Archive | December, 2012

प्लाॅट, भूखण्ड आदि के आवंटन के छः माह बाद रजिस्ट्री कराने पर डीएम सर्किल रेट पर देने होंगे स्टाॅम्प शुल्क -दुर्गा प्रसाद यादव

Posted on 14 December 2012 by admin

चालू वित्तीय वर्ष 2012-13 हेतु स्टाॅम्प एवं निबन्धन विभाग को 9308 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 5939.29 करोड़ रुपये राजस्व वसूली की गयी है। वित्तीय वर्ष के लगभग 03 माह शेष रह गये हैं। अधिकारी टीम भावना से कार्य करके शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करें।
यह निर्देश आज यहां तिलक हाॅल में आयोजित स्टाॅम्प एवं निबन्धन विभाग की समीक्षा बैठक में स्टाॅम्प, न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि अगले माह 90 प्रतिशत से कम राजस्व प्राप्त करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध चेतावनी जारी कर उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाये तथा प्रगति में सुधार न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध निलम्बन की कार्रवाई भी की जाये। उन्होंने कहा कि कानपुर नगर में यह पाया गया है कि वहां पर रजिस्ट्री के बजाय पाॅवर आॅफ अटार्नी के केस ज्यादा पाये जा रहे हैं, जिससे राजस्व वसूली पर कुप्रभाव पड़ रहा है। इसकी पूरी जांच करा ली जाये।
श्री यादव ने कहा कि आवास विकास परिषद एवं विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटित किये गये भू-खण्ड, प्लाॅट एवं फ्लैट आदि पर आवंटन की तिथि के छः माह बाद रजिस्ट्री एवं एग्रीमेण्ट कराने पर डीएम सर्किल रेट लागू हो जायेगा। इस प्रकार की सम्पत्तियों पर छः माह बाद रजिस्ट्री कराने पर स्टाॅम्प शुल्क डीएम सर्किल रेट के हिसाब से अदा करना होगा। उन्होंने कहा कि जिन्हें छूट लेना है वह आवंटन की तिथि के छः माह के अन्दर अपनी सम्पत्ति की रजिस्ट्री अवश्य करा लें। उन्होंने जनपदवार राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान कासगंज तहसील के श्री उमेश कुमार गुप्ता एवं फिरोजाबाद के जसराना तहसील के अन्जनी कुमार राजन, सब रजिस्ट्रार की प्रगति ठीक न होने पर तथा कानपुर देहात केे रसूलाबाद तहसील की प्रभारी सब रजिस्ट्रार श्रीमती कामिनी कौशल को कार्यालय से अनुपस्थित रहने व कार्यों में रुचि लेने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
स्टाॅम्प एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री ने बताया कि माह नवम्बर 2012 तक राजस्व वसूली में 68 जिलों द्वारा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 20526 वाद योजित हुए हैं, जिसमें 18509 वाद निस्तारित किये गये हैं। उन्होंने स्टाम्प वाद के निस्तारण की रफ्तार में तेजी लाने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने यह भी बताया कि लेख पत्रों की स्थलीय निरीक्षा के तहत जिलाधिकारियों द्वारा 372, अपर जिलाधिकारियों द्वारा 1882 एवं सहायक महानिरीक्षक निबन्धन द्वारा 4135 मामलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया है, जिसमें क्रमशः 58, 307 एवं 582 मामलों मंे कमी पाई गयी और इन मामलों में जिलाधिकारियों द्वारा 55, अपर जिलाधिकारियों द्वारा 272 एवं सहायक महानिरीक्षक निबन्धक द्वारा 491 स्टाॅम्प वाद दर्ज कराये गये।
इस बैठक में स्टाॅम्प न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री श्री मनोज पारस, प्रमुख सचिव स्टाॅम्प एवं निबन्धन श्री बी0एम0 मीना, अपर महानिरीक्षक निबंधन श्री अजय यादव तथा जिले से आये उप महानिरीक्षक एवं सहायक महानिरीक्षक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अन्य संस्थायें अपनी परीक्षायें 20-21 अप्रैल को न करें -कुलसचिव की अपील

Posted on 14 December 2012 by admin

गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री यू0एस0तोमर ने प्रदेश के सभी संस्थाओं/संगठनों के प्रमुखों/अध्यक्षों से अपील की है कि वे अपनी प्रवेश परीक्षायें दिनांक 20 व 21 अप्रैल, 2013 (शनिवार व रविवार) को आयोजित न करायें, क्योंकि उक्त तिथियों में गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा ‘‘राज्य प्रवेश परीक्षा-2013’’ की इंजीनियरिंग तथा व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं में बैठने वाले परीक्षार्थियों के हित में अन्य संस्थाओं से अनुरोध है कि वे अपनी परीक्षाओं की तिथियांॅ अन्य दिवसों पर तय कर लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश पी0ए0सी0 का 64 वां संस्थापना दिवस सम्पन्न पी0ए0सी0 बल ने प्रदेश पुलिस का गौरव बढाया हैः ए0सी0 शर्मा

