Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 05 February 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में विद्युत उपलब्धता, मांग के सापेक्ष सदैव कम रहने के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की आपूर्ति में कठिनाई आती है। राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2016-17 तक सभी शहरों में 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति का है। इस कमी को समाप्त करने के लिए संयुक्त क्षेत्र केन्द्रीय सेक्टर तथा निजी क्षेत्र की परियोजनाओं से विद्युत क्रय करने के समझौते किए गए हैं। कई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।
प्रदेश में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के सभी गांव जिनकी आबादी 100 से अधिक है, का विद्युतीकरण वर्ष 2016-17 से पहले सुनिश्चित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश देश का दूसरा राज्य है जिसने 100 से अधिक आबादी वाले 73,678 गांवो एवं उनमें सम्मिलित 1,75,525 मजरों के विद्युतीकरण के लिए लगभग 17,450 करोड़ रूपए की योजनाएं भारत सरकार को प्रस्तुत कर दी है। इनके पूर्ण होने से प्रदेश की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी को बिजली की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
समाजवादी सरकार ने ऊर्जा की आपूर्ति में सहयोग के लिए सौर ऊर्जा नीति 2013 भी बनाई है। इस नीति के अनुसार मार्च, 2017 तक 500 मेगावाट क्षमता की ग्रिड संयोजित सौर ऊर्जा विद्युत उत्पादन की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। सौर ऊर्जा नीति के तहत 130 मेगावाट क्षमता की ग्रिड संयोजित सौर विद्युत परियोजनाओं की स्थापना हेतु 7 परियोजनाओं के लिए समझौता पत्र निर्गत किए जा चुके हंै। व्यक्तिगत, संस्थागत तथा सरकारी भवनों में रूफ सोलर पावर प्लांट की स्थापना हेतु रूफ सोलर पावर प्लांट नीति पर कार्य चल रहा है।
सोलर स्ट्रीट लाइट (प्रोजेक्ट कोड) के अंतर्गत 10,977 संयंत्रों की स्थापना कराई जा चुकी है। डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित 1,598 कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किया गया। नहरों के ऊपर सोलर पैनल लगाकर ऊर्जा उत्पादन भी किया जाना है।
स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव प्रदेश में ऊर्जा की कमी को दूर करने के लिए संकल्पित हैं। वे जानते है कि बिना पर्याप्त ऊर्जा के प्रदेश का विकास नहीं होगा। औद्योगिक विकास में ऊर्जा की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पूंजीनिवेश के लिए तभी प्रवासी उद्यमी भी आकर्षित होगें। ऊर्जा से जगमगाता उत्तर प्रदेश ही उत्तम प्रदेश बनेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in