Archive | February, 2013

गरीबोें, पिछड़ों, वंचितों और अल्पसंख्यकों को रोटी-रोजगार देने की पहल हुई है

Posted on 17 February 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि रोटी, कपड़ा और मकान को बुनियादी जरूरतों में गिना जाता है। समाजवादी आंदोलन में प्रारम्भ से ही इसके लिए संघर्ष होता रहा है। उत्तर प्रदेश में जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है, गरीबोें, पिछड़ों, वंचितों और अल्पसंख्यकों को रोटी-रोजगार देने की पहल हुई है। गरीबों के सिर पर छत हो, यह बात भी समाजवादियों ने ही सोची। जब श्री मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे तब दुर्बल एवं अल्प आय वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए दसवीं पंचवर्षीय योजना में 65 प्रतिशत इकाइयों का निर्माण सुरक्षित रखा गया था। इसी तरह अल्पसंख्यक बहुल नगरीय क्षेत्रों में दुर्बल एवं अल्प आय वर्ग के लिए 30 हजार आवासीय भवन तथा भूखण्ड बनाए जाने की योजना प्रारम्भ की गई थी। आवास विकास परिषद तथा विकास प्राधिकरणों से वाल्मीकि-अंबेडकर मलिन बस्ती आवास योजना के तहत 30 हजार आवास एवं भूखण्ड उपलब्ध कराने का भी निर्णय हुआ था।
उत्तर प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो उसे विरासत में अस्त व्यस्त प्रशासन के साथ बसपा राज के दिनों की गरीब विरोधी मानसिकता का भी सामना करना पड़ा। समाजवादी पार्टी की सरकार ने शहरी गरीबों तथा अल्पसंख्यक समुदाय के परिवारों के लिए 2Û50 लाख रूपये के लागत के मकान तैयार कराकर ‘आसरा‘ योजना के तहत निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की है। इसके लिए बजट में 100 करोड रूपये रखे गये हैं। इसी तरह अल्पसंख्यक बहुल शहरी मोहल्लें एवं मलिन बस्तियों में जहाॅ बुनियादी सुविधाओं जैसे सी0सी0 रोड अथवा इंटर लांिकंग रोड, नाली, जल निकासी, पेयजल, मार्ग प्रकाश आदि का अभाव है, उनमें इनकी व्यवस्था हेतु योजनाएं प्रारम्भ की गई हैं। इस संबन्ध में 100 करोड़ का बजट रखा गया है।
शहरी गरीबों के लिए आवासों में तात्कालिक जरूरत की सुविधाओं के विस्तार के लिए समाजवादी पार्टी सरकार ने अपने बजट में 241 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इनसे मेहनतकश गरीबों की जिंदगी में नया सवेरा आएगा। इंदिरा आवास योजना की शर्तों से तमाम गरीब सिर पर छत पाने से वंचित हो जाते हैं। इसे दृष्टि में रखते हुये समाजवादी पार्टी सरकार ने लोेहिया आवास योजना बनाई है। इससे बड़ी संख्या में गरीब लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का कहना है कि समाजवादी पार्टी की सरकार गाॅव-गरीब को प्राथमिकता देती है। मेहनतकश शहरी गरीब लोगों के सामाजिक तथा आर्थिक बेहतरी की अभिनव योजनाएं प्रस्तावित हैं। जनहित से जुड़ी तात्कालिक आवश्यकताओं और अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए समाजवादी पार्टी संकलित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लेटर पैड और विजटिंग कार्डों का अपने फोटो के साथ इस्तेमाल करने को अनुचित बताते हुए चेतावनी दी

