Archive | February, 2015

श्री शिवपाल सिंह यादव नें मुरादाबाद जिला योजना के लिए 241.55 करोड़ की धनराशि को स्वीकृति प्रदान किया

Posted on 03 February 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता एवं राजस्व मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज मुरादाबाद सर्किट हाउस में आयोजित एक बैठक में वर्ष 2015-16 हेतु मुरादाबाद की जिला योजना 241.55 करोड़ रूपये की स्वीकृत की है। बैठक मंे सांसद, विधायक, जिला योजना के सदस्य व जिला पंचायत के सदस्य भी उपस्थित थे।
श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार मुरादाबाद में बाढ़ और सूखे से हुये नुकसान की भरपाई करने के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्यों को पांच-पांच हैण्डपम्प भी अपने क्षेत्र में लगाने के लिये अधिकार देगी। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद के विकास के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र मंे भी कार्य किया जायेगा और खबरिया भूड़ के पर्यटन स्थल को भी ठीक किया जायेगा। इसके अलावा कुन्दरकी व मुरादाबाद शहर मंे जो स्वास्थ्य केन्द्र बनने है उनको भी इस योजना में स्थान दिया जायेगा।
कृषि विभाग में 16 लाख रूपये का परिव्यय स्वीकृत किया गया है, जिसमंे प्रामाणित बीज उत्पादन वितरण व प्रदर्शन के साथ-साथ कृषि रक्षा रसायन व यंत्र के वितरण व उपकरणों पर 50 प्रतिशत का अनुदान भी शामिल है। गन्ना विभाग ने 406.82 लाख का परिव्यय प्रस्तावित किया गया, जिसमें पेडी प्रबन्धन, बीज एवं भूमि उपचार शामिल है तथा 369.03 लाख रूपये की लागत से 7 कि0मी0 सड़के भी ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई जायेंगी। लघु एवं सीमान्त कृषकों की सहायता के लिये 89.20 लाख रूपये से सीमान्त कृषकों की उत्पादकता बढ़ाने के लिये 900 निःशुल्क बोरिंग कराये जायेंगे। पशुपालन विभाग में 29.43 लाख रूपये के व्यय से गाय-भैसांे के कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा से 118 हजार गाय-भैसों को लाभान्वित किया जायेगा। मत्स्य विभाग मंे 6.02 लाख रूपये का परिव्यय स्वीकृत किया गया है, जिससे तालाबों का सुधार तथा मछुआरों को समूह दुर्घटना बीमा योजना की प्रीमियम का लाभ दिया जायेगा।
मुरादाबाद मंे दुग्ध विकास योजना मंे 403.75 लाख रूपये से 100 दुग्ध समितियों को लाभान्वित किया जायेगा तथा तकनीकी निवेश योजना मेें 18.80 लाख रूपये की लागत से 400 समितियों को भी लाभ दिया जायेगा। इसके अलावा 63 लाख रूपये 63 आॅटोमेेटिक मिल्क कलेक्शन युनिट भी बनाये जायेेंगे। वन विभाग में 75 लाख रूपये का परिव्यय स्वीकृत है, जिससे 60 हैक्टेयर क्षेत्र में वृक्षारोपण 31 है0 भूमि में मृदा कार्य कराये जायेंगे। सहकारिता विभाग में 50 हजार रूपये से अनुसूचित जाति के 100 व्यक्तियों को लाभ दिया जायेगा। राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका अभियान में 275.89 लाख रूपये का परिव्यय स्वीकृत किया गया है, जिससे 120 स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित किया जायेगा। मनरेगा में राज्यांश के रूप में 5111.98 लाख रूपये की मदद से 19.85 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजन किया जायेगा। इसके अलावा पंचायती राज विभाग हेतु 1154.48 लाख का परिव्यय स्वीकृत है। इस योजना में 26 लोहिया ग्रामों में सी0सी0 रोड/केसीड्रेन के साथ-साथ दूसरी योजना में 16 बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्मित होगें।
