विकलांग सहायता शिविर तैयारियों को लेकर भाजपाईयों ने कमर कसी

Posted on 12 August 2014 by admin

विकलांग सहायता शिविर की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जयसिंहपुर ईकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक जयसिंहपुर (पुरानी तहसील के करीब) स्थित राजाराम शिक्षण संस्थान में की गयी।
भारतीय जनता के राष्ट्रीय महासचिव सासंद वरूण गाॅधी की आगामी 17 अगस्त को जयसिंहपुर के बगिया चैराहे पर क्षेत्र के सभी विकलांगों को ‘‘एलिम्बको’’ प्रदान करेंगें जिसे लेकर सासंद के सदर प्रतिनिधि डाॅ0 आर0ए0 वर्मा की अध्यक्षता में जयसिंहपुर के राजाराम शिक्षण संस्थान जयसिंहपुर में पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों की कार्यकर्ताओं की बैठक कर चर्चा की गयी। जिसमें सांसद प्रतिनिधि डाॅ0 श्री वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी विकलांग सहायता शिविर की तैयारियों को लेकर क्षेत्रवासियों को जागरूक करते है। अधिक से अधिक विकलांगों को सहायता शिविर में ले आवें जिससे विकलांग सम्बन्धित संसाधनों से वंचित न हो सके, यह एक महान कार्य है। इसके लिए विकलांगों को एक फोटोयुक्त पहचान पत्र, विकलांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इस मौके पर डाॅ0 सीताशण त्रिपाठी, सुमन सिंह, प्रदीप सिंह, ओमप्रकाश शुक्ला, शोभनाथ पाण्डेय, अवधेश सिंह सहित सभी मोर्चे के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in