Archive | February 5th, 2015

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 05 February 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि भाजपा की दो मुंही राजनीति देश में विघटन, अलगाववाद और अराजकता को प्रोत्साहित कर रही है। प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास का नारा देते हैं और केन्द्रीय गृहमंत्री कहते हैं कि घर वापसी जैसे कार्यक्रमों के लिए कोई जगह नहीं है। लेकिन उनकी ही पार्टी के कई संत-महंत और साध्वी ऐसे बयान देते घूम रहे हैं जिससे समाज में विभेद और वैमनस्य का वातावरण बने। भाजपा का मातृ संगठन आरएसएस है जिसके प्रमुख भी जब तब ऐसे बयान देते हैं जिससे सामाजिक सद्भाव टूटे और सांप्रदायिक तनाव बढ़े।
कायदे से यह बात साफ होनी चाहिए कि भाजपा की अधिकृत लाइन क्या है ? केन्द्र की सरकार देश में रहनेवाले सभी भारतीयों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है अथवा किसी खास संप्रदाय के लिए ही समर्पित है। आरएसएस तो अपने जन्म से ही सांप्रदायिकता को बढ़ावा देनेवाला संगठन रहा है। द्विराष्ट्रवाद के सिद्धांत का वह पोषक रहा है। भाजपा संघ का ही बनाया हुआ संगठन है पर वह अपनी राजनीति के लिए देशवासियों के बीच भ्रामक माहौल बनाए रखता है।
भारत एक धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध राष्ट्र है। संविधान में इसका प्रारम्भ में ही स्पष्ट उल्लेख है। लेकिन भाजपा केन्द्र सरकार इतिहास, पाठ्यक्रम बदलने के साथ ही संविधान की मूल भावना  के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। यह देश बहुभाषी, बहुधर्मी और अनेकता में एकता के दर्शन का साक्षी है। लेकिन भाजपा इनकी विरोधी है। वह सामाजिक तानाबाना को तोड़ने में लगी है। राष्ट्र की एकता, अखंडता को कट्टरवादी विचारधारा से खतरा है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का सांप्रदायिकता की खिलाफत का पुराना इतिहास रहा है। श्री मुलायम सिंह यादव ने हमेशा धर्मनिरपेक्षता के लिए संघर्ष की अगुवाई की है। इसी के चलते भाजपा को उत्तर प्रदेश में चुनावो में खतरा बना रहता है। उसके नेता चाहे जितनी साजिशें रच लें वे यहां सफल नहीं होनेवाले है क्योंकि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में यहां विकास की नई-नई परियोजनाएं चल रही है। इन परियोजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गोे और किसानों, नौजवानों और अल्पसंख्यको को मिल रहा है।
भाजपा को इस सच्चाई को मान लेना चाहिए कि समाजवादी पार्टी के रहते उत्तर प्रदेश में भाजपा की अराजकता और  साम्प्रदायिकता के लिए कोई स्थान नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 05 February 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में विद्युत उपलब्धता, मांग के सापेक्ष सदैव कम रहने के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की आपूर्ति में कठिनाई आती है। राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2016-17 तक सभी शहरों में 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति का है। इस कमी को समाप्त करने के लिए संयुक्त क्षेत्र केन्द्रीय सेक्टर तथा निजी क्षेत्र की परियोजनाओं से विद्युत क्रय करने के समझौते किए गए हैं। कई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।
प्रदेश में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के सभी गांव जिनकी आबादी 100 से अधिक है, का विद्युतीकरण वर्ष 2016-17 से पहले सुनिश्चित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश देश का दूसरा राज्य है जिसने 100 से अधिक आबादी वाले 73,678 गांवो एवं उनमें सम्मिलित 1,75,525 मजरों के विद्युतीकरण के लिए लगभग 17,450 करोड़ रूपए की योजनाएं भारत सरकार को प्रस्तुत कर दी है। इनके पूर्ण होने से प्रदेश की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी को बिजली की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
समाजवादी सरकार ने ऊर्जा की आपूर्ति में सहयोग के लिए सौर ऊर्जा नीति 2013 भी बनाई है। इस नीति के अनुसार मार्च, 2017 तक 500 मेगावाट क्षमता की ग्रिड संयोजित सौर ऊर्जा विद्युत उत्पादन की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। सौर ऊर्जा नीति के तहत 130 मेगावाट क्षमता की ग्रिड संयोजित सौर विद्युत परियोजनाओं की स्थापना हेतु 7 परियोजनाओं के लिए समझौता पत्र निर्गत किए जा चुके हंै। व्यक्तिगत, संस्थागत तथा सरकारी भवनों में रूफ सोलर पावर प्लांट की स्थापना हेतु रूफ सोलर पावर प्लांट नीति पर कार्य चल रहा है।
सोलर स्ट्रीट लाइट (प्रोजेक्ट कोड) के अंतर्गत 10,977 संयंत्रों की स्थापना कराई जा चुकी है। डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित 1,598 कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किया गया। नहरों के ऊपर सोलर पैनल लगाकर ऊर्जा उत्पादन भी किया जाना है।
स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव प्रदेश में ऊर्जा की कमी को दूर करने के लिए संकल्पित हैं। वे जानते है कि बिना पर्याप्त ऊर्जा के प्रदेश का विकास नहीं होगा। औद्योगिक विकास में ऊर्जा की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पूंजीनिवेश के लिए तभी प्रवासी उद्यमी भी आकर्षित होगें। ऊर्जा से जगमगाता उत्तर प्रदेश ही उत्तम प्रदेश बनेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गौरी हत्या के विरोध में महिला मोर्चे द्वारा प्रदर्शन