Posted on 17 February 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एंव मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों द्वारा लेटर पैड और विजटिंग कार्डों पर उनका (मुख्यमंत्री जी) तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव का फोटो अपने फोटो के साथ इस्तेमाल करने को अनुचित बताते हुए चेतावनी दी है कि इसे पार्टी विरोधी कार्य मानते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
समाजवादी पार्टी के सभी जिला/महानगर अध्यक्ष/महासचिव के नाम भेजे गए परिपत्र में श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वे जनपद में जिला स्तरीय तथा विधानसभा स्तरीय कमेटी की बैठक में सभी से अनुरोध करें कि इस प्रकार के कार्य न करें। यदि भविष्य में कोई इस प्रकार के लेटर पैड अथवा विजटिंग कार्ड का प्रयोग करते पाया जायेगा तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि पार्टी के बाहर के लोगों द्वारा भी झण्डा और होर्डिंग के दुरूपयोग किए जाने की शिकायतें मिलने पर 14 मार्च, 2012 के परिपत्र में बता दिया गया था कि पार्टी का झण्डा लगाने के लिए कौन अधिकृत होंगे। संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की होर्डिंग में आयोजक का चित्र नहीं होगा। केवल मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, मा0 प्रदेश अध्यक्ष अथवा मुख्य अतिथि के चित्र लगाए जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव हेतु प्रत्याशी की होर्डिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अपना स्वंय का फोटो छपवा सकते हैं। निवेदक के रूप में प्रत्याशी अपना नाम लिख सकते हैं। इन निर्देशों के विपरीत कृत्य से पार्टी तथा सरकार की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अतः इससे बचना चाहिए।
इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने भी अनधिकृत रूप से वाहनों पर हूटर, लाल बत्ती, मिशन-2014 के स्टीकर तथा झण्डे लगाकर चलने, होर्डिंग लगाने तथा विजटिंग कार्ड में राष्ट्रीय अध्यक्ष  तथा स्वंय उनके चित्र छपवाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ऐसा करने वालों पर अनुशासनहीनता के आरोप में सख्त कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी थी।
समाजवादी पार्टी के सभी जिला/महानगर अध्यक्षों तथा महासचिवों को भी ताकीद की गई है कि पार्टी द्वारा इस सम्बन्ध में दिए गए पूर्व निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाय। अनुशासनहीनता करने वालों की सूची प्रत्येक माह भेजी जाए। जिन जनपदों में उक्त निर्देशों का पालन नहीं होगा वहाॅ के जिला/महानगर अध्यक्षों को उत्तरदायी माना जायेगा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पार्टी के निर्देशों का पालन न करने वालों पर कार्यवाही के लिए एक 15 सदस्यीय टीम भी गठित की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हक पाने में जो और रूकावटें होगी, उन्हें भी यह सरकार दूर करेगी

