Archive | February, 2013

कांग्रेस सरकार लगातार मंहगाई का ग्राफ बढ़ाने पर तुली

Posted on 12 February 2013 by admin

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
दिनांक-11.02.2013
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार लगातार मंहगाई का ग्राफ बढ़ाने पर तुली है। आम आदमी इससे बुरी तरह त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन का खर्च तो कई बार बढ़ चुका है। ईंधन गैस भी अब आम आदमी के लिए बवाले-जान हो गई है। रेलवे मंत्रालय जब कांग्रेस के हाथ में आया है तो यहां भी यात्रियों की जेब खाली करने की साजिशें शुरू हो गई है। चीनी के दाम भी बढ़ने की सूचना मिल रही है।
केन्द्र सरकार ने डीजल के दाम बढ़ाए और पेट्रोलियम कम्पनियों को राहत दी। गरीबों का ख्याल नहीं रखा गया सिर्फ पूंजीघरानों के घाटे पर चिन्ता जताई गई। नतीजतन घरेलू अर्थव्यवस्था पटरी से उतरने लगी है। परिवहन में माल भाड़ा बढ़ने से खाद्यान्न, सब्जी, फल सभी की कीमतें बढ़ने लगी हैं। खुद कांग्रेसी रेलमंत्री ने हिसाब लगाकर बताया है कि डीजल के दामों में हाल में वृद्धि होने से रेलवे पर 3,300 करोड़ रूपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। रेल किराया बढ़ना तय है। यानी केन्द्र सरकार ही चैतरफा मंहगाई का चाबुक चला रही है। कुछ प्रमुख ट्रेनों में खानपान के चार्जेज भी बढ़ाने का प्रस्ताव है।
आम आदमी के इस्तेमाल में आनेवाली चीजों के दाम बढ़ाने और पूंजीघरानों को राहत पहुॅचाने का यह धंधा कांग्रेस राज में हमेषा से परवान चढ़ता रहा है। कांग्रेस जब गरीबी हटाओं की बात करती हैं तो उसका मतलब ही होता है गरीब को रास्ते से हटाओं। यह कांग्रेसी मंत्र है कि जब गरीब ही नहीं रहेगा तो गरीबी कहां दिखेगी। आजादी के बाद देष के विकास का यही कांग्रेसी एजेन्डा रहा है।
सरकार को श्री मुलायम सिंह यादव ने संसद में बहस के दौरान डा0 लोहिया की दाम बांधो नीति अपनाने का सुझाव दिया था। इसके तहत लागत मूल्य का 50 प्रतिशत उसमें जोड़कर जो राशि आएगी वही विभिन्न फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य होगा। इसी तरह आमदनी में एक-दस का अनुपात रखने का सुझाव है लेकिन कांग्रेस को तो बाजार को नियंत्रित रखने के बजाए बाजार से नियंत्रित रहना पसंद है।
परेशान करनेवाली ताजा खबर है कि चीनी के दाम भी दो रूपए प्रतिकिलो बढ़नेवाले हैं। वैसे भी वर्तमान में खुदरा बाजार में इसकी कीमत 40 रूपए प्रतिकिलो है जबकि चीनी मिल में चीनी की कीमत 21-32 रूपए प्रतिकिलो है। केन्द्र सरकार ने अब बजट प्रस्ताव के बजाए अप्रत्यक्ष रूप से उपभोक्ताओं पर भार डालने का तरीका अपना रखा है। आम आदमी इसके बोझ से दम तोड़ रहा हैं। समाजवादी पार्टी तो लगातार मंहगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करती रही है पर जनहित में कुछ सोचने और करने की अब कांग्रेस में शक्ति ही नहीं रह गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Gallery

