Archive | September, 2013

द्वारिका प्रसाद चैधरी के निधन पर पार्टी पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 08 September 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा की माता एवं पूर्व एम.एल.सी. स्व. राघवराम मिश्रा की पत्नी गंगोत्री मिश्रा (80) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने शोक व्यक्त करते हुये कहा कि नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा की माता जी एक धार्मिक महिला थी। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जयपाल सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये उनके परिवार को इस संकट की घड़ी में दुःख सहन करने एवं मातृत्मा को मोक्ष प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। शोक सभा में पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, विभाग संगठन मंत्री डा. मुकुल, राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, मुकेश शर्मा, त्रिलोक अधिकारी, नरेश सोनकर, आनन्द द्विवेदी, मनीष शुक्ला, अवधेश गुप्ता छोटू, श्यामजीत सिंह, मो. नसीम, रवि कुमार, शैलेन्द्र प्रताप शैलू, रमेश तूफानी, ऋषिपाल सिंह, गिरीश सिंह सिसौदिया, संजय सिंह राठौर, अरूण तिवारी, अशोक तिवारी, रामकृष्ण डोगरा, शशि मिश्रा, विशम्भर दयाल मिश्रा, वी.के. धवन, विष्णु त्रिपाठी लंकेश, नरेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र कुशवाहा, पुरूषोत्तम कुमार, प्रदीप कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नगर भाजपा के कम्प्यूटर असिंटेन्ट पुरूषोत्तम कुमार के ताऊ द्वारिका प्रसाद चैधरी (लगभग 61) का लम्बी बीमारी के चलते आज 6 सितम्बर 2013 को निधन हो गया वे मेडिकल कालेज में भर्ती थे। द्वारिका प्रसाद चैधरी के निधन पर पार्टी पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है सभी नेताओं ने उनके परिवार को इस संकट की घड़ी में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

दिल्ली प्रदेश एक-दिवसीय बी.एस.पी. कार्यकर्ता महासम्मेलन

Posted on 08 September 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी 3 दिवासीय दौरे पर गोरखपुर, देवरिया, मऊ और आजमगढ़ जा रहे है। डा0 त्रिपाठी 7 सितम्बर को गोरखपुर, 8 सितम्बर को देवरिया में होने वाले प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम में और 9 सितम्बर को मऊ में गोरखपुर क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे।

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश में जल्दी ही विधानसभा के लिए होने वाले आमचुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी हित में कुछ ज़रूरी दिशा-निर्देंश देने के उद्देश्य से आज यहाँ दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘‘दिल्ली प्रदेश एक-दिवसीय बी.एस.पी. कार्यकर्ता महासम्मेलन‘‘ आयोजित किया गया, जिसको मुख्य अतिथि के रूप में बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व चेयरपर्सन,  बी.एस.पी. संसदीय दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी ने सम्बोधित किया।

दिल्ली प्रदेश के कोने-कोने से आये हुये पार्टी के सर्वसमाज के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये सुश्री मायावती जी ने कहाकि दिल्ली की बहुत बड़ी आबादी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान व पास के राज्य बिहार आदि से यहाँ रोज़ी-रोटी की तलाश में आकर बस गयी है और कड़ी मेहनत करके अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है। लेकिन ख़ास ध्यान देने की बात यह है कि इन लोगों को इतनी भारी संख्या में अपना घर-वार व परिवार छोड़कर यहाँ इतनी दूर आने को क्यों मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहाकि इसका असली कारण यह है कि अपने देश की आज़ादी के 66वें वर्षों के दौरान यहाँ केन्द्र व राज्यों में अब तक बनी विभिन्न पार्टियों की सरकारों ने सर्वसमाज में से ग़रीबों व मज़दूरों के हित व कल्याण में सही व ठोस काम ईमानदारी से नहीं किया, और अपनी नीतियां इन वर्गों के लोगों के हित में बनाने के बजाये, ज़्यादातर पूंजीपतियों व बड़े-बड़े धन्नासेठों के हित व फ़ायदे के लिए ही बनायी, जिस कारण सर्वसमाज में से ख़ासकर अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़े वर्गों व धार्मिक अल्संख्यकों में से ख़ासकर मुस्लिम समाज में ग़रीबी, बेरोज़गारी व अशिक्षा आदि काफ़ी ज़्यादा है और अभी भी इनकी स्थिति में वास्तविक सुधार की अच्छी सम्भावना नज़र नहीं आती है।

