Archive | February 23rd, 2015

पायलेट का वेतन तीन गुना बढ़ना दोहरी मानसिकता का प्रतीक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दर्ज कराया विरोध

Posted on 23 February 2015 by admin

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी और महामंत्री अतुल कुमार मिश्रा ने राज्य सरकार द्वारा नागरिक उड्यन विभाग में पायलेट के वेतन में ढाई गुना बढ़ोत्तरी का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि यह सरकार की दोहरी मानसिकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संविदा के आधार पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की प्रति इतनी दरियादिली के पीछे कोई न कोई राज अवश्य छूपा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई ऐसे निगम है जहाॅ के कर्मचारी दिन रात काम करते है लेकिन आज भी वे तृतीय और चतुर्थ वेतनमान का वेतन पा रहे है। वित्त विकास निगम, अल्प संख्यक कल्याण निगम जैसे तमाम निगम है जहाॅ के कर्मचारी भूखमरी की कगार पर है। राज्य कर्मचारियांे की वेतन विसंगति लम्बे अरसे से लम्बित है। यही प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वेतन विसंगति है। कर्मचारी आन्दोलन भी करते है ज्ञापन भी देते है लेकिन इनके लिए सरकार के पास आर्थिक संसाधन की कमी आ जाती है।
उन्होंने कहा यूपी नागरिक उड्डयन विभाग ने पायलट विशेष का वेतन 1.80 लाख से एक मुश्त बढ़ाकर 4 लाख मासिक कर दिया है। यही नही उनका सेवा का काॅन्ट्रेक्ट दो वर्ष से बढ़ाकर पाॅच साल कर दिया है। जबकि उक्त पायलेट को हर उड़ान पर भत्ता अलग मिलता है। यह दोहरी मानसिकता का प्रतीक नही तो क्या है। उन्होंने प्रश्न किया कि जब राज्य कर्मचारियों की वेतन विसंगति की मांग संयुक्त परिषद उठाता है तो आर्थिक संसाधनों का रोना रोया जाता है ऐसे में पायलेट विशेष के प्रति इतनी दरियादिली क्यो दिखाई जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अगर वाकई सरकार की नजर में अपने कर्मचारियों के प्रतिभाव नही है तो उसे इस तरह के निर्णय पर पुर्नविचार करना चाहिए। इस दौरान परिषद के नेता भूपेश अवस्थी, शिवबरन सिंह यादव सहित तमाम कर्मचारी नेता मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए केन्द्र सरकार हर संभव मद्द को तैयार