Posted on 12 February 2013 by admin

dsc_0084उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव इलाहाबाद की दुर्घटना में दिवंगत हुए श्री अरविन्द कुमार तिवारी के परिजनों को इटावा में 11 फरवरी, 2013 को सांत्वना प्रदान करते हुए।

pressउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 11 फरवरी, 2013 को राजभवन में राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी से भेंट करते हुए।

Comments (0)

मौनी अमावास्या के अवसर पर इलाहाबाद जंक्शन पर हुई घटना में मृतकों की संख्या 36 हुई तथा 20 मृतकों की शिनाख्त हुई

Posted on 12 February 2013 by admin

महाकुम्भ (मौनी अमावस्या) के पर्व पर अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु विभिन्न साधनों से इलाहाबाद आगमन किये और स्नान के पश्चात् श्रद्धालुगण वापस जाने के लिये ट्रेन पकड़ने के लिये रेलवे स्टेशन इलाहाबाद जंक्शन पर पहंुचने लगे जिससे इलाहाबाद जंक्शन पर अत्यधिक भीड़ हो गयी। जिसके कारण हुई भगदड़ में 36 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गयी तथा 39 श्रद्धालु घायल हो गये हैं। 39 घायलों में से 03 की हालत गम्भीर है। घायलों में 30 का एस0आर0एन0  (मेडिकल कालेज) में, 05 का तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में, 02 का मोतीलाल नेहरू अस्पताल (काल्विन) में तथा 02 का रेलवे अस्पताल में उपचार चल रहा है ।

36 मृतकों में अभी तक 20 की पहचान हो सकी है। 16 मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है ।
घटना के सही कारणों की जानकारी हेतु उ0प्र0 शासन द्वारा दिनांक 10-02-13 को अध्यक्ष राजस्व परिषद, उ0प्र0 को जाॅच अधिकारी नामित कर दिया गया है ।

शिनाख्त हुए मृतक श्रद्धालुओं के नाम
1-श्री अरविन्द कुमार तिवारी उम्र 75 वर्ष पुत्र स्व0 एस0के0 तिवारी निवासी न्यू कालोनी इटावा उ0प्र0
2-श्रीमती आशा देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी श्री अनिल तिवारी निवासी एलआईसी 86 छिन्दवा आरा बिहार
3-श्रीमती बबिता गुप्ता उम्र 40 वर्ष पत्नी श्री सुभाष चन्द गुप्ता नि0 370/71 गुरूरामदास दिल्ली