Posted on 14 December 2012 by admin

नई चुनौतियो से निपटने के लिए इस बल की दक्षता बढ़ाने के प्रयास
पी.ए.सी. बल को गैर घातक हथियारों से भी लैस किया जायेगाः पुलिस महानिदेशक

pac-day-photos-35-bn-pac-lkwपी.ए.सी. बल को गैर घातक हथियारों से भी लैस करने की योजना बनायी गयी है, ताकि इस बल की कार्यकुशलता में और अधिक वृद्धि हो सके। पुलिस बल के आधुनिकीकरण की दिशा मे यह कार्यवाही की जा रही है। पी.ए.सी. बल की संख्या में वृद्धि हेतु प्रयास किये जा रहे है। पुलिसकर्मियों की प्रोन्नति में आने वाली व्यावहारिक कठिनाईयों पर विचार कर नियमों में बदलाव की दिशा में भी प्रयास किये जा रहेे है ताकि जवानों को समय से प्रोन्नति मिल सके। बल में रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने की दिशा में तेजी सें कार्यवाही हो रही है।
पी.ए.सी. के 64वें संस्थापना दिवस के मौके पर 35 वीं वाहिनी पी.ए.सी. महानगर मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में जवानों को सम्बोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक श्री ए0सी0शर्मा द्वारा आज यहां उक्त उद्गार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम स्थल पर उनके पहुचते ही पीएसी सम्मान गार्द द्वारा गार्ड आफ आॅनर दिया गया।
श्री ए0सी0 शर्मा ने कहा कि पी.ए.सी. बल का गौरवशाली इतिहास रहा है तथा इसनें अपनी लगन, निष्ठा एवं व्यवसायिक दक्षता से अपराधियों, आतंकवादियों, उग्रवादियो आदि का जिस दृढ़ता से मुकाबला किया है, उससे प्रदेश पुलिस की पूरी दुनिया में साख बढ़ी है। उन्होने कहा कि आज के बदलते परिवेश एवं नई चुनौतियों के परिपेक्ष्य मे इस बल को और अधिक चुस्त व प्रशिक्षित बनाने के प्रयास लगातार चल रहे हैं। समाज की बदलती मानसिकता व जरुरत के अनुरुप पी.ए.सी. बल को और अधिक चुस्त-दुरुस्त एवं दक्ष बनाये जाने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण दिये जाने की आवश्यकता पर उन्होने बल दिया ताकि पी.ए.सी. के जवान समय की आवश्यकता के अनुरुप कार्य कर सके।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पी.ए.सी. के जवान समाज की सोच व जरुरत के हिसाब से चले तभी समाज में वह अपना स्थान विश्वास व इज्जत पैदा कर सकते है। उन्होने कहा कि पुलिस में खेलकूद को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए अधिकतम संसाधन उपलब्ध कराये जायेगें ताकि जवान सफलता के उच्चतम शिखर तक पहुंच कर बल का गौरव बढ़ा सकें। श्री ए0सी0 शर्मा ने यह भी कहा कि जहां एक ओर पी.ए.सी. बल की जरुरतों को पूरा करने हेतु हरसम्भव प्रयास किये जा रहे है वही अनुशासनहीनता पाये जाने पर सख्त कार्यवाही भी की जायेगी।
मुख्य अतिथि श्री ए0सी0शर्मा द्वारा इस अवसर पर 32वीं वाहिनी पी.ए.सी. लखनऊ के सेनानायक श्री नवीन अरोड़ा को सर्वोत्तम वाहिनी हेतु तथा 20वी वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के उप सेनानायक श्री जवाहर को उत्तम वाहिनी हेतु चलबैजयन्ती प्रदान की गयी। सर्वोत्तम प्लाटून का पुरस्कार 6वीं वाहिनी पी.ए.सी. मेरठ के प्लांटून कमाण्डर रकम सिंह को दिया गया। वर्ष 2012 के सर्वोत्तम खिलाडी का पुरस्कार 12वीं वाहिनी पी.ए.सी. फतेहपुर के मु0आ0 प्रभाष श्रीवास्तव को दिया गया।
पुलिस महानिदेशक पी.ए.सी. श्री डी0आर0 नागर ने पुलिस महानिदेशक का स्वागत किया तथा पी.ए.सी. की उपलब्धियों आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। आई0जी0 पी.ए.सी. श्री डी.एस.चैहान ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्याक्रम के अन्त में ‘‘स्टार्मिंग ए हाइड आउट’’ नामक सजीव प्रदर्शन 32वीं वाहिनी   पी.ए.सी. के कमाण्डोज द्वारा किया गया। इसके अन्तर्गत बंद कमरे में छिपे हुये आतंकवादियों के विरुद्ध कमाण्डोज आपरेशन की कार्यवाही को सफलतापूर्वक दर्शाया गया जिसकी दर्शकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दूरभाष पर प्राप्त सूचना के आधार पर वाणिज्य करापवंचन करने वाली चार गाडि़यों को सचल दल द्वारा पकड़ा गया