अपना-अपना राज्य छोड़कर यहाँ दिल्ली प्रदेश में रहने वाले इन वर्गों के लोगांे की हालत यहाँ भी कोई ख़ास अच्छी नहीं है। इनका जीवन अनेकों प्रकार की समस्याओं से ग्रस्त है। दिल्ली प्रदेश में इन लोगांे ने कांग्रेस व भाजपा इन दोनों ही पार्टियों की सरकारों को देखा है, लेकिन इन पार्टियों की सरकारों में हमेशा इनके साथ सौतेला रवैया अपनाया गया। झुग्गी-झोपड़ी व अनियमित कालोनियों एवं अन्य और इलाकों में बिजली, पानी, सड़क व सीवर आदि की समस्या काफी विकराल है। ये लोग अन्य बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित हैं। इन लोगों के खि़लाफ अन्याय-अत्याचार काफी ज़्यादा है। वे लोग हालांकि काफी कड़ी मेहनत-मशक्कत करके अपना जीवन यापन करने का काम करते हैं, परन्तु इन्हें ज़्यादातर ग़लत मामलों में फंसाकर इनको व इनके समाज को बदनाम किया जाता है, जिससे इनके आत्म-सम्मान को चोट पहुँचती है और वे अपने-आपको काफी आहत महसूस करते हैं।

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी ने कहाकि परन्तु अगर इस विषम परिस्थिति से निकलना है, अपनी समस्याओं का समाधान करके आत्म-सम्मानपूर्वक जीवनयापन करना है तो अब एक मौक़ा है कि कांग्रेस या बीजेपी को बार-बार मौक़ा देने के बजाये, इन पार्टियों को सत्ता से दूर रखकर सही पार्टी  बी.एस.पी. को एक मौक़ा देकर ज़रूर आज़माने का काम करें।

उन्होंन कहाकि दिल्ली के लोगों को अब ज़रूर जागना चाहिये और बिगड़ती क़ानून-व्यवस्था के साथ-साथ महिलाओं व बुजुर्गों को असुरक्षा का मामला आदि को काफी गम्भीरता से लेते हुये यहाँ सर्वसमाज की हितैषी व ग़रीबों व मेहनतकश लोगों के हित व कल्याण में पूरी ईमानदारी व जज़्बे के साथ काम करने वाली पार्टी की सरकार बनाने के लिए खुलकर आगे आना चाहिये। अपरकास्ट समाज, एस.सी./ एस.टी., ओबीसी व मुस्लिम समाज आदि के लोग काफी बड़ी संख्या में दिल्ली में रहते हैं। यदि वे सभी लोग आपसी भाईचारा के आधार पर मिलकर सत्ता अपने हाथ में लेने का प्रयास करते हैं तो दिल्ली की तक़दीर बदलकर, संवर सकती है।

सुश्री मायावती जी ने दिल्ली के लोगों से अपील करते हुये कहाकि दिल्ली विधानसभा का आमचुनाव नज़दीक है और इस दौरान कि़स्म-कि़स्म के लुभावने वायदे करके एक बार फिर आप लोगों का वोट हासिल करने का प्रयास किया जायेगा, जिसके प्रति काफी सावधान रहने की ज़रूरत है, क्योंकि चुनावी वायदा निभाने में कांग्रेस व बीजेपी सरकारों का ख़ासकर रिकार्ड काफी ज़्यादा ख़राब रहा है। ये पार्टियां चुनाव के पहले खूब बड़ी-बड़ी बातें और बड़े लम्बी-चैडी वायदे करती हैं, लेकिन चुनाव के बाद इन्हें पूरी तरह से भुला दिया जाता है। इसलिए इन पार्टियों के इस प्रकार के चुनावी हथकण्डों से बहुत सावधान रहना है।

