Categorized | लखनऊ.

कुलाधिपति ने कुलपति को रिपोर्ट के साथ किया तलब

Posted on 05 February 2015 by admin

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कल्याण सिंह ने कोटा के राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच किए बिना अंक दिए जाने वालों को डिग्रियाँ जारी करने की घटना को गंभीरता से लिया है। श्री सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति को इस संबंध में रिपोर्ट के साथ तलब किया है।
राज्यपाल श्री सिंह ने विश्वविद्यालय से घटना की बिन्दुवार विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। कुलाधिपति श्री सिंह ने  इस संबंध में वस्तुस्थिति की विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह में उनके पास पेश करने के लिए कुलपति को निर्देश दिए है।
राज्यपाल श्री सिंह ने ऐसी समस्त काॅपियों को सील किये जाने के लिए कहा है। विश्वविद्यालय को भेजे पत्र में कुलाधिपति श्री सिंह ने कुलपति से इस प्रकार की लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।
कुलाधिपति श्री सिंह ने कुलपति से इस रिपोर्ट में विषयवार छात्रों की संख्या, काॅपियों की संख्या के साथ ही उपलब्ध काॅपियों को सील किये जाने तथा इस प्रकार की लापरवाही के लिये उत्तरदायित्व निर्धारण कर इसकी सूचना राजभवन प्रस्तुत करने को कहा है।
राज्यपाल श्री सिंह राज्य की उच्च शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए प्रयासरत है। वे ऐसे घटनाओं से दुःखी हो जाते हंै। श्री सिंह चाहते हंै कि किसी भी विद्यार्थी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। शिक्षक अपने उत्तरदायित्वों का ईमानदारी से पालन करें। कुलाधिपति चाहते है कि समाज, प्रदेश व देश के भविष्य के साथ कोई नाइंसाफी ना हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in