Posted on 14 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव कर एवं निबन्धन को दूरभाष पर विगत दिवस चार सुपाड़ी से लदी अहिरवां गांव बिन्दिकी रोड पेट्रोल पम्प (कानपुर) पर खड़ी गाडि़यों की सूचना प्राप्त हुयी। इस सूचना के आधार पर प्रमुख सचिव द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र के एडीशनल कमीशनर ग्रेड-2 विशेष अनुसंधान दल/सचल दल को अवगत कराया गया तो उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए इन वाहनों को पकड़ लिया तथा इसमें करापवंचन करने की स्थिति पायी, जिसमें 90 बोरी सुपाड़ी लोड है जिसका मूल्य लगभग रु0 सत्तर लाख है। इसमें चार ट्रक पकड़े गये हैं, जिसमें यूपी 78 से है जो कानपुर के ही हैं। इन ट्रकों को कब्जें में लेते हुए संबंधित अधिकारी द्वारा डिटेंशन मेमो जारी कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने दैनिक भास्कर समाचार पत्र के प्रबन्ध संपादक की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted on 14 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने दैनिक भास्कर समाचार पत्र के प्रबन्ध संपादक श्री संजय अग्रवाल की पत्नी श्रीमती मोना अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्हांेने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए श्रीमती अग्रवाल के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सैफई महोत्सव 14 दिसम्बर से 28 दिसम्बर,2012 तक आयोजित किया जायेगा

Posted on 14 December 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि ग्रामीण अंचल की प्राचीनकला और लोक संस्कृति को बनाए रखने के लिए सैफई (इटावा) में रणवीर सिंह स्मृति, सैफई महोत्सव समिति की ओर से रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव 14 दिसम्बर से 28 दिसम्बर,2012 तक आयोजित किया जायेगा। इस महोत्सव में शानदार प्रदर्शनी, आकर्षक स्टाल, व्यापार मेला एवं खेल के अलावा अन्य आकर्षक कार्यक्रम भी होगें। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र यादव साॅसद तथा संयोजक श्री तेज प्रताप सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख सैफई है।
सैफई महोत्सव का उद्घाटन कल 14 दिसम्बर,2012 शुक्रवार 12 बजे मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव करेगें। इसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव होगें। इस दिन प्रातः 10Û00 बजे हनुमानजी की मूर्ति स्थापना एवं हवन पूजन, 11Û00 बजे लोकधारा  (5 हजार स्कूली बच्चो की ) मास्टर चांदगी राम स्टेडियम में, 12 बजे रंगारंग उद्घाटन समारोह के पश्चात सायं 7Û00 बजे दैवी जागरण होगा।
सैफई महोत्सव में 15 दिसम्बर,2012 को फाग गायन, महफिल-ए-कव्वाली, पाश्र्व गायक मोहित चैहान नाइट 16 दिसम्बर,2012 को फाग गायन तथा टीवी कलाकारों का गीत संगीत एवं हास्य कार्यक्रम, 17 दिसम्बर,2012 को इरफान मलिक- अली हसन पाकिस्तान का कार्यक्रम,18 दिसम्बर,2012 को सुप्रसिद्व गायक कैलाश खेर एवं श्यामक डाबर की रंगारंग प्रस्तुति,19 दिसम्बर,2012 को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का कार्यक्रम, चै0 चरण सिंह पीजी कालेज में नाटक, 21 दिसम्बर,2012 को श्री मुलायम सिंह यादव एवं ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार की मौजूदगी में चांदगीराम स्टेडियम में अ0भा0 कुश्ती दंगल तथा मिलन सिंह नाइट, 21 दिसम्बर,2012 को विन्टेज कार रैली, बच्चो की इनाम संास्कृतिक प्रतिस्पद्र्धा (संरक्षक प्रो0 रामगोपाल यादव) जिनमें मुख्य अतिथि श्री उदय प्रताप सिंह होगें तथा लोक गायकों का कार्यक्रम वरिष्ठ समाजवादी पार्टी मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव की उपस्थिति में होगा।  23 दिसम्बर,2012 को चैधरी चरण सिंह जयंती (चै0 चरण सिंह पीजी कालेज सैफई के प्रांगण में) मनाई जाएगी।
24 दिसम्बर,2012 को सैफई महोत्सव में श्री मुलायम सिंह यादव की उपस्थिति में अ0भा0 कवि सम्मेलन होगा जिसमें सर्वश्री गोपाल दास नीरज, मुनव्वर राणा, सम्पत सरल, मदनमोहन समर, कुॅवर बेचैन, सोम ठाकुर, डा0 सरिता शर्मा, डा0 सूर्य कुमार पाण्डेय, डा0 कीर्ति कालेज, डा0 सुनील जोगी, डा0 सुमन दुबे, डा0 कलीम केसर, प्रमोद तिवारी, सुरेन्द्र सुकुमार, रमेश मुस्कान तथा कमलेश षर्मा जैसे सशक्त काव्य हस्ताक्षर होगें। इसका संचालन पूर्व साॅसद उदय प्रताप सिंह यादव करेगें।
25 दिसम्बर,2012 को साइकिल मैराथन, गीत संगीत तथा अंतिम दिन 28 दिसम्बर,2012 को सैफई महोत्सव का समापन संगीत संध्या एवं फिल्मी कलाकारों की प्रस्तुतियों से होगा। इस मौके पर 15-16 दिसम्बर,2012 केा बालीबाल टूर्नामेंट तथा 25 से  27 दिसम्बर,2012 तक बैडमिंटन टूर्नामेंट भी होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राइस मिलों के आधुनिकीकरण हेतु एक नीति बनायी जाय