निजी लघु सिंचाई में 197.88 लाख रूपये से 36 गहरे नलकूपों पर अनुदान 60 मध्यम नलकूपों का निर्माण व 2 ग्राउण्ड वाॅटर रिर्चाजिंग/चैकडैम निर्मित होगें। नेडा के अन्तर्गत 168.09 लाख रूपये की लागत से 1075 सोलर लाइटे विभिन्न ग्रामों में लगाई जायेंगी। खादी एवं ग्रामोद्योग योजना में 2 लाख रूपये की मदद से 26 उद्यमियों को ब्याज उपादान उपलब्ध कराया जायेगा। सड़क एवं पुल के लिये 2750.00 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है, जिससे 55 कि0मी0 सड़के बनेगी। विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी हेतु 5 लाख रूपये, प्राथमिक शिक्षा के लिये 44.62 लाख रूपये तथा प्राविधिक शिक्षा के लिये 145.35 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है तथा माध्यमिक शिक्षा हेतु 908.72 लाख रूपया स्वीकृत किया गया है। पर्यटन की सम्भावनाओं को देखते हुये मासूम अली की ज्यारत चटकाली, ब्लाॅक बिलारी, खबरियाॅ भूड़, पैगातपुर झील का पर्यटन तथा हिरन पार्क आदि के लिये 90 लाख रूपये रखा गया है। इसके अलावा युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल हेतु 5 लाख रूपये चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य के लिये 620.01 लाख रूपये, होम्योपैथिक चिकित्सा के लिये 38.94 लाख रूपये, आयुर्वेदिक/युनानी चिकित्सा हेतु 34.45 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हंै।
इसके अलावा जिला योजना 2015-16 में ग्रामीण पेय जल हेतु 1726.40 लाख रूपये से 400 नये हैण्ड पम्प, 19 ओवर हैड टैंक का निर्माण, 12 टूयबेल की स्थापना तथा 33 कि0मी0 की लम्बाई में पाइप लाइन विछाई जायेगी और ग्रामीण स्वच्छता हेतु 5068.68 लाख रूपये से 42,239 स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कराया जायेगा। नगरीय पेय जल योजना में 99.42 लाख रूपये से 120 नये हैण्ड पम्प लगेंगे तथा 140 खराब हैण्ड पम्प रिबोर किये जायेंगे। ग्रामीण आवास में राज्यांश के रूप में 1117.27 लाख से 1596 इन्द्रा आवास बनाये जायेंगे। पिछड़ी जाति कल्याण के लिये 430.97 लाख रूपये की योजनायें स्वीकृत की गई है, जिनसे छात्रवृति, गरीब पुत्रियों की शादी व इलाज आदि कराया जायेगा। अल्पसंख्यक कल्याण हेतु 302.14 लाख, समाज कल्याण हेतु 154.76 लाख रूपये, सेवायोजन विभाग हेतु 0.88 लाख रूपये शिल्पकार प्रशिक्षण हेतु 30 लाख रूपये, समाज कल्याण हेतु 1574.20 लाख, विकलांग कल्याण हेतु 9 लाख तथा महिला कल्याण हेतु 729.83 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। महिला कल्याण में 20,273 निराश्रित महिलाओं को लाभान्वित किया जायेगा।
बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने पाॅच-पाॅच हैण्ड पम्प देने की मांग रखी थी, जिसे स्वीकृत कर लिया गया। कैबिनेट मंत्री श्री शिवपाल यादव ने कहा कि मुरादाबाद ने विकास कार्याें के लिये धन की कमी आड़े नहीं आयेगी। बैठक का संचालन जिलाधिकारी श्री दीपक अग्रवाल ने किया और आभार अभिव्यक्ति भी की। उन्होनें आश्वासन भी दिया कि मंत्री जी के कुशल निर्देशन मंे सभी कार्य बेहतर और प्रभावी ढंग से किये जायेगे। इस अवसर पर मंत्री जी को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
इस मौके पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी चैधरी, विधायक बिलारी मौ0 इरफान एडवोेकेट, विधायक कुन्दरकी हाजी रिजवान, विधायक ठाकुरद्वारा श्री नबाबजान खाॅ, विधायक कांठ श्री अनीसुर्रहमान, विधायक नगर हाजी युसुफ अंसारी, विधायक देहात शमीउलहक सांसद मुरादाबाद श्री सर्वेश कुमार सिंह, एम0एल0सी0 डाॅ0 जयपाल सिंह व्यस्त और सपा जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी, प्रतिनिधि सांसद वीर सिंह, जिला योजना समिति सम्मानित सदस्यगण, जिला पंचायत के सदस्यगण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लव कुुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री फैसल आफताफ, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 संजीव यादव, मुख्य अभियन्ता नगर निमम श्री रमेश चन्द सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्री शिवपाल सिंह यादव नें आज मुरादाबाद में 3,000 साइकिल का किया वितरण

