Categorized | लखनऊ.

विज्ञान भवन में बच्चों ने खूब सराहा विज्ञान फिल्मों को देखकर

Posted on 05 February 2015 by admin

लखनऊ में 4 से 8 फरवरी कें बीच चल रहे पाॅचवें राष्ट्रीय विज्ञान चलचित्र मेला एवं प्रतियोगिता के दौरान 5 फरवरी को  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद,उ0प्र0 द्वारा अपने विज्ञान भवन के सर. सी.वी.रमन प्रेक्षगृह में विज्ञान फिल्मों को दिखाने की निःशुल्क व्यवस्था किये जाने पर जनपद के तमाम विद्यालयों के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने खूब बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। खचाखच भरे प्रेक्षागृह में विज्ञान प्रसार, नई दिल्ली की हिन्दी एवं अग्रेजी फिल्मों-तारों की सैर, कुछ तुक्के कुछ तीन, दिल्ली सफारी, प्रिज्म, डोली अबेसिटी, मोबाइल सोलर पावर, स्टेमसेल थिरेपी, पेनफुल स्माइल, आचार्य डा0 जगदीश चन्द्र बोस, सर. पी.सी.राय, हेड इन द स्टार्स, ट्रू सरवाइवर हार्स शू को देख कर विद्यालयों के शिक्षकों ने इन्हे अपने पेनड्राईव व सीडी में पाने की माॅग की गयी है जिसे परिषद द्वारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है।
फिल्मों के प्रदर्शन का उदघाटन विज्ञान प्रसार, नई दिल्ली से आये वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 अरविन्द सी राणा डे ने किया। डा0 राणा डे ने परिषद का इस महोत्सव कार्यक्रम में किये जा रहे योगदान की सराहना करते हुये कहा कि देश के अन्य राज्यों में विज्ञान के कार्यक्रमों को देखते हुये उत्तर प्रदेश एक मात्र प्रदेश है जहाॅ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद,उ0प्र0 अपने सभी 75 जनपदांें में जिला विज्ञान क्लबों को मजबूती के साथ स्थापित करके गाॅव-गाॅव तक विज्ञान और वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन देने में अग्रसर है।
परिषद के निदेशक, डा0 एम.के.जे.सिददीकी ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये अनेक विद्यालयों से आये प्राइमरी से लेकर माध्यमिक स्तर के लगभग 250 विद्यार्थियों, शिक्षको एवं प्रधानाचार्याें का स्वागत करते हुये कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम एक नया अध्याय है जो बच्चों में वैज्ञानिक सोच और कार्य व्यवहार के प्रति रूझान पैदा करने में अत्यन्त सार्थक सिद्व होगा। प्रदेश में वैज्ञानिक वातावरण को निरन्तर स्थापित करने के लिए भविष्य में भी परिषद द्वारा बच्चों के लिए विज्ञान फिल्म चलायी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन परिषद के संयुक्त निदेशक, श्री एस.एम. प्रसाद ने किया । इस अवसर पर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों ने  भी भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in