Archive | July, 2013

सरकार की कथनी व करनी में भारी अंतर है

Posted on 03 July 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार देने का नारा देने वाली सपा सरकार की कथनी व करनी में भारी अंतर है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि अखिलेश सरकार बताये कि अपने अब तक के कार्यकाल में कितने नौजवानों को रोजगार देने का काम किया है ?
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों में लाखों पद रिक्त है,  सपा सरकार चुनावी प्रतिस्र्पधा में राज्य के आधार भूत ढ़ाचे को सुदृढ करने के लिए कोई कदम नही उठा रही है। सरकार के दावे और विभिन्न विभागों में पर्याप्त रिक्तियां होने के कारण फर्जी नियुक्तियों और उन्हे संचालित करने वालों की प्रदेश में पौ-बारह हो गयी है। महत्वपूर्ण लोंगों के इर्द-गिर्द रहने वाले इन रैकेटियरों के झांसे में आकर बेराजगार छला जा रहा है। शिक्षा विभाग में शिक्षकों के दो से ढ़ाई लाख पद रिक्त है। ग्राम्य विकास अधिकारियों के 2600 रिक्त पदों सहित 6 हजार लेखपालों के रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। पुलिस में भी सत्तर हजार से अधिक पद रिक्त पड़े हुए है। राज्य के स्वास्थय महकमंे सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों में भी बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हुए है। इन रिक्तियों के कारण सामान्य कामकाज प्रभावित हो रहा है। लेकिन इन सबसे बेपरवाह सपा सरकार रिक्त पदों पर बेरोजगारों को भर्ती करने के बजाय अपना सारा ध्यान लोकसभा चुनाव में अपनी विजय की जुगत में लगाये हुए है।
श्री पाठक ने कहा कि राज्य का आधारभूत ढ़ाचा कमजोर होगा तो सामान्य कामकाज  प्रभावित होता है, विकास रूक जाता है। अखिलेश सरकार लगातार लैपटाॅप वितरण कर रही है, बेरोजगारी भत्ते के वितरण के नाम पर बड़े-बड़े समारोह कर जनधन का अपव्यय कर वाहवाही लूट रही है। लेकिन नौजवानों को रोजगार देने की कोई ठोस पहल अभी तक शुरू नही हो सकी। नतीजा अलग-अलग जगहों पर बेरोजगारों का शोषण हो रहा है, उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को सार्वजनिक करते हुए नियुक्तियों की प्रक्रिया को तत्काल प्रारम्भ करे साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो  ताकि नौकरियों के नाम पर प्रदेश में चल रहे फर्जीवाड़े को रोका जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डी0एम0 को औचक निरीक्षण मंे ब्लाक शमशाबाद के सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले सभी के स्थानान्तरण के निर्देश

Posted on 03 July 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने अपरान्ह में विकास खण्ड शमशाबाद शमशाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एक मात्र कर्मचारी चैकीदार नरेन्द्र कुमार उपस्थित मिला। इसके अतिरिक्त राजेन्द्र कुमार गोयल, मुन्नेश बाबू शर्मा, राकेश कुमार बंसल, बिशन सिंह, राकेश बाबू शर्मा, मदनमोहन गोस्वामी, रफीक शाह अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित स्टाफ के सम्बंध में चैकीदार कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। जिलाधिकारी ने पूरे स्टाफ की अनुपस्थिति को गम्भीरता से लेते हुए सभी के स्थानान्तरण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने विकास खण्ड परिसर मंे पशु चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया।
श्री सगीर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शमशाबाद का औचक निरीक्षण किया। वहाॅं पर सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 मनीष तिवारी ने केन्द्र की गतिविधियों के सम्बंध में अवगत कराया। जिलाधिकारी ने केन्द्र में उपस्थित मरीजों के परिजनों से भी समस्याओं के सम्बंध में पूंछताछ की जिस पर सभी ने किसी परेशानी से इन्कार किया। जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौली अहीर पहॅंुचे, जहाॅं पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 संजीव बर्मन को आकस्मिक अवकाश पर बताया गया, लेकिन उनके अवकाश का प्रार्थना पत्र स्वीकृत नहीं था। जिलाधिकारी ने इस पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिये। केन्द्र पर स्थानीय लोगों व्दारा शिकायत की गई कि आकस्मिक चिकित्सा सेवा के लिए 108 नम्बर की सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती है, जिसको जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुए उपस्थित चिकित्साधिकारी डा0 त्रिवेन्द्र सिंह को निर्देश दिये कि इस सम्बंध में जांच कर वास्तविक वस्तुस्थिति से तीन दिन में अवगत कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर के साथ ही स्टाक रजिस्टर भी चैक किया और कुत्ता काटे के इंजेक्शनों का विवरण चैक किया।
जिलाधिकारी को ब्लाक संसाधन केन्द्र, बरौली अहीर के निरीक्षण में सह समन्वयक राजीव गुप्ता का 26 से 30 जून तक आकस्मिक अवकाश उपस्थिति पंजिका में न दर्ज होने तथा 01 व 02 जुलाई को भी अनुपस्थित होने, हरिओम दुबे, कुसुमलता खन्ना, होतीलाल निडर तथा संतोष उपाध्याय के अनुपस्थित मिलने पर बीएसए को स्पष्टीकरण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय सहकारी समिति बरौली अहीर का निरीक्षण किया, जहाॅं पर केवल एक कर्मचारी उपस्थित मिला। उसने बताया कि अन्य स्टाफ वसूली में गया है, लेकिन मूवमेन्ट रजिस्टर में सोरन सिंह तथा रूप सिंह का ही नाम दर्ज था। इन दोनों के अतिरिक्त अन्य अनुपस्थित स्टाफ का मूवमेन्ट रजिस्टर में नाम दर्ज नहीं होने पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