Posted on 03 February 2015 by admin

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग के तत्वाधान में तथा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के अन्तर्गत डी0पी0एस0, मुरादाबाद में आयोजित एक भव्य सामारोह में उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल यादव ने 3,000 साईकिल वितरित की तथा 846 अन्य विभिन्न लाभार्थियों को लाभान्वित करने के साथ-साथ 38.94 करोड़ के 16 कार्याें का लोकार्पण किया।
उत्तर प्रदेश में भवन एवं अन्य सनिर्माण कार्याें में मजदूरों की दयनीय कार्य दशाओं एवं कमजोर आर्थिक समस्या को दूर करने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा चलायी गई 10 योजनाओं का लाभ आज मजदूरों को दिया गया। कैबिनेट मंत्री श्री शिवपाल यादव ने आज शिशु हित लाभ योजना तथा मातृत्व हित लाभ येाजना, दुर्घटना सहायता योजना, मृत्यु एवं अन्त्येष्ठि सहायता, विवाह अनुदान योजना, बालिका मदद योजना, अक्षमता योजना, आवास सहायता योजना, सौर ऊर्जा सहायता योजना तथा साईकिल सहायता योजना के विभिन्न लाभार्थियों को 122.80 लाख रूपये की सहायता दी। दुर्घटना सहायता योजना में 02 श्रमिकों के परिवारों को 10.30 लाख, मृत्यु एवं अन्त्येष्ठि सहायता योजना में 10 लाभार्थियों को 11.50 लाख रूपये साईकिल सहायता में 3013 मजदूरों को 90.93 लाख रूपये की साईकिलों तथा शिशु एवं मातृत्व हितलाभ योजना के 76 लाभार्थियों को 6.12 लाख रूपये तथा मेधावी छात्र पुरूस्कार योजना के 149 श्रमिकों को 4.49 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने 67 लोगों को सौर ऊर्जा व 500 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र भी दिया। पेंशन खातों में पहुंच गई है।
इस मौके पर विशाल पण्डाल में उपस्थित श्रमिकों, जन प्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण, सिचाई, राजस्व, सहकारिता, बाढ़ नियन्त्रण, भूमि विकास एवं जल संसाधन तथा परती भूमि विकास विभाग श्री शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी सरकार ने घोषणा पत्र में जो वादे किये थे वह पूरे किये है। समाजवादी की सरकार कार्य में विश्वास रखती है। उन्होनें कहा कि केन्द्र सरकार ने कालाधन वापस लाने की बात कही थी, नतीजा शून्य है। केन्द्र सरकार केवल पूंजीपतियों को फायदा पहॅचाने का कार्य कर रही है और अभी तक किसी भी वर्ग के लिये कोई भी योजना नहीं बनाई है, जबकि उत्तर प्रदेश की सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिये योजनायें बनाई है, उन्हें लागू किया है और जिसका फायदा सीधे आम जनता को मिला है।
श्री यादव ने घोषणा की है कि उनकी सरकार विकास करती है और शीघ्र ही लोको शेड पुल, मुरादाबाद के चैड़ीकरण का शिलान्यास भी करेंगे। लोकोशेड पुल चैड़ा होगा, जाम नहीं लगेगा और मुरादाबाद की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्हांेने कहा कि गुजरात हो या अन्य कोई प्रान्त उत्तर प्रदेश की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। यहाॅ की जनता मेहनती है। यहाॅ की जलवायु और जमीन अच्छी है। उन्होंने कहा कि बुन्देलखंड तो क्या पूरे उत्तर प्रदेश में आने वाले 02 वर्षों में पानी की समस्या कही नहीं रहेगी। गंगा-यमुना का जल तो मिलता ही है पर्याप्त बारिस का पानी भी हमारे काम आता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री विदेश में घूमकर पूंजीपतियों के लिये काम कर रहे है। इन सबसे आम जनता का भला नहीं होने वाला। प्रदेश सरकार जनता की सरकार है और गरीबों, मजदूरों को पूरी तरीके से स्वावलम्बी और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिये कार्य कर रही है।
उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री शाहिद मंजूर ने कहा कि प्रदेश सरकार मजदूरों को सौर ऊर्जा में इतना संशोधन और करेगी कि वे उस सौर उर्जा से अपने घर में प्रकाश के अलावा एक पंखा भी चला सके। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार मजदूरों को 10 रूपये में दोपहर का भोजन भी मुहैया करायेगी, जिस किसी स्थल पर भी मजदूर काम कर रहे हांेगे वहाॅ पर श्रम विभाग मात्र 10 रूपये में उन्हें दोपहर का खाना उपलब्ध करायेगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों की योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार वृहद स्तर पर किया जाये ताकि इसका लाभ सभी मजदूर ले सकंे। उन्होंने कहा कि किसान दुर्घटना बीमा योजना की तहत मजदूर दुर्घटना बीमा योजना भी प्रारम्भ की गई है, जिसमंे पंजीकृत मजदूर की दुर्घटना मंे मृत्यु पर 5 लाख रूपये की धनराशि परिवार को मिलती है।
मत्स्य पालन एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री श्री इकबाल महमूद ने कहा कि मजदूरों के लिये यह योजना हिन्दुस्तान की पहली योजना है, जो श्रमिकों के लिये बनाई गई है और ऐसी योजना केवल समाजवादी पार्टी ही बना सकती है। उन्होेेंने कहा कि इस योजना का प्रचार-प्रसार कराया जाये ताकि छोटी सी छोटी जगह पर रहने वाल मजदूर भी इसका लाभ उठा सके।
आयुक्त, मुरादाबाद मंडल, मुरादाबाद श्री सुधीर गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया और योजनाओं की सक्षिप्त जानकारी देते हुये कहा कि लोक निर्माण विभाग के 10, माध्यमिक शिक्षा विभाग के 4 तथा 2 अन्य कार्य पूरे हुये है, जिनको आज लोकार्पण किया गया है। श्रम विभाग ने निर्माण स्थलों को चिन्हान्कित करते हुये उनका पंजीकरण किया है। इन्ही पंजीकृत मजदूरों को आज विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया जाना है।
जिलाधिकारी, श्री दीपक अग्रवाल ने आभार अभिव्यक्ति की तथा संचालन डाॅ0 प्रदीप शर्मा ने किया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री राजेश यादव, नगर विधायक श्री युसुफ अंसारी, विधायक ठाकुरद्वारा श्री नबाबजान, गुन्नौर के श्री चरण सिंह, विधायक मनोज पारस (बिजनौर), श्री अनीसुर्रहमान, विधायक कांठ, सपा जिलाध्यक्ष सम्भल श्री फिरोज खान, सपा जिला अध्यक्ष, मुरादाबाद हाजी इकराम कुरैशी, पूर्व मेयर श्री एस0टी0 हसन, जिला प्रवक्ता तुंगीश यादव, जिला महासचिव संजीव यादव, वासु गुप्ता, रंजीत यादव, उपश्रमायुक्त वी0के0राय, डी0आई0जी0 श्री गुलाब सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लव कुमार, एस0पी0 सिटी श्री प्रदीप गुप्ता, एस0पी0 देहात श्री प्रबल प्रताप सिंह, ए0डी0एम0 प्रशासन श्री महेन्द्र वर्मा, ए0डी0एम0 सिटी श्री प्रवीण मिश्र, सी0एम0ओ0 डाॅ0 संजीव यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक व अन्य सरकारी अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश समाजवादी महिला सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह की अध्यक्षता में हुई

