Archive | August 12th, 2014

मोटरसाइकिल व साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल

Posted on 12 August 2014 by admin

थाना कूरेभार क्षेत्र के गाॅव पुरखीपुर के पास दिन में तीन बजे साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति की मोटर साइकिल से टक्कर हो जाने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। थानाध्यक्ष कूरेभार के0के0 गुप्ता ने बताया कि अभी मामले की जाॅच की जा रही है। जाॅचोंपरान्त कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एक सप्ताह बाद लावारिष लाष का हुआ पोस्टमार्टम

Posted on 12 August 2014 by admin

दो अगस्त को जिला अस्पताल में 60 वर्शीय वृद्ध  महिला की  मृत्योपरान्त उसकी लाष एक सप्ताह  तक जिला अस्पताल में सड़ती रही, परन्तु पुलिस ने पंचनामा नहीं किया। मीडिया के दबाव में आज पुलिस ने लाष का पंचनामा किया। तब कहीं जाकर लाष का पोस्टमार्टम हुआ। जनपद वासियों ने पुलिस की इस लापरवाही व संवेदनहीनता की निन्दा की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दोमुहाॅ चैराहे पर स्टापेज होने पर भी नहीं रूकती रोडवेज की बसें

Posted on 12 August 2014 by admin

सुलतानपुर - वाराणसी राजमार्ग  पर नगर मुख्यालय से 11 किमी0 की दूरी पर स्थित दोमुहाॅ चैराहे पर परिवहन निगम की बसों का स्टापेज घाशित है। बावजूद दसके निगम के बस चालकों को मनमानी के चलते यात्रियों को भारी क्षति तो  हो ही रही है, साथ ही परेषानी का सामना करना पड़ रहा है। बस परिचालक यात्रियों से लम्भुआ तक का किराया 25 रू0 वसूल रहे है, जबकि दोमुहाॅ तक का किराया मात्र 10 रू0 ही है। इस तरह से 15 रू0 की प्रति यात्री आर्थिक क्षति क्षेत्र के ख़ियों को उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के दीप नरायन मिश्र, अंकिम तिवारी, अजय तिवारी, अन्जनी षुक्ल , बब्बन मिश्रा तथा षिवकुमार दुबे ने परिवहन निगम के जिला स्तरीय अधिकारीयों से दोमुहाॅ चैराहे पर निगम की बसों का ठहराव अनिवार्य ािवाने की मांग की है। इस बाबत जब  सहायक क्षेत्रीय  प्रबन्धक परिवहन दया षंकर सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होन्ेंा दूरभाश पर बताया कि मैं अभी नया-नया आया हूॅ, अभी हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी करने पर उचित कार्यवाही होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारत रत्न विवाद पर मजदूर सभा ने जताया आक्रोष

Posted on 12 August 2014 by admin

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, महामना मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न प्रस्ताव के समय कांग्रेस पार्टी द्वारा शहीद भगत सिंह का नाम बीच लाकर विवाद उत्पन्न किये जाने की समाजवादी मजदूर सभा ने कड़े शब्दों में निन्दा की है।
मजदूर सभा अध्यक्ष रवीन्द्र तिवारी और प्रवक्ता मनोज शर्मा ने एक बयान में कहां है कि आजादी के महानायक नेता जी सुभाष चन्द्र बोस और शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय मेधा को विश्व फलक पर ले जाने के स्वप्नदृष्टा महामना मदन मोहन मालवीय के नाम पर भारत रत्न के लिये इसी मौके पर कांग्रेस पार्टी द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह का नाम उछालकर विवाद पैदा किये जाने की भत्र्सना करते हुए कहा है कि आजादी के बाद सर्वाधिक आधीशती तक देश पर सत्तारूढ़ रहने वाली इस पार्टी ने शहीद भगत सिंह ने संसद भवन के जिस केन्द्रीय कक्ष में ‘‘रौलेट एक्ट’’ के विरोध बटुकेश्वर दत्त के साथ बम काण्ड किया वहां उनका चित्र भी लगवाने से परहेज करती रही वो पार्टी किस मुॅंह से शहीद भगत सिंह का नाम लेकर विवाद पैदा कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकलांग सहायता शिविर तैयारियों को लेकर भाजपाईयों ने कमर कसी