4-श्रीमती बिल्लो उम्र 50 वर्ष पत्नी श्री सुभाष निवासी धारीपुर जौनपुर
5-श्रीमती चन्द्रा बाई उम्र 55 वर्ष पत्नी श्री कृष्णा सिंह निवासी दही महोठा, पन्ना म0प्र0
6-श्री चैथी लाल मीना उम्र 45 वर्ष पुत्र श्री सुखराम मीना नि0 दौसा राजस्थान
7-श्रीमती इन्द्रसोनी उम्र 60 वर्ष पत्नी श्री गोफतेसवारी राव नि0 एलआईसी 86 छिदवा आरा बिहार
8-श्रीमती कांता बाई उम्र 65 वर्ष पत्नी श्री गोपीनाथ सांवरे नि0 संजयनगर लाइन नं0 2 औरंगाबाद महाराष्ट्र
9-श्रीमती किरन बाला उम्र 55 वर्ष पत्नी श्री हरेन्द्र कौर निवासी राजा गार्डेन कपूरथला रोड जालंधर पंजाब
10-श्रीमती मालतीदेवी उम्र 60 वर्ष पत्नी श्री बृजराज सिंह निवासी बामचक गाजीपुर उ0प्र0
11-कु0 मुस्कान उम्र 8 वर्ष पुत्री श्री बेदीलाल निवासी हरदी फुकरी मडरवा जबलपुर म0प्र0
12-श्री नत्थूलाल त्रिवेदी उम्र 72 वर्ष पुत्र श्रीराम त्रिवेदी निवासी आशानगर थाना कोतवाली हरदोई उ0प्र0
13-श्रीमती फूलादेवी उम्र 40 वर्ष पत्नी श्री सेवाराम निवासी कुशियारी सिहोरा जबलपुर म0प्र0
14-श्री रामबोध उम्र 58 वर्ष पुत्र श्री मोहन निवासी म0नं0 6 शालीमार दिल्ली
15-श्री राम कैलाश श्रीवास्तव उम्र 35 वर्ष पुत्र श्री गया प्रसाद श्रीवास्तव निवासी मोहदीनगर थाना हथिगवाॅ जनपद प्रतापगढ़
16-श्रीमती राम सहदेवी उम्र 35 वर्ष पत्नी श्री जितेन्द्र सिंह चैहान निवासी गली0 नं0 भिण्ड म0प्र0
17-श्रीमती संध्या शुक्ला उम्र 46 वर्ष पत्नी श्री आर0के0 शुक्ला निवासी 180 शिवकटरा हरजेन्दरनगर थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर
18-श्रीमती शिवकुमारी उम्र 45 वर्ष पत्नी श्री रमेश सिंह निवासी कृष्णानगर आरा बिहार
19-श्रीमती उर्मिला देवी उम्र 70 वर्ष पत्नी श्री छोटे लाल निवासी रामबे बक्सर बिहार
20-श्रीमती बिपता बाई उम्र 60 वर्ष पत्नी श्री रेवा प्रसाद निवासी मझोला वार्ड नं0 7 जबलपुर म0प्र0 ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंचायती राज मंत्री, परिवहन मंत्री, मुख्य सचिव तथा डी0जी0पी0 ने इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे का मौका मुआयना किया

