Archive | May, 2013

गेहूॅ भण्डारण के लिए बखारी में मैलाथियान का छिड़काव करें गेहॅू की कटाई के उपरान्त अवशेष कदापि न जलायें इससे मृदा की उर्वरा शक्ति बढ़ायें -फसल सतर्कता समूह

Posted on 07 May 2013 by admin

मई 06, 2013
उत्तर प्रदेश के कृषक गेहूॅ को थ्रेसिंग कर, सुखाकर अतिशीघ्र भण्डारण करें क्योंकि यह मौसम गेहूॅ के भण्डारण के लिए उपयुक्त है। गेहूॅ के सुरक्षित भण्डारण के लिए बखारी, कोठिलों या कमरों को साफ कर मैलाथियान 50 प्रतिशत के घोल को तीन लीटर प्रति 100 वर्ग मीटर की दर से, दीवारों एवं फर्श पर छिड़काव कर, भण्डारण करें। बखारी के ढक्कन पर पोलीथिन लगाकर मिट्टी का लेप करें, जिससे वह वायुरोथी हो जायें।
उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) में फसल सतर्कता समूह के कृषि वैज्ञानिकों की बैठक में दी गई सलाह के अनुसार, किसान गेहॅू को अच्छी तरह सुखाने के उपरान्त दाॅत से दबाने पर कट की अवाज आये, तभी भण्डारण करें।
कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि फसल अवशेष को कदापि न जलायें, बल्कि इसे खेतों में सड़ाकर मृदा की उर्वरा शक्ति बढ़ायें। उन्होंने बताया कि गेहूॅ के अवशेषों को सड़ाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर 5 टन प्रति हे0 की दर से गोबर की खाद डालें। गोबर की खाद उपलब्ध न हो तो 20 किग्रो0 प्रति हे0 अतिरिक्त नत्रजन अथवा 2.5 किग्रा0 ट्राइकोडरमा बिरडी को मिट्टी या बालू मिलाकर जुताई से पूर्व खेती में डालकर मिला दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भूगर्भ जल विभाग के लिए अवमुक्त धनराशि संशोधित

Posted on 07 May 2013 by admin

मई 06, 2013
उत्तर प्रदेश के भूगर्भ जल कार्यक्रम के आयोजनेत्तर पक्ष में चालू योजनाओं अन्य व्यय (अधिष्ठान) के मद में पारित धनराशि के सापेक्ष 40,59,53,000 रूपये की स्वीकृति निर्गत की गई थी। इस स्वीकृति में कम्प्यूटर हार्डवेयर/साफ्टवेयर का क्रय मद में 100 हजार रूपये अंकित होने से छूट गया था जिसे शासनादेश दिनांक 15 अप्रैल, 2013 द्वारा संशोधित कर दिया गया है।
प्रमुख सचिव लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग कुमार अरविन्द सिंह देव ने यह जानकारी दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खेल विभाग के सलाहकार रामवृक्ष यादव ने कार्यभार ग्रहण किया

Posted on 07 May 2013 by admin

06 मई, 2013
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री रामवृक्ष यादव ने आज खेल विभाग के सलाहकार के रूप में के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में कार्यभार ग्रहण किया। श्री यादव से खेल विभाग के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की तथा खेल गतिविधियों को प्रदेश में आगे बढ़ाने के लिये विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं का लाभ प्रदेशवासियों को मिले ये वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिये खेल गतिविधियों का संचालन लगातार होना चाहिये।
इस अवसर पर राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री राज्यपाल कश्यप,      श्री धर्मवीर सिंह, खेल निदेशक श्री प्रभु एन0 सिंह, उपनिदेशक श्री अनिल कुमार बनौधा, श्री आर0पी0 सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में 10537 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति

Posted on 07 May 2013 by admin

06 मई, 2013
उत्तर प्रदेश में आज दिन में पावर कारपोरेशन द्वारा 10537 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही है।
आज दिन में 2ः00 बजे राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों से 3147 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था, जिसमें ओबरा से 483 मेगावाट, अनपरा से 1373 मेगावाट, पनकी से 139 मेगावाट,. हरदुआगंज से 297 मेगावाट तथा पारीछा से 855 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था। इसके अलावा 170 मेगावाट जलीय विद्युत का उत्पादन हो रहा था।
पावर कारपोरेशन द्वारा केन्द्रीय क्षेत्र से 4895  मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी। इसके अलावा रोजा से 995 मेगावाट, बजाज इनर्जी से 405 मेगावाट, को-जनरेशन से 400 तथा लैन्को 525 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