Posted on 17 February 2013 by admin

16-02-cमुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने संबंधी संस्तुति भारत सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज देने और      5 अप्रैल को गुह्य निषादराज जयंती का अवकाश करने की घोषणा की। उन्होने कहा कि इन जातियों के हक पाने में जो और रूकावटें होगी, उन्हें भी यह सरकार दूर करेगी।
श्री यादव यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने हेतु आयोजित प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, सम्मेलन के संयोजक श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, राज्यमंत्री तथा प्रदेश प्रवक्ता एवं कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी ने भी सम्बोधित किया।  ठंड और बरसात के बावजूद सम्मेलन में 25 हजार से ज्यादा लोगों ने शिरकत की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिछली सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था खराब कर दी थी। पांच साल तक बजट और अनुपूरक बजट का पैसा पत्थरों और प्रतिमाओं पर खर्च किया जाता रहा। विकास और पिछड़ों, गरीबों तथा अल्पसंख्यको के कल्याण पर ध्यान नहीं दिया गया। समाजवादी पार्टी ने 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति की सुविधाएं सन् 2005 में दिलाई थीं जिसे बसपा सरकार ने आते ही समाप्त कर दिया था। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र 2012 में 17 पिछड़ी जातियों राजभर, निषाद, मल्लाह, कश्यप, कुम्हार, धीमर, बिन्द,प्रजापति, धीवर, भर, केवट, बाथम, कहार, मछुआ, तुरहा, मांझी, गौड़ के साथ किए गए वायदे निभाए जाएगें।
श्री अखिलेश यादव ने याद दिलाया कि कई जातियों की सही संख्या की जानकारी न होने से उनका ठीक से योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। जनसंख्या गणना के समय जातिवार जनगणना का मुद्दा उठाकर श्री मुलायम सिंह यादव ने संसद में उसकी लड़ाई लड़ी और तब केन्द्र सरकार को इसके लिए सहमत होना पड़ा। जाति आधारित गणना से संख्या बल पर लाभ सुनिश्चित होगें। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक क्षेत्र में जातियों को आगे बढ़ते देखना चाहती है। उन्हें इस सरकार में पर्याप्त सम्मान मिलेगा।
16-02-aमुख्यमंत्री जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार ने मुफ्त पढ़ाई, मुफ्त दवाई के साथ कन्या विद्याधन, बेकारी भत्ता, पढ़े बेटियां, बढ़े बेटियां आदि कई योजनाएं चलाई हैं। मरीज को घर से अस्पताल तक लाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की है। गरीब बच्चों की इंजीनियरिंग और मेडिकल पढ़ाई के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था की गई है। इंदिरा आवास मिलने में हो रही दिक्कतों को देखते हुए लोहिया आवास योजना बनाई गई है। मार्च में बजट आने के बाद गरीबों के लिए और सुविधाएं देनेवाली योजनाएं शुरू होगी। उन्होने पिछड़ी जातियों द्वारा समाजवादी पार्टी को चुनाव में समर्थन दिए जाने के लिए आभार जताया।
वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार रही है, गरीबों, पिछड़ो और वंचितो के हित में तभी योजनाएं बनी है। समाजवादी पार्टी की नीति उपेक्षितों और पिछड़ों को विशेष अवसर देकर आगे बढ़ाने की रही है। उन्होने कहा आज इस सम्मेलन में आए सभी समाजों को विकसित समाज के सापेक्ष लाने का काम किया जाएगा। उन्होने गौड़ जाति को भी अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दिए जाने की वकालत की।
सम्मेलन में सर्वश्री विशम्भर प्रसाद निषाद, राज्यमंत्री शंखलाल माॅझी, दयाराम प्रजापति, डा0 राजपाल कश्यप, दीपक कुमार निषाद, विधायक श्रीमती राजमति निषाद, विधायक, ओमप्रकाश वर्मा, विधायक, किरनपाल कश्यप, पूर्व राज्यमंत्री, लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद, विधायक रामसुन्दर दास निषाद, विधायक, प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव, रमेश प्रजापति, लालता प्रसाद बियार, श्रीमती विद्यावती राजभर लालता प्रसाद निषाद, राजनरायण बिन्द और अनिल राजभर की उपस्थिति प्रमुख रूप से उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी को एक 22 सूत्री मांग पत्र दिया गया जिस पर विचार करने का उन्होने आश्वासन दिया। अमेठी के प्रमुख नेता श्री उदयराज यादव ने मुख्यमंत्री जी, श्री शिवपाल सिंह यादव एवं गायत्री प्रसाद प्रजापति, राज्यमंत्री सिंचाई को शाल उढ़ाकर सम्मान किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के खिलाफ आन्दोलन की घोषणा की

Posted on 17 February 2013 by admin

kunwar17 अति पिछड़ी जातियों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा अनुसूचित जाति का दर्जा देने को लेकर राष्ट्रीय निषाद संघ के युवा प्रदेश अध्यक्ष कुँवर सिंह निषाद ने राजनैतिक ड्रामेबाजी बताते हुए मुलायम सिंह यादव और सपा की नीयत पर सवाल उठाया है
श्री निषाद ने कहा है कि निषाद, कश्यप, जातियों को पहले से ही मझवार, तुरिहा, मल्लाह, गौड़ के नाम से अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है। जिसे 1993 में सपा, बसपा की संयुक्त सरकार ने अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्रों पर रोक लगवा दी गयी, तब से लेकर 20 वर्ष के इस कालखण्ड में सपा और बसपा चुनावी मौसम आते ही इन बिरादरियों को गुमराह करने लगते है और यह समय विरोधी पार्टी पर हमला करने का अच्छा अवसर रहता है इसके लिए इन बिरादरियों के बिकाऊ नेताओं का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है अतः समाज के लोगों को दिग्रभ्रमित नही होना चाहिए आगे श्री कुँवर सिंह निशाद ने सपा सरकार के पत्र स0 708/26-03  04-3(37)/98 दिनंाक 10/03/2004 को केन्द्र सरकार को भेजे गये पत्र का हवाला देते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह द्वारा सामाजिक संगठनों के विराध के बावजूद भी जानबूझकर गलत इथनोग्राफिकल सर्वे रिपोर्ट केन्द्र सरकार को प्रस्तुत की गयी जिससे इन जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा न मिल सके और 2007 के विधान सभा चुनाव तक यह विषय गरमाया रहे, इस रिपोर्ट को केन्द्र सरकार द्वारा एक ही माह के अन्दर में दिनांक 08-04-2004 को गलत ठहराते हुए इन जातियों को अनुसूचित जाति के लिए पात्र नही माना, इसके बाद राष्ट्रीय निषाद संघ और अन्य सामाजिक संगठनों ने केन्द्र सरकार पर धरना प्रदर्शन और रैलियों के माध्यम से दबाब बनाकर संसद में प्रस्ताव पास कराने के लिए तैयार कर लिया जिसकी घोषणा केन्द्र सरकार के तत्कालीन ग्रह राज्य मंत्री श्री प्रकाष जयसवाल के द्वारा 9 अक्टूबर 2005 को कर दी गयी इन बिरादरियों को अनुसूचित आति का दर्जा मिलता देख मुलायम सिंह यादव ने संविधान के अनुच्छेद 141(1) (2) के खिलाफ अगले ही दिन 10 अक्टूबर संविधान के विपरीत जाकर अनुसूचित जाति की घोषण कर दी जिसके खिलाफ बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपनी पार्टी के लोगों द्वारा हाईकोर्ट में केश दायर कर स्टे लगवा दी गई।

