Archive | May, 2013

सेवा अस्पताल ने किया निःशुल्क शिविर का आयोजन रोगियों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

Posted on 13 May 2013 by admin

12 मई। आई.आई.एम. रोड़ स्थित श्री रामचन्द्र मिशन हाउसिंग सोसाइटी के आवासीय परिसर में सेवा अस्पताल के तकनीकि सहयोग से निःशुल्क मधुमेह, रक्तचाप एवं अन्य साधारण बीमारियों की जांच की गयी और उनसे बचने व रोकथाम के उपाय बताये गये। इस शिविर में लगभग 60 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
इस निःशुल्क शिविर में सेवा अस्पताल की मेडिकल आफिसर डा. उमा सक्सेना ने मरीजो के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ मधुमेह रोगियों को उनके पैरों की सुरक्षा के बारे में अवगत कराया। उन्होने बताया कि मधुमेह जैसी बीमारी को दवा के साथ साथ दैनिक दिनचर्या, व्यायाम एवं पौष्टिक आहार आदि के माध्यम से नियंत्रित रखा जा सकता है। साथ ही साथ उन्होने ये भी बताया कि समय रहते यदि मधुमेह बिमारी का इलाज न किया गया तो इसके दुष्परिणाम बहुत खतरनाक हैं। मधुमेह से गुर्दे में खराबी, हदयघात व आखों की रोशनी तक जा सकती है। डा. सक्सेना ने बताया कि रक्तचाप को भी दवा के साथ नियमित खान-पान से नियंत्रित किया जा सकता है।
निःशुल्क शिविर का संचालन सेवा अस्पताल के मार्केटिंग मैनेजर कुँवर सिंह ने किया। सिंह ने शिविर में पहुंचे मरीजों को सेवा अस्पताल की सेवाओं के बारे में भी अवगत करवाया।
श्री रामचन्द्र मिशन हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष वाईएस. चैहान ने सेवा अस्पताल से आई हुयी समस्त टीम का अपनी सोसाइटी की ओर से आभार व्यक्त किया।
इस निःशुल्क शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा अस्पताल के पीआरओ संजीव थापा ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
शिविर में आये मरीजों ने सेवा अस्पताल के इस सराहनीय कार्य की तारीफ करते हुये अस्पताल के प्रबन्ध निदेशक डा. नीरज बोरा का आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ शुक्ल की मार्ग दुर्घटना में मौत

Posted on 13 May 2013 by admin

12 मई-उ0प्र0 माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ शुक्ल के बीती रात मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो जाने से प्रदेश के लाखों वित्तविहीन शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। श्री शुक्ल के निधन पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव व प्रदेश महासचिव आफताब आलम खाॅं ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हमने संगठन का एक ऐसा जुझारू सिपाही खो दिया है जिसकी पूर्ति निकट भविष्य में होना संभव नही है। शिक्षक नेताओं से प्रदेश सरकार से मृतक श्री शुक्ल के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की हैं क्योंकि अब उनके परिवार में तीन लड़कियों व एक अबोध लड़के व पत्नी का कोई सहारा नही है।
उल्लेखनीय है कि संतकबीरनगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम मुण्डेराशुक्ल निवासी ब्रह्मदेव शुक्ल के 45 वर्षीय पुत्र केदारनाथ शुक्ल की 11/12  मई की रात गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ढेबरूआ के पास उस समय मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी जब वह एक समारोह मे शामिल होकर घर लौट रहे थे। उनके साथ मोटर साइकिल चला रहा एक अन्य युवक भी गंभीर रूप् से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए पी0जी0आई0 लखनऊ ले जाया गया।
श्री शुक्ल की निधन की खबर सुनते ही गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, फैजाबाद,आजमगढ़, मऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में शिक्षकों ने आपातकालीन बैठक कर शोक सभा की ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भगवान परशुराम जयन्ती समारोह

Posted on 12 May 2013 by admin

press-5x8उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 12 मई, 2013 को समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में भगवान परशुराम जयन्ती समारोह के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए।

press-5x10उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 12 मई, 2013 को समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में भगवान परशुराम जयन्ती समारोह के अवसर पर। साथ में हैं विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद व लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव।press-1-5x8

Comments (0)

जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पात्र छात्र-छात्राएं लैपटाॅप प्राप्त होने से वंचित न होने पाएं: मुख्य सचिव