केबिल आपरेटरों की एक आवश्यक बैठक हजरतगंज में सम्पन्न हुई।

Posted on 07 May 2013 by admin

आज लखनऊ के केबिल आपरेटरों की एक आवश्यक बैठक अनिल कपूर की अध्यक्षता में शहीद स्मारक, हजरतगंज में सम्पन्न हुई। जिसमें लखनऊ के केबिल आपरेटरों की हितों की रक्षा के लिए नई संस्था का गठन करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति केबिल आपरेटरों के हितों को ध्यान में रखते हुए ‘उ0प्र0 केबिल आपरेटर्स हितैसी संगठन’ का गठन किया गया, जिसमें सर्व सम्मति से निम्न पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया -

अध्यक्ष- अनिल कपूर, (मो0-9335904347), महामंत्री- अचल मेहरोत्रा (मो0-9889032404), फकरे आलम (मो0-9415758390) सचिव वी0के0 पाण्डेय (मो0-9889977077),  मो0 इरशाद (मो0-9839486727), असित कपूर (मो0-9415017312), अरविन्द ठाकुर (मो0-9956329353), उपाध्यक्ष- सर्वजीत सिह (मो0-9415561220), विरेन्द्र तिवारी, सुनील डिक्रूज, राज कुमार रस्तोगी (मो0-9839223225), संजीव मोहन, योगेश चोपरा, सकील अहमद, संजय सिंह, अनूपम सिंह, अखिलेश सिंह(मो0-9335505050), संजय श्रीवास्तव, रेहान उसमानी, विकास गुप्ता, बट्टा जी, पूजा सिंह, मनीष मेहरोत्रा, विकास गुप्ता, गुड्डू सिंह, आशीष अग्नोत्री, वी0के0 चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, मोहन मेहरोत्रा, बालक राम (मो0-9415002863), करूणेश कुशवाहा, पुरूषोत्तम लाल, विनोद गुप्ता, सचिन कश्यप, दारा, राकेश त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह, नवीन चैहान, सरोज गौड़, प्रिन्स, कामिक भाई, हाशिम रजा, सौरभ सिंह, दिलीप प्रजापति एवं अरविन्द जयसवाल । कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार, अनूप कुमार, नीरज सबरवाल, विशाल सोनकर, मेहंदी, राजेन्द्र सिंह, एकलख खान, सोनू सोनकर, संजय अरोड़ा, रतन कुमार धवन, अनिल पाण्डेय, राकेश कुमार, विनय चतुर्वेदी, हाशिम रजा, सौरभ सिंह, शिव कुमार, श्याम जी, नीरज शर्मा, अनुपम सिंह, अश्वनी खन्ना, बीना टण्डन, दीपक कुमार, सचिन कश्यप, राज भाटला, बृज भूषण सिंह, आशीष कुमार, संजीव मोहन, अरविन्द सिंह, दिलीप कुमार रावत, अमर सक्सेना, अरविन्द जायसवाल, विकास गुप्ता, रविन्द्र यादव, छंगा यादव, राजू यादव, अमन सक्सेना, कमर अहमद, संजय कुमार रावत, राजेश कुमार श्रीवास्तव, एकलाख अहमद, अनूज श्रीवास्तव, पवन कुमार, मो0 इरशाद अली, रिजवान अली, मिर्जा खर्रम अली, मो0 अकमल। अन्त में अध्यक्ष अनिल कपूर जी ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया बैठक की समाप्ति की घोषणा की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोकसभा चुनाव में आवश्यक रणनीति तय करने एवं संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा करने के उद्देश्य से बैठकें

