Archive | April 30th, 2013

दर्भ सूचनाओं का वृहद ग्रन्थ ‘उत्तर प्रदेश-2012’ (हिन्दी एवं अंग्रेजी संस्करण) अनेक नई सूचनाओं एवं पर्यटन स्थलों के चित्रों के साथ प्रकाशित छात्र-छात्राओं को 10 प्रतिशत छूट पर उपलब्ध

Posted on 30 April 2013 by admin

29 अप्रैल, 2013
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित किये जाने वाला महत्वपूर्ण वार्षिक संदर्भ ग्रन्थ ‘‘उत्तर प्रदेश-2012’’ (हिन्दी एवं अंग्रेजी संस्करण) प्रकाशित हो गया है। गत लगभग एक दशक से इस संदर्भ ग्रन्थ ने अपनी सन्दर्भीय उपयोगिता के कारण पाठकों के बीच पहचान हासिल की है। अपनी सारगर्भित महत्वपूर्ण सूचनाओं तथा संदर्भीय दृष्टि से उपयोगी सामग्री को समावेश करने के कारण शोधकर्ताओं और बुद्धिजीवियों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ी है। प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए यह ग्रन्थ इतना उपयोगी हो गया है कि प्रतियोगी छात्र-छात्राएं लगातार इसके प्रकाशन की प्रतीक्षा करते हैं। इसके अलावा इस संदर्भ ग्रन्थ में जनप्रतिनिधियों, लेखकों, पत्रकारों एवं ग्राम स्तर पर प्रधानों एवं ब्लाक प्रमुखों तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए भी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में सारगर्भित सूचनाएं देकर अत्यंत उपयोगी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित ऐतिहासिक, भौगोलिक, प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं विकासपरक सूचनाओं की अद्यतन एवं वृहद जानकारियां इस पुस्तक में शामिल की गई हैं। इस संदर्भ ग्रन्थ में उत्तर प्रदेश के इतिहास, साहित्य, कला, संस्कृति, पर्यटन स्थल, सिनेमा, पत्रकारिता, स्वाधीनता आंदोलन का इतिहास, प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र, साहित्यकारों, चित्रकारों, पत्रकारों, संगीतकर्मी एवं रंगकर्मी तथा उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित सिने कलाकारों के महत्तवपूर्ण चित्रों को शामिल करने से इसकी संदर्भीय उपयोगिता और बढ़ गयी है। संदर्भित प्रकाशन में प्रथम बार डाॅ राममनोहर लोहिया पार्क, गोमती नगर एवं जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ का विस्तृत वर्णन किया गया है। इस पुस्तक में उत्तर प्रदेश के इतिहास से सम्बन्धित जानकारियां विशेष रूप से उल्लेखनीय है।
‘उत्तर प्रदेश-2012’ (हिन्दी एवं अंग्रेजी संस्करण)  में अनेक नई जानकारियों का समावेश किया गया है। इसमें प्रदेश में जन्में प्रशंसित, पुरस्कृत खेल विभूतियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री से अलंकृत महानुभावों, साहित्य एकेडमी-ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकारों, परमवीर, महावीर एवं अशोक चक्र से सम्मानित शूरवीर सैनिकों तथा नवीनतम विकसित पर्यटन स्थलों के रंगीन चित्रों को पहली बार सम्मिलित कर पाठकों से परिचित कराने का प्रयास किया गया है। इसमें प्रदेश की संवैधानिक प्रणाली के साथ-साथ केन्द्रीय मंत्रिमण्डल, प्रदेश मंत्रिमण्डल, भारत के मुख्य न्यायधीश, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त, उ0प्र0 से राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य, संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों के अतिरिक्त प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय दिवस, प्रदेश के लोकसभा एवं राज्य सभा सदस्य, भारत रत्न से सम्मानित विभूतियां, भारत के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री प्रदेश के विधायक तथा विधान परिषद सदस्य तथा लोक सभा अध्यक्ष के साथ-साथ समस्त प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री, भारत के नोबेल पुरूस्कार विजेता आदि को सम्मिलित कर पुस्तक की सन्दर्भीय व्यापकता को बढ़ाया गया है।
इस सन्दर्भ ग्रन्थ में समस्त विभागों की वेबसाइटस के अतिरिक्त प्रदेश सरकार के समस्त विभागों के बारे में पर्याप्त जानकारी समाहित की गई है। इस संदर्भ ग्रन्थ मंे विकासपरक ग्राफ, चार्ट तथा उत्तर प्रदेश एवं भारत के मानचित्रों को भी पुस्तक की उपयोगिता बढ़ाने हेतु प्रकाशित किया गया है। प्रदेश के जनपदों के प्रमुख पर्यटक स्थलों के चित्रों को भी जनपदों के गौरव को उद्घाटित करने की दृष्टि से समाविष्ट किया गया है।
‘‘उत्तर प्रदेश-2012’’ (हिन्दी एवं अंग्रेजी संस्करण) में प्रदेश के समस्त जनपदों की आधारभूत सूचनाओं को समाविष्ट किया गया है, जिससे पाठकों को प्रत्येक जिले के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। इस पुस्तक में रंगीन ग्राफों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति, विकासपरक सूचनाएं, जनगणना, शिक्षा, उद्योग, कृषि आदि क्षेत्रों में विकास की स्थिति को दर्शाया गया है। पुस्तक में हिन्दी-उर्दू के साहित्यकारों, पत्रकारों, खेल एवं सिनेमा विभूतियों, रंगकर्मियों,पद्म भूषण तथा पद्म विभूषण से सम्मानित विभूतियों के चित्रों को प्रकाशित किए जाने से पुस्तक की संदर्भीय उपयोगिता और बढ़ गई है।
यह पुस्तक इस दृष्टि से भी उपयोगी है कि इसमें प्रदेश की विकास योजनाओं की विभागवार समुचित जानकारी भी दी गई है जिसका लाभ ग्रामीण जनता भी उठा सकती है। यह पुस्तक उत्तर प्रदेश के बारे में सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ सरकार की भावी योजनाओं और विकास का व्यापक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करती है। उत्तर प्रदेश पर आधारित सूचना विभाग का यह सन्दर्भ प्रकाशन सन्दर्भीय जानकारियों की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के बारे में वृहद जानकारी देता है। वार्षिकी उत्तर प्रदेश सूचना विभाग का नियमित प्रकाशन है, जो लगातार प्रतिवर्ष अपनी उपयोगिता को बढ़ाते हुए पाठकों और शोधार्थियों के बीच में उत्तरोतर लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इसका प्रकाशन लखनऊ के भारत बुक सेण्टर 17, अशोक मार्ग, लखनऊ द्वारा किया गया है और यह लखनऊ के समस्त प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं के यहां बिक्री हेतु उपलब्ध करायी जायेगी। इसका मूल्य रू0 325/- है, जो छात्र-छात्राओं को दस प्रति छूट पर उपलब्ध होगी। ‘उत्तर प्रदेश-2012’’ (हिन्दी एवं अंग्रेजी संस्करण) के माध्यम से जनता तक जरूरी सूचनाएं बेहतर ढंग से पहुंचाने का एक सफल प्रयास है।
पुस्तक के संपादन में निदेशक सूचना श्री प्रभात मित्तल, डा0 अनिल कुमार, अपर निदेशक एवं उनके मार्गदर्शन में गठित संपादक मंडल के सदस्य, समन्वय संपादक श्री दिनेश कुमार गर्ग एवं उनके सहयोगी श्री चन्द्रविजय वर्मा, अति0 जिला सूचना अधिकारी का कार्य निःसंदेह श्रमसाध्य एवं सराहनीय है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्यौराज जीवन 30 अप्रैल को आगरा में