Posted on 03 February 2015 by admin

उत्तर प्रदेश समाजवादी महिला सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार और समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को वार्ड, ब्लाक और गांव स्तर तक पहुॅचाने का निर्णय लिया गया।
मुख्य अतिथि श्री नरेश उत्तम, एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने अपने सम्बेाधन में कहा कि भाजपा दोमुंही पार्टी है। वह हमेशा भ्रम फैलाने वाली बातें करती है। उन्होने कहा कि भाजपा के नेता प्रदेश सरकार की आलोचना करते रहते हैं जबकि लोकसभा की स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को होनहार और सुयोग्य मुख्यमंत्री बताकर प्रशंसा की है। महिलाएं सच बोलती है। उन्होने श्री मुलायम सिंह यादव की भी प्रशंसा की है।
श्री नरेश उत्तम ने कहा कि अब देश की विपक्षी पार्टियों ने श्री मुलायम सिंह यादव को अपना नेता मान लिया है। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है। महिलाएं एकजुट हों तो भूचाल ला सकती हंै। उनके प्रयासों से अगली सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनेगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक विचारधारा है। मुख्यमंत्री जी के विकास एजेण्डा को लेकर हमें दुबारा बहुमत की समाजवादी सरकार बनाने के लिए अपना संगठन सशक्त बनाना होगा। बैठक में उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या यादव महामंत्री श्रीमती शारदा सिंह कोषाध्यक्ष श्रीमती रचना कोरी सहित राजवती चैधरी, कृष्णा लोधी, इरशाद जहाॅ, माया बाल्मीकि, मधु चैधरी, गीता पाण्डेय, राधा सोमवंशी, उमा यादव, कुसुम व्यास, पुष्पा सिंह, मुन्नी बेगम राधा सिंह, शशी यादव, मनोरमा, रेखा उपाध्याय, विभा दुबे आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एक महिला दो परिवारो को जोड़ती है , महिला देश भक्त व देश द्रोही पैदा कर सकती है। महिलाये राष्ट्र के विकास में सहयाक है उक्त बाते राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के समापन पर सरिता यादव ने कहा ।

Posted on 03 February 2015 by admin

एक महिला दो परिवारो को जोड़ती है , महिला देश भक्त व देश द्रोही पैदा कर सकती है। महिलाये राष्ट्र के विकास में सहयाक है उक्त बाते राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के समापन पर सरिता यादव ने कहा ।
राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के समापन पर प्रताप सेवा समिति के  द्वारा एम0 टी0 आई0 कार्यालय में एक कोष्ठी का आयोजन अक्षय परियोजना के जिला समन्वक  सौमित्र मिश्रा मुख्य अतिथि के उपस्थिति में किया गया । गोष्ठी में बोलते हुए श्रीमती  रजनी ने कहा कि  यदि महिलाये ंसुरक्षित है तभी समाज सुरक्षित होगा। महिलाओं को जागरूक होना आवश्यक है परिवार परामर्श केन्द्र की  परामर्शदात्री प्रियंका ने कहा कि लड़कियों के साथ प्रति दिन घटनायें हो रही है उन घटनाओं को हमें रोकना होगा। जब हम सजग होगे तभी सुरक्षित रहेगें। अतिथि सौमित्र मिश्राा ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित होना आवश्यक है शिक्षा के साथ ही ब्यवसायिक  शिक्षा होना चाहिये।  मिश्रा ने कहा कि यदि किसी  केा दो सप्ताह से लगातार खाॅसी आ रही हो  तो अपने बलगम की जाॅच कराये। एम0 टी0 आई0 के निदेशक  श्री सरवर रहमान ने कहा कि यदि को लड़की कम्प्यूटर का प्रशिक्षण लेना चाहे तो वह तीन माह का निःशुल्क प्रशिक्षण ले सकती है। संस्था आत्म निर्भर बनाने के लिये प्रशिक्षण देती है। संस्था सचिव विजय विद्रोही ने सभी का आभार प्रकट किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संत रविदास जी की जयन्ती कल दिनांक 03.02.2015 को मध्यान्ह प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में मनायी जायेगी।