Posted on 12 May 2013 by admin

  • कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित कराने के लिए सीसी टीवी कैमरे  तथा माॅनीटरिंग रूम की व्यवस्था कराई जाए: जावेद उस्मानी
  • चयनित लाभार्थियों को ताजा ब्रेकफास्ट एवं लंच  बसों में ही उपलब्ध कराया जाए: मुख्य सचिव
  • जनपद गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, कानपुर, मैनपुरी तथा इटावा के  पात्र लाभार्थियों को लैपटाॅप वितरण का कार्यक्रम शीघ्र

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने जनपद गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, कानपुर, मैनपुरी तथा इटावा के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने जनपद के पात्र छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप का वितरण सुनिश्चित कराने हेतु तिथि के चयन हेतु प्रस्ताव आगामी दो दिन में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगामी 14 मई को उक्त जनपदों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को लैपटाॅप वितरण कार्यक्रम संबंधी प्रशिक्षण लखनऊ में प्रशिक्षित अधिकारियों से दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पात्र छात्र एवं छात्राएं लैपटाॅप प्राप्त होने से वंचित न होने पाएं। उन्होंने कहा कि आगामी लैपटाॅप वितरण कार्यक्रम में यदि समस्त पात्र छात्र एवं छात्राओं को लैपटाॅप वितरण करना सम्भव न हो सके तो यह स्पष्ट कर दिया जाए कि शेष सभी पात्र छात्र-छात्राओं को शीघ्र ही लैपटाॅप उपलब्ध कराए जाएंगे तथा कोई भी पात्र छात्र एवं छात्राएं लैपटाॅप की सुविधा से वंचित नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पानी एवं चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था अवश्य सुनिश्चित कराई जाए। पात्र चयनित छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम स्थल तक लाने हेतु बसों की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए बसों में ही बे्रकफास्ट एवं लंच की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में जनपद गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर, मैनपुरी तथा इटावा में लैपटाॅप वितरण आयोजित किए जाने के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित कराने के लिए सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएं तथा माॅनीटरिंग रूम की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने कहा कि वितरण हेतु जनपदों में उपलब्ध कराए जा रहे लैपटाॅप की सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्यता सुनश्चित कराई जाए। उन्होंने लैपटाॅपों को सुरक्षित स्थान में रखने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ-साथ गार्ड की ड्यूटी भी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों के हाथ में ही लैपटाॅप उपलब्ध कराने हेतु उन्हें यूनिट कोड नम्बर युक्त एवं फोटोयुक्त परिचय पत्र उपलब्ध कराए जाएं ताकि लैपटाॅप वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि परिचय पत्र में लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जाने वाले लैपटाॅप का सीरियल नम्बर भी अंकित कराया जाए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की कुर्सियों पर लैपटाॅप का बैग वितरण के पूर्व ही रखवा दिया जाए।
श्री उस्मानी ने कहा कि लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल से वापस जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे दृष्टिगत रखते हुए बसों की पहचान हेतु स्टिकर पहचानयुक्त लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि जनसुविधा एवं चिकित्सा सुविधा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए लाभार्थियों को ताजा ब्रेकफास्ट एवं लंच उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लाभार्थियों को लाने वाली बसों में नियुक्त बस प्रभारियों के साथ-साथ दो सहयोगी कर्मी, पर्याप्त चिकित्सा सुविधा एवं सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए जाएं, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो पाए। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि महिला लाभार्थियों को लाने वाली बसों में महिला स्टाफ ही तैनात किए जाएं।
बैठक में प्रमुख सचिव गृह श्री आर.एम. श्रीवास्तव, सचिव माध्यमिक शिक्षा श्री कामरान रिजवी, मण्डलायुक्त आगरा एवं मेरठ सहित संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सम्मेलन में दीप प्रज्वलन से भी ब्राहृम्णों को दूर रखा गया