Posted on 23 February 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए किये जा रहे प्रयासों पर बधाई व धन्यवाद दिया। प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और मंत्री की नजर में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के लिए सुधार पहले पायदान पर हैं। उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य सूचकांक सुधर जाने का मतलब पूरे देश का स्वास्थ्य सूचकांक सुधर जाना है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय प्रदेशकी स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए हर समय हर संभव मदद के लिए कटिबद्धता जाहिर की।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा जी द्वारा दो दिवसीय प्रदेश का दौरा किया गया। प्रदेश के 50 जिले फाइलेरिया के टीकाकरण के लिए छांटे गये है। टीकाकरण का यह अभियान 09 मार्च से 11 मार्च तक पूरे प्रदेश में चलेगा। स्वास्थ्य मंत्री जी ने देश भर के 125 जिलों में से उ0प्र0 के 40 जिलो का चयन ‘इन्द्रधनुष’ स्वास्थ्य योजना के लिए किया। इस योजना का शुभारम्भ भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया गया है। इस ‘इन्द्रधनुष’ योजना के तहत 7 रोगो के लिए एक ही टीका लगेगा। इन सात रोगो में टी.वी., टेवेटाइटिसवी, इन्सेफिलाइटिस, डिफ्यीरिया, काली खांसी, टिटनेस, चेचक का एक ही टीका लगेगा। जो भारत सरकार प्रदेश को उपलब्ध करायेगा।
प्रवक्ता डा0 मिश्र ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश सरकार को 5 मेडिकल कालेज का धन उपलब्ध करने की बात की। इन मेडिकल कालेजो की डी.पी.आर. प्रदेश सरकार अभी तक तैयार नही कर पाई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जी प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सभी सासदों और विधायको का सहयोग लेगे। केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश को 40 ए.एन.एम. ओर जी.एन.एम. इन्टीट्यूट देश की स्वास्थ्य सेवाओं को दिए है। उन्होंने उपरोक्त योजना में जन भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु उ0प्र0 के सभी सांसदों के साथ बैठके करने की भी बात कही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस प्रषासनिक अधिकारियों पर हमलें ध्वस्त कानून व्यवस्था का प्रतीक - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 23 February 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था पर सपा सरकार को जबर्दश्त तरीके से घेरा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने आरोप लगाया कि कल प्रदेश के कानून व्यवस्था से जुड़े जिम्मेदार लोगो पर हमले, प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था का ज्वलन्त उदाहरण हैं। प्रदेश भर में पुलिस प्रशासनिक, शिक्षा विद और न्याय पालिका के लोगों पर हमले से प्रदेश थर्रा उठा।
प्रवक्ता डा0 मिश्र ने सिलसिलेवार बताया कि कल मथुरा में गोवशे तस्करों के हमले से सिपाही व होमगार्ड की मौत हो गई, आगरा में खनन माफिया द्वारा एस.डी.एम. को कुचलने की कोशिश हुई, गोण्डा में पुलिस कप्तान की उपस्थिति में सपा का झण्डा लगाकर गुण्डागर्दी और मारपीट की गई, गाजियाबाद में सुबह सैर पर निकले ए.डी.जे. की अगूँठी लूट ली तथा अवध विश्व विद्यालय के कुलपति को जान से मार देने की धमकी दी गई। डा0 मिश्र ने सवाल उठाया कि जब प्रदेश में पुलिस और प्रशासन से जुड़े लोगों का यह हाल है तो सामान्य आदमी का क्या हाल होगा ? प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। अपराधी और दबंग खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे है। सरकार आत्म समर्पण की मुद्रा में है। जनता राम हवाले हैं।
डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश में अपराधी  और दंबग अब साधारण वारदाते नहीं कर रहे बल्कि बड़ो-बड़ो पर हमला करके ध्वस्त कानून व्यवस्था को रोज रोज नया आयाम दे रहे है। बिजनौर में सपा नेता ने बैंक में तोड़फोड़ और दबंगई की। पुलिस तय नहीं कर पा रही है कि उसे अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करनी है या सपाईयों पर। प्रदेश में हत्या, बलात्कार, उपहरण और डकैती जैसे जघन्य अपराध सामान्य जैसे लगने लगे है।
डा0 मिश्र ने सपा सरकार को चेताते हुए कहा कि वो तत्काल कानून व्यवस्था को सुधारे अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहे। अब जनता के साथ-साथ अधिकारियों को भी असुरक्षा महसूस हो रही है। सपा सरकार अपने गिरेवान में झाके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा महिला मोर्चा उ0प्र0 की ओर से आज सदस्यता अभियान के अन्तर्गत लखनऊ महानगर में तीन स्थानों महिला मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान का कैम्प लगाया गया

Posted on 23 February 2015 by admin

भाजपा महिला मोर्चा उ0प्र0 की ओर से आज सदस्यता अभियान के अन्तर्गत लखनऊ महानगर में तीन स्थानों महिला मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान का कैम्प लगाया गया जिसका उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह जी ने किया इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनीता बंसल, कार्यालय प्रभारी कल्पना तिवारी भी उपस्थित थीं। कैम्प की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बीना गुप्ता ने किया। प्रथम कैम्प पकड़ी का पुल आलमबाग में जिसमें विजय लक्ष्मी पाण्डेय, सरला सिंह सुनीता लंाबा, राधिका परिहार, कौशलेन्द्र द्विवेदी, कृपा शंकर शुक्ला, मिथलेश द्वुबे उपस्थित रहीं। द्वितीय कैम्प सुषमा हास्पिटल चिनहट में लगाया गया जिसमें सीता नेगी, उमा दिनकर, मिथलेश दुबे, रीमा श्रीवास्तव उपस्थित थीं। तृतीय कैम्प फैजाबाद रोड निकट नीलगिरी काम्पलेक्स पर लगाया गया जिसमें मधुबाला त्रिपाठी, शकुन्तला कपूर, सुषमा गौतम, राजलक्ष्मी श्रीवास्तव एवं सभासद अवधेश मिश्रा उपस्थित थे। इस अवसर पर सीमा स्वर्णकार, गायत्री मार्या एवं नीलम तिवारी भी उपस्थित रहीं। इस कैम्प में कुल 517 लोगों को 18002662020 नम्बर डायल करवाकर भाजपा के सदस्यता अभियान से जोड़ा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में साहू राठौर समाज के दस हजार प्रतिनिधि उतरेगेंःसाहू उ0प्र0 साहू राठौर चेतना समिति की मासिक बैठक में राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा

Posted on 23 February 2015 by admin

उ.प्र. साहू राठौर चेतना समिति की प्रांतीय बैठकशुभम थियेटर बिल्डिंग, कैसरबाग में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य रामनारायण साहू के मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रजीत साहू ने की। इस दौरान अपने सम्बोधन में संस्था के गाॅंव-गाॅंव तक विस्तार और सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समिति लगभग दस हजार ग्राम पंचायतों पर अपना प्रतिनिधि उतारेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मार्च में प्रांतीय संगठन का पुनर्गठन किया जा रहा है, इसके लिए संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी अभी से तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के तत्काल बाद 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी समाज बाहुल्य क्षेत्रों से संस्था के बैनर तले प्रत्याशी उतारे जाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित समाज के लोगों से कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी समाज का विकास नही हुआ अतः समाज के लोग शिक्षा के महत्व को पहचानते हुए समाज को और बेहतर शिक्षा के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से हमारी जनसंख्या है उस हिसाब से हमें न तो राजनीतिक भागीदारी, न ही प्रशासनिक भागीदारी मिल पाई है, इसके लिए खास तौर से शिक्षा के प्रति हमारी बेरूखी रही है, इसलिए प्रगति,सम्मान और हक के लिए हमें शिक्षा को मूल मंत्र समझना चाहिए।
श्री साहू ने इस दौरान जिलाध्यक्षों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर हर जनपद से कम से कम सौ सौ सम्भावित लोगों के नाम अप्रैल के अन्तिम सप्ताह तक मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिये हैं। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत साहू, राष्ट्रीय प्रभारी जितेन्द्र माथुर, राष्ट्रीय सचिव मोहन लाल गुप्ता, सलाहकार मनोज साहू अधिवक्ता, मण्डल अध्यक्ष राजेश साहू, महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री अर्चना साहू, उपाध्यक्ष उमा साहू, फतेहपुर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी साहू ने अपने विचार रखे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री गांधी डी.सी. गुप्ता ने करते हुए कहा कि हर समाज तरक्की के लिए बहुत संघर्ष कर रहा है इसलिए हमंे संघर्ष के लिए अब आगे आना होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वरिष्ठ पत्रकार देवकी नंदन पाराशर का निधन

Posted on 23 February 2015 by admin

वरिष्ठ पत्रकार देवकी नंदन पाराशर का निधन शुक्रवार को हो गया। उनका दिल्ली के फोर्टिस हाॅस्पीटल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। देवकी नंदन पाराशर आजादी के समय से दैनिक सैनिक समाचार पत्र से जुड़े रहे और अंत में वह उसके चीफ एडीटर के पद पर भी रहे। वह सैनिक ट्रस्ट के मैनेजमंेट ट्रस्टी भी थे। इसके अलावा देवकी नंदन पाराशर जिला सहकारी बैंक में सचिव पद कार्यरत भी रहे। उनका जन्म बाह तहसील के बसई अरेला गांव में हुआ। इनकी शिक्षा दीक्षा होलीपुरा इंटर काॅलेज, आरबीएस काॅलेज और वकालत की डिग्री आगरा काॅलेज से सम्पन्न हुई। वह अपने पीछे पुत्र रघुनंदन पाराशर और तीन पुत्रियांे सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हंै। उनका निधन पत्रकार जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके निधन पर विवेक कुमार जैन, अमित शर्मा, डाॅ. भानु प्रताप ंिसंह, सुशील शर्मा, अरविंद शर्मा गुडडू, दुष्यंत शर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस डाॅ. रामकृष्ण पाल सिंह, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सैंया चै. उदयभान सिंह, पूर्व विधायक मुनेन्द्र जादौन आदि ने शोक व्यक्त किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री से केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने भेंट की