Posted on 03 February 2015 by admin

संत रविदास जी की जयन्ती कल दिनांक 03.02.2015 को मध्यान्ह प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में मनायी जायेगी। इस मौके पर तमाम वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
आपसे सादर अनुरोध है कि उपरोक्त जयंती कार्यक्रम के कवरेज हेतु आप अपने समाचार-पत्र/विभाग की ओर से अपना सम्मानित छायाकार/कैमराटीम भेजने की कृपा करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेष के अफसरों की लापरवाही चिन्ताजनक - डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 02 February 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं से अफसरों की लापरवाही पर जबर्दश्त खिचाई की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्य सचिव महोदय की समीक्षा में सरकार की प्राथमिकताओं की धरातल पर सच्चाई की धज्जियंा उड़ गई । प्रदेश के तथाकथित विकास कार्यक्रमों की निगरानी और स्थलीय निरीक्षण में शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों का दिलचस्पी न लेना सपा सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था के मुॅह पर जोरदार तमाचा है। प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा प्रदेश के 62 नामित नोडल अफसरों से स्पष्टीकरण माॅंगने का तात्पर्य यह है कि पूरी की पूरी शासन-प्रशासन की व्यवस्था मनमर्जी , अराजकता और निरकुंशता की शिकार है।
प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्य सचिव को तो देर में इस सच्चाई की जानकारी हुई हैं जबकि पूरे प्रदेश में जनता पहले से ही प्रदेश की नौकरशाही  के निरकुश रवैये के कारण त्रस्त और कुष्ठाग्रस्त है। प्रदेश की सपा सरकार का प्रदेश की नौकरशाही पर कोई  नियत्रंण नही है। समीक्षा, सत्यापन और निरीक्षण की बात तो दूर प्रदेश पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जनता के दुखदर्द को सुनते तक नही है। अधिकारी आम जनता द्वारा महीनों चक्कर लगाने के बाद समस्यओं को समाधान में  रूचि नही दिखाते। शासन-प्रशासन के निरकुंश और पंगु होने की जानकारी प्रशासन के मुखिया को बहुत देर से मिली।
डाॅ0 मिश्र ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतिगत अपगंता के कारण प्रदेश  में न तो पुलिस और न ही प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त है बल्कि निरकुंश है। प्रदेश में मुख्यमंत्री जी के ढाई साल  के शासन में 6 डीजीपी बने उनमें से कई का कार्यकाल मात्र एक या दो महीने रहा। प्रशासनिक अधिकारियों को ताश के पत्तों की तरह फेंटा जा रहा है। सरकार इसी नीतिगत  अपंगता के कारण 31 दिसम्बर तक अपने वजट का लगभग 3/4 हिस्सा तक खर्च नहीं कर पायी।
डाॅ0 मिश्र ने सपा सरकार से मांग की कि सरकार प्रदेश के हित में तत्काल पूरी प्रशासनिक व्यवस्था को चाक चैबन्द  करें। निरकुंशता पर नियंत्रण करें तथा न्यायप्रिय एवं पारदर्शी  शासन व्यवस्था लागू करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महासंघ ने बुलाई बैठक,होगा आन्दोलन पर विचार उ.प्र. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंध की पाॅच को बैठक