Posted on 12 May 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सपा-बसपा के ब्राहृम्ण सम्मलनों को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि अल्पसंख्यकों के छोटे-छोटे कार्यक्रमों में जाने वाले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होने के बावजूद क्यों नहीं आये ?
सपा के ब्राहृम्ण सम्मेलन पर कटाक्ष करते हुए डाॅ0 वाजपेयी ने कहा कि सम्मेलन में दीप प्रज्वलन से भी ब्राहृम्णों को दूर रखा गया। डाॅ0 वाजपेयी ने सपा पर प्रश्नांे की झड़ी लगाते हुए पूछा कन्नौज के भाजपा कार्यकर्ता स्व0 नीरज मिश्र की लाश को सिर कब मिलेगा ? इटावा (सन्तोषपुर) की घटना का उल्लेख करते हुए डाॅ0 वाजपेयी ने प्रदेश सरकार से पूछा 75 वर्षीय जिस ब्राहृम्ण बुजुर्ग को जूते की माला पहनाकर गांव में धुमाया गया उसका सम्मान कब व कैसे वापस दिलायेगें। बहराइच के राजेन्द्र मिश्रा की हत्या के आरोपियों पर भी डाॅ0 वाजपेयी ने प्रश्न किया।
डाॅ0 वाजपेयी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कृत्यों पर राम मनोहर लोहिया व आचार्य नरेन्द्र देव की आत्मा आंसू बहा रही होगी।
बसपा पर कटाक्ष करते हुए डाॅ0 वाजपेयी ने कहा कब तक बसपा ब्राहृम्णों को मनुवादी बताती रही है तथा ब्राहृम्णों को उसका पोषक। क्या बसपा सुप्रीमों का मनुवाद पर नजरिया बदल गया ?
डाॅ0 वाजपेयी ने बसपा सुप्रीमों से पूछा कि ब्राहृम्णों के द्वारा पोषित धार्मिक साहित्य रामायण, गीता, गंगा व गायत्री पर बसपा में क्या विचार है और देवी-देवताओं के लिए बसपा साहित्य में अपमानजनक लेख लिखे जाने पर क्या बसपा माफी मांगेगी ?
डाॅ0 वाजपेयी ने बताया कि बसपा शासनकाल में एससी/एसटी एक्ट के दुरूपयोग व तिलक, तराजू व तलवार उनको मारो जूते चार के नारो पर मायावती को घेरते हुए पूछा कि ब्राहृम्णों के नाम पर एक ही परिवार के 24 लोगों को लाल बत्तियां ही देना पर्याप्त नहीं है। डाॅ0 वाजपेयी ने सपा-बसपा को प्रदेश को जातिवादी चश्में से न देखने की नसीहत दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

योजनाओं में 18 प्रतिशत हिस्सा दिलाने के वायदे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की

Posted on 12 May 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा मुस्लिम धर्म गुरूओं के समक्ष मुसलमानों को प्रदेश की योजनाओं में 18 प्रतिशत हिस्सा दिलाने के वायदे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि मुसलमानों को योजनाओं में 18 प्रतिशत हिस्सा देने की बात कहना भारत के संविधान की आत्मा के विरूद्व है। भारतीय संविधान में अभी तक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण की व्यवस्था नहीं है। मा0 मुख्यमंत्री जी और उनके मंत्री प्रदेश में संविधान और कानून के रखवाले न बनकर उनके चीर हरण के कारण बन गये है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने कहा कि जिस सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग की बात सपा के मुख्यमंत्री कह रहे है वह न केवल आपसी बैरभाव को बढ़ाने वाली है बल्कि संविधान की मूल आत्मा के विरूद्व है। डाॅ0 मिश्र ने मा0 मुख्यमंत्री द्वारा मुस्लिमों के लिए सपा द्वारा की गई लोकलुभावन घोषणाओं पर भी अंगुली उठाते हुए कहा प्रदेश में इस तरह से साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ेगा और सामाजिक समीकरण खतरे में पड़ जायेगा। निरपराध मुस्लिमों को छुड़ाने के नाम पर आतंकवाद के कृत्यों में लिप्त अपराधियों को छुड़ाने के लिए भारतीय कानून तक का सपाई मंत्री मजाक उड़ा रहे है।
डाॅ0 मिश्र ने कहा कि सपा को प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने का प्रयास करना चाहिए। सपा सरकार के इन कृत्यों से अल्पसंख्यक वर्ग की दूरी और बढ़ जायेगी। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक और जातीय टोटकों के बजाय प्रदेश को विकास की धारा में लाने का प्रयास करना चाहिए। प्रदेश को जातीय और साम्प्रदायिक खांचों में न बांटकर राष्ट्रीय धारा के चश्में से देखना चाहिए। पार्टी जातीय और साम्प्रदायिक विभाजन के आधार पर राजनीति का विरोध करती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ता के निधन पर शोक