दिल्ली प्रदेश स्तर पर एक दिन के इस अतिमहत्वपूर्ण कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये आखिर में सुश्री मायावती जी ने दिल्ली स्टेट लेवल पर पार्टी के आगे के प्रोग्राम की भी घोषणा की और इस मामले में, इसी ही महीने दिनांक      16 सितम्बर, 2013 से शुरू करके लगभग एक सप्ताह तक, दिल्ली प्रदेश के प्रत्येक जि़ले के मुख्यालय पर जि़लावार एक दिन का कुछ ख़ास मुद्दों को लेकर दिल्ली सरकार के खि़लाफ धरना-प्रदर्शन किया जायेगा, जिसका नेतृृत्व पार्टी के केन्द्र व राज्य स्तर के वरिष्ठ नेता करेंगे। इस धरना-प्रदर्शन में ख़ासतौर से यहाँ कि स्थानीय समस्याओं को लेकर, जिसमें विशेषतौर से यहाँ बिजली व पानी के कमी होने की गम्भीर समस्या व इनकी लगातार आयेदिन बढ़ती जा रही क़ीमतें तथा दिल्ली की ‘‘झुग्गी-झोपडि़यों व अनियमित कालोनियों’’ में, बिजली, पानी, सड़कें, सीवर व अन्य और ज़रूरी सुविधाओं का अभाव एवं हर स्तर पर अधिकांश रिश्वत लिये बिना यहाँ ग़रीबों के कार्य ना होना अर्थात हर स्तर पर फैला हुआ ‘‘भ्रष्टाचार’’ साथ ही केन्द्र व दिल्ली सरकार की गलत नीतियों के बने होने के कारण, यहाँ महंगाई का लगातार बढ़ना और अब देश में रूपये की क़ीमत लगातार कमज़ोर (गिरने) होने की वजह से, यहाँ महंगाई आदि का और भी ज़्यादा बढ़ना तथा दिल्ली में रोटी-रोज़ी कमाने के लिये यहाँ विशेषतौर से ‘‘उ.प्र., बिहार, व अन्य नज़दीकी राज्यों’’ से आये हुये लोगों के साथ हर मामले में दिल्ली सरकार का सौतेला-रवैया अपनाये जाना।

इसके अलावा, दिल्ली में बिगड़ी हुई क़ानून-व्यवस्था के होने के कारण यहाँ ख़ासतौर से ग़रीब व कमज़ोर तबक़ों तथा मुस्लिम समुदायों के लोगों के साथ अन्याय-अत्याचार का बड़े-पैमाने पर होना और साथ ही महिलाओं व बुजुर्गों का भी यहाँ सुरक्षित नहीं बने रहना आदि प्रमुख होंगे।

अपने सम्बोधन के समापन में बी.एस.पी प्रमुख सुश्री मायावती जी ने कहाकि दिल्ली प्रदेश विधानसभा का आमचुनाव बहुत ही नजदीक है, इसलिये वे आज इस महासम्मेलन के अवसर पर आज से ही बी.एस.पी. के चुनाव अभियान के शुभ आरम्भ की घोषणा करती हैं और साथ ही उन्होंने दिल्ली के सर्वसमाज के लोगों से अपील की कि वे ’’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’’ के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुये यहां शीघ्र ही होने वाले दिल्ली विधानसभा आमचुनाव में ’’हाथी’’ के सामने वाले इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के बटन को दबाकर बी.एस.पी. के उम्मीदवारों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जिताकर कामयाब बनायें।

इससे पहले दिल्ली प्रदेश बी.एस.पी. कार्यकर्ता महासम्मेलन में पहुँचने पर मुख्य अतिथि सुश्री मायावती जी का मिशनरी गानों, गगनभेदी नारों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के साथ-साथ फूलमालाओं से ज़ोरदार व ज़बरदस्त स्वागत किया गया। माननीया बहन मायावती जी का स्वागत करते हुये बी.एस.पी. के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद श्री सतीश चन्द्र मिश्रा व दिल्ली प्रदेश के केन्द्रीय को-आर्डिनेटर व पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश श्री रामअचल राजभर एवं उत्तर प्रदेश      बी.एस.पी. यूनिट के अध्यक्ष आदि ने बहन जी का आभार प्रकट किया कि उन्होंने दिल्ली प्रदेश महासम्मेलन में दिशा-निर्देंश देने के लिए अपना क़ीमती समय दिया है, जिससे पार्टी में नया जोश पैदा हुआ है। कार्यक्रम का संचालन बी.एस.पी. डण्स्ण्ब्ण् व दिल्ली स्टेट को-आर्डिनेटर श्री एम.एल. तोमर ने किया, जबकि दिल्ली प्रदेश के एक अन्य को-आर्डिनेटर श्री चन्द्रपाल ने लोगों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

उल्लेखनीय है कि इस दिल्ली प्रदेश कार्यकर्ता महासम्मेलन में आने से पहले आज यहां संसद भवन परिसर में सुश्री मायावती जी ने पत्रकारों से बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिये। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा आमचुनाव में किसी भी पार्टी के साथ कोई चुनावी समझौता व गठबंधन नहीं करेगी अर्थात अकेले ही अपने बलबूते पर पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ेगी।

एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहाकि हाँ, बी.एस.पी. दिल्ली विधानसभा आमचुनाव में सभी सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा की कथनी और करनी का अंतर

Posted on 08 September 2013 by admin

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जहां एक ओर खुद को प्रधानमंत्री बनने के सपने न देखने की बात करते हैं वहीं दूसरी ओर उनके द्वारा छत्तीसगढ़ में दिल्ली के लालकिले का रूप देकर तैयार कराये गये सम्बोधन मंच से भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी के अंतर का खुलासा हो गया है।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जीशान हैदर ने आज यहां जारी बयान में कहा कि खुद को प्रधानमंत्री बनने के सपने न देखने और दूसरों को सपने न देखने की नसीहत देने वाले वाले गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इस नसीहत में कितनी सच्चाई है इससे इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि जिस लालकिले से भारत के प्रधानमंत्री का सम्बोधन होता है ठीक उसी स्वरूप में अपने सम्बोधन हेतु मंच तैयार करवाना प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना नहीं और तो क्या है?