करकरेत्तर, राजस्व कार्य तथा विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक 4 जुलाई को

Posted on 03 July 2013 by admin

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हरनाम सिंह ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर की अध्यक्षता में करकरेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक 04 जुलाई को अपरान्ह 12 बजे से 2 बजे तक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है।
मुख्य विकास अधिकारी कै0 प्रभांशु श्रीवास्तव के अनुसार विकास प्राथमिकता कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक 04 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित करें-डी0एम0

Posted on 03 July 2013 by admin

तहसील सदर में 154 में से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

प्रदेश सरकार की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता और गुणवत्ता परक होना चाहिए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही मिलती है तो सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर तहसील सदर में आयोजित तहसील दिवस में जन शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि जन शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता के साथ किया जाय तो निश्चत रूप से शिकायतकर्ता को बार-बार चक्कर नहीं लगाने होंगे।
श्री सगीर ने कहा कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के आवेदन पत्रों का निस्तारण अधिकतम 15 दिन के अंदर होना चाहिए। सदर क्षेत्र के गांव बुढैरा निवासी विकलांग भोलाराम ने अवगत कराया कि उसके घर के सामने तालाब का पानी बहकर घर में घुस रहा है जिससे उसके परिवार को कठिनाई का सामना करना पड़  रहा है। जिलाधिकारी ने इस विकलांग की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए खण्ड विकास अधिकारी प्रतिमा निमेश को निर्देश दिये कि समस्या का निस्तारण तत्काल सुनिश्चित करायें।
आज के तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बंधित कुल 154 जन शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से जिलाधिकारी ने राजस्व की 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया। शेष 151 जन शिकायतों के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय में निस्तारण सुनिश्चित करें।
तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी कै0 प्रभांशु श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, तहसीलदार संजीव ओझा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 निर्मला यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी के0एस0 अवस्थी, विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाढ़ की स्थिति अत्यंत भयावह रूप धारण कर चुकी है

