Categorized | लखनऊ.

पुलिस प्रषासनिक अधिकारियों पर हमलें ध्वस्त कानून व्यवस्था का प्रतीक - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 23 February 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था पर सपा सरकार को जबर्दश्त तरीके से घेरा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने आरोप लगाया कि कल प्रदेश के कानून व्यवस्था से जुड़े जिम्मेदार लोगो पर हमले, प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था का ज्वलन्त उदाहरण हैं। प्रदेश भर में पुलिस प्रशासनिक, शिक्षा विद और न्याय पालिका के लोगों पर हमले से प्रदेश थर्रा उठा।
प्रवक्ता डा0 मिश्र ने सिलसिलेवार बताया कि कल मथुरा में गोवशे तस्करों के हमले से सिपाही व होमगार्ड की मौत हो गई, आगरा में खनन माफिया द्वारा एस.डी.एम. को कुचलने की कोशिश हुई, गोण्डा में पुलिस कप्तान की उपस्थिति में सपा का झण्डा लगाकर गुण्डागर्दी और मारपीट की गई, गाजियाबाद में सुबह सैर पर निकले ए.डी.जे. की अगूँठी लूट ली तथा अवध विश्व विद्यालय के कुलपति को जान से मार देने की धमकी दी गई। डा0 मिश्र ने सवाल उठाया कि जब प्रदेश में पुलिस और प्रशासन से जुड़े लोगों का यह हाल है तो सामान्य आदमी का क्या हाल होगा ? प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। अपराधी और दबंग खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे है। सरकार आत्म समर्पण की मुद्रा में है। जनता राम हवाले हैं।
डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश में अपराधी  और दंबग अब साधारण वारदाते नहीं कर रहे बल्कि बड़ो-बड़ो पर हमला करके ध्वस्त कानून व्यवस्था को रोज रोज नया आयाम दे रहे है। बिजनौर में सपा नेता ने बैंक में तोड़फोड़ और दबंगई की। पुलिस तय नहीं कर पा रही है कि उसे अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करनी है या सपाईयों पर। प्रदेश में हत्या, बलात्कार, उपहरण और डकैती जैसे जघन्य अपराध सामान्य जैसे लगने लगे है।
डा0 मिश्र ने सपा सरकार को चेताते हुए कहा कि वो तत्काल कानून व्यवस्था को सुधारे अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहे। अब जनता के साथ-साथ अधिकारियों को भी असुरक्षा महसूस हो रही है। सपा सरकार अपने गिरेवान में झाके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in