Posted on 23 February 2015 by admin

03

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज यहां उनके सरकारी आवास पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। श्री यादव ने श्री नड्डा से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए केन्द्र सरकार से अधिक से अधिक सहयोग एवं मदद उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश सरकार समाज के गरीब एवं कमजोर वर्गों तथा दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क दवाइयों की उपलब्धता के साथ-साथ मुफ्त जांच और एक्स-रे की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। ‘108’ समाजवादी स्वास्थ्य सेवा और ‘102’ नेशनल एम्बुलेंस सर्विस जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हुई हैं और इन एम्बुलेंस सेवाओं के जरिए लाखों लोगों को समय से चिकित्सा सुविधा मिली है।
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक विशाल राज्य है, जहां मेडिकल काॅलेजों की संख्या एवं स्थान आबादी की जरूरतों के मुताबिक नहीं है। राज्य में ज्यादातर जिले ऐसे हैं, जहां मेडिकल काॅलेज उपलब्ध नहीं हैं। प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों से नये राजकीय मेडिकल काॅलेज स्थापित कर रही है। इसके बावजूद जनता को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ज्यादा से ज्यादा जिलों में मेडिकल काॅलेजों की स्थापना जरूरी है। इसके दृष्टिगत बस्ती, फिरोजाबाद, बहराइच, फैजाबाद और शाहजहांपुर के जिला अस्पतालों को भारत सरकार की योजना के तहत मेडिकल काॅलेज के तौर पर उच्चीकृत करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश सरकार योजना के प्राविधानों के अनुरूप राज्यांश उपलब्ध कराने के लिए सहमत है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय की योजना के तहत इन जनपदांे में मेडिकल काॅलेजों की स्थापना हेतु केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हितों को देखते हुए केन्द्र सरकार के अनुरोध पर प्रदेश सरकार ने रायबरेली में एम्स की स्थापना हेतु भूमि उपलब्ध कराई। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से आग्रह किया कि रायबरेली की तर्ज पर पूर्वांचल, बुन्देलखण्ड तथा रूहेलखण्ड क्षेत्रों में भी एम्स की स्थापना के लिए भारत सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि इन संस्थानों की स्थापना के लिए राज्य सरकार द्वारा प्राथमिकता पर आवश्यक भूमि की व्यवस्था कराई जाएगी।
श्री यादव ने बताया कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। प्रदेश के जे.ई./ए.ई.एस. प्रभावी जनपदों में स्वास्थ्य सेवाओं का उच्चीकरण मुस्तैदी से कराया जा रहा है। गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में मस्तिष्क ज्वर के उपचार के लिए 500 बिस्तर वाले बाल रोग चिकित्सा संस्थान का निर्माण प्रारम्भ हो गया है। श्री यादव ने केन्द्रीय मंत्री को स्वाइन फ्लू के उपचार के सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए अनुरोध किया कि इस रोग के इलाज के लिए भारत सरकार को टीका आदि प्रदेश सरकारों को समय से उपलब्ध कराए जाएं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए इस सम्बन्ध में भारत सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर बनेंगी।
इस अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन, मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री अरविन्द कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जर्जर मार्गो का नहीं हो सका निर्माण