Posted on 12 February 2013 by admin

  • श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गन्तव्य तक  पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने किया समुचित इंतजाम
  • हादसे की जांच के लिए अध्यक्ष, राजस्व परिषद की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन

उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम को हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री श्री बलराम यादव ने आज इलाहाबाद में एक पत्रकार वार्ता में कहा कि इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर जो घटना घटी वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। लोग संगम पर स्नान कर मोक्ष की कामना के साथ महाकुंभ में आए थे, लेकिन हादसे में उनकी दुःखद मौत हो गई। श्रद्धालुओं की मौत पर हमें गहरा दःुख है। हादसे में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित वापस उनके गंतव्य तक भेजने के लिए राज्य सरकार सभी समुचित इंतजाम कर रही है। सरकार ने पूरे प्रदेश से बसें मंगाकर श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य भेजना शुरू कर दिया है।
श्री बलराम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर वह और परिवहन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव, मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी, पुलिस महानिदेशक श्री अंबरीश चन्द्र शर्मा के साथ इलाहाबाद आए हैं। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या के मौके पर अनुमान से ज्यादा भीड़ जुटने की वजह से हादसा हुआ। हादसे की जांच के लिए अध्यक्ष, राजस्व परिषद की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। जांच कमेटी को एक महीने के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कि जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
श्री बलराम यादव ने कहा कि जांच कमेटी को यह पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं कि हादसा क्यों हुआ, हादसे की वजह क्या है और इसके लिए कौन-कौन से लोग जिम्मेदार हैं। जांच कमेटी को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए वह सुझाव भी दे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक मदद देने का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया है।
मुख्य सचिव ने बताया कि इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर हादसे में रविवार की शाम कुल 36 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 7 पुरुष और 29 महिलाएं (एक बच्ची) शामिल है। उन्होंने बताया कि हादसे में 39 लोग घायल हुए, जिसमें 3 लोगों की हालत अत्यंत गंभीर है। स्वरूपरानी अस्पताल में 33, जे.एन. सप्रू अस्पताल में 5 और मोतीलाल नेहरू अस्पताल में एक घायल को भर्ती कराया गया है। मुख्य सचिव ने बताया कि 24 शव स्वरूपरानी अस्पताल पहुंच चुके हैं। 14 शवों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। 22 शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है। 19 लोगों के शवों को उनके निवास भेजा चुका है।
श्री उस्मानी ने हादसे पर गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के हर शख्स को श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख है। हमें श्रद्धालुओं की मौत का दिल से गम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महाकुंभ मेले में अच्छी व्यवस्थाएं और सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए हैं। लेकिन इतना बड़ा हादसा होने का मतलब है कि कहीं न कहीं चूक जरूर हुई है। अगर सारी व्यवस्थाएं ठीक ढंग से क्रियान्वित होती तो  इतनी बड़ी दुर्घटना नहीं होती। उन्होंने कहा कि आम आदमी से लेकर साधु-संतों और महंतों ने मेले में किए गए इंतजामों पर खुशी जताई थी। मेले में की गई व्यवस्थाओं से सभी लोग पूरी तरह संतुष्ट थे।
मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासन रेलवे के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर काम कर रहा था। दुर्घटना का कारण क्या था, रेलिंग का टूटना या फिर भारी भीड़…, इसकी विस्तृत जानकारी जांच कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगी। उन्होंने बताया कि आगामी 15 फरवरी को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर महाकुंभ में होने वाले स्नान के लिए श्रद्धालुओं को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
पुलिस महानिदेशक श्री अंबरीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि मौनी अमावस्या के मौके पर मेला क्षेत्र में हुई 2 लोगों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए अलग से एक जांच कमेटी बनाई जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
पत्रकार वार्ता में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री आलोक जौहरी और रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी श्री देवी प्रसाद पांडेय भी मौजूद थे। श्री जौहरी ने बताया कि मौनी अमावस्या के मौके पर रेलवे ने जितने श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद की थी उससे कहीं बहुत ज्यादा श्रद्धालु आए। रेलवे ने श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जो प्रबंध किए थे वो कम पड़ गए।
इससे पहले मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने इलाहाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, चार, प्लेटफार्म नंबर छः और फुट ओवर ब्रिज पर जाकर रेलवे अधिकारियों के साथ मौका-मुआयना किया और हादसे के बारे में जानकारी ली। मुख्य सचिव और डीजीपी ने रेलवे कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। मुख्य सचिव और डीजीपी ने इलाहाबाद पहुंचने के तुरंत बाद पुलिस लाइन्स के सभागार में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो के साथ बैठक कर घटना की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्य स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कल

Posted on 12 February 2013 by admin

उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप की अध्यक्षता में कल 12 फरवरी को राज्य स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक यू0पी0आर0आर0डी0ए0 के सभागार में आहूत की गयी है।
बैठक में समस्त मुख्य विकास अधिकारी, राज्य स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष व सचिव तथा सदस्य आदि उपस्थित रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आज़म ने कुम्भ मेला समिति के अध्यक्षता से दिया इस्तीफा इलाहाबाद जंक्शन पर हुई दुर्घटना से आहत होकर