Posted on 05 February 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष बीना गुप्ता के नेतृत्व में गणेशगंज निवासी गौरी श्रीवास्तव एलएलबी की छात्रा की नृशंश हत्या के विरोध में एस.एस.पी. आवास पर घेराव करते हुये कहा कि लखनऊ शहर में प्रतिदिन हो रही हत्याओं, अपहरण, बलात्कार, डकैती, चेन खीचने की घटनाएं आम बात हो गयी है। इन घटनाओं पर वर्तमान सरकार किसी प्रकार से अकुंश लगाने में सक्षम नही दिखायी दे रही है। बेटियों तथा महिलाओं की जान लखनऊ शहर में किसी तरह सुरक्षित नही है। लखनऊ शहर में हो रही घटनाएं इस बात का प्रमाण है। महिलाएं बहुत ही आक्रोश में थी उन्होंने वर्तमान सरकार को बर्खास्त करने की पुरजोर मांग की है। नृशंश हत्या के विरोध में एस.एस.पी. आवास का घेराव कर प्रदर्शन एवं धरना देते हुये एस.एस.पी. सहित सभी पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली एवं लापरवाही के विरोध में चूड़ी एवं बिन्दी भेंट करके हत्या में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 36 घण्टे का अल्टीमेटम दिया। एडीएम से बात करते हुये नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि अगर 36 घंटे के अन्दर गिरफ्तारी नही की गयी तो भाजपा लखनऊ महानगर इसके खिलाफ सड़को पर उतरेगा।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से नगर महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, मुकेश शर्मा लखनऊ सदस्यता प्रमुख अशोक तिवारी, नगर उपाध्यक्ष विनोद तिवारी अप्पू, मानवेन्द्र प्रताप ंिसह, पृथ्वी गुप्ता एवं महिला मोर्चे की पदाधिकारी नीलम तिवारी, सीमा सिंह, सुमन शुक्ला, शशि बाला धूसिया, विजयलक्ष्मी सिंह, अंजू रस्तोगी, सीमा सूर्यवंशी, विमला सिंह, रीना गुप्ता, सुनीता बंसल, संयुक्ता भाटिया, आशा पाठक, नीलम मिश्रा, अंर्चना साहू, गीतारानी, छाया सिंह, मधुबाला त्रिपाठी, मिथिलेश सिंह चैहान, शशि जोशी, सुशीला वर्मा, विनीता श्रीवास्तव, मनोरमा शुक्ला,  आशा मिश्रा, सुशीला पाण्डेय, शशि गुप्ता, मीता गुप्ता सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। यह जानकारी नगर महामंत्री राकेश श्रीवास्तव जी ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी, के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य माधवेन्द्र सिंह रानू की पूज्य माता जी श्रीमती गीता सिंह तथा गोला गोकरननाथ (खीरी) के पूर्व नगर अध्यक्ष डा0 नरवीर सिंह कछवाहा का आकस्मिक निधन हो गया है।