संविधान अनुच्छेद स0 366(24) (25) के तहत सपा सरकार से माँग करते हुये कहा है कि यदि मुलायम सिंह यादव इन 17 अति पिछड़ी जातियों की इतनी ही चिन्ता है तो पूर्व से मिल रहे आरक्षण को लागू किया जाए मझवार, मल्लाह, गौड़, तुरिहा के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र पूर्व की तरह जारी किये जाये और जाटव (चमार) के आधर पर मझवार को परिभाशित कर निषाद, केवट, मल्लाह, बिन्द, बाथम , धीमर माँझी, मछुवा, का लाभ दिया जाये जिसके लिए किसी रैली, प्रदर्षन ज्ञापन की आवष्यकता नही है प्रदेष सरकार अपने स्तर से ही कैबिनेट में एक प्रस्ताव पास कर यह कार्य सम्पन्न कर सकती है

कुँवर सिंह निषाद ने सपा सरकार के उपरोक्त माँगों न माने जाने पर 1 अप्रैल से प्रदेश भर में आन्दोलन कर समाजवादी पार्टी के खिलाफ आन्दोलन की घोषणा की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई के लिए सिर्फ केन्द्र सरकार जिम्मेदार है

Posted on 17 February 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पेट्रोल- डीजल की कीमतों में वृद्धि पर चिन्ता जताते हुए कहा है कि मंहगाई के लिए सिर्फ केन्द्र सरकार जिम्मेदार है। इससे रोजमर्रा इस्तेमाल में होनेवाली चीजों के दाम बढ़ेगें और उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ेगी। राज्य सरकार ने मंहगाई नहीं बढ़ाई है। समाजवादी सरकार ने पेट्रोल पर कोई टैक्स नहीं बढ़ाया है। आम जनता ही नहीं केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण राज्य सरकार भी परेशान है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ईंधन गैस की कीमतें बढ़ाकर घरेलू अर्थव्यवस्था को तहसनहस कर दिया है। होली के पूर्व चीनी की मिठास में भी कडुआहट घोलने का उसका इरादा जगजाहिर हो चुका है। पेट्रोलियम उत्पादों की मार्केटिंग करनेवाली कम्पनियों के मुनाफे में कमी से चिंतित केन्द्र सरकार आम आदमी की जिन्दगी से खिलवाड़ करने में संकोच नहीं कर रही है।
लगातार दूसरे महीने डीजल की कीमतों में 45 पैसे की बढ़ोत्तरी का एलान किया गया है। अभी पिछले महीने 18 जनवरी को ही कम्पनियों को 50 पैसे प्रति लीटर तक हर माह कीमत बढ़ाने की छूट दे दी थी। पेट्रोल की कीमतों को सरकार ने जून,2010 में ही प्रशासनिक मूल्य प्रणाली के दायरे से बाहर कर दिया था और इसके बाद से पेट्रोल की कीमतों में करीब 20 बार बढ़ोत्तरी की जा चुकी है। पेट्रोल 1Û50 रूपए प्रतिलीटर मंहगा हो गया है। पेट्रोलियम कम्पनियों को तमाम छूटें तब दी जा रही हैं जबकि अकेले इंडियन आयल कारपोरेशन ने पिछली तिमाही में 34 फीसदी मुनाफे के साथ 3,332 करोड़ रूपए कमाए थे।
केन्द्र सरकार की छूट से पेट्रोलियम कम्पनियों ने जो बढ़ोत्तरी की है उसके फलस्वरूप नीचे आती मुद्रास्फीति एक बार फिर चढ़ सकती है। परिवहन खर्च बढ़ने का असर खाद्यान्न, सब्जी, फल सभा की कीमतों में वृद्धि के रूप में दिखाई देगा। रेलमंत्री ने भी किराया बढ़ाने का संकेत दे दिया है। चीनी के दाम भी बढ़नेवाले हैं। स्पष्ट है कि कांग्रेस चैतरफा मंहगाई की चाबुक चला रही है। लेकिन अब जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। केन्द्र सरकार को तत्काल डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी वापस लेनी चाहिए। समाजवादी पार्टी इसका हर स्तर पर विरोध करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचित सदस्यों की सूची जारी की