Posted on 12 August 2014 by admin

विकलांग सहायता शिविर की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जयसिंहपुर ईकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक जयसिंहपुर (पुरानी तहसील के करीब) स्थित राजाराम शिक्षण संस्थान में की गयी।
भारतीय जनता के राष्ट्रीय महासचिव सासंद वरूण गाॅधी की आगामी 17 अगस्त को जयसिंहपुर के बगिया चैराहे पर क्षेत्र के सभी विकलांगों को ‘‘एलिम्बको’’ प्रदान करेंगें जिसे लेकर सासंद के सदर प्रतिनिधि डाॅ0 आर0ए0 वर्मा की अध्यक्षता में जयसिंहपुर के राजाराम शिक्षण संस्थान जयसिंहपुर में पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों की कार्यकर्ताओं की बैठक कर चर्चा की गयी। जिसमें सांसद प्रतिनिधि डाॅ0 श्री वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी विकलांग सहायता शिविर की तैयारियों को लेकर क्षेत्रवासियों को जागरूक करते है। अधिक से अधिक विकलांगों को सहायता शिविर में ले आवें जिससे विकलांग सम्बन्धित संसाधनों से वंचित न हो सके, यह एक महान कार्य है। इसके लिए विकलांगों को एक फोटोयुक्त पहचान पत्र, विकलांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इस मौके पर डाॅ0 सीताशण त्रिपाठी, सुमन सिंह, प्रदीप सिंह, ओमप्रकाश शुक्ला, शोभनाथ पाण्डेय, अवधेश सिंह सहित सभी मोर्चे के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

थाना पुलिस टीम ने गुजरात से लूटे गयं 16 लाख 80 हजार रूपये किया बरामद

Posted on 12 August 2014 by admin

निरीक्षक गुजरात पुलिस श्री एस0एफ0 गोस्वामी  एसओजी बलसाढ़ गुजरात अपनी टीम के साथ थाना गोसाईगंज सुलतानपुर आये तथा मु0अ0सं0 272/14 धारा 392,506 (2)भादवि व 25 1बी आम्र्स एक्ट बनाम अज्ञात थाना वापी टाउन,जिला बालसाढ़ गुजरात में पंजीकृत हुआ था। जिसमें कुल 07 अभियुक्त प्रकाश में आये।    जिसमें वांछित अभियुक्त सौरभ सिंह उर्फ रिस्सू सिंह निवासी भरथीपुर थाना गोसाईगंज सुलतानपुर की गिरफ्तारी हेतु गुजरात की उक्त पुलिस टीम ने थाना गोसाईगंज में जाकर   गिरफ्तारी हेतु सहायता मांगी गयी तब थानाध्यक्ष गोसाईगंज श्री धर्मराज उपाध्याय मय फोर्स के साथ  गुजरात पुलिस टीम को साथ लेकर गा्रम भरथीपुर में अभियुक्त सौरभ सिंह उर्फ रिस्सू सिंह पुत्र मनोज सिंह उर्फ काका नि0 भरथीपुर थाना गोसाईगंज के घर पर दबिश देकर समय करीब 4ः00 बजे शाम अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त की निशादेही पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 16,80000 रूपये (सोलह लाख अस्सी हजार रू0) अभियुक्त के घर से जमीन के अन्दर से बरामद  किया गया। पकडे़ गये वांछित अभियुक्त सौरभ सिंह उर्फ रिंस्सू सिंह को थाना गोसाईगंज सुलतानपुर में दाखिल किया गया है। गुजरात पुलिस कल दिनांक 11.08.2014 को अभियुक्त सौरभ सिंह उर्फ रिस्सू सिंह को ट्रानजिट रिमाण्ड बनवाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बहनों की रक्षा का बहुत बड़ा संकटः प्रो. कृश्ण बिहारी पाण्डेय