Posted on 05 February 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी, के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य माधवेन्द्र सिंह रानू की पूज्य माता जी श्रीमती गीता सिंह तथा गोला गोकरननाथ (खीरी) के पूर्व नगर अध्यक्ष डा0 नरवीर सिंह कछवाहा का आकस्मिक निधन हो गया है।
उनके निधन पर अवध क्षेत्र कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित की गयी। सभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा जी एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी जी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। शोक सभा में उपस्थित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह, अमर सिंह, अतुल दीक्षित, राजेश कटियार, क्षेत्रीय महामंत्री भिखारी सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप भार्गव, क्षेत्रीय मंत्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, राजीव मिश्रा, नीरज सिंह, विजय प्रताप सिंह क्षेत्रीय प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव, वीरेन्द्र गोस्वामी, क्षे0 मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव, क्षे0कार्यालय सचिव युगुल किशोर पाण्डेय आदि सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति देने की प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रृद्धांजली अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

7 फरवरी को केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह काठगोदाम एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगें

Posted on 05 February 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह अधिकारी ने बताया कि 7 फरवरी, 2015 को प्रातः 10 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन की छोटी लाइन से लखनऊ से काठगोदाम जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगें। इस अवसर पर उनके साथ उत्तरांचल सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भगत सिंह कोश्यारी, पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष टी0एस0मनराल, महामंत्री गणेश जोशी एवं उत्तरांचल निवासीगण उपस्थिति रहेंगें। टी0एस0 मनराल ने लखनऊ में निवास कर रहे उत्तरांचल वासियों से प्रातः 10 बजे चारबाग स्टेशन पहुॅचने की अपील की है और माननीय राजनाथ सिंह जी को इस ट्रेन को चलाये जाने के लिए उत्तरांचल वासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विज्ञान भवन में बच्चों ने खूब सराहा विज्ञान फिल्मों को देखकर