Posted on 10 May 2013 by admin

10 मई भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक शोक सभा नगर कार्यालय कैसरबाग पर सम्पन्न हुयी जिसमें लखनऊ महानगर  जनसंघ के नेता मुकुट बिहारी तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने कहा कि मुकुट बिहारी तिवारी के निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुयी है जिसकी भरपायी निकट भविष्य मंे सम्भव नही है। सदस्य राष्ट्रीय कार्यसमिति जयपाल सिंह ने शोक व्यक्त करते हुये ईश्वर से मृतक आत्मा को मोक्ष एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुकुट बिहारी तिवारी के निधन पर नगर उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह अधिकारी, मनीश शुक्ला, सुनील मिश्रा, गिरीश सिंह, विपिन अवस्थी, आनन्द द्विवेदी, महामंत्री मुकेश शर्मा, अन्नू मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, अवधेश गुप्ता, श्यामजीत सिंह, अमित पुरी, विनोद बाजपेयी, जी.डी. शुक्ला, चन्द्रप्रकाश अग्निहोत्री, राकेश मिश्रा, आशीष शर्मा, दिवाकर सेठ, सविता सिंह, निशा सिंह, मोहित सिंह, विनोद सान्दल, हरीश चन्द्र लोधी, सुधीर मोहन टण्डन, पुरूषोत्तम कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा के 6 मण्डलों की कार्यसमिति घोषित

Posted on 10 May 2013 by admin

10 मई। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष की संतुति पर 6 मण्डल कार्यसमिति की निम्नवत घोषणा की गयी कार्यसमिति में दो महामंत्री, छह उपाध्यक्ष, छह मंत्री, एक कोशाध्यक्ष तथा 45  सदस्य चुने गये है। लखनऊ महानगर के सहमीडिया प्रभारी श्यामजीत सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि पूर्व-मण्डल 1 के अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार शुक्ला ने उपाध्यक्ष किशन लाल, हरेन्द्र मौर्या, ममता सिंह, राकेश बहुखण्डी, राकेश कनौजिया, हर्ष रंजन, महामंत्री आशुतोश स्वरूप, खुर्शीद आलम, मंत्री मोनू शर्मा, निधि सिंह, संदीप साहू, महेन्द्र प्रताप सिंह, अनुराधा श्रीवास्त, सुधा सिंह,  कोषाध्यक्ष तारा सिंह। पश्चिम-मण्डल 1 के अध्यक्ष संकेत मिश्रा ने उपाध्यक्ष, देवानन्द शुक्ला, दुर्गेश यादव, जावेद, सतीश यादव, विशाल शर्मा, जगजीवन लाल साहू, महामंत्री धनन्जय कुमार, आलोक सिंघल, मंत्री रेनू त्रिपाठी, सुमन रस्तोगी, गुंजन रस्तोगी, श्याम खरे, अनीता द्विवेदी, महेश धानुक, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह। पश्चिम-मण्डल 2 के अध्यक्ष सुशील निगम ने उपाध्यक्ष प्रफुल्ल कृष्ण मिश्र, पवन कुुमार श्रीवास्तव, हरशहाय ‘चुन्नन’, आभा मिश्रा, अम्बरीश वैद्य, राधेश्याम अवस्थी, महामंत्री मनोज तिवारी, प्रभु सक्सेना, मंत्री शक्ति श्रीवास्तव, प्रमिला मिश्रा, पुष्पा देवी वर्मा, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, गिरीश मिश्रा, डा. रेखा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा। पश्चिम-मण्डल 4 के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह ने उपाध्यक्ष भरत कुमार द्विवेदी, रतीभान सिंह, संजीत कनौजिया, रामबाबू कश्यप, घनश्याम कश्यप, दया तिवारी, महामंत्री राधिका प्रसाद, उमेश कुमार मिश्रा, मंत्री दिलीप साहू, गोपीचन्द्र वर्मा, उर्मिला मिश्रा, दीपिका मिश्रा, रानी कनौजिया, पदमा मिश्रा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार अस्थाना। मध्य-मण्डल 3 के अध्यक्ष नरेन्द्र स्वरूप श्रीवास्तव ने उपाध्यक्ष मो. शर्राफ, राम निरंजन पाण्डेेय, रतन चैरसिया, महाबीर कनौजिया, मीना रस्तोगी, मनीष कुमार गुप्ता, महामंत्री गोपी गुप्ता, सतीश चन्द्र मिश्रा, मंत्री विशाल अंगोथवाल, प्रतिभा रावत, राजेश कुमार जायसवाल, मुकेश रस्तोगी, बीना रस्तोगी, विनय जायसवाल, कोषाध्यक्ष बृजेश रस्तोगी। उत्तर-मण्डल 1 के अध्यक्ष मान सिंह यादव ने उपाध्यक्ष कान्ती कुलश्रेष्ठ, राम विलाश लोधी, अनिल मिश्रा, राज कुमारी मौर्या, कौशल किशोर पाठक, अमर सिंह रावत, महामंत्री लवकुश त्रिवेदी, विनय शर्मा, मंत्री गोविन्द वर्मा, अजय शुक्ला, प्रेमा सिंह चैहान, कृष्ण चन्द मिश्रा, रामनरेश रावत, मृदुला सिंह को घोषित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