Posted on 12 February 2013 by admin

मुख्यमंत्री को भेजा त्याग पत्र

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री तथा कुम्भ मेला समिति के अध्यक्ष श्री मोहम्मद आज़म खाॅं ने इलाहाबाद रेलवे जक्शन पर हुए हादसे में श्रद्धालुओं की आकस्मिक मौत से आहत होते हुए तथा इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कुम्भ मेले के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है।
मुख्यमंत्री को भेजे गये अपने त्याग पत्र में श्री आज़म खाॅं ने कहा है कि महाकुम्भ स्नान और मेले का पूरी नेक नियती, मेहनत, ईमानदारी एवं लगन से अपने दायित्वों का ठीक उसी प्रकार से निर्वहन किया जैसे तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने अर्द्ध कुम्भ के मौके पर जिम्मेदारियां दी थीं तथा अर्द्ध कुम्भ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ था। उन्होंने यह भी लिखा है कि यह मेरा दुर्भाग्य है कि तमाम कोशिशों के बावजूद एक ऐसी अनहोनी हुई जिसके लिए शायद कोई तैयार नहीं था। तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया और बहुत इत्मीनान से किया तथा इसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।
श्री आज़म खां ने आगे लिखा है कि पहले तो एक चैनल द्वारा  मेला परिसर में भगदड़ की पट्टी चलायी गयी जो सिरे से गलत था। दो लोगों की नाले में गिरने की वजह से, जिसका कुछ भी कारण हो सकता है, मौत हो गयी लेकिन स्नान आस्थापूर्वक शालीनता के साथ व्यवस्थित रूप से जारी रहा। उन्होंने कहा है कि सब कुछ सकुशल निपट जाने के बाद इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर एक नाखुशगवार वाकया पेश आया जिसे हम खुली तौर पर रेल विभाग की उदासीनता ही नहीं बल्कि अनदेखी कह सकते हैं। हादसा कभी कहकर नहीं होता, इसलिए ह़ादसों का इंतेजाम पहले से किया जाता है, क्योंकि कि यह का रेलवे स्टेशन मेला परिसर और स्नान स्थल से बहुत दूर है तथा तकनीकी तौर पर मुझे उसकी जिम्मेदारी भी हासिल नहीं थी।
उन्होंने अपने त्याग पत्र में यह भी लिखा है कि इस हादसे ने मुझे बहुत आहत किया है और सभी धर्मों का खुले मन से आदर और सम्मान करते हुए तथा हमेशा अपने बारे विपरीत टिप्पणियों को सहते हुए भी कभी मेरे कदम अपनी जिम्मेदारियों के रास्ते से नहीं डिगे लेकिन कहीं न कहीं खुद मेरा जमीर मुझसे सवाल कर रहा है कि मुझे इस बारे में क्या जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि जब भी देश भर  में इंसानियत को नुकसान हुआ है, चाहे उसके कारण कुछ भी रहे हों, मैंने उससे इत्तेफाक नहीं किया है और आज भी चाहे यह कुदरत की ओर ही इम्तेहान क्यों न हो, इसे मैं अपनी अखलाकी जिम्मेदारी समझते हुए कुम्भ मेले के अध्यक्ष की जिम्मेदारियों को त्याग करते हुए त्याग पत्र दे रहा हूॅं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा कुंभ मेले में अब तक 2 लाख से अधिक मरीजों का उपचार किया गया