Posted on 07 May 2013 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में आवश्यक रणनीति तय करने एवं संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा करने के उद्देश्य से मण्डलवार बैठकें आयोजित की जा रही हैं।  जिसके तहत उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद आगामी 14मई,2013 से दिनांक 26मई,2013 तक मण्डल मुख्यालयों पर आयोजित मण्डल स्तरीय बैठकों में भाग लेंगे।

यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने आज यहां जारी बयान में बताया कि मण्डल मुख्यालयों पर होने वाली इन बैठकों में प्रमुख रूप से सम्बन्धित जोनल अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, जिला-शहर अध्यक्ष, सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, फ्रण्टल संगठनों के जिला/लोकसभा अध्यक्ष, उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के विभागों के जिला/शहर चेयरमैन, विगत 2009 में लोकसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी, ए.आई.सी.सी. सदस्य, पी.सी.सी. सदस्य, पूर्व जिला/शहर कंाग्रेस कमेटी अध्यक्ष तथा विगत 2012 में विधानसभा चुनाव के कंाग्रेस प्रत्याशी शामिल होंगे।

श्री मदान ने बताया कि मण्डलवार आयोजित होने वाली बैठकों के क्रम में डाॅ0 खत्री दिनांक 14मई को पूर्वान्ह बस्ती में आयोजित मण्डल स्तरीय बैठक में शामिल होने के उपरान्त अपरान्ह गोरखपुर में आयोजित मण्डल स्तरीय बैठक में भाग लेंगे।

इसी प्रकार दिनांक 16मई को पूर्वान्ह आजमगढ़ एवं अपरान्ह वाराणसी में आयोजित मण्डल स्तरीय बैठक में सम्मिलित होंगे।

श्री मदान ने बताया कि डाॅ0 खत्री दिनांक 17मई को पूर्वान्ह मिर्जापुर में, दिनांक 19 मई को पूर्वान्ह फैजाबाद एवं अपरान्ह गोण्डा में आयोजित देवीपाटन मण्डल की मण्डल स्तरीय बैठक में शामिल होंगे।

इसी क्रम में डाॅ0 खत्री दिनांक 20मई को प्रातः लखनऊ में तथा 26मई को पूर्वान्ह कानपुर में आयोजित मण्डल स्तरीय बैठक में सम्मिलित होंगे एवं सायं आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मा0 अध्यक्ष जी के दौरा कार्यक्रम प्रभारी हरीश बाजपेई पूर्व विधायक ने बताया कि मण्डलवार आयोजित होने वाली बैठकों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

सहकारी बैंको को डुबाने के लिए प्रदेष की वर्तमान व पूर्व सरकारें जिम्मेंदार - मुन्ना सिंह चैहान

Posted on 07 May 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि सहकारी बैंको को डुबाने के लिए प्रदेष की वर्तमान व पूर्व सरकारें जिम्मेंदार हैं। श्री चैहान ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद मा0 जयन्त चैधरी ने संसद में नियम 377 के तहत सहकारी बैंको के पुनरूद्धार का मामला उठाते हुये कहा कि सहकारी बैंकों के पुनरूद्धार हेतु प्रो0 ए. बैद्यनाथन कार्य दल की संस्तुतियों के अनुरूप दिनांक 18 दिसम्बर 2006 को केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हस्ताक्षरित एम.ओ.यू. में केन्द्र सरकार को 922.28 करोड़ एवं राज्य सरकार को 538 करोड़ की राशि अवमुक्त करनी थी लेकिन पूर्ववर्ती राज्य सरकार की उदासीनता के चलते केन्द्र सरकार से प्राप्त होने वाली धनराशि अवमुक्त नहीं हो सकी। फलस्वरूप भारतीय रिजर्व बैंक ने 16 सहकारी बैंकों को मानक पूर्ण न कर पाने के कारण बैंकिंग व्यवसाय का लाइसेंस प्रदान नहीं किया और 09 मई 2012 को जमा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया। उक्त16 जिला सहकारी बैंकों को इस संकट से उबारने के लिए कुल 1460.28 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता की आवश्यकता है। धनराशि अवमुक्त न करने के कारण इन बैंकों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है तथा बैंकों में कार्यरत कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। इन बैंकों के माध्यम से किसानों को खाद, बीज एवं ऋण उपलब्ध कराया जाता है जिस कारण इन बैंकों के बन्द होने से किसानों को अधिक हानि होगी।