Posted on 03 July 2013 by admin

बरसात का मौसम शुरू होते ही उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति अत्यंत भयावह रूप धारण कर चुकी है किन्तु प्रदेश सरकार अभी तक लगता है किसी बड़ी अनहोनी घटना का इंतजार कर रही है। यही कारण है कि अभी तक बाढ़ की रोकथाम एवं उससे निपटने के सम्बन्ध में कोई कार्ययोजना नहीं बनायी गयी है। आने वाले समय में प्रदेश के हालात फिर वैसे ही होंगे, जिस तरह से पिछले वर्षों में बाढ़ की विभीषिका में सैंकड़ों निर्दोष लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश में शारदा, घाघरा, राप्ती तथा कुंआनों आदि प्रमुख नदियां बरसात के प्रारम्भ में ही जिस तरह से अभी ही ऊफान पर हैं उसके कारण गोरखपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, लखीमपुरखीरी, पीलीभीत से लेकर बलिया तक तमाम जनपदों के लगभग 600 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, जबकि यह संख्या आगे चलकर काफी बढ़ेगी और जिससे लाखों लोगों के प्रभावित होने की आशंका है। बाढ़ की विभीषिका से अभी तक लगभग 63 मौतें हो चुकी हैं जबकि राज्य सरकार कुम्भकर्णी नींद सो रही है। प्रदेश सरकार की ओर से बाढ़ की रोकथाम हेतु न ही कोई एडवाइजरी जारी की गयी है और न ही नदियों के किनारे रह रहे परिवारेां और जहां भीषण कटान हो रही हैं उन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था हेतु जिले के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि सिर्फ बयान के बल पर सरकार चलाने वाली समाजवादी पार्टी यह मानकर चल रही है कि जब तक कोई भीषण हादसा नहीं हो जाता तब तक सरकार की सक्रियता की आवश्यकता नहीं है। और यही कारण है कि लोगों केा भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है। बाढ़ की रोकथाम और इससे निपटने के लिए बार-बार केन्द्र सरकार से धन लिया जाता है किन्तु उसका सही सदुपयोग न होने के कारण लोग बाढ़ और उससे हो रहे नुकसान का दंश झेलने को मजबूर हैं जबकि सिर्फ केन्द्र के ही पैसे का यदि सही सदुपयोग किया जाता तो आज बाढ़ से निपटने की समुचित व्यवस्था हो चुकी होती।
श्री त्रिपाठी ने मांग की है कि राज्य सरकार बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए अविलम्ब बाढ़ से निपटने एवं इसके रोकथाम हेतु ठोस कार्ययोजना बनाये तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आये भीषण बाढ़ के प्रकोप से प्रदेश की जनता को बचाने हेतु जिले के अधिकारियों को निर्देशित करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वर्ष 1980 बैच के प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग सहित कुल तीन वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारी मुख्य सचिव पद के समकक्ष वेतनमान 80 हजार के वेतनमान पर पदोन्नति

Posted on 03 July 2013 by admin

वर्ष 1980 बैच के तीन वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारी मुख्य सचिव पद के समकक्ष वेतनमान 80 हजार के वेतनमान पर पदोन्नति कर दिये गये हैं।
प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक श्री राजीव कुमार ने यह जानकारी आज यहाॅ देते हुए बताया कि वर्ष 1980 बैच के प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, प्रमुख सचिव श्रम श्री शैलेश कृष्ण तथा प्रमुख सचिव पर्यावरण श्री वी0एन0 गर्ग को मुख्य सचिव पद के समकक्ष वेतनमान 80 हजार के वेतनमान पर पदोन्नति कर दी गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के विशेष सचिव द्वारा कतिपय स्थानीय समाचार पत्रों में दिया गया वक्तव्य निराधार, मिथ्या एवं तथ्यों से परे

Posted on 03 July 2013 by admin

प्रधान महालेखाकार उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद द्वारा ग्रामीण  अभियंत्रण विभाग के परफार्मेन्स आॅडिट की ड्राफ्ट रिपोर्ट को  कैग की रिपोर्ट बताकर दिग्भ्रमित किया गया

उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के विशेष सचिव श्री हरि शंकर पाण्डेय द्वारा कतिपय स्थानीय समाचार पत्रों में दिए गए वक्तव्य का खण्डन करते हुए उसे निराधार, मिथ्या एवं तथ्यों से परे बताया है। इस सम्बन्ध में राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि श्री हरि शंकर पाण्डेय द्वारा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यकाल के दौरान राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली में निर्दिष्ट नियमों के विपरीत कृत्य केे कारण नियुक्ति विभाग द्वारा उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित की गई है।
प्रवक्ता ने कहा कि श्री पाण्डेय के विरुद्ध ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की पत्रावली में श्री संजीव दुबे तत्कालीन प्रमुख सचिव, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा अंकित आदेशों से सम्बन्धित पृष्ठ को हटाने/गायब कर उसके स्थान पर सम्बन्धित पत्रावली में नवीन पृष्ठ जोड़कर टिप्पणी अंकित किए जाने के आरोप हैं।
यही नहीं, श्री पाण्डेय द्वारा सचिवालय की कार्यप्रणाली से इतर अपनी जांच रिपोर्ट की प्रति पृथक रूप से पत्र के माध्यम द्वारा मुख्य सचिव तथा कृषि उत्पादन आयुक्त को दी गई, जबकि यह जांच रिपोर्ट तत्कालीन प्रमुख सचिव को पत्रावली में प्रस्तुत की जानी चाहिए थी। इसी प्रकार बगैर पूर्वानुमति के समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया को प्रश्नगत जांच रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गई। ऐसा करके श्री पाण्डेय ने अपनी शासकीय प्रास्थिति का दुरुपयोग किया, जिसके लिए उन्हें आरोपित किया गया।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निदेशक/मुख्य अभियन्ता की तथाकथित गलत जन्म तिथि से सम्बन्धित बिन्दु के सम्बन्ध में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निदेशक श्री उमा शंकर की जन्मतिथि 25.10.1957 होने के सम्बन्ध में अभिलेखीय साक्ष्य उपलब्ध है। हाईस्कूल के प्रमाण पत्र, में श्री उमा शंकर की जन्मतिथि 25.10.1957 अंकित है एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद का पत्र भी, इस जन्मतिथि की पुष्टि स्वरूप उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त श्री उमा शंकर की सेवा पुस्तिका में भी यही जन्मतिथि अंकित है।
इस प्रकार श्री उमा शंकर की जन्मतिथि से सम्बन्धित अभिलेख यथा हाईस्कूल के प्रमाण पत्र तथा सेवा पुस्तिका में उनकी अंकित जन्मतिथि को संशोधित या बदला नहीं गया है वरन् ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंताओं की पारस्परिक ज्येष्ठता सूची में उनकी त्रुटिपूर्ण अंकित जन्मतिथि (25.10.1951) को नियमानुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0 इलाहाबाद से पुष्टि कराने के पश्चात् सक्षम स्तर से अनुमोदनोपरान्त आदेश दिनांक 16.06.2009 द्वारा संशोधित (त्मबजपलि) किया गया है।
समाचार पत्रों के श्री पाण्डेय द्वारा कैग की रिपोर्ट के हवाले से भ्रम फैलाए जाने के सम्बन्ध में सरकारी प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि यह रिपोर्ट महालेखाकार उत्तर प्रदेश द्वारा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के परफार्मेन्स आॅडिट की ड्राफ्ट रिपोर्ट है। परफार्मेन्स आॅडिट की इस ड्राफ्ट रिपोर्ट में प्रधान लेखाकार उत्तर प्रदेश इलाहाबाद द्वारा की गई संस्तुतियों एवं महालेखाकार उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में हुई समापन बैठक दिनांक 21.12.2012 के कार्यवृत्त में किसी प्रकार के घोटाले या ैबंउ जैसे शब्द का उल्लेख नहीं किया गया है, जैसा कि श्री पाण्डेय द्वारा अपनी रिपोर्ट में उल्लिखित किया गया है।
यहां यह भी बताना आवश्यक है कि कैग द्वारा जारी त्महनसंजपवद के पैरा 208(5) के अनुसार इस ड्राफ्ट रिपोर्ट का अन्तिमीकरण होना अभी बाकी है और इसको प्रधान महालेखाकार उत्तर प्रदेश के स्तर से संशोधित या ैमजजसम किया जा सकता है या उसे कैग की रिपोर्ट में सम्मिलित भी नहीं किया जा सकता है।
ऐसी स्थिति में श्री पाण्डेय द्वारा प्रश्नगत प्रकरण को विभागीय घोटाले या ैबंउ के रूप में समाचार पत्रों में उल्लिखित/आरोपित किया जाना पूर्णतया निराधार, काल्पनिक, मिथ्या एवं तथ्यों से परे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हेल्प यु ट्रस्ट ने अनुप जलोटा द्वारा नारी सशक्तिकरण पर भजन संध्या