Posted on 11 February 2013 by admin

ऽ    विदेषी पर्यटक भी आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति हो रहे आकर्षित।
कुंभ मेला में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा अब तक मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में स्थापित 11 चिकित्सालयों के माध्यम से कुल दो लाख से अधिक मरीजों का उपचार किया जा चुका है। यह जानकारी डा0 मनोज कुमार द्विवेदी नोडल अधिकारी/क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी इलाहाबाद ने देते हुए बताया कि अस्पताल में एक इनडोर भी है जिसके द्वारा बाहर के रोगियों को इनडोर की सुविधा दी जाती है एवं आयुर्वेद चिकित्सा के माध्यम से निःषुल्क दवाइयां उपलब्ध करायी जाती है। चिकित्सालय श्रद्धालुओं, कल्पवासियों एवं स्नानार्थियों के लिए 24 घन्टे खुला रहता है। किसी को असुविधा होने पर डा0 अवधेष मिश्रा, प्रभारी अधिकारी आयुर्वेद मो0 09412970180 एवं डा0 मनोज कुमार द्विवेदी नोडल अधिकारी आयुर्वेद मो0 09415392183 पर सम्पर्क कर सकते है। कुंभ मेले में 33 चिकित्सा अधिकारी लगाये गये हैं जो आने वाले मरीजों का 24 घंटे उचित देखभाल कर दवाईया वितरित करते है। उन्होंने बताया कि मेले में खांसी, स्वास, जोड़ो की गठिया, पेट के मरीज, स्किन के मरीज, भूख न लगना, हाजमा सही न होना, ज्यादा आ रहे है। मुख्य रूप से खांसी, स्वास, गठिया के मरीज ज्यादा है जिनकी समुचित देखभाल कर दवाईयां उपलब्ध करायी जा रही है।
प्रषासनिक षिविर आयुर्वेद एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सेक्टर नम्बर 2 काली मार्ग परेड ग्राउन्ड में स्थापित है। जिसमें मरीजों के उपचार हेतु 4 शायिकाओ की व्यवस्था है। इसके अलावा अन्तर्विभाग, वाह्य कक्ष, बहिरंग विभाग, औषधि वितरण कक्ष, फार्मेसिस्ट की भी व्यवस्था है। श्री द्विवेदी ने बताया कि देष के लोगों के अलावा विदेषी लोग भी अब आयुर्वेद के प्रति जागरूक हो रहे है। उन्होंने बताया कि इसका ताजा उदाहरण सेक्टर 11 में स्लोवेनिया देष के विदेषी पर्यटकों ने चिकित्सालय में आकर आयुर्वेद पद्धति, दवाइयां, और औषधियों आदि की जानकारी ली और दी जा रही सेवाओं के प्रति प्रसंसा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 षासन की तरफ से पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया गया है पूरा मेला क्षेत्र में कहीं पर भी औषधियों की कोई कमी नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सीताकुड घाट पर स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया

Posted on 11 February 2013 by admin

मौनी अमावस्या पर्व पर आज लाखो श्रद्धालुओ ने गोमती नदी के सीताकुड घाट पर स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया ।
आपको बताते चले कि प्रति वर्ष माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है यूं तो पूरा महीना ही स्नान दान के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। परन्तु इस महीने की कुछ तिथियां स्नान दान के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है जिसमे मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा, गणेश चतुर्थी, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, एकादशी व माघ पूर्णिमा मुख्य है ।
जैसा कि एक कहावत भी है कि ‘ग्रहणे काशी, मकर प्रयाग, चैत राम नवमी दशहरा धोपाप’। परन्तु यदि प्र्रयाग या काशी मे किसी कारण वश स्नान न कर सके तो अपने समीप ही स्थित नदी मे स्नान कर लेना चाहिये ।
मौनी अमावस्या का पर्व होने के नाते आज सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो सहित जनपद वासियो ने भी गोमती के पावन तट सीताकुंड घाट पर स्नान दान किया । रविवार को सुबह से ही लम्भुआ, कादीपुर, जयसिंहपुर, कुडवार, कूरेभार, रामगंज की तरफ से ट्रैक्टर तथा अनेक सवारी गाडियो तथा पैदल चलने वाले श्रद्धालुओ का तांता सीताकुड घाट की तरफ बढ रहा था ।
शहर के तिकोनिया पार्क, दीवानी चैराहा होते हुए लोग सीताकुंड के पावन घाट की तरफ वढ रहे थे । सडक के दोनो तरफ मिठाई के साथ अन्य आवश्यक सामग्री की दुकाने लगी हुई थी जिन दुकानो से लोग प्रसाद व मिठाई खरीदते नजर आये ।
शहर मे बढी अचानक भीड के कारण जनपद का यातायात भी खासा प्रभावित हुआ भीड के कारण जगह जगह जाम की स्थित बनी रही । लोग मुख्य मार्गो को छोडकर गली कूचो से होते हुए अपने अपने गंतव्य तक पहुचे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