श्री  हैदर ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के सपने न देखने के बयान के ठीक दो दिन बाद जनता की गाढ़ी कमाई के ढाई करोड़ रुपये की लागत से तैयार किये गए लालकिले के प्रतिरूप से श्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन करना भाजपा और खुद अपने आप को प्रधानमंत्री पद के रूप में दावेदारी प्रस्तुत करना नहीं है तो और क्या है? उन्होंने कहा की सच्चाई तो यह है कि प्रधानमंत्री पद का स्वप्न न देखने की बात करने वाले श्री मोदी प्रधानमंत्री पद के सपनों के भंवर जाल में इस कदर फंस चुके है कि अब उन्होंने दिवास्वप्न देखना शुरू कर दिया है जो कभी पूरा नहीं होने वाला है।

प्रवक्ता ने चुटकी लेते हुए कहा कि लालकिले पर खड़ा होकर कोई अपने आपको प्रधानमंत्री समझने लगे तो ऐसा स्वप्न देखने का अधिकार श्री मोदी जी को ही नहीं भारत के प्रत्येक नागरिक को है, फिर अगर श्री मोदी ऐसा स्वप्न देख रहे हैं तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। असलियत  तो यह है कि श्री मोदी को इस सच्चाई का शायद अंदाजा लग चुका है कि दिल्ली लालकिले का स्वप्न तो कभी पूरा होगा नहीं, इससे बेहतर यहीं है कि दिल की तसल्ली के लिए लालकिले की प्रतिरूप के प्राचीर से संबोधन करके दिल्ली के लालकिले से संबोधन करने का स्वप्न पूरा कर लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में हाई एलर्ट की घोषणा जले पर नमक छिड़कने के समान

Posted on 08 September 2013 by admin

प्रदेश में डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी अपना पैर तेजी से पसार रही है और स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। सिर्फ प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ही डेंगू के मरीजों की तादात सौ का आंकड़ा पार चुकी है। इससे पूरे प्रदेश की स्थिति का आंकलन किया जा सकता है। फिर भी प्रदेश सरकार की तरफ से बयानबाजी के अलावा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जो दुःखद और शर्मनाक है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सैय्यद जीशान हैदर ने आज यहां जारी बयान में कहा कि जो मौसम चल रहा है उसमें अक्सर गंभीर बीमारियां दस्तक देती हैं जिसकी समय रहते रोकथाम के लिए समुचित उपाय करवाना प्रदेश सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। लेकिन यहां रोकथाम के उपाय की बात तो दूर सरकारी अस्पतालों में इलाज मिलना भी दूभर है। राजधानी लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में ओपीडी में मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा हो गयी है कि उचित इलाज न मिल पाने की वजह से मरीजों को खासकर डेंगू पीडि़तों को निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा है जहां उनसे मनमानी पैसा वसूला जा रहा है। लखनऊ में ही डेंगू मरीजों की संख्या सौ के पर हो चुकी है यही हालत प्रदेश के विभिन्न शहरों जैसे मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, नोएडा आदि में भी है फिर भी न तो प्रदेश सरकार को परवाह है और न ही स्वास्थ्य विभाग को कोई चिंता है। बावजूद इसके स्वास्थ्य मंत्री न जाने किस मुंह से यह दावा कर रहे हैं कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। श्री हैदर ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा शहरों में मच्छरों के रोकथाम के लिए अभियान चलाने की बात करना और जनसहयोग न मिलने से विफलता जाहिर करने वाला बयान सरासर झूठ है। उन्होंने कहा कि शहर में न तो कीटनाशकों का छिड़काव किया गया और न ही फागिंग की गयी। जागरूकता के लिए भी कोई अभियान नहीं चलाया गया। अब जब डेंगू ने कईयों को मौत की नींद सुला दिया तब जाकर प्रदेश सरकार की नींद टूटी और स्वस्थ्य मंत्री ने पूरे प्रदेश में हाई एलर्ट की घोषणा की है। जो जले पर नमक छिड़कने के सामान है। श्री हैदर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि संक्रामक और मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाये तथा ऐसे मरीजों को सरकारी अस्पतालों में इलाज की पूरी सुविधा मुहैया कराये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