Posted on 05 February 2015 by admin

लखनऊ में 4 से 8 फरवरी कें बीच चल रहे पाॅचवें राष्ट्रीय विज्ञान चलचित्र मेला एवं प्रतियोगिता के दौरान 5 फरवरी को  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद,उ0प्र0 द्वारा अपने विज्ञान भवन के सर. सी.वी.रमन प्रेक्षगृह में विज्ञान फिल्मों को दिखाने की निःशुल्क व्यवस्था किये जाने पर जनपद के तमाम विद्यालयों के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने खूब बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। खचाखच भरे प्रेक्षागृह में विज्ञान प्रसार, नई दिल्ली की हिन्दी एवं अग्रेजी फिल्मों-तारों की सैर, कुछ तुक्के कुछ तीन, दिल्ली सफारी, प्रिज्म, डोली अबेसिटी, मोबाइल सोलर पावर, स्टेमसेल थिरेपी, पेनफुल स्माइल, आचार्य डा0 जगदीश चन्द्र बोस, सर. पी.सी.राय, हेड इन द स्टार्स, ट्रू सरवाइवर हार्स शू को देख कर विद्यालयों के शिक्षकों ने इन्हे अपने पेनड्राईव व सीडी में पाने की माॅग की गयी है जिसे परिषद द्वारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है।
फिल्मों के प्रदर्शन का उदघाटन विज्ञान प्रसार, नई दिल्ली से आये वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 अरविन्द सी राणा डे ने किया। डा0 राणा डे ने परिषद का इस महोत्सव कार्यक्रम में किये जा रहे योगदान की सराहना करते हुये कहा कि देश के अन्य राज्यों में विज्ञान के कार्यक्रमों को देखते हुये उत्तर प्रदेश एक मात्र प्रदेश है जहाॅ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद,उ0प्र0 अपने सभी 75 जनपदांें में जिला विज्ञान क्लबों को मजबूती के साथ स्थापित करके गाॅव-गाॅव तक विज्ञान और वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन देने में अग्रसर है।
परिषद के निदेशक, डा0 एम.के.जे.सिददीकी ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये अनेक विद्यालयों से आये प्राइमरी से लेकर माध्यमिक स्तर के लगभग 250 विद्यार्थियों, शिक्षको एवं प्रधानाचार्याें का स्वागत करते हुये कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम एक नया अध्याय है जो बच्चों में वैज्ञानिक सोच और कार्य व्यवहार के प्रति रूझान पैदा करने में अत्यन्त सार्थक सिद्व होगा। प्रदेश में वैज्ञानिक वातावरण को निरन्तर स्थापित करने के लिए भविष्य में भी परिषद द्वारा बच्चों के लिए विज्ञान फिल्म चलायी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन परिषद के संयुक्त निदेशक, श्री एस.एम. प्रसाद ने किया । इस अवसर पर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों ने  भी भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कैंसर रोगियों में दवा के साथ इच्छाशक्ति बहुत जरूरी —राज्यपाल

Posted on 05 February 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री राम नाईक ने आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कहा कि मैं राज्यपाल की हैसियत से नहीं, बल्कि कैंसर पर विजय प्राप्त करने वाले एक व्यक्ति के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रहा हूँ। उन्होंने बताया कि 20 वर्ष पहले उन्हें भी कैंसर हुआ था। नियमित इलाज कराने और अपनी इच्छाशक्ति को बनाये रखकर ही उन्होंने कैंसर रोग पर विजय पाई और आज पूर्व की भांति कार्य कर रहे है। कैंसर पीडि़त रोगियों में दवा के साथ इच्छाशक्ति बहुत जरूरी है। कैंसर रोग पर विजय प्राप्त करने में मरीज के उत्साहवर्द्धन में परिवारजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में पूरे विश्व में 82 लाख लोगों की इस गम्भीर बीमारी से जान गयी थी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का स्लोगन ‘छवज इमलवदक ने’ का उद्घोष किया गया है, जिससे हम दृढ़ इच्छाशक्ति से कैंसर जैसे रोग पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि कैंसर के निदान के लिये जागरूकता की आवश्यकता है। बीमारी की समय पर पहचान हो जाये तो इसके घातक परिणाम से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पेट, मुंह तथा शरीर के किसी भी अंग में कैंसर हो सकता है। रेडियोथरैपी, कीमोेथरैपी और आपरेशन के साथ ही आज भारतीय आयुर्वेद पद्धति में भी कैंसर का इजाज सम्भव हो गया है। उन्होंने कहा कि कैंसर का इलाज महंगा होता है। उन्होंने आह्वान किया कि कैंसर रोग के क्षेत्र में कार्य कर रही स्वैच्छिक एवं साामाजिक संस्थाओं को आर्थिक सहायता देनी चाहिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गौरी हत्या के सम्बंध में।