Posted on 02 February 2015 by admin

उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ ने पाॅच फरवरी को प्रान्तीय बैठक बुलाई है। यह बैठक महासंघ के कार्यालय महात्मागांधी मार्ग लोनिवि में सम्पन्न होगी। प्रान्तीय अध्यक्ष रामराज दुबे ने बताया कि इस बैठक में सम्बंध संगठनों के अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल होगे। बैठक में चतुर्थ श्रेणी संवर्ग की वर्षों से लम्बित 32 सूत्रीय मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा के उपरान्त क्रमिक एवं वृहद आन्दोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
श्री दुबे ने प्रेस को विज्ञप्ति मंे कहा कि प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सबसे ज्वलंत समस्या यह है कि वर्षों से इस संवर्ग में भर्ती न करके करके सरकार संविदा प्रणाली को बढ़ावा देकर इस संवर्ग को समाप्त करने का कुचक्र रच रही है। चतुर्थ श्रेणी समूह घ के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती कराई जाए तथा संविदा प्रणाली को समाप्त किया जाए। प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वेतन संशोधन/उच्चीकरण का लाभ बैण्ड एक रुपये 5200-20200 एवं ग्रेड वेतन 1800 वर्ष 2006 काल्पनिक रूप से अनुमन्य कराते हुए वास्तविक लाभ 8 सितम्बर 2010 से दिया गया है इसे केन्द्र सरकार की भाॅति एक जनवरी 2006 से वास्तविक लाभ दिया जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एक जनवरी 2006से ग्रेड वेतन 1800 रुपये अनुमन्य होने पर 30 नवम्बर 08 से पूर्व व्यवस्था के अन्तर्गत शासनादेश संख्या वे.आ.-2-627/10-2007-44/2001टी.सी. 21 जून 2007मेंदी गयी समयमान वेतनमान देने की व्यवस्था के अन्तर्गत एक जनवरी 06 को मूल ग्रेड वेतन 1800 होने पर प्रथम प्रोन्नति वेतनमान/ग्रेड वेतन 1900(इग्नोर कर) अगला वेतनमान/ग्रेड वेतन 2000 एवं द्वितीय प्रोन्नति/ग्रेड वेतन 2400 (इग्नोर कर) को छोडकर 2800 वेतनमान ग्रेड वेतन दिया जाए। एक दिसम्बर 2008 से लागू सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नयन (एसीपी) का तृतीय लाभ ग्रेड वेतन 4200 दिया जाए। पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत सफाईकर्मिकों को ग्राम प्रधानों के नियंत्रण से मुक्त किया जाए। इनके कार्य के धन्टे निर्धारित किए जाए। 29 जुलाई 91 के पश््चात के समस्त विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन/वर्कचार्ज कर्मिकों को नियमित कर पेंशन, ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित पूर्व माध्यमिक परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत स्नातक/परास्नातक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सेवारत प्रशिक्षण दिलाकर प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नति दी जाए। इन कर्मचारियों की सेवानियमावली बनाकर पदोन्नति का प्राविधान एवं मृतक आश्रित नियमवली 1974 का लाभ दिया जाए। इसके अलावा इस बैठक में अन्य मांगों पर विस्तार से विचार करते हुए क्रमबंद्ध आन्दोलन की घोषणा की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 02 February 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव पर्यटन के जरिए प्रदेश को देश-विदेश के आकर्षण का केन्द्र बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं। उत्तर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण स्थल हैं, जिनके विकास से बड़ी संख्या में पर्यटकों का आगमन हो सकता है। इससे नए रोजगार सृजित होंगे और युवाओं को खासतौर पर काम के नए अवसर भी मिल सकेंगे।
इस सम्बन्ध में आज फर्रूखाबाद जनपद मे संकिसा में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की बुद्ध धर्म के आध्यात्मिक गुरू दलाईलामा से भंेट के दूरगामी परिणाम होंगे। मुख्यमंत्री जी के साथ वरिष्ठ मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी ने भी दलाई लामा से भेंट की। दलाई लामा जी ने मुख्यमंत्री जी को अंगवस्त्र तथ साहित्य देकर सम्मानित किया और कहा कि बुद्धधर्म के भारत में जो 8 तीर्थ स्थल हैं उनमे संकिसा भी एक प्रमुख स्थल है। मुख्यमंत्री जी ने इसके विकास तथा सौंदर्यीकरण के लिए तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए।
जापान, कोरिया, थाईलैण्ड, चीन आदि देशों में, जहाॅ बौद्ध धर्म का प्रसार है, वहाॅ से तमाम श्रद्धालु उत्तर प्रदेश में पूर्व एशियाई बौद्ध स्थापत्य का गौरव कुशीनगर बौद्ध मंदिर तथा यादगार विरासत और सारनाथ में भगवान बुद्ध की अभय मुद्रा वाली प्रतिमा और धर्मचक्र परिवर्तन स्थल के दर्शनों के लिए आते हैं। सारनाथ में धम्म के प्रचार का प्रतीक चैखण्डी स्तूप, वाटथाई मंदिर में थाई वास्तु शिल्प में अभय मुद्रा में भगवान बुद्ध की बलुआ पत्थर से बनी मूर्ति और वैभवशाली कौशाम्बी नगर के अवशेष का पर्यटन के महत्वपूर्ण स्थल के रूप में विकास हो रहा है।
पर्यटन के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुषीनगर में 268Û30 एकड़ क्षेत्र में मैत्रेय परियोजना का शुभारम्भ किया है। ब्रज-मथुरा परिपथ के अंतर्गत स्थलों के विकास के साथ इटावा में लायन सफारी की स्थापना की गई है। बौद्ध धर्मावलम्बियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए कुशीनगर में हवाई अड्डे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। आगरा-मथुरा के बीच ताज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण होना है। तीन स्थानों शिल्पग्राम, आगरा, गुलिस्तां पार्किंग काम्प्लैक्स, फतेहपुर सीकरी एवं संत रविदास घाट, वाराणसी में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हीलियम बैलून राइड सुविधा उपलब्ध करायी जानी है। विध्यांचल, बरसाना, मथुरा एवं देवांगना चित्रकूट में रोपवे की स्थापना प्रस्तावित है। अयोध्या, काशी, मथुरा और वाराणसी अपने पौराणिक महत्व के लिए जाने जाते हैं।
समाजवादी सरकार द्वारा हेरिटेज पर्यटन विकास नीति को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है। इस नीति के फलस्वरूप प्रदेश में पर्यटकों को अतिरिक्त रूप से पर्यटन सुविधाएं तो प्राप्त होगी ही, प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार के साधन भी सुलभ हो सकेंगे। हेरिटेज होटलों के विकास के साथ स्थानीय हस्तशिल्प कलाकारों और कलाओं को भी प्रचार प्रसार और प्रोत्साहन का उचित माध्यम मिल सकेगा। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का मानना है कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास की योजना से ही राज्य में खुशहाली आयेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमितशाह जी कल लखनऊ रहेगें।