Posted on 12 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेष लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं जवाहर लाल नेहरू ग्राम्य विष्वविद्यालय प्रयाग के कुलपति प्रोफेसर कृश्ण बिहारी पाण्डेय ने आज यहाॅं रक्षा बंधन उत्सव के एक कार्यक्रम में बहनों की रक्षा और सुरक्षा पर गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि आज बहनोें की रक्षा का दायित्व कितना गंभीर हो गया हैं। देष और प्रदेष की स्थिति महाभारत जैसी हो गयी हैं। समाज का दृष्य बिगड़ चुका हैं। हम स्वाभिमान की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में पितामह के वह सूत्र संदेष ‘‘धर्म पर चलकर हम एक दूसरे की रक्षा करें’’ समीचीन है।
सुलतानपुर जिला मुख्यालय पर पं. राम नरेष त्रिपाठी सभागार में राश्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित रक्षा बंधन उत्सव में बतौर मुख्य वक्ता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने रक्षा बंधन के महत्व और इतिहास चर्चा करते हुए खासकर उत्तर-प्रदेष की स्थिति पर कहा कि यहाँ रोज ही द्युत क्रीड़ा हो रही है और पांडव हार रहे हैं। आज का धृतराश्ट्र देख तो पाता नहीं और सुनकर भी अनसुनी कर रहा है। आज का धृतराश्ट्र कहता है कि उ.प्र. में और प्रदेषों से कम बलात्कार हुए है। यानी अभी तक हुई घटनाओं से संतुश्ट नहीं है।
उन्होंने एक विदेषी पर्यटक के साथ दुराचार की घटना पर रचित काव्य रचना को व्याख्यायित करते हुए कहा कि आज भीम कहीं गया थोड़ी है। वह तो कृश्ण के इषारे का इंतजार कर रहा है। आज की स्थिति का उत्तर सिर्फ कृश्ण का इषारा और भीम ही हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे मेधावी तमाम उच्च षिक्षा को हासिल करने के बाद पद पर आते ही पष्चिमी संस्कृति से प्रभावित होकर भोग विलास की ओर बढ़ जा रहे हैं। यह कम चिंता का विशय नहीं है कि उत्तर-प्रदेष के तीन मुख्य सचिव आज जेल में है। इस पद तक पहुंचने में तीनों सचिवों की स्थिति षुरू से आई.ए.एस. तक टाॅपर की रही होगी। आज हर स्तर पर लोगों के रगो में भ्रश्टाचार भरा है। इसके पीछे का कारण समाज, हम और आप जिम्मेदार है। समाज ने ही इस रास्ते को दिखाया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आपका बच्चा कम पढ़े किन्तु वह संस्कार जरूर पाये। आज हम अपने बच्चों को टाई और जूता पालिस करके अंग्रेजी स्कूलों में भेज कर उसके आई.ए.एस. बनने का सपना देखने लगते है। इसे देखना बंद करें और संस्कारमय षिक्षा दिलायें। आज का नवजवान वह कपड़े पहनता है जिस पर बड़े ही असंस्कारित एवं दिग्भ्रमित किये जाने वाले वाक्य लिखे हुए है। यह विदेषी संस्कृति पर हमले का माध्यम है। उन्होंने दावा किया कि जेल जाने वाले मुख्य सचिवों ने कभी भी भगवाध्वज को प्रमाण नहीं किया रहा होगा। जो व्यक्ति इस पूज्य भगवाध्वज को प्रमाण कर लेगा वह अनीत की ओर अग्रसर ही नहीं हो सकता है। इसके पूर्व उन्होंने पूज्य भगवाध्वज को रक्षा बंधन बांधा और देष व समाज के रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हम सभी इस भगवाध्वज की छत्रछाया में है। हम भगवाध्वज की रक्षा करने की शक्ति नहीं रखते है किन्तु हमें संकल्प लेने की जरूरत है। रक्षा बंधन के लिए उन्होने राजा बलि द्वारा भगवान बावन और द्रोपदी द्वारा श्रीकृश्ण को रक्षा बांधने के प्रसंग का भी विस्तृत उल्लेख किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रख्यात सर्जन डाॅ. ए.के. सिंह ने कहा कि आज देष में संवेदनषीलता घट गयी हैं जिसके चलते समाज में तमाम विकृतियां आ रही है। इसके पीछे उन्होंने देष में बढ़ती जनसंख्या को भी कारण माना और कहा कि अफसरों पर बढ़ता भार और कार्य उन्हें विचलित कर रहा है। हमें ‘‘धर्मम् चल और सत्यम बद्’’ के सूत्र पर काम करना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने प्रमुख सचिवों एव सचिवों को निर्देश दिए