जैविक खेती को प्रोत्साहन दिलाने के साथ-साथ प्रसंस्करण इकाइयां मण्डी कर से मुक्त होंगे: जावेद उस्मानी

Posted on 10 May 2013 by admin

10 मई, 2013

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिये हैं कि कृषि नीति उत्तर प्रदेश-2013 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने हेतु सम्बन्धी विभाग अपने विभाग से सम्बन्धित बिन्दुओं पर विस्तृत कार्ययोजना बनाकर आगामी 14 मई तक प्रमुख सचिव कृषि को अवश्य उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव कृषि आगामी 20 मई को सम्बन्धित विभागांे से प्राप्त कार्ययोजना को सम्मिलित कर प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि कृषि नीति के अन्तर्गत राज्य कृषि विश्वविद्यालयों में उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित कराये जाएंगे। उत्तर प्रदेश के अनुसन्धान परिषद का सुदृढ़ीकरण कराने के साथ-साथ क्षेत्रीय शोध केन्द्रों पर क्षेत्र आधारित विशेष शोधांे की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। युवा एवं योग्य शिक्षकों के क्रान्तिक एवं उभरते क्षेत्रों के अकादमिक उत्कृष्टता को कार्यक्रम आधारित वित्तीय संसाधन की उपलब्धता द्वारा प्रोत्साहित कराया जायेगा। ग्रामीण अवस्थापना के निवेश को प्रोत्साहन, विकास में पंचायतीराज संस्थाओं, कृषि निवेश सहकारी समितियों की भागीदारी को सुनिश्चित कराने के साथ-साथ छोटी जल-संचय सुविधाआंे जैसे कम लागत के खेत-तालाब, नाला-बांध, अवरोध बांध एवं परकोलेशन पाॅण्डस् का विकास कराया जायेगा। महिलाओं की आवश्यकताओं के अनुसार कृषि तकनीक एवं यन्त्रों के विकास हेतु शोध एवं प्रसार को प्रोत्साहित कराने के साथ-साथ महिला स्वयं सहायता समूह की स्थापना करायी जायेगी। महिलाओं को प्रशिक्षण, परामर्शी सेवाएं तथा ऋण की सुविधा विभिन्न ऋण संस्थानों द्वारा सरलीकृत प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध कराया जाय। प्रत्येक जनपद में बड़े पैमाने पर प्रसंस्करण एवं शीत भण्डार गृहों की सुविधा की स्थापना हेतु निजी क्षेत्रों को भू-मूल्य छोड़कर पूंजीनिवेश पर अनुदान प्रदान कर प्रोत्साहित कराया जाय। उन्होंने कहा कि जैविक खेती को प्रोत्साहन दिलाने के साथ-साथ प्रसंस्करण इकाइयों को मण्डी कर से मुक्त करना होगा।

मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में कृषि नीति उत्तर प्रदेश-2013 के क्रियान्वयन हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी विपणन व्यवस्था का सृदृढ़ीकरण कराने के साथ-साथ तहसील स्तर पर मण्डियों का निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों के मूल्यों की अनिश्चितता के जोखिम को कम करने हेतु वायदा बाजार को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ जिन्स विनिमय की स्थापना करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उत्पादों के मूल्य संवर्द्धन को बढ़ावा देने के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण में निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना कराने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण हेतु तकनीक एवं मशीनांे का विकास कराया जाय।

