Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने सी-सैट प्रणाली पर पुनर्विचार करने की मांग की

Posted on 12 August 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने हिन्दी तथा अन्य क्षेत्रीय भाषी छात्रों के भविष्य एवं संघ लोक सेवा आयोग की प्रशासनिक सेवा परीक्षा में समानता की मूल भावना को ध्यान में रखते हुए सी-सैट प्रणाली पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज यहां लिखे गए एक पत्र में कहा है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रशासनिक सेवा परीक्षा में उत्तर प्रदेश से काफी तादाद में परीक्षार्थी सम्मिलित होते हैं, जिनकी मूल भाषा हिन्दी है।
श्री यादव ने लिखा है कि वर्तमान में आयोजित परीक्षा पद्धति में सी-सैट के अन्तर्गत जो प्रश्नपत्र हिन्दी/अन्य भाषाओं के माध्यम के परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराए जाते हैं, उसमें मूलतः अंग्रेजी भाषा का रूपान्तरण साॅफ्टवेयर के द्वारा कर दिया जाता है। इससे रूपान्तरण के बाद प्रश्न के मूल अर्थ में विसंगतियां उत्पन्न हो जाती है जिसके कारण परीक्षार्थी के द्वारा उनका उत्तर देने में संशय की स्थिति उत्पन्न होती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in