Posted on 16 February 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज उ0प्र0 से पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के लिए निर्वाचित सदस्यों की सूची जारी की। प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने बताया कि उत्तर प्रदेश से पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के लिए निर्वाचित सदस्यों में समीर सिंह, शेषनारायण मिश्रा, केशव प्रसाद मौर्य, श्रीमती कृष्णा पासवान, शिव प्रताप शुक्ला, हृदयनारायण दीक्षित, जयपाल सिंह, हरद्वार दुबे, धर्मपाल सिंह, सुरेश खन्ना, राम सकल, जयप्रकाश चतुर्वेदी, राजेश अग्रवाल, रामनरेश अग्निहोत्री, बांके लाल सोनकर, विभूति नारायण सिंह, गोविन्दनारायण शुक्ला, केदार नाथ सिंह, लक्ष्मण आचार्य, एम0पी0 सिंह, लालबहादुर सिंह, प्रभुनाथ चैहान, श्रीमती सीमा द्विवेदी, मनोज सिन्हा, श्रीराम चैहान, जय प्रताप सिंह, लल्लन त्रिपाठी, इन्द्रजीत मिश्रा, अरविन्द सिंह, पी0एन0 पाठक, संजीव राय, श्रीमती नीलम सोनकर,  गजेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह मस्त,  भरत सिंह,  दिवाकर सेठ,  वीरेन्द्र कुमार तिवारी, सत्यदेव सिंह, रमापति शास्त्री, सुभाष त्रिपाठी, लोकेन्द्र प्रताप सिंह, शरद बाजपेयी, रामाशंकर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, जनार्दनप्रसाद मिश्रा, डाॅ0 सुशीलचन्द्र त्रिवेदी, श्रीमती पूर्णिमा वर्मा, श्रीमती उषा रावत, रविन्द्र शुक्ला, अजय सिंह पटेल, लक्ष्मीकान्त बजाज, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, बाबूराम निषाद, श्रीमती कमलावती सिंह, सुब्रत पाठक, श्रीमती सरिता भदौरिया, आशुतोष वाष्र्णेय, पुरूषोत्तम खंडेलवाल, कुबेर सिंह अगरिया, श्यामनन्दन सिंह, श्रीमती बेबीरानी मौर्या, राजीव कुमार सिंह, महाराज सिंह, सूर्य प्रकाश पाल, अशोक गोयल, अशोक कंसल, श्रीमती लज्जारानी गर्ग, राजेन्द्र कुमार, जगदीश चैधरी, भूपेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, महावीर सिंह, हरपाल सिंह, नवाब सिंह नागर, ओम प्रकाश, श्रीमती कान्ता कर्दम, जसवन्त सैनी के नाम सम्मिलित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वसन्तोत्सव -2013

Posted on 16 February 2013 by admin

dsc08682वसन्तोत्सव हमारी संस्कृति है। वसन्तपंचमी को ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा होती है यह उनका जन्मदिन है। आज कमल ज्योति कार्यालय पर ‘‘वसन्तोत्सव -2013’’ के अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार विधान परिषद सदस्य हृदय नारायण दीक्षित ने कही।
वसन्तोसव कार्यक्रम माँ सरस्वती का पूजन, हवन, आराधना हुइ। कमल ज्योति के प्रकाशक पूर्व विधान परिषद सदस्य श्यामनन्दन सिंह ने पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कलम के सिपाहियो को माँ सरस्वती की आराधना से ताकत मिलती है।
इस अवसर पर विनोद पाण्डेय, विधान परिषद सदस्य, लक्षमण चैधरी, विजय बहादुर पाठक, अखिलेश वाजपेयी, डा0 विजय कर्ण, अशोक तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, अनूप गुप्ता, गोपाल कृष्ण पाठक, मैथलीशरण शुक्ल, सच्चिदानन्द राय, आनन्द शाही, सुरेश गुप्ता, अमर सिंह, ओमप्रकाश, राधेश्याम, आदि प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रबन्ध, समाचार सम्पादक राज कुमार ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