Posted on 12 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने प्रमुख सचिवों एव सचिवों को निर्देश दिए हैं कि उत्तर प्रदेश जनहित गारण्टी अधिनियम 2011 के अन्तर्गत अधिसूचित 140 सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय ताकि अधिक से अधिक लोग जानकारी प्राप्त कर अधिसूचित सेवाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि अधिसूचित सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभाग नोडल अधिकारी नामित कर उसका मोबाइल नम्बर, पदनाम आदि की जानकारी वेबसाइट आदि पर अपलोड कर दी जाय। उन्होंने कहा कि अधिसूचित सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराने हेतु  होेर्डिंग्स एवं नोटिस बोर्ड सहित अन्य साधनों का प्रभावी ढ़ंग से उपयोग किया जाय। उन्होंने कहा कि अधिसूचित सेवाएं आम नागरिकों को समय से उपलब्ध कराने की वांछित सूचना निर्धारित प्रारूप पर प्रति माह 05 तारीख तक उपलब्ध कराई जाय।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में उत्तर प्रदेश जनहित गारण्टी अधिनियम 2011 के अन्तर्गत अधिसूचित सेवाओं की प्रगति  की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकोपयोगी अधिनियम में उल्लिखित प्राविधानों का लाभ जनमानस को समय से न उपलब्ध कराने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर दण्डित किया जाय। उन्होंने कहा कि अधिनियम मुख्य रूप से जनसमस्याओं का शासन एवं जनपद स्तर पर प्रेषित प्रत्यावेदनों को निर्धारित समय के भीतर निस्तारण किये जाने के  उददेश्य से बनाया गया है जिसका पूर्णता पालन सुनिश्चित हो।
श्री रंजन ने कहा कि संबधित प्रमुख सचिव नियमित रूप से मानिटरिंग कर सुनिश्चित करें कि उक्त अधिनियम के प्राविधानों के तहत जो सेवाएं आच्छादित की गई हैं वे समय से जनमानस को उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों के प्रमुख सचिव एवं सचिव अपने विभागों में जनमानस को उपलब्ध  कराने वाली सूचनाएं अधिसूचित किये जाने का प्रस्ताव परीक्षण कर प्रस्तुत करें ताकि यथाशीघ्र अधिसूचित कराये जाने हेतु कार्यवाही की जा सके।
बैठक में प्रमुख सचिव, प्रशासनिक सुधार श्री एस0एन0 शुक्ला सहित अन्य संबंधित 30 विभागों के प्रमुख सचिव एवं सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

धन लड़ाई में नहीं भलाई में खर्च होना चाहिए-डा0 भारती गांधी, संस्थापिका-निदेशिका एवं प्रख्यात् शिक्षाविद्,सी0एम0एस0