श्री चैधरी ने मांग की है कि प्रदेश के सभी 16 जिला सहकारी बैंकों को केन्द्र एवं राज्य सरकार से वांछित धनराशि यथाषीघ्र अवमुक्त कराई जाए। जिससे जिला सहकारी बैक फैजाबाद, गाजीपुर, सिद्वार्थनगर, वाराणसी, बस्ती, आजमगढ़ हरदोई, बहराइच, सुल्तानपुर, इलाहाबाद, सीतापुर, फतेहपुर, बलिया, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया, को बन्द होने से बचाया जा सके और किसानों को होने वाली असुविधा से भी मुक्ति मिल सके। ज्ञात हो कि नियम 377 अति महत्वपूर्ण मामलों को सदन के संज्ञान में लाने हेतु प्रयोग किया जाता है। इस नियम के अन्र्तगत उठाये जाने वाले मामालों में सदन की कार्यवाही न चलने की स्थिति में भी सरकार को लिखित जवाब देना पड़ता है। श्री चैहान ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए कृत संकल्प है यदि उक्त बैंको को आर्थिक संकट से उबारने के लिए सरकारों ने पहल न की तो राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता सरकारों को जगाने एवं किसान हित की रक्षा करने हेतु आन्दोलन चलाने से भी पीछे नहीं हटेंगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनरल मोटर्स इंडिया की बिक्री में बढोत्तरी

Posted on 06 May 2013 by admin

जनरल मोटर्स इंडिया ने अप्रैल 2013 के महीने में 8196 गाडियां बेची और 2.4ः की बढोत्तरी दर्ज की है। पिछले साल 8005 गाडियों की बिक्री हुई थी इनमें 3436 शेवरले सेल, 1986 शेवरले बीट और 1571 शेवरले टवेरा गाडियां थीं।
इस प्रदर्शन पर जनरल मोटर्स इंडिया के वायस प्रसीडेंट श्री पी. बालेन्द्रन ने कहा,’’हमने अपनी बिक्री में बढोत्तरी दर्ज की है जोकि हमारी नई गाडी शेवरले सेल को मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद दर्ज हुई है। आकर्षक छूट की पेशकश के शोरूम में हो रही बिक्री और पूंछताछ की संख्या बहुत कम रही है। हम बाजार के जल्दी संभलने की उम्मीद नही रखते है क्योंकि देश में चल रही आर्थिक समस्याओं से, राजनीतिक स्थिरता से और कई अन्य कारणों से भी बाजार अभी मंदा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ऐप कैंपस के साथ मिलकर नोकिया इंडिया और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल एल्मनाई ऐंजल्स ने ‘ऐपसिलरेट इंडिया’ शुरू करने की घोषणा की।