बी0काम0 द्वितीय वर्ष के छात्र आलोक द्वारा आत्महत्या करना प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार के लिए शर्म की बात

Posted on 08 September 2013 by admin

लैपटाप वितरण की लिस्ट में अपना नाम न होने से दुःखी होकर जनपद कानपुर के बी0काम0 द्वितीय वर्ष के छात्र आलोक द्वारा आत्महत्या करना प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार के लिए बहुत ही शर्म की बात है। कांग्रेस पार्टी ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने आज यहां जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सरकार बनने से पहले उत्तर प्रदेश के छात्रों से वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो वह उत्तर प्रदेश के इंटर मीडिएट उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को लैपटाप देंगे लेकिन मुख्यमंत्री स्वयं यह बयान दे चुके हैं कि वह पिछले वर्ष 25 लाख छात्रों में से केवल 4 लाख छात्रों को ही लैपटाप वितरित कर पाये हैं। राज्य सरकार को यह सार्वजनिक करना चाहिए कि आखिर पिछले वर्ष के ही बचे हुए 21लाख छात्रों को वह लैपटाप कब उपलब्ध करायेगी? इस वर्ष भी लगभग इतने ही छात्र और बढ़ जायेंगे उन्हें कब तक उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है? उन्होने कहा कि यदि वितरण का यही हाल रहा तो पिछले वर्ष के ही छात्रों को समाजवादी पार्टी अगले पांच वर्ष में भी लैपटाप वितरित नहीं कर पायेगी तो आने वाले वर्षों में जो छात्र इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, उनके लिए लैपटाप सिर्फ एक छलावा ही साबित होगा।

प्रवक्ता ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि लैपटाप वितरण सिर्फ समाजवादी पार्टी का एक महज चुनावी स्टंट था। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के छात्रों ने बढ़चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर समाजवादी पार्टी को सत्ता पर काबिज किया था और आज उन्हीं युवाओं में प्रदेश सरकार के लैपटाप वितरण के खिलाफ इतना रोष और आक्रोश है कि वह सरकार के विरूद्ध आन्दोलन करने एवं आत्महत्या करने को विवश हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्वास्थ विभाग नहीं कर पा रहा है बीमारियों पर काबू - मुन्ना सिंह चैहान

Posted on 08 September 2013 by admin

“स्वास्थ विभाग नहीं कर पा रहा है बीमारियों पर काबू” यह आरोप राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने लगाते हुये कहा कि पूर्वांचल में दिमागी बुखार महामारी का रूप ले रहा है तो राजधानी के आस पास का क्षेत्र डंेगू की चपेट में है। राजधानी लखनऊ सहित लगभग एक दर्जन जनपदों में डेंगू के कई मरीज प्रकाष में आये हैं परन्तु सरकार डेंगू की रोकथाम कर पाने में विफल है।  edited-munna_singh

श्री चैहान ने कहा कि मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोकने के लिए प्रदेष में फागिंग की बड़े पैमाने पर आवष्यकता है परन्तु सरकार शहरों में ही छिड़काव नहीं कर पा रही है तो ग्रामीण इलाकों के बारे में सोंचना ही बेमानी है। उन्होंने प्रदेष वासियों के जीवन रक्षण की जिम्मेदारी के लिए प्रदेष सरकार व स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को संवेदनषीलता से काम लेते हुये महानगरों, नगरों व ग्रामीण इलाकों में भी फागिंग कराने की मांग की जिससे डेंगू को फैलने और महामारी का रूप लेने से पहले ही नियन्त्रित किया जा सके।

श्री चैहान ने स्वास्थ विभाग के अधिकारियों विषेष कर डाॅक्टरों से अपील की है कि उन्हें धरती का भगवान मानने वाली जनता के स्वास्थ का ध्यान रखना उनकी पहली प्राथमिकता है इस परम्परा का निर्वहन करें जिससे मरीजों व उनके परिजनों का विष्वास कायम रह सके। उन्होंने ट्रामा सेन्टर में हुई सुम्बुल की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि यदि उसकी मौत किसी वी0आई0पी0 मरीज के आ जाने के कारण वेन्टीलेटर न पाने से हुई है, तो ये खेद जनक है क्योंकि डाॅक्टर के लिए सभी मरीजों में समानता रखना आवष्यक है नहीं तो ऊँची पहंुच व पैसे वालों के मुकाबले गरीब व आम जनता अपने स्वास्थ सुविधाओं के अधिकार को भी खो देगी और उसका डाॅक्टर व सरकारी सिस्टम से विष्वास उठ जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा महिला मोर्चा की अवध क्षेत्र की बैठक