म्यूजि़कल थ्रिलर है फिल्म प्यार में ऐसा होता है

Posted on 16 February 2013 by admin

’दिसंबर से लेकर फरवरी तक का समय प्यार की भीगी फुहार लाता है, जिसकी मस्ती में
बाॅलीवुड भी डूबा रहता है। इस दौरान कई रोमांटिक फिल्में रिलीज़ होती हैं।
कुछ हिट होती हैं और कुछ को दर्षक नहीं मिलते, लेकिन डायरेक्टर राजेष
कुमार का दावा है कि उनकी फिल्म प्यार में ऐसा होता है दर्षकों की पसंद के
पैमाने पर सौ फीसदी खरी उतरेगी क्योंकि इस फिल्म में सिर्फ प्यार ही नहीं, रहस्य
और रोमांच भी है, जिसमें सेक्स, म्यूजि़क और हाॅरर का काॅकटेल जोड़ा गया
है इसलिए यह फिल्म अब हाईवोल्टेज थ्रिलर का रूप ले चुकी है।’

’     यह कहानी काॅलेज के स्टूडेंट्स के आसपास घूमती है, जो प्यार, खूबसूरती
और चंचलता में फंसकर बिना सोचे-समझे कदम उठा लेते हैं जिसका असर उनकी लाइफ
और परिवार की शांति को भंग करता है। यह फिल्म इसी तरह से एक हादसे को जन्म
देती है जिमसें फंसकर दो परिवार आत्महत्या कर लेते हैं और नतीजा उस वाक्या से
जुड़े स्टूडेंट्स को भुगतना पड़ता है। इस फिल्म में काॅलेज से जुड़े लड़के
और लड़कियों की रीयल लाइफ, प्यार, हंसी-मज़ाक, ईष्र्या और खेल खेल में
जिंदगियां कैसे तबाह हो जाती हैं, दर्शाया गया है। ’

’    फिल्म में छह गीत हैं जिसका टाइटल गीत कुणाल गांजावाला और सुजाता
मजूमदार की आवाज़ में है। नीरज श्रीधर और सुजाता की आवाज़ में
बत्तियां-शत्तियां एक क्लब साॅन्ग है। सिर्फ इतना ही नहीं, परदे पर गरमाहट फैलाने
के लिए एक गीत आइटम गर्ल रोज़लीन खान पर भी फिल्माया गया है और यही वो
खास गीत होगा जो शीला, शालू, मुन्नी, चमेली आदि आइटम नंबर्स की ऐसी की
तैसी करने वाला है। शीला की मां की आंख, मुन्नी की ऐसी की तैसी नाम का यह
गीत भी सुजाता की ही आवाज़ में है जिन्होंने पहली बार आइटम गीत गाया है।
फिल्म के एक प्रणय गीत तुम प्यार की बरसात याद रखना में प्यार, श्रृंगार और
फुहार की रसलीलाएं हैं, जो भरी बरसात में प्यार का मीठा अहसास जगाती हैं। ओ
जाने वफा गीत जावेद अली और सुजाता की सोजभरी आवाज़ में है।’

’   महक म्यूजि़क मीडिया के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता राजेश कुमार व
अफसर खान हैं। कोरियोग्राफर सूरज भारती हैं। फिल्म के कलाकार हैं मोहम्मद
नाजि़म, अनामिका बाबा, रोहित राजावत, हिमानी शिवपुरी, रज्जाक खान, हरीश
चोपड़ा, शीला शर्मा, डाॅक्टर जयपाल बजाड़, सुजाता मजूमदार और वीरेंद्र मिश्र
हैं। ’