Posted on 12 August 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी0एम0एस0 गोमतीनगर आॅडिटोरियम मे ‘विश्व एकता सत्संग’ का भव्य आयोजन किया गया। सत्संग में सी0एम0एस0 की संस्थापिका निदेशिका, प्रख्यात् शिक्षाविद् तथा प्रमुख बहाई अनुयायी डा0 भारती गांधी ने कहा कि ईश्वर हमसे यह आशा करते हैं कि हम सदैव उनके बताये हुए रास्ते पर चलें। हम जो भी कार्य करें वह किसी न किसी की सेवा के लिए होना चाहिए अन्यथा हमारा जीवन व्यर्थ है। डा0 गांधी ने आगे कहा कि जीवन में आने वाले कष्टों का स्वागत करें क्योंकि सेवा कार्य के रास्ते में अनेक कष्ट आ सकते हैं। इन कष्टों को प्रभु का आशीर्वाद समझना चाहिए। डा. गाँधी ने आगे कहा कि सी.एम.एस. के बच्चे बड़े होकर दुनिया से लड़ाईयाँ मिटाकर विश्व एकता तथा विश्व शांति की स्थापना करेगे। हरित क्रान्ति एवं श्वेत क्रान्ति से देशों में अकूत संपत्ति है पर वह धन युद्ध पर खर्च कर दिया जाता है। सी.एम.एस. के बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करके सभी लोगों का भौतिक तथा सामाजिक कल्याण करेंगे।
‘विश्व एकता सत्संग’ में सी0एम0एस0 जाॅपलिंग रोड कैम्पस के बच्चों ने अनेक भक्तिगीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पवित्र मन रखो, पवित्र तन रखो, सिंग हुसैना, पासिंग थू्र समटाईम्स, देयर इज ए वल्र्ड आॅफ होप, वी आर वल्र्ड इन द स्पिरिट। सी.एम.एस. जाॅपलिंग रोड की प्रिंसीपल श्रीमती मंजू नौटियाल ने कहा कि ईश्वर ऊर्जा है तथा बच्चों मं अपार ऊर्जा भरी होती है। जीवन संघर्षपूर्ण होता है पर उससे उबरना ही सर्वश्रेष्ठ बनना है।
श्री हसन कमाल आब्दी ने कहा कि जो बच्चे घर एवं बाहर दोनों स्थानों पर सीखते हैं उनकी जड़ें मजबूत होती है एवं वे अवश्य ही फलते-फूलते हैं। श्री आब्दी ने कहा कि जिन्दगी का लक्ष्य है - शांति, संतुष्टि तथा धर्म का पालन करना एवं सभी धर्मों का सम्मान करना।    आॅल इण्डिया रेडियो के भूतपूर्व समाचार वाचक वयोवृद्ध श्री यज्ञदेव पंडित जी ने कहा कि दुनिया में प्रकृति जीव एवं परमात्मा यही तीनों चीजें दिखती हैं। कहा जाता है कि प्रकृति सत्य है पर चैतन्य नहीं है। जीव सत्य एवं चैतन्य दोनों हैं परन्तु परमात्मा सत्य, चित्त एवं आनंद अर्थात् सच्चिदानन्द हैं। जो मनुष्य हमेशा आनंद में, मौज में रहता है वह परमात्मा बन जाता है। श्री बी.एन. सिंह ने कहा कि याद करने से विद्यार्थी परीक्षा पास करते हैं तथा ईश्वर को याद रखने से मनुष्य जीवन की परीक्षा पास कर जाता है। सही दिशा में उठाया गया कदम जीवन सफल कर देता है। ईश्वर जब प्रगट होता है तभी कल्याण होता है श्री पी. के. मिश्रा ने कहा कि बचपन मानव जीवन का सबसे सुनहरा काल होता है। उन्होंने कहा कि उत्साह का संचार समस्यायें सुलझाने की शक्ति देता है। विचारों में दृढ़ता हो, तो लक्ष्मी स्वयं पास आती है। अंत में उन्होने सबको धन्यवाद देकर सत्संग का समापन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने सी-सैट प्रणाली पर पुनर्विचार करने की मांग की

Posted on 12 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने हिन्दी तथा अन्य क्षेत्रीय भाषी छात्रों के भविष्य एवं संघ लोक सेवा आयोग की प्रशासनिक सेवा परीक्षा में समानता की मूल भावना को ध्यान में रखते हुए सी-सैट प्रणाली पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज यहां लिखे गए एक पत्र में कहा है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रशासनिक सेवा परीक्षा में उत्तर प्रदेश से काफी तादाद में परीक्षार्थी सम्मिलित होते हैं, जिनकी मूल भाषा हिन्दी है।
श्री यादव ने लिखा है कि वर्तमान में आयोजित परीक्षा पद्धति में सी-सैट के अन्तर्गत जो प्रश्नपत्र हिन्दी/अन्य भाषाओं के माध्यम के परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराए जाते हैं, उसमें मूलतः अंग्रेजी भाषा का रूपान्तरण साॅफ्टवेयर के द्वारा कर दिया जाता है। इससे रूपान्तरण के बाद प्रश्न के मूल अर्थ में विसंगतियां उत्पन्न हो जाती है जिसके कारण परीक्षार्थी के द्वारा उनका उत्तर देने में संशय की स्थिति उत्पन्न होती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2014
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
-->









 Type in