Posted on 03 July 2013 by admin

हेल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कन्या भ्रूण हत्या व महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु मंगलवार , 2.07.2013 को मार्स आॅडिटोरियम, इंदिरा गंाधी प्रतिष्ठान, विभूति खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम “ स्पअम ब्वदबमतज व िच्ंकंउेीतमम ैीतप ।दनच श्रंसवजं ंदक डपजीपसमेी स्नबादंअप ” का आयोजन किया किया गया । मुख्य अतिथि , माननीय श्री शिवपाल सिंह यादव जी, मंत्री, पी0 डब्लू0 डी व सिचाई विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि, माननीय श्री अरविन्द्र सिंह “ गोप ” , मंत्री, ग्राम विकास, उत्तर प्रदेश सरकार, व श्रीमती अरूण कुमारी कोरी मंत्री, महिला कल्याण व संास्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि माननीय श्री शिवपाल सिंह यादव जी ने कहा “ अनूप जलोटा जी एक बहुत बड़े फनकार हैं और ये हमारे लिए प्रसन्नता की बात है कि वह आज कन्या भ्रूण हत्या व महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने के इस अच्छे कार्य में हमारे साथ है। भारत में कन्या भ्रूण हत्या का अपराध दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। ये बहुत अफसोसजनक बात है कि एक तरफ हम औरतों की पूजा करते है और दूसरी तरफ उन्हे गर्भ में ही खत्म कर देते है। देश के उज्जवल भविष्य के लिये ये अपराध बन्द हो जाना चाहिये। उन्होने 1090 ॅवउमद भ्मसचसपदम को उ0 प्र0 सरकार का एक सराहनीय प्रयास बताया।

विशिष्ट अतिथि, माननीय श्री अरविन्द्र सिंह “ गोप ” ने कहा कि आजकल महिलायें पुरूषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है अतः हमे लड़के व लड़कियों के बीच भेदभाव को मिटाने के लिये आगे आना चाहिये।

विशिष्ट अतिथि माननीय श्रीमती अरूण कुमारी कोरी जी ने कहा कि यह ट्रस्ट का सराहनीय प्रयास है। मानवता की सेवा के लिये इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन एक अच्छा कदम है। हम सरकार की तरफ से हेल्प यु ट्रस्ट को हरसंभव मदद करेंगे ताकि हेल्प यु ट्रस्ट और बडे पैमाने पर समाजिक जिम्मेदारी ले सके।

अतिथियों व फनकारों का प्रतीक चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा कन्या भ्रूण हत्या व महिलाओं के साथ अत्याचार बंद हो
“ नामक पत्रक का विमोचन भी किया गया।

विश्व के प्रख्यात व जाने-माने फनकार पद्मश्री श्री अनूप जलोटा जी ने “ऐसी लागी लगन” व ” जग में सुन्दर है दो नाम ” भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शहर के प्रख्यात फनकार श्री मिथिलेश लखनवी जी ने अपने साथियों के श्री सुभाष शर्मा (तबला), श्री गुंजन मैसी (की- बोर्ड) श्री श्याम अवस्थी (साइड रिदम), श्री राकेश आर्या (गिटार), प्रियंका मेहरोत्रा (गायक) व निशा सिंह (गायक) के साथ भजन “ जहाॅं-जहाॅं प्रभु का स्थल हो वहाॅं-वहाॅं मैं जाऊ” व वाली आसी जी की गजल ”हम फकीरो की जो चाहे दुआ ले जाये ” गाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक बैंक आॅफ इंडिया, घर होटल हरदोई व सी0 एल0 आर0 एस0 गु्रप लखनऊ थे। बैंक आॅफ इंडिया के जोनल मैंनेजर श्री एम0 के0 गुप्ता व घर होटल हरदोई के अध्यक्ष ज्ञान वर्धन अग्रवाल जी उपस्थित थे। ट्रस्ट की चेयरमेन किरन अग्रवाल व प्रबंध न्यासी डा0 रूपल अग्रवाल ने सभी आये हुए अतिथियों ,फनकारों व श्रोताओ का स्वागत किया व कहा कि हम कन्या भ्रूण हत्या व महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने में आपके सहयोग की अपेक्षा करतें है ट्रस्ट के संस्थापक हर्ष वर्धन अग्रवाल ने आये हुए सभी अतिथियों, संगीत कारों व श्रोताओ को धन्यावाद दिया व कहा कि आपके सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफल हो सका है। व हम आगे भी आपसे इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा करते है। साथ ही साथ सबको कन्या भ्रूण हत्या व महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने को कहा। कार्यक्रम का संचालन हसन काजमी जी ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार गरीबों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध

Posted on 03 July 2013 by admin

edited-04-5x7 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार गरीबों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही प्रदेश सरकार ने गरीबों को मुफ्त इलाज, उत्कृष्टकोटि की दवाएं तथा उपचार के लिए आधुनिक मशीनों की सुविधा मुहैया कराने की कवायद शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि सरकार को अभी मात्र 15 माह ही हुए हैं और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार परिलक्षित होने लगा है।

मुख्यमंत्री ने यह विचार आज स्थानीय बलरामपुर चिकित्सालय में स्थापित सुपर स्पेशियलिटी ब्लाॅक के लोकार्पण के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार विस्तार भी हो रहा है और अब गरीबों को मुफ्त गुणवत्तापरक इलाज की सुविधा भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अभी ऐसे और भी फैसले लेगी, जिससे नए अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों इत्यादि की स्थापना निकट भविष्य में हो सकेगी। यह प्रयास होगा कि प्रदेश के सभी जिलों के अस्पतालों इत्यादि में अत्याधुनिक मशीनें स्थापित कर वहां की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

श्री यादव ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए 108 नं0 की एम्बुलेन्स सेवा पहले ही लागू की जा चुकी है। जबकि अभी हाल ही में सम्पन्न कैबिनेट में 102 नं0 की एम्बुलेन्स सेवा को भी लागू करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के 05 वर्ष के कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कोई कार्य नहीं हुआ और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराकर ध्वस्त हो गईं।

edited-press-5x12मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही बंद पड़े सभी मेडिकल काॅलेजों को शुरू करने के प्रयास किए और अब कई मेडिकल काॅलेज फिर से चल रहे हैं। इसी प्रकार पैरामेडिकल काॅलेज भी चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों इत्यादि को सुचारु रूप से चलाने के लिए डाॅक्टरों, उपकरणों तथा दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

श्री यादव ने प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने रुके हुए फैसलों की अड़चनें दूर कीं और कुछ ही समय में महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए। जिसका प्रभाव अब सुधरी हुई स्वास्थ सेवाओं के रूप में दिखाई देने लगा है।

edited-press

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में श्री अहमद हसन ने बताया कि यह सुपर स्पेशियलिटी ब्लाॅक 100 बेड का है और इसे 05 वर्ष पूर्व श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा शुरू कराया गया था। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल पूर्णतया वातानुकूलित है और यहां पर सिर्फ गरीबों का इलाज होगा। उन्हें यहां अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं तथा दवाएं बिलकुल मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। श्री हसन ने कहा कि इस ब्लाॅक का सारा खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने गरीबों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर एक मिसाल कायम की है। उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री शंखलाल माझी ने भी सम्बोधित किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद के कई सदस्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, बलरामपुर अस्पताल के डाॅक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी युनिवर्सिटी में दाखिला फार्म जमा करने की तिथि बढ़ी

Posted on 03 July 2013 by admin

  • अब दाखिला फार्म 15 जुलाई तक जमा होंगे

02 जुलाई, 2013

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी युनिवर्सिटी में दाखिला फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है। अब दाखिला फार्म 15 जुलाई, 2013 तक जमा होंगे।

यह जानकारी युनिवर्सिटी के वायस चान्सलर डाॅ0 अनीस अन्सारी ने आज यहाँ दी। उन्होंने बताया कि बी0ए0 (पास/आनर्स), उर्दू, अरबी, फारसी, हिन्दी, अंग्रेजी, होम साइंस, भूगोल, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, शारीरिक शिक्षा, प्रबन्धन, बी0काम0, बी0बी0ए0, एम0बी0ए0, बी0जे0एम0सी0, एम0जे0एम0सी0, बी0सी0ए0, एम0सी0ए0 और एम0ए0 (उर्दू/एजुेशन) आदि विषयों में दाखिले के लिए फार्म और प्राॅसपेक्टस कार्पोरेशन बैंक और कैनरा बैंक से प्राप्त किये जा सकते हैं। डाॅ0 अन्सारी ने बताया कि युनिवर्सिटी की वेबसाइट ूूूण्नंनिसनबादवूण्ंबण्पद से डाउनलोड किये गये फार्म के साथ-फीस ड्राफ्ट (किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक द्वारा निर्गत) के रूप में जमा की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2013
M T W T F S S
« Jun   Aug »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in