सन्दर्भ प्रकाशन सन्दर्भीय जानकारियों की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के बारे में वृहद जानकारी देता है। वार्षिकी उत्तर प्रदेश सूचना विभाग का नियमित प्रकाशन है, जो लगातार प्रतिवर्ष अपनी उपयोगिता को बढ़ाते हुए पाठकों और शोधार्थियों के बीच में उत्तरोतर लोकप्रियता हासिल कर रहा है। भारत बुक सेण्टर द्वारा इसका प्रकाशन किया गया है और यह लखनऊ के समस्त प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं के यहां बिक्री हेतु उपलब्ध है। इसका मूल्य रू0 325/- है, जो छात्र-छात्राओं को दस प्रति छूट पर उपलब्ध है। ‘उत्तर प्रदेश-2014’’ के माध्यम से जनता तक जरूरी सूचनाएं बेहतर ढंग से पहुंचाने का एक सफल प्रयास है। पुस्तक के प्रकाशन एवं संपादन में सूचना ब्यूरो के अधिकारगण, सहायक निदेशक/समन्वय संपादक श्री दिनेश कुमार गर्ग एवं श्री चन्द्रविजय वर्मा, अति0 सूचना अधिकारी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in