Posted on 23 February 2015 by admin

जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में अधिकांश क्षतिग्रस्त सम्पर्क मार्ग लोगों के लिए समस्या बना हुआ है। इससे लोगों का आवागमन दुश्वार होता जा रहा है। वाहन पर सवार हो या पैदल राहगीरों को गंतव्य तक पहुंचने में बहुत बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान हो या व्यापारी कही न कहीं यह दिक्कत दुर्घटना में तब्दील हो जाता है। जिसको क्षेत्र के प्रतिनिधि नजरअंदाज करते आ रहे है।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के अधिकांश मार्ग पूरी तरह विखर चुके है। कहीं-कहीं तो डामर क्या गिट्टी तक सड़क पर नही बची है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढें व बिखरी बड़ी-बडी गिट्टियां हर वक्त राहगीरों के लिए दुर्घटना बनी दिखाई देती है। ऐसे में लोगों को पैदल चलने में काफी दिक्कत होती है। बरौंसा से विरसिंहपुर तक मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गये है। अठैसी चैराहे से दियरा पावर हाउस मार्ग बिल्कुल जर्जर हो चुका है। मोतिगरपुर से चैहानपुर होते हुए गोसैसिंहपुर जाने वाला मार्ग, नहर मोड़ से विकास खण्ड मुख्यालय जयसिंहपुर जाने वाला मार्ग बुरी तरह जर्जर के साथ-साथ नहर औश्र सडत्रक के बीच कोई डिवाइडर भी नहीं बना है। इसी तरह मर्यादी इण्टर काॅलेज से नरायनपुर तक मार्ग, रामगढ़ चैराहा से काछा भिटौरा तक मार्ग, पाल नगर से मुइली तक मार्ग, विरसिंहपुर से तालापुर तक मार्ग खराब है। इसी तरह राघवपुर शुक्ल से मैरी संग्राम तक सम्पर्क मार्ग पर पैदल तक चलना राहगीरों के लिए मुश्किल हो रहा है। जयसिंहपुर इटकौली मार्ग बिल्कुल जर्जर हो चुका है जिस पर पैदल नहीं निकल सकते लेकिन शासन अैर प्रशासन दोनों आॅख मिचैली का खेल-खेल रहे है। जबकि इस मार्ग पर गुजरने के लिए सबसे अधिक सफेदपोशधारियों व नौकरशाहों के गुजरते है। जर्जर मार्ग पर ट्रैफिक इतना होने से यह मार्ग हर वक्त दुर्घटना को दावत दे रहा है जहां पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार व भाजपा केन्द्र सरकार में गाॅवों के सम्पर्क मार्ग एक दुरूस्त करने में लगे है। वहीं पर ये मार्ग सत्तापक्ष के नेताओं को मुॅह चिढ़ाते नजर आ रहे है। इस रोड़ पर गुजरने वालों का दुर्भाग्य ही कहां जायेगा क्योंकि इसमें से कुछ रोड़ों का विधायक अरूण वर्मा द्वारा प्रस्ताव तो भेजा गया है लेकिन कुछ भाजपा नेताओं द्वारा अपनी पार्टी का गुडविल बनाने के चक्कर में अभी तक दोनों पार्टियों में अभी तक आरोप प्रत्यारोप चल रहा है। जिसका दंस अभी तक क्षेत्र की जनता झेल रही है। जबकि इन रोड़ों पर चैपहिया तो दूर पैदल निकलना मुश्किल है। किसानों की मजबूरी है कि उनके पास अन्य कोई विकल्प नहीं है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहें है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वादों के निस्तारण न होने पर होगी कार्रवाई-डीएम