श्री उस्मानी ने कहा कि रेशम उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु स्वयं सहायता समूह तथा सहकारी समितियों की सहभागिता से रेशम व्यवसाय का सुदृढ़ीकरण कराया जायेगा। निजी क्षेत्र में नई एवं पोषक उच्च उत्पादक सहतूत के पेड़ लगाने को प्रोत्साहन दिया जायेगा। कींट पालन के लिए प्रक्षेत्र उपकरणों के क्रय पर किसानों को अनुदान दिया जायेगा। रेशम पालन गतिविधियों में महिला सहभागिता को प्रोत्साहित कराने के साथ-साथ बीज उत्पादक केन्द्रों तथा ककून बाजार का सुदृढ़ीकरण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों के ज्ञान के विकास हेतु नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन कराया जाय। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों के सामयिक समय पर अधिकतम मूल्य प्राप्त करने हेतु भण्डारण एवं विपणन की सुविधा ग्राम स्तर पर उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य कृषि विपणन परिषद द्वारा महत्वपूर्ण विपणन केन्द्रों पर मुख्य भण्डारण सुविधाओं का विकास कर उत्पादों के वैज्ञानिक भण्डारण तथा इसके उचित मूल्य पर विक्रय की अवधि तक सुविधा उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने कहा कि सब्जियों तथा फलों के यथोचित छटाई तथा पैकिंग हेतु कृषि समूहों तथा कृषकों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जायेगा।

बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

44 पुलिस निरीक्षकों को उ0प्र0 पुलिस सेवा संवर्ग में पुलिस उपाधीक्षक के पद प्रोन्नति

Posted on 10 May 2013 by admin

09 मई, 2013

पुलिस उपाधीक्षकों के संवर्ग में चयन वर्ष 2012-13 में उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा गठित विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक दिनांक 23.03.2013 की संस्तुतियों के आधार पर निम्नलिखित पुलिस निरीक्षकों को उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा संवर्ग में पुलिस उपाधीक्षक के साधारण वेतनमान रू0 15,600-39,100 ग्रेड वेतन रू0 5,400 में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रोन्नति प्रदान की गयी हैं:-

क्रमांक चयनित पुलिस निरीक्षक

(सर्वश्री/सुश्री)

1ण् सत्य प्रकाश सिंह

2ण् केशव प्रसाद गुप्ता

3ण् प्रमोद कुमार चावला

4ण् ओमपाल सिंह राणा

5ण् अजय कुमार कुलश्रेष्ठ

6ण् राजीव कुमार

7ण् उदय प्रताप सिंह

8ण् चितरंजन सिंह चैहान

9ण् राजीव कुमार चड्ढा

10ण् यशवीर सिंह

11ण् राम कृपाल सिंह

12ण् करन सिंह

13ण् कल्लू राम शर्मा

14ण् अश्वनी कुमार सिन्हा

15ण् राम कृपाल भारती

16ण् अनिल कुमार यादव

17ण् शौदान सिंह यादव

18ण् सोमदत्त शर्मा (जन्म-तिथि 25.02.1957)

19ण् शिव राज सिंह

20ण् तेजपाल सिंह

21ण् योगेश चन्द्र पाठक

22ण् सोमदत्त शर्मा (जन्म-तिथि 05.11.1953)

23ण् धुरेन्द्र कुमार

24ण् शमशेर सिंह

25ण् श्यामाकान्त त्रिपाठी

26ण् प्रमोद वर्धन शर्मा

27ण् पुरूषोत्तम सरन

28ण् ब्रह्मदेव सिंह सिद्वू

29ण् रमनपाल सिंह

30ण् सुरेन्द्र सिंह तेवतिया

31ण् विश्वम्भर नाथ दूबे

32ण् आले हसन

33ण् सुकरम पाल तोमर

34ण् दुलारे लाल सुधीर

35ण् चन्द्रधर गौड़

36ण् सुधीर चन्द्र शुक्ला

37ण् प्रदीप कुमार वर्मा

38ण् मणिराम राव

39ण् धीरेन्द्र प्रताप सिंह

40ण् जगदीश प्रसाद

41ण् कुशल पाल सिंह

42ण् बृजपाल सिंह

43ण् विनोद कुमार शर्मा

44ण् एन0जी0 सोनिया चानू (आउट आफ टर्न-खेल उपलब्धि)

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2013
M T W T F S S
« Apr   Jun »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in