Posted on 08 September 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अवध क्षेत्र की बैठक प्रदेश कार्यालय 7, विधान सभा मार्ग पर भावूराव देवरस सभागार में अवध क्षेत्र की प्रभारी पुष्पा सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। edited-7-1बैठक को सम्बोधित करते हुए मा0 पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री कलराज मिश्र जी ने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर केन्द्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में संप्रग की सरकार आई थी उसके गलत नीतियों के कारण विकास की सारी परिकल्पनाएं ध्वस्त हो र्गइं। आज यह परिकल्पना ध्वस्त हो रही है। वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी विनाशकारी है। इसे सत्ताच्युत करना है। महिला मोर्चा की महिलाएं अपने आचार सद् व्यवहार व अच्छे आचरण से अन्य महिलाओं को प्रेरित कर जुझारू प्रवृति को जागृत कर आने वाले समय में अच्छी भूमिका का निर्वहन कर सकेगी। सगठन को मजबूत बनाने के लिए मोर्चा को प्रभावशाली बनाना है आने वाले 2014 के चुनाव में भ्रष्टाचार, घोटालों एवं आतकवाद को बढ़ावा देने वाली सरकार को ध्वस्त करना है। तभी हम दुनिया में विश्व गुरू बनकर बड़ी ताकत के रूप मे खड़े हो सकेगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी हरद्वार दुबे जी ने बूथ संरचना विषय पर बोलते हुए कहा कि हर बूथ जीतो का नारा है संगठन को बूथ तक ले जाना है। क्योंकि भाजपा ने बूथ जीतो का नारा दिया है। इस नारे को साकार करने के लिए महिला मोर्चा कोई भी कोर कसर बाकी न रखे। महिला मोर्चा को ईकाई सशक्त व सबल हो। हम अन्य महिलाओं के बीच अपनी पार्टी के सिद्धान्तों व विचारों को पहुॅचा सकें। इसके लिए उन्हें प्रयास करना होगा ताकि 2014 की जीत के साथ माननीय नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बना सके।

edited-dsc_0171बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेशअध्यक्षा कमलावती सिंह ने कहा कि महिला मिलन मंण्डली, जिला, मण्डल वार्ड तक जाकर गांव-गांव से महिलाओ ंको इकट्ठा कर उन्हें पार्टी से जोडकर बूथ को मजबूत बनायेगी इसके साथ ही डगर-डगर, पगर-पगर कार्यक्रम के अन्तर्गत गली-गली में पैदल जाकर महिलाओं को भाजपा के पक्ष में लाने का कार्य करेगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की महिलायें प्रदेश सरकार की दमन कारी नीतियों व महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार, अत्याचार के खिलाफ थू-थू अभियान भी चलायेगी। इस बैठक में संयुक्तिा भाटिया, अलका मिश्रा, रंजना उपाध्याय, राखी त्यागी, सुनीता बंसल, मनोरमा शुक्ला, सुधीर एस. हलवासिया (प्रत्याशी लखनऊ स्नातक क्षेत्र) सन्तोष अस्थाना, सुमन शुक्ला, अर्चना सिंह, उषा त्रिपाठी, शंकुतला निगम, लक्ष्मी राजपूत, कीर्ति सिंह, शिवा सिंह, बीना गुप्ता, संतोष तेवतिया, अनीता सिंह आदि महिलाये उपस्थिति थी। बैठक का संचालन सुमिता राॅय ने एवं धन्यवाद मधु दुबे ने दिया। edited-s

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

वैश्य/वणिक वर्ग ‘लाला’ शब्द से सम्बोधित

Posted on 06 September 2013 by admin

केन्द्र सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा बिल के समर्थन एवं प्रचार प्रसार के लिये इलेक्ट्रानिक मीडिया पर जिस प्रकार के विज्ञापन प्रसारित हो रहे है और उसके माध्यम से वैश्य/वणिक वर्ग को ‘लाला’ शब्द से सम्बोधित कर अपमानित किया जा रहा है के विरोध में गांधी प्रतिमा, हजरतगंज पर उ.प्र. वैश्य महासम्मेलन द्वारा एक सांकेतिक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

उ.प्र. वैश्य महासम्मेलन के लखनऊ इकाई ने धरना प्रदर्शन के अन्त में जिलाधिकारी लखनऊ के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जिसमें अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आम जनता के हित में पारित ‘खाद्य सुरक्षा विधेयक’ निश्चित ही देश की बहुसंख्यक आबादी को राहत देने वाला सिद्ध होगा। हम इस ऐतिहासिक कार्य के लिए आपकी सरकार को हार्दिक धन्यवाद देते हैं।