Posted on 06 May 2013 by admin

ऐप कैंपस (फिनलैंड) के साथ मिलकर नोकिया इंडिया और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल एल्मनाई ऐंजल्स (इंडिया चैप्टर) के सदस्यों ने आज अपनी पहल ‘ऐपसिलरेट इंडिया’ शुरू करने की घोषणा की। इस पहल का लक्ष्य नोकिया लूमिया और विंडोज प्लेटफाॅर्म पर मोबाइल ऐप विकसित करने को बढावा देना है। इस विशिष्ट पहल के तहत ऐपकैंपस और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल एल्मनाई ऐंजल्स इंडिया ’ऐपसिलरेट इंडिया’ में 5 लाख डाॅलर से भी ज्यादा का निवेश करेंगे और अनुदान, सीड फंडिंग, मेंटरिंग, शुरूआती संसाधन उनलब्ध कराऐंगे, जिससे बाधाकारी ऐप्लिकेशंस का पता लगाया जा सके और प्रतिभाशाली भारतीय मोबाइल स्टार्ट अप को बढावा दिया जा सके।
नोकिया के पहले कंज्युमर ऐप रिएलिटी टेलीविजन शो याॅर विश इस माई ऐप के सबसे बेहतरीन विचार और देश से आने वाले आवेदनों पर निवेश और शुरूआत के लिए विचार किया जाएगा। इस पहल में ऐपकैंपस के बेहतरीन वैश्विक एक्सलीरेशन माॅडल को ऐपसिलरेट इंडिया के अनुभवी मेंटरिंग विशेषज्ञता के साथ लाया गया है।
इस सहयोग की खासियत के बारे में नोकिया इंडिया के निदेशक (डेवलपर अनुभव) गेरार्ड रेगो कहते हैं, ’नोकिया में हमारा लक्ष्य भारतीय ऐप डेवलपरों को हमारे प्लेटफाॅर्म के लिए शानदार नवप्रवर्तन ऐप्लिकेशंस बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। हमारा मानना है कि इससे ऐप ईकोसिस्टम में असीमित संभावनाएं उपलब्ध होंगी, जिससे डेवलपरों को भी ग्राहकों को कुछ नया और नवप्रवर्तन अनुभव उपलब्ध कराने का अवसर मिलेगा।
ऐपकैंपस के प्रमुख पेका सिवोनेन ने कहा, ’खासतौर पर भारतीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस तरह का स्टार्ट अप सहयोग बनाना बेहद रोमांचित करने वाला अनुभव है, जहां हमें वास्तविकता में डेवलपरों और स्टार्ट अप तक पहुंचने और उनके विकास में मदद करने का मौका मिलेगा। ऐपकैंपस और हार्वर्ड बिजनेस एंेजल्स के बीच यह सहयोग मोबाइल केंद्रित उद्यमियों और कारोबारियों के लिए अपार संभावनांए व नए अवसर उपलब्ध करा सकता है।’

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुफ्त न्यूरोसर्जरी कैम्प

Posted on 06 May 2013 by admin

edited-dsc0465306 मई 2013
डाॅ0 राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय के सामने भूषण न्यूरोसर्जिकल सेन्टर, विभूति खण्ड़ गोमती नगर, लखनऊ के तहत एक मुफ्त न्यूरोसर्जरी कैम्प का आयोजन दिनांक 5 मई 2013 को किया गया। वरिष्ठ न्यूरो एवं स्पाइनल सर्जन डा0 परमात्मा मौर्या द्वारा आयोजित इस निःशुल्क कैम्प में 95 मरीजों ने पंजीकरण कराया जिसमें 12 सर्जरी वाले मरीज थे, जिनका मुफ्त सर्जरी डा0 परमात्मा मौर्या द्वारा किया जायेगा। इसके अलावा अन्य मरीजों को मुफ्त दवाएॅं वितरित की गयीं। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस कैम्प में मुख्य रूप से ब्रेन ट्यूमर, सिर एवं रीढ़ की हड्डी की चोट, मिर्गी, बेहोशी, चक्कर, सिर दर्द सिर का बढ़ना, गर्दन की हड्डी का बढ़ना, सर्वाइकल स्पांडिलाइटिस, दिमाग का फोड़ा, झुनझुनाहट, सूनापन, कमजोरी, लकवा, फालिस तथा नसों से सम्बन्धित अन्य बीमारियों के मरीज शामिल थे।
इस अवसर पर आये सभी मरीजों हेतु नसों के जाॅच की विशेष सुविधा थी। साथ ही सभी मरीजों को मुफ्त दवाईयाॅं भी दी गयीं। मरीजों का मुफ्त इलाज कर रहे डा0 परमात्मा मौर्या ने बताया कि आमतौर पर लोग न्यूरो सम्बन्धित बीमारियों को नजरअन्दाज कर देते हैं। जबकि वे गम्भीर हो सकते हैं। उन्होने बताया कि भूषण न्यूरोसर्जिकल सेन्टर द्वारा किये जाने वाले निःशुल्क कैम्प का मकसद गरीब व अशिक्षित तबकों में न्यूरो बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें यथा सम्भव मदद करना है। डा0 मौर्या ने कहा कि भूषण न्यूरोसर्जिकल अब तक ऐसे सैकड़ों निःशुल्क न्यूरोसर्जिकल कैम्प राजधानी और आस पास के अन्य जिलों में आयोजित कर चुका है। जिसका लाभ गरीब लोगों को मिलता है।

edited-dsc04643

edited-dsc04644

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2013
M T W T F S S
« Apr   Jun »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in