परियोजना का लाभ नौनिहालो को नही मिल रहा है आंगनबाडी केन्द्रो की दशा दयनीय है

Posted on 11 February 2013 by admin

मोतिगरपुर क्षेत्र मे बाल विकास परियोजना का लाभ नौनिहालो को नही मिल रहा है आंगनबाडी केन्द्रो की दशा दयनीय है ।
बच्चो को पका भोजन देने की योजना भी कागजो तक सीमित है स्थानीय बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित आंगनबाडी केन्द्रो पर पुष्टाहार के अलावा हांटकुक योजना संचालित है ।
योजना का उदद्ेश्य तीन से छरू वर्ष के बच्चो को आंगनबाडी केन्द्रो पर पौष्टिक आहार देकर उनको पूर्व की शिक्षा देना है । साथ ही गर्भवती व धात्री महिलाओ को इस योजना का लाभ देकर शिशु जन्म मृत्यु दर मे कमी लाने का प्रयास किया जाना चाहिए लेकिन यह योजना अपनी पटरी से उतर गयी है ।
बच्चो व गर्भवती, धात्री को मिलने वाला पुष्टाहार बाजारो मे बेचा जा रहा है आलम यह है कि किसी भी केन्द्रो पर बच्चो की संख्या दहाई से उहृपर नही लेकिन रजिस्टरो पर इनकी उपस्थित लगभग ३० से ४० बच्चो तक रहती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता इलाके के क्षेत्रो मे झोलाछाप डाक्टरो की बाढ़ है

Posted on 11 February 2013 by admin

सरकारी चिकित्सा व्यवस्था की समुचित उपाय न हाने के कारण झोलाछाप डाक्टर गरीब जनता के जीवन के साथ खिलवाड कर रहे है ।
क्षेत्र मे अप्रशिक्षित झोलाछाप डाक्टर धन कमाने के कारण गरीब जनता को भ्र्रमित करते रहते है  तथा मरीज की अत्यन्त गम्भीर हालत होने पर अन्यत्र रवाना करते है ।
जिससे मरीज की हालत और भी गम्भीर हो जाती है मरीज का सही ढ़ग से इलाज न करके उसे धन कमाने के उदद्ेश्य से काफी समय तक उसके तीमारदाते को दौडाते रहते है ।
झोलाछाप डाक्टरो की इस कार्य पद्धति से प्रत्येक वर्ष अनेक मौते होती है  इलाके के क्षेत्र मे इसी प्रकार बेहद ग्रामीण अंचलो की बाजारो मे नर्सिंग होम भी चल रहे है।
जहां केवल धन की ही प्राथमिकता दी जाती है कही कही पर गर्भवती महिलाओ के इलाज के नाम पर उनके जीवन के साथ खिलवाड किया जा रहा है। जिससे कभी-कभी जच्चा और बच्चा दोनो की जान पर बन आती है साथ ही मेडिकल स्टोर मालिको की मिली भगत के चलते महिला चिकित्सा प्रसव के दौरान जो दवाइंया मंगवाती है ।
उनमे से अधिकतर दवाएं प्रयोग न करके दवाखाने पर रख लेती है  और उन्हे बाद मे बेच दी जाती है इन छोलाछाप डाक्टरो द्वारा मरीजो को नकली दवाइंया भी दी जाती है ।
जिससे मरीजो को किसी भी प्रकार का कोई लाभ भी नही होता है  इन डाक्टरो की सांठ गांठ के चलते मेडिकल स्टोर मलिको भी नकली दवाइंया  धडल्ले से बेचते है।
जिस पर छोलाछाप डाक्टरो का कमीशन भी निर्धारित होता है  इलाके की जनता मे झोलाछाप डाक्टरो की इस कार्य पद्धति के प्रति बहुत ही आव्रहृोश व्याप्त है ।
गरीब जनता का कहना है कि मेहनत मजदूरी करके कमाये गये धन से डाक्टर जेबे मोटी करते रहते है स्वास्थ्य विभाग को जब भी इसकी शिकायत की जाती है तो वह कार्यवाई के नाम पर कथित डाक्टरो से वसूली के अलावा कुछ भी नही होता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2013
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in