आपके संज्ञान में लाना है कि वैष्य/वणिक वर्ग देष की अर्थव्यवस्था, सेवा, परोपकार तथा वितरण व्यवस्था की रीढ़ माना जाता रहा है। अल्प लाभ में समाज को आवष्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने वाले वणिक वर्ग ने आदि काल से कुएं, बावड़ी, तालाब, बाग-बगीचे, मन्दिर, धर्मषालायें, चिकित्सालय, षिक्षण संस्थायें निर्मित कर समाज को अर्पित की हैं। देष पर जब भी कोई प्राकृतिक आपदा या संकट आया है, वैष्य समाज ने तन-मन-धन से बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई है।

खेद की बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से ‘खाद्य सुरक्षा विधेयक’ के प्रचार-प्रसार हेतु टीवी चैनलों पर जो विज्ञापन दिखाया जा रहा है, उसमें वैश्य/वणिक वर्ग को अपमानित करने वाले भाव में जातिसूचक सम्बोधन ‘‘लाला’’ का प्रयोग हुआ है। इस विज्ञापन से वैश्य/वणिक वर्ग स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा है। इस विज्ञापन की हम घोर निन्दा करते हैं। वैश्य वर्ग एक ऐसा समुदाय है, जो अपने अधिकार व कत्र्तव्यों का भलिभांति निर्वहन करता है। ऐसे में केन्द्र सरकार के विज्ञापनों में वैश्य/वणिक वर्ग को अपमानित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि उपरोक्त विज्ञापन को संशोधित नही किया गया तो इसके विरोध में वैश्य समाज पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन, जेल भरो आन्दोलन करने के लिए मजबूर होगा।

कार्यक्रम में उ.प्र. वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री इंजी. श्रीप्रकाश वर्मा, नगर अध्यक्ष जे.पी. गुप्ता, महामंत्री के.सी. गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, गिरीश गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, गौरीशंकर अग्रहरि, महेश साहू, श्रीमती रेनू जायसवाल, सतीश गुप्ता, अनिल जैन, श्रीमती अनीता गुप्ता, प्रेमचन्द्र कसौधन, जगदीश अग्रहरि, विनोद गुप्ता, संकठा प्रसाद अग्रहरि, राधेश्याम गुप्ता, ओ.पी. गुप्त, ओमप्रकाश साहू, जवाहर लाल केसरवानी, डा. अजय गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, रश्मि जायसवाल, अनिल जैन ‘गिरीश’ गिरजाशंकर जायसवाल, अमित गुप्ता, ओ.सी. गुप्ता, डा. अनिल गुप्ता, चन्द किशोर रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारियों एवं क्षेत्रीय प्रवक्ताओं की बैठक

Posted on 06 September 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारियों एवं क्षेत्रीय प्रवक्ताओं की बैठक लोकसभा चुनाव 2014 के संदर्भ में पार्टी मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। दिल्ली में मीडिया कार्यशाल में हुए निर्णयों और मीडिया कार्यक्रमों को बेहतर ढ़ंग से क्षेत्रीय और जिला स्तर पर लागू करने के उपायों और सम्भावनाओं पर चर्चा हुई। मीडि़या की व्यापकता को देखते हुए टेक्नोलाजी के व्यापक उपयोग और सोशल मीडि़या के विस्तार के कारण मीडि़या का स्वरूप परिवर्तित हो रहा है। इस परिवर्तन के साथ तालमेल बिठाने के लिए तथा पार्टी का मीडि़या प्रबंधन ठीक रहे जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।

इस बैठक का उद्घाटन करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस चुनाव में पार्टी के मीडिया प्रभारियों और प्रवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पार्टी के मीडि़या विभाग के लोग अपने को पार्टी के पक्ष में पूर्णता के साथ प्रस्तुत करें। सभी प्रवक्ता और मीडि़या प्रभारी तर्को और तथ्यों के साथ पार्टी का पक्ष प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडि़या में रखे।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने मीडि़या प्रबंधन के सम्बंध में अपना पक्ष रखा। उन्होने कहा कि एक भौतिक प्रबंधन तथा दूसरा कन्टेन्ट प्रबंधन मजबूत होना चाहिए। मीडिया से जुड़े लोग टेक्नोलाजी का उपयोग कर पार्टी के मीडिया तन्त्र को गति के साथ-साथ व्यापकता दे। आधुनिकता के इस युग में पार्टी का मीडि़या प्रबंधन सुगठित होना चाहिए। सूचना के इस संसार में मैसेज नियन्त्रित किन्तु प्रभावी होना चाहिए। उन्होंने ”7” सी की चर्चा भी की।