Posted on 30 April 2013 by admin

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयेाग के मा0 सदस्य श्यौराज जीवन दिनांक 30.04.2013 को अपरान्ह 2 बजे निदेशक व रजिस्टार, केन्दी्रय हिन्दी संस्थान आगरा में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, पदोन्नति व अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक करेगें। मा0 सदस्य अपरान्ह 3 बजे से एस0डी0एम0 तहसीलदार सी0ओ0 स्वास्थ्य अधिकारी अधिशासी अधिकारी जिला प्रबन्धक अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम  जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी जिला परियोजना अधिकारियों  के साथ सफाई कर्मचारी बस्ती खिड़की काले खां, पुलिस चैकी के पीछे, मोती कटरा का निरीक्षण करने के उपरान्त अपरान्ह 4 बजे नगर निगम कार्यालय सभागार में  प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता करेगें तथा रात विश्राम के पश्चात दिनांक 01.05.2013 को सुबह 10 बजे कार द्वारा वाया यमुना एक्सप्रेस वे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व सैनिक, आश्रित प्रशिक्षण हेतु आवेदन करें प्रशिक्षण प्रदान करने वाली संस्थाओं से भी आवेदन पत्र आमंत्रित

Posted on 30 April 2013 by admin

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी यू0सी0 दुबे ने भूतपूर्व सैनिक, उनकी विधवाओं/उनके आश्रितों को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में प्रस्तावित योजना के अन्तर्गत कार्यालय द्वारा निःशुल्क इन्फोरमेशन टेक्नालाजी प्रशिक्षण (ओ लेवल) 480 घ्ंाटे, एवं कम्प्यूटर फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण (300 घ्ंाटे), कम्प्यूटर टैली प्रशिक्षण (180 घ्ंाटे), एवं सेना में अधिकारी पद पर चयन हेतु एक माह सी0डी0एस0 एवं एस0एस0बी0ए0 कोचिंग (आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण) चलाये जाने हंै। जो भी भूतपूर्व सैनिक, उनके आश्रित तथा विधवा प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है कृपया अपने आवेदन पत्र इस कार्यालय में एक फोटो, डिस्चार्ज बुक की प्रति के साथ जमा करायें।
उन्होने बताया कि उपरोक्तानुसार प्रशिक्षण को प्रदान करने हेतु इच्छुक संस्थाएं यथाशीघ्र किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय में सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के अधिकारी उमेश चन्द्र दुबे से कार्यालय में या दूरभाष नं0 2260549 पर संपर्क कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आर0टी0आई0 की संकलित सूचनाएं 30 अप्रैल तक उपलब्ध करायें