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा

Posted on 16 February 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने की मांग पर बल देने के लिए आगामी 16 फरवरी,2013 को समाजवादी पार्टी कार्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके संयोजक श्री गायित्री प्रसाद प्रजापति, विधायक होगें। सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्री मुलायम सिंह यादव होगें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव भी उपस्थित रहेगें।
समाजवादी पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र-2012 में 17 पिछड़ी जातियेां राजभर, निषाद, मल्लाह, कहार, कश्यप, कुम्हार, धीमर, बिन्द, प्रजापति, धीवर, भर, केवट, बाथम, मछुआ,तुरहा, मांझी, गौड़ को अनुसूचित जाति में शामिल कराने का वायदा किया था। इन जातियों को अनुसूचित जाति की सुविधाओं का हकदार श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में 10 अक्टूबर,2005 को अधिसूचना जारी कर बना दिया था । परन्तु वर्ष 2007 में बसपा सरकार ने इन 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति को प्राप्त होनेवाली सुविधाएं समाप्त कर दी थी।
समाजवादी पार्टी सदैव सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है। पिछड़े समाज को आगे बढ़ाने और उनके साथ न्याय के लिए श्री मुलायम सिंह यादव ने अनेक आंदोलन किए है और जेल यातना सही है। समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव बसपा कुशासन की शिकार जातियों के साथ न्याय करने को कृत संकल्पित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रक्तदान शिविरों के आयोजन की कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाए

Posted on 16 February 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री संजय अग्रवाल ने समस्त जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद के रक्तकोषों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के आयोजन की कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाए। चैरिटेबिल संस्थाओं को भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने की अनुमति जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा किए जाने का प्राविधान अब कर दिया गया है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि ब्लड यूनिट संग्रहण के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति करने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएं। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान पर जोर देते हुए कहा कि प्रतिस्थानी (रिप्लेसमेन्ट) रक्त संग्रहण तथा व्यवसायिक रक्त संग्रहण को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान का लक्ष्य 90 प्रतिशत निर्धारित किया गया है, जिसकी प्राप्ति के लिए कार्य योजना के तहत विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों, युवा वर्ग, विद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों के साथ समन्वय स्थापित कर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं।
प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आज योजना भवन में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जो ब्लड बैंक पूर्ण रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं या अभी तक शुरु नहीं हुए हैं, उन्हें भी जल्द शुरु कराया जाए। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर से लक्षित समूह को संवेदीकृत करने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के आयोजन की कार्य योजना की प्रति परियोजना निदेशक, राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी को उपलब्ध कराई जाए।
परियोजना निदेशक राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी श्री आशीष गोयल ने बताया कि राज्य रक्त संचरण परिषद द्वारा स्वैच्छिक सेंटरों को दिए गए आउट डोर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की अनुमति दिए जाने के फलस्वरूप मुख्य चिकित्साधिकारियों द्वारा वर्ष में दो स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों, सम्बन्धित जिलाधिकारियों द्वारा वर्ष में 3 से 4 स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों तथा एड्स नियंत्रण सोसायटी द्वारा वर्ष में 5 या अधिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि रक्तकोष की उपलब्धियों की समीक्षा कर योजनाबद्ध तरीके से जनपद में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ाने हेतु विभिन्न संस्थाओं का सहयोग लेते हुए आगामी डेढ़ माह में अधिक से अधिक कैम्प आयोजित कराए जाएं।
श्री गोयल ने निर्देश दिए हैं कि आजमगढ़, आगरा, इलाहाबाद, गौतमबुद्ध नगर, चित्रकूट, देवरिया, लखनऊ, कौशाम्बी, उन्नाव, वाराणसी आदि 43 जनपदों के मेडिकल काॅलेजों एवं अस्पतालों में नाको द्वारा स्वीकृत रिक्त चिकित्सक, टेक्निकल/नाॅन टेक्निकल पदों पर भर्तियां यथाशीघ्र पारदर्शिता से नियमानुसार कार्यवाही कर सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के विभिन्न घटकों के अन्तर्गत समय-समय पर संस्थाओं को आवंटित अग्रिम धनराशि के समायोजन की रिपोर्ट प्रत्येक त्रैमास के अन्त में उपयोगिता प्रमाण पत्र सहित प्रस्तुत की जाए।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के समय मिशन निदेशक एन0आर0एच0एम0 श्री अमित घोष, एड्स कंट्रोल के अपर परियोजना निदेशक श्री संतोष कुमार एवं वित्त अधिकारी श्री मनोज तिवारी तथा संयुक्त निदेशक रक्त सुरक्षा डाॅ. अशोक शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2013
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in