Posted on 23 February 2015 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान अवशेष वादों के निस्तारण की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए गहरी नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने सम्बन्धित न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों तथा उनके पेशकारों को चेतावनी दिया है कि राजस्व वादों के निस्तारण के लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न पाये जाने पर उनके विरूद्ध वार्षिक कार्य मूल्याकंन में वादों के निस्तारण में रूचि न प्रदर्शन करने के आशय का अंकन मेरे द्वारा कर दिया जायेगा। डी0एम0 कैम्प कार्यालय में वादों के निस्तारण की समीक्षा कर रही थी।
जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार कादीपुर व उनके पेशकार एवं उपजिलाधिकारी लम्भुआ के न्यायालय पर कार्यरत पेशकार द्वारा वादों के निस्तारण में रूचि न लेने पर चेतावनी दिया। बैठक में बताया गया कि अतिरिक्त अधिकारी प्रथम नायब तहसीलदार बरौंसा एवं नायब तहसीलदार चांदा के न्यायालय पर कम्प्यूटर की व्यवस्था नही है। जिस पर डी0एम0 ने मुख्य राजस्व अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन को 7 दिन के अन्दर कम्प्यूटर का प्र्रबंध सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया ताकि वादों के निस्तारण का लक्ष्य राजस्व वादों के अद्यतनीकरण में कोई कठिनाई न होने पाये। समीक्षा के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय पर 1274 वाद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के न्यायालय पर 1246 वाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन के न्यायालय पर 1719 वाद, अपर उप जिलाधिकारी न्यायालय पर 786 वाद एवं अतिरिक्त अधिकारी प्रथम के न्यायालय पर 423 वाद अवशेष पाये गये।
जिलाधिकारी ने समस्त पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वादों के निस्तारण हेतु जो लक्ष्य आंवटित किये जा रहे है उसके अनुसार वादों के निस्तारण का कार्य वित्तीय वर्ष की बची हुयी अवधि में अवश्य सुनिश्चित किया जाय और यदि इसके लिए आवश्यक हो तो सभी पीठासीन अधिकारी अपने-अपने न्यायालय के कार्य दिवसों को बढ़ा ले ताकि लक्ष्य की पूर्ति में कार्य दिवस बाधक न बन सके। बैठक में एस.डी.एम. कादीपुर, लम्भुआ, जयसिंहपुर, अपर उपजिलाधिकारी सदर, अतिरिक्त अधिकारी प्रथम, तहसीलदार कादीपुर, जयसिंहपुर, तथा लम्भुआ, ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, नायब तहसीलदार नगर एवं लम्भुआ उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुपोषित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी की पहल

Posted on 23 February 2015 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने आज कुपोषित गांव के रूप में चयनित दूबेपुर ब्लाक के परऊपुर का भ्रमण किया तथा गांव के सभी कुपोषित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने की पहल की। इस सम्बन्ध में उन्होंने इस गांव के अति कुपोषित 4 बच्चों प्रियंका, नितिल, श्यामजी व प्रांजल को आज ही बाल रोग विशेषज्ञ से स्वास्थ्य परीक्षण करवाने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया तथा अपने समक्ष इन चारों बच्चों के साथ-साथ आंशिक रूप से कुपोषित 43 बच्चों का वजन कराया। इस गांव में वर्तमान में 12 गर्भवती महिलायें, 37 धात्री व 230 किशोरी बालिकायें है। डी0एम0 ने इन सभी का वजन कराने, फोटोग्राफ कराने व हिमोगोलोविन की जांच कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं में हिमोगोलोविन की कमी है उन्हें आयरन की गोली निशुल्क रूप से वितरण करायी जायेगी। आज मौके पर उपस्थित गर्भवती महिलाआंे व किशोरी बालिकाओं को आयरन की गोली उपलब्ध करायी गयी।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय बनाते हुए इस गांव के सभी अति कुपोषित, आंशिक रूप से कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं व किशोरी बालिकाओं की प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण करवायें। इस दौरान उनके वजन लिये जाय। उन्होंने कहा कि जो कुपोषित बच्चें है उन्हें निर्धारित मात्रा में पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाय। डी0एम0 ने सम्बन्धित क्षेत्र की ए0एन0एम0, आशा, आंगनवाडी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सुपरवाइजर, सी0डी0पी0ओ0 को निर्देशित किया कि वे गांव के प्रत्येक घर का निरीक्षण करें तथा अति कुपोषित, आशिंक रूप से कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं व किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करायें। जिलाधिकारी ने गांव के प्रधान को इस कार्य में सहयोग देने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि जब बच्चें शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेगें तभी उनका मानसिक रूप से विकास होगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीकान्त मिश्र, सी0एम0ओ0 डा0 के0बी0सिंह, एस0डी0एम0 रामचन्द्र सरोज, पी0डी0 पी0सी0 जायसवाल, बी0एस0ए0 रमेश यादव, ए0बी0एस0ए0 ओंकार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, व खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2015
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
-->









 Type in