Posted on 30 April 2013 by admin

जन सूचना अधिकारी कलेक्टेªट/जिला जन सूचना अधिकारी/नगर मजिस्टेªट राम अभिलाष ने अवगत कराया है कि आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद उ0प्र0 जन सूचना प्रकोष्ठ लखनऊ तथा उ0प्र0 शासन व मा0 सूचना आयोग उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के मुताविक, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 25(3) की व्यवस्था अनुसार उ0प्र0 शासन के अधीन जिला स्तरीय समस्त विभाग अपने-अपने विभागों/अनुभागों/पटलों के स्तर की प्रत्येक वर्ष संकलित सूचनाएं/विवरण उ0प्र0 शासन, राजस्व अनुभाग-14 लखनऊ को दिनांक 30 अप्रैल 2013 तक अनिवार्य रूप से प्राप्त कराते हुए प्रति जन सूचना प्रकोष्ठ, राजस्व परिषद उ0प्र0 लखनऊ तथा एक प्रति कलेक्टेªट स्थित उनके कार्यालय को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकास कार्यो की समीक्षा बैठक 04 मई को

Posted on 30 April 2013 by admin

विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर की अध्यक्षता में दिनांक 04.05.2013 को अपरान्ह 3 बजे से विकास भवन सभागार में आयोजित की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी प्रभान्शु श्रीवास्तव ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों तथा खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने विभाग से सम्बन्धित विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की निर्धारित प्रारूपों पर प्रगति रिर्पोट सहित समयानुसार उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मण्डलायुक्त/जिलाधिकारी गेंहू खरीद केन्द्र क्रियाशील होने की स्थिति के बावजूद भी गेंहू की आवक कम होने की स्थिति में स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए राजस्व ग्रामों की क्रय केन्द्रों से सम्बद्धता समाप्त करने का निर्णय ले: मुख्य सचिव प्रदेश के बाहर गेंहू का संचरण होने की स्थिति में टैक्स की चोरी कतई न होने दी जाय: आलोक रंजन मुख्य सचिव द्वारा वीडियों कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से गेंहू खरीद की समीक्षा

Posted on 30 April 2013 by admin

29 अप्रैल, 2013
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियांे को निर्देश दिये हैं कि गेंहू खरीद केन्द्र क्रियाशील होने की स्थिति के बावजूद भी गेंहू की आवक कम होने की स्थिति में स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए राजस्व ग्रामों की क्रय केन्द्रों से सम्बद्धता समाप्त करने का निर्णय ले लें, ताकि अधिक से अधिक गंेहू की खरीद सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य 60 मी0टन लाख के सापेक्ष अभी तक 210038.34 मी0टन खरीद हुई है जो लक्ष्य के सापेक्ष 3.50 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर क्रय केन्द्रों में गेंहू लाने हेतु उन्हें प्रेरित किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बाहर गेंहू का संचरण होने की स्थिति में मण्डी शुल्क तथा वैट टैक्स की चोरी कतई न होने दी जाय।
मुख्य सचिव आज योजना भवन में वीडियों कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से गेंहू खरीद की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने क्रय एजंेसी के प्रबन्ध निदेशकों को निर्देश दिये कि मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों द्वारा उठाई गयी समस्याओं का समाधान आगामी तीन दिन में कराकर अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ जनपदों से साप्ताहिक रिपोर्ट समय से नहीं प्राप्त हो रही है। वे सुनिश्चित करें कि उनकी साप्ताहिक रिपोर्ट सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को अवश्य खाद्य आयुक्त को प्राप्त हो।
उन्होंने कहा कि जनपदों से भारी मात्रा में अन्य प्रदेशों में गेंहू संचरण की सूचना निरन्तर प्राप्त हो रही है। जिलाधिकारी इस पर सतर्क दृष्टि रखें तथा मण्डी एवं वाणिज्य कर विभाग को निर्देशित करें कि अवैध संचरण किसी भी दशा में न होने पाये। उन्होंने कहा कि यदि पूर्व में संचरण हुआ है तो उसकी पुष्टि सुनिश्चित कर ली जाय कि समस्त अभिलेख और औपचारिकताएं सम्बन्धी विभागों के स्तर से पूर्ण करायी गयी हैं कि नहीं।
वीडियों कान्फ्रेन्सिग में प्रमुख सचिव खाद्य एव रसद श्री दीपक त्रिवेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2013
M T W T F S S
« Mar   May »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in