प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने इस मीटिंग में सोशल मीडिया के राजनैतिक क्षेत्र में असर पर चर्चा की। उन्होने कहा आज फेसबुक, ट्विटर, यू टयूब, व्हाटस्अप तथा कई अन्य सोशल साइटस राजनीति को प्रभावित कर रही है। फेसबुक राजनैतिक अभिव्यक्ति का माध्यम बन गयी है। देश में लगभग 8 करोड़ लोग इण्टरनेट से जुड़े है। युवा पीढ़ी सोशल मीडि़या का उपयोग कर रही है। इस मीडिया के सभी तंत्रों को पार्टी को अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बनाना चाहिए।

सहमीडि़या प्रभारी अनीता अग्रवाल ने मीडि़या का मोर्चा/प्रकोष्ठों के साथ सम्बंधों पर अपनी बाते रखी। उन्होने कहा कि प्रकोष्ठोें और मोर्चो के मीडि़या प्रभारियों को जोड़कर उनकी बात भी मीडिया में पहुंचानी चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिवप्रताप शुक्ला ने सुझाव सत्र को प्रभारियों और वक्ताओं के सुझावों पर अमल कर गति देने का आहवान किया। उन्होने इस सत्र के सुझावों को व्यवहारिक बताते हुए कहा कि चुनाव 2014  को देखते हुए पार्टी का मीडिया विंग प्रभावी बनायेा जायेगा तथा यथा सम्भव पार्टी सहयोग करेंगी।

प्रदेश मीडि़या प्रभारी मनीष शुक्ला ने बैठक का समापन किया तथा इस बैठक का उद्देश्य बताया। दिल्ली की बैठक का हवाला देते हुए मीडिया को चुस्त, दुरूस्त करने का प्रयास किया जायेगा। इस बैठक में सह मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित सभी 8 क्षेत्रों के प्रवक्ता/मीडि़या प्रभारी, मोहित पाण्डेय, संजय भारद्वाज, अंजनी श्रीवास्तव, गुलशन आनन्द, विजय त्रिपाठी, अजय शर्मा, डा0 राजीव अग्रवाल, दिलीप श्रीवास्तव, विरेन्द्र गोस्वामी, एस0पी0सिंह, चन्द्रभान राय, राकेश त्रिवेदी, सुदामा पटेल, उदय प्रताप चैहान, अश्विनी पाण्डेय उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारत के भविष्य की जिम्मेदारी शिक्षकों के हाथों में

Posted on 06 September 2013 by admin

  • शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नितान्त आवश्यक -राम गोविन्द चैधरी

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री श्री राम गोविन्द चैधरी ने कहा है कि शिखक ही भविष्य का निर्माता होता है। अभिभावक अपने बच्चों का भविष्य शिक्षकों के हाथों में इस उद्देश्य से देता है कि बच्चा अच्छी से अच्छी शिक्षा लेकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करेगा। भारत के भविष्य की जिम्मेदारी शिक्षकों के हाथों में है।

श्री चैधरी आज यहाँ रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इण्टर कालेज, इन्दिरा नगर में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य अध्यापक पुरस्कार समारोह में शिक्षकों को सम्मानित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सभी समस्याओं का निराकरण आवश्यक है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव भी शिक्षक रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश में तीन बार मुख्यमंत्री बने। पहलीबार मुख्य मंत्री बनते ही उन्हांेने सबसे पहले शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने का संकल्प लिया और समस्याओं को हल किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को भी पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी से अपने दायित्वों को समझते हुए शिक्षण का कार्य करना चाहिये।

राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा श्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि समाज में नैतिकता का ह्रास हो रहा है। शिक्षक ही बच्चों को नैतिक शिक्षा भी दे सकते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री श्री कैलाश चैरसिया ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि शिक्षक अपनी समस्याओं पर ध्यान न देकर शिक्षण पर ध्यान दें।

राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा श्री वसीम अहमद ने कहा कि जिस प्रकार कुम्हार एक चाक चला कर मिट्टी के बर्तन को मन-चाहा रूप देता है। ठीक उसी तरह गुरुजन बच्चों को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा देकर नये समाज का निर्माण कर सकते हैं।

इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री श्री विजय बहादुर पाल व राज्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा श्री विनोद कुमार सिंह ‘‘पंडित सिंह’’ ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में सचिव बेसिक शिक्षा श्री नीतीश्वर कुमार व माध्यमिक शिक्षा सचिव श्री जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा मंत्री ने राज्य पुरस्कारों से 17 बेसिक शिक्षकों को मेडल, शाल तथा 10 हजार रुपये का चेक व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2013
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
-->









 Type in