Posted on 02 February 2015 by admin

श्री शाह प्रातः 10 बजे एअरपोर्ट पहुॅचेंगे और 11ः30 पर गन्ना संस्थान डालीबाग में आयोजित ’’प्रदेश सदस्यता समीक्षा बैठक‘‘ का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश प्रभारी श्री ओम माथुर जी और राष्ट्रीय सहसदस्यता प्रभारी श्री अरूण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी और महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल जी रहेगें। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सदस्यता प्रभारी और प्रवासी सहित सदस्यता अभियान से जुडे कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
श्री शाह सायं 3 बजे से 3ः50 के बीच भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकत्र्ताओं से भेंट करेंगे। तत्पश्चात दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्री-प्राइमरी शिक्षा पद्धति पर गहन विचार-विमर्श किया देश-विदेश के शिक्षाविदों ने

Posted on 02 February 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन विभाग द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी प्रधानाचार्य सम्मेलन (आई.सी.पी.पी.पी.-2015) का दूसरा दिन आज देश-विदेश से पधारे शिक्षाविदों के बहुमूल्य विचारों से ओतप्रोत रहा जिन्होंने अपने सारगर्भित विचारों से सम्मेलन की सार्थकता सिद्ध कर दी। प्री-प्राइमरी व प्राइमरी शिक्षा पद्धति में क्रान्तिकारी बदलाव के उद्देश्य से आयोजित इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग कर रहे पाकिस्तान, यू.के., माॅरीशस, नेपाल एवं भारत के विभिन्न राज्यों से पधारे 500 से अधिक प्रधानाचार्य व शिक्षाविद्ों ने इक्कीसवीं सदी में शिक्षा के नये रूप को विकसित करने की पद्धति, नवीन शैक्षिक तकनीकों, नवीन शैक्षिक उपकरणों एवं टीचिंग एड्स पर अपने विस्तृत अनुभव रखे। लगभग सभी शिक्षाविदों का मानना था कि प्री-प्राइमरी व प्राइमरी शिक्षा का समय ही वह सबसे अच्छा समय है जब हम बच्चों के मन-मस्तिस्क में विश्व एकता, भाईचारा व ईश्वरीय एकता के गुणों को समावेशित कर सकते हैं। जीवन मूल्यों पर आधारित यही शिक्षा छात्रों का जीवन पर्यन्त साथ देगी और समाज को एक आदर्श नागरिक देगी।
सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत आई.सी.पी.पी.पी.-2015 की संयोजिका एवं सी.एम.एस. क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन विभाग की हेड सुश्री सुष्मिता बासु के ‘ए कर्टेन रेजर’ पर मल्टीमीडिया प्रजेन्टेशन से हुई। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सुश्री बासु ने कहा कि हमें शिक्षा को क्लासरूम से निकलकर जीवन से जोड़ना है व छात्रों में इतना आत्मबल भरना है कि वे आने वाले कल की सभी चुनौतियों का सामना कर सकें। हमें बालक को भौतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक, तीनों प्रकार की शिक्षा प्रदान कर उसका सर्वांगीण विकास करना होगा।
आई.सी.पी.पी.पी.-2015 के दूसरे दिन आज देश-विदेश से पधारे प्रख्यात शिक्षाविद्ों द्वारा विभिन्न विषयों पर की-नोट ऐड्रेस दिये गये। पहला की-नोट एड्रेस ‘एक्सीलेन्स इन आॅल थिंग्स’ विषय पर हुआ जिसमें इंग्लैण्ड के रेड ओक्स प्राइमरी स्कूल से पधारी सुश्री टेरी मेनहैम ने ‘व्हाई बादर विद डिस्प्लेस फाॅर लर्निंग’ विषय पर प्रभावपूर्ण प्रस्तुति देते हुए कहा कि स्कूलों में चार्टस लगाने का बहुत महत्वह। स्कूलों में आत्मसम्मान, आत्मविश्वास आदि विषयों पर विभिन्न प्रकार के चार्टस लगाये जाने चाहिए, जिससे बच्चे प्रोत्साहित हों। इससे पढ़ने एवं पढ़ाने का सुयोग्य वातावरण बनता है। सुश्री मेनहैम ने शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के बीच इन्टरएक्टिव लर्निंग पर भी जोर दिया। जोड़ो ज्ञान, नई दिल्ली के को-फाउण्डर श्री ई के शाजी ने ‘फ्राम द वल्र्ड आॅफ चिल्ड्रेन टु द वल्र्ड आॅफ मैथमेटिक्स’ विषय पर सारगर्भित व्याख्यान देते हुए त्रिभुज, चतुर्भुज, षटकोण आदि के माध्यम से विभिन्न आकृतियों के निर्माण के विषय में समझाया। उन्होंने कहा कि बीड्स या किसी अन्य वस्तु की सहायता से यदि बच्चों का गिनती सिखाई जाए तो वे जल्दी सीखेंगे।
