दर्भ सूचनाओं का वृहद ग्रन्थ ‘उत्तर प्रदेश-2012’ (हिन्दी एवं अंग्रेजी संस्करण) अनेक नई सूचनाओं एवं पर्यटन स्थलों के चित्रों के साथ प्रकाशित छात्र-छात्राओं को 10 प्रतिशत छूट पर उपलब्ध

Posted on 30 April 2013 by admin

29 अप्रैल, 2013
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित किये जाने वाला महत्वपूर्ण वार्षिक संदर्भ ग्रन्थ ‘‘उत्तर प्रदेश-2012’’ (हिन्दी एवं अंग्रेजी संस्करण) प्रकाशित हो गया है। गत लगभग एक दशक से इस संदर्भ ग्रन्थ ने अपनी सन्दर्भीय उपयोगिता के कारण पाठकों के बीच पहचान हासिल की है। अपनी सारगर्भित महत्वपूर्ण सूचनाओं तथा संदर्भीय दृष्टि से उपयोगी सामग्री को समावेश करने के कारण शोधकर्ताओं और बुद्धिजीवियों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ी है। प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए यह ग्रन्थ इतना उपयोगी हो गया है कि प्रतियोगी छात्र-छात्राएं लगातार इसके प्रकाशन की प्रतीक्षा करते हैं। इसके अलावा इस संदर्भ ग्रन्थ में जनप्रतिनिधियों, लेखकों, पत्रकारों एवं ग्राम स्तर पर प्रधानों एवं ब्लाक प्रमुखों तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए भी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में सारगर्भित सूचनाएं देकर अत्यंत उपयोगी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित ऐतिहासिक, भौगोलिक, प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं विकासपरक सूचनाओं की अद्यतन एवं वृहद जानकारियां इस पुस्तक में शामिल की गई हैं। इस संदर्भ ग्रन्थ में उत्तर प्रदेश के इतिहास, साहित्य, कला, संस्कृति, पर्यटन स्थल, सिनेमा, पत्रकारिता, स्वाधीनता आंदोलन का इतिहास, प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र, साहित्यकारों, चित्रकारों, पत्रकारों, संगीतकर्मी एवं रंगकर्मी तथा उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित सिने कलाकारों के महत्तवपूर्ण चित्रों को शामिल करने से इसकी संदर्भीय उपयोगिता और बढ़ गयी है। संदर्भित प्रकाशन में प्रथम बार डाॅ राममनोहर लोहिया पार्क, गोमती नगर एवं जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ का विस्तृत वर्णन किया गया है। इस पुस्तक में उत्तर प्रदेश के इतिहास से सम्बन्धित जानकारियां विशेष रूप से उल्लेखनीय है।
‘उत्तर प्रदेश-2012’ (हिन्दी एवं अंग्रेजी संस्करण)  में अनेक नई जानकारियों का समावेश किया गया है। इसमें प्रदेश में जन्में प्रशंसित, पुरस्कृत खेल विभूतियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री से अलंकृत महानुभावों, साहित्य एकेडमी-ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकारों, परमवीर, महावीर एवं अशोक चक्र से सम्मानित शूरवीर सैनिकों तथा नवीनतम विकसित पर्यटन स्थलों के रंगीन चित्रों को पहली बार सम्मिलित कर पाठकों से परिचित कराने का प्रयास किया गया है। इसमें प्रदेश की संवैधानिक प्रणाली के साथ-साथ केन्द्रीय मंत्रिमण्डल, प्रदेश मंत्रिमण्डल, भारत के मुख्य न्यायधीश, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त, उ0प्र0 से राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य, संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों के अतिरिक्त प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय दिवस, प्रदेश के लोकसभा एवं राज्य सभा सदस्य, भारत रत्न से सम्मानित विभूतियां, भारत के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री प्रदेश के विधायक तथा विधान परिषद सदस्य तथा लोक सभा अध्यक्ष के साथ-साथ समस्त प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री, भारत के नोबेल पुरूस्कार विजेता आदि को सम्मिलित कर पुस्तक की सन्दर्भीय व्यापकता को बढ़ाया गया है।
इस सन्दर्भ ग्रन्थ में समस्त विभागों की वेबसाइटस के अतिरिक्त प्रदेश सरकार के समस्त विभागों के बारे में पर्याप्त जानकारी समाहित की गई है। इस संदर्भ ग्रन्थ मंे विकासपरक ग्राफ, चार्ट तथा उत्तर प्रदेश एवं भारत के मानचित्रों को भी पुस्तक की उपयोगिता बढ़ाने हेतु प्रकाशित किया गया है। प्रदेश के जनपदों के प्रमुख पर्यटक स्थलों के चित्रों को भी जनपदों के गौरव को उद्घाटित करने की दृष्टि से समाविष्ट किया गया है।
‘‘उत्तर प्रदेश-2012’’ (हिन्दी एवं अंग्रेजी संस्करण) में प्रदेश के समस्त जनपदों की आधारभूत सूचनाओं को समाविष्ट किया गया है, जिससे पाठकों को प्रत्येक जिले के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। इस पुस्तक में रंगीन ग्राफों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति, विकासपरक सूचनाएं, जनगणना, शिक्षा, उद्योग, कृषि आदि क्षेत्रों में विकास की स्थिति को दर्शाया गया है। पुस्तक में हिन्दी-उर्दू के साहित्यकारों, पत्रकारों, खेल एवं सिनेमा विभूतियों, रंगकर्मियों,पद्म भूषण तथा पद्म विभूषण से सम्मानित विभूतियों के चित्रों को प्रकाशित किए जाने से पुस्तक की संदर्भीय उपयोगिता और बढ़ गई है।
यह पुस्तक इस दृष्टि से भी उपयोगी है कि इसमें प्रदेश की विकास योजनाओं की विभागवार समुचित जानकारी भी दी गई है जिसका लाभ ग्रामीण जनता भी उठा सकती है। यह पुस्तक उत्तर प्रदेश के बारे में सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ सरकार की भावी योजनाओं और विकास का व्यापक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करती है। उत्तर प्रदेश पर आधारित सूचना विभाग का यह सन्दर्भ प्रकाशन सन्दर्भीय जानकारियों की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के बारे में वृहद जानकारी देता है। वार्षिकी उत्तर प्रदेश सूचना विभाग का नियमित प्रकाशन है, जो लगातार प्रतिवर्ष अपनी उपयोगिता को बढ़ाते हुए पाठकों और शोधार्थियों के बीच में उत्तरोतर लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इसका प्रकाशन लखनऊ के भारत बुक सेण्टर 17, अशोक मार्ग, लखनऊ द्वारा किया गया है और यह लखनऊ के समस्त प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं के यहां बिक्री हेतु उपलब्ध करायी जायेगी। इसका मूल्य रू0 325/- है, जो छात्र-छात्राओं को दस प्रति छूट पर उपलब्ध होगी। ‘उत्तर प्रदेश-2012’’ (हिन्दी एवं अंग्रेजी संस्करण) के माध्यम से जनता तक जरूरी सूचनाएं बेहतर ढंग से पहुंचाने का एक सफल प्रयास है।
पुस्तक के संपादन में निदेशक सूचना श्री प्रभात मित्तल, डा0 अनिल कुमार, अपर निदेशक एवं उनके मार्गदर्शन में गठित संपादक मंडल के सदस्य, समन्वय संपादक श्री दिनेश कुमार गर्ग एवं उनके सहयोगी श्री चन्द्रविजय वर्मा, अति0 जिला सूचना अधिकारी का कार्य निःसंदेह श्रमसाध्य एवं सराहनीय है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in