Posted on 05 February 2015 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व विधायक रीता जोशी ने शहर में हुये 20 वर्षीय गौरी की नृशंस हत्या पर प्रतिकिया देते हुए कहा कि यह अमानवीय, भयानक अपराध की घटना है। जो कि लखनऊ शहर सहित प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाती है। आये दिन राजधानी में लड़कीयो के साथ छेड़छाड व अपराध की घटनाएं हो रही है। लेकिन इसके बावजूद पुलिस की लापरवाही से अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है।
प्रो0 जोशी ने कहा कि कल ही बांदा में कोतवाली के सामने से टेªन से ऊतर अपने जीजा के साथ घर जा रही युवती को नीली बत्ती लगी गाड़ी में सवार लोगो ने अपहरण कर सामूहिक बलात्कार करके फेंक दिया। इन घटनाओं से स्पष्ट है कि पुलिस का कोई डर अपराधियों के मन में नही रहा है।
प्रो0 जोशी ने मृत बालिका के परिजनों से फोन पर वार्ता करने के बाद पुलिस अधिक्षक लखनऊ से बात की और नाराजगी व्यक्त की कि घटना के 48 घंण्टे से भी ज्यादा समय हो जाने के बावजूद अभी तक हत्या का खुलासा नही हो पाया है। प्रो0 जोशी ने त्वरित पुलिस कार्यवाही की भी मांग की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गौरी हत्या के सम्बंध में।

Posted on 05 February 2015 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व विधायक रीता जोशी ने शहर में हुये 20 वर्षीय गौरी की नृशंस हत्या पर प्रतिकिया देते हुए कहा कि यह अमानवीय, भयानक अपराध की घटना है। जो कि लखनऊ शहर सहित प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाती है। आये दिन राजधानी में लड़कीयो के साथ छेड़छाड व अपराध की घटनाएं हो रही है। लेकिन इसके बावजूद पुलिस की लापरवाही से अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है।
प्रो0 जोशी ने कहा कि कल ही बांदा में कोतवाली के सामने से टेªन से ऊतर अपने जीजा के साथ घर जा रही युवती को नीली बत्ती लगी गाड़ी में सवार लोगो ने अपहरण कर सामूहिक बलात्कार करके फेंक दिया। इन घटनाओं से स्पष्ट है कि पुलिस का कोई डर अपराधियों के मन में नही रहा है।
प्रो0 जोशी ने मृत बालिका के परिजनों से फोन पर वार्ता करने के बाद पुलिस अधिक्षक लखनऊ से बात की और नाराजगी व्यक्त की कि घटना के 48 घंण्टे से भी ज्यादा समय हो जाने के बावजूद अभी तक हत्या का खुलासा नही हो पाया है। प्रो0 जोशी ने त्वरित पुलिस कार्यवाही की भी मांग की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुलाधिपति ने कुलपति को रिपोर्ट के साथ किया तलब

Posted on 05 February 2015 by admin

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कल्याण सिंह ने कोटा के राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच किए बिना अंक दिए जाने वालों को डिग्रियाँ जारी करने की घटना को गंभीरता से लिया है। श्री सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति को इस संबंध में रिपोर्ट के साथ तलब किया है।
राज्यपाल श्री सिंह ने विश्वविद्यालय से घटना की बिन्दुवार विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। कुलाधिपति श्री सिंह ने  इस संबंध में वस्तुस्थिति की विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह में उनके पास पेश करने के लिए कुलपति को निर्देश दिए है।
राज्यपाल श्री सिंह ने ऐसी समस्त काॅपियों को सील किये जाने के लिए कहा है। विश्वविद्यालय को भेजे पत्र में कुलाधिपति श्री सिंह ने कुलपति से इस प्रकार की लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।
कुलाधिपति श्री सिंह ने कुलपति से इस रिपोर्ट में विषयवार छात्रों की संख्या, काॅपियों की संख्या के साथ ही उपलब्ध काॅपियों को सील किये जाने तथा इस प्रकार की लापरवाही के लिये उत्तरदायित्व निर्धारण कर इसकी सूचना राजभवन प्रस्तुत करने को कहा है।
राज्यपाल श्री सिंह राज्य की उच्च शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए प्रयासरत है। वे ऐसे घटनाओं से दुःखी हो जाते हंै। श्री सिंह चाहते हंै कि किसी भी विद्यार्थी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। शिक्षक अपने उत्तरदायित्वों का ईमानदारी से पालन करें। कुलाधिपति चाहते है कि समाज, प्रदेश व देश के भविष्य के साथ कोई नाइंसाफी ना हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2015
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
-->









 Type in