इसी प्रकार ‘ग्लोबल अन्डरस्टैन्डिंग’ विषय पर आयोजित की-नोट एड्रेस में विभिन्न शिक्षाविद्ों ने अपने सारगर्भित विचारों से ज्ञान की गंगा बहाई और प्री-प्राइमरी व प्राइमरी शिक्षा पद्धति को और प्रभावशाली व उपयोगी बनाने के गुर बताये। इस अवसर पर मुंबई से पधारे लेखक व शिक्षाविद् श्री चिन्तन गिरीश मोदी ने ‘फ्रेण्डशिप एक्रास बार्डर ‘- ए पाथ टु पीस’ विषय पर बोलते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से विभिन्न देशों के बीच शान्ति व सौहार्द का वातावरण कायम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर हम ठान लें कि हमें आपस में दोस्ती और भाईचारा निभाना है तो दुनिया हमारे पदचिन्हों पर चलगी। इसी प्रकार पुणे से पधारे श्री अनिरुद्ध गदनकुश ने ‘कम्पैशन इन एक्शन इन द क्लासरूम - ए नाॅन वाइलेन्ट कम्युनिकेशन वे’ विषय पर अपने विचार रखे।
इसी प्रकार तीसर की-नोट एड्रेस ‘क्वालिटी इन एजुकेशन’ विषय पर आयोजित हुआ। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व चीफ आॅपरेटिंग आॅफीसर प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने ‘अध्ययन क्वालिटी एजुकेशन सर्विसेज वर्किंग विद द वल्र्डस लार्जेस्ट स्कूल’ पर अत्यन्त प्रभावपूर्ण प्रस्तुति दी। अपने उद्बोधन में प्रो. किंगडन ने स्कूलों द्वारा आन्तरिक तथा बाह्य दोनों प्रकार से पुनरावलोकन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सी.एम.एस. ने अपने पुनरावलोकन के द्वारा गुणात्मक शिक्षा के महत्व का विकास किया है तथापि गुणवत्तापूर्ण लेसन प्लान्स से आत्मपुनरावलोकन को मजबूत किया जा सकता है। अध्ययन क्वालिटी सर्किल के डायरेक्टर श्री स्पाॅकी व्हीलर ने कहा कि बच्चों एवं शिक्षकों क बीच एक भावनात्मक सम्बन्ध होना आवश्यक है। अध्ययन ट्रेनिंग एण्ड डेवलपमेन्ट की हेड सुश्री कविता आनन्द ने कहा कि शिक्षक न सिर्फ अपने छात्रों को पढ़ना-लिखना सिखायें अपितु उनकी जिज्ञासायें व उलझनों को भी सुलझायें।
इसके अलावा, देश-विदेश से पधारे प्रख्यात शिक्षाविदों द्वारा आज विभिन्न विषयों पर कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। जहाँ एक ओर हेरिटेज स्कूल, नई दिल्ली से पधारी सुश्री किरणदीप कौर डंग ने ‘इन्कल्केटिंग यूनिवर्सल वैल्यूज इन द प्राइमरी इयर्स’ विषय पर कार्यशाला का संचालन किया तो वहीं दूसरी ओर रीवरसाइड स्कूल, अहमदाबाद से पधारी सुश्री नन्दिनी पारेख एवं सुश्री जान्हवी मेहता ने ‘क्रिएटिंग लाइफ स्किल्स इन स्कूल्स’ विषय पर कार्यशाला का संचालन किया। इसी प्रकार इंग्लैण्ड के रेड ओक्स प्राइमरी स्कूल से पधारी सुश्री टेरी मेनहैम ने ‘प्रैक्टिकल डिस्प्ले आइडियाज’ विषय पर, जोड़ो ज्ञान, नई दिल्ली के को-फाउण्डर श्री ई के शाजी ने ‘अन्डरस्टैंडिग फ्रैक्शन - स्टोरीज, कान्टेक्स्ट एण्ड एक्टिविटीज’ विषय पर, श्री संजय मुत्तू ने ‘द आर्ट आॅफ स्टारीटेलिंग’ विषय पर एवं श्री पी मोहन, कन्ट्री मैनेजर, स्मार्ट टेक्नोलाजीज, नई दिल्ली ने ‘ट्वेन्टी फस्र्ट सेन्चुरी ई-लर्निंग इन्वार्यनमेन्ट इन स्कूल्स’ विषय पर कार्यशालाओं का संचालन किया।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन माॅन्टेसरी शिक्षा पद्धति पर गहन चिन्तन, मनन व मंथन के उद्देश्य से आयोजित किया रहा है कि किस प्रकार प्री-प्राइमरी के नन्हें-मुन्हें बच्चों की असीम प्रतिभा को किस प्रकार निखारकर सही दिशा दी जाए जिसमें भौतिक शिक्षा के साथ ही बच्चों के मन-मस्तिस्क में जीवन मूल्यों, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक सरोकारों को भी समावेशित किया जा सके। श्री शर्मा ने कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीय आयोजन के प्रति देश-विदेश के शिक्षकों में अभूतपूर्व उत्साह है तथापि इस सम्मेलन के माध्यम से सी.एम.एस. ने बच्चों के सम्पूर्ण विकास हेतु चिन्तन, मनन व मन्थन का अवसर उपलब्ध कराया है, जो सभी शिक्षाविद्ों के लिए भी एक प्रेरणात्मक अनुभव साबित हो रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2015
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
-->









 Type in