Posted on 12 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में धान खरीद में आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए चावल के डैमेज प्रतिशत मानक 03 प्रतिशत को बढ़ाकर 4.5 करने एवं पुनः 01 प्रतिशत तक डैमेज को वैल्यू कट के आधार पर प्राप्त करने की स्वीकृति हेतु भारत सरकार के खाद्य मंत्रालय के सचिव को मेरी ओर से तथा मुख्यमंत्री जी की ओर से प्रधान मंत्री जी को पुनः पत्र तत्काल भेजे जायें ताकि प्रदेश के किसानों का किसी प्रकार नुकसान न होने पाये। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद द्वारा भारत सरकार को धान खरीद में आने वाली समस्या के समाधान हेतु पत्र भेजे गये थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2012-13 में अब तक धान खरीद योजनान्तर्गत 4.35 लाख मी0टन धान खरीदकर किसानों को कुल 540 करोड़ रूपये का भुगतान कराया गया है जिससे  70249 किसान लाभान्वित हुए हैं। इसमें से 3.35 लाख मी0टन धान चावल मिलों को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि राइस मिलों के आधुनिकीकरण हेतु एक नीति बनायी जाय ताकि डैमेज रेट कम हो सके ।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में धान  खरीद व भण्डारण सम्बन्धित समस्याओ के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होने कहा कि लखनऊ, फैजाबाद, कानपुर, देवीपाटन, गोरखपुर, बस्ती, मिर्जापुर एवं इलाहाबाद मण्डलों में भण्डारण की लगभग 06 लाख मी0टन की आने वाली समस्या को  समय से व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु जनवरी के अन्त तक कार्ययोजना बना कर आवश्यक कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ कर दें।  उन्होने कहा कि प्रदेश में कुल भण्डारण क्षमता 55.5 लाख मी0टन के सापेक्ष पी0डी0एस0 में गेहॅू व चावल के उठान से लगभग 30 लाख मी0टन भण्डारण क्षमता उपलब्ध हो जायेगी। उन्होने कहा कि भारतीय खाद्य निगम में भण्डारण सम्बन्धी समस्याओं के कारण 2.01 लाख मी0टन कस्टम चावल डिलीवरी हेतु अवशेष हैं जिसका सम्प्रेषण कराये जाने हेतु भारत सरकार से निरंतर अनुरोध किया जाय। उन्होने कहा कि धान खरीद हेतु 1917 करोड़ रूपये की धनराशि उपलब्ध है, क्रय संस्थाओं को उनकी माग के अनुरूप अग्रिम धनराशि अवश्य उपलब्ध करा दी जाय।
प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद  श्री दीपक त्रिवेदी ने बताया कि धान खरीद लक्ष्य 25 लाख मी0टन के सापेक्ष पर्याप्त संख्या में बोरे उपलब्ध हैं। प्रदेश में उपलब्ध कुल 1,71,107 गाॅंठ बोरों में से विगत 11 दिसम्बर तक धान खरीद में कुल 21777 गाॅंठ बोरो के प्रयुक्त होने के पश्चात अभी कुल 1,49,330 गाॅंठ बोरे अवशेष हैं जो 29.86 लाख मी0टन धान खरीद के लिए प्रर्याप्त बोरे हैं। उन्होने बताया कि विगत 11 फरवरी तक 4.35 लाख मी0टन खरीद धान के सापेक्ष 3.35 लाख मी0टन चावल मिलों को सम्प्रेषित किया जा चुका है जिसके विस्द्ध 2.25 लाख मी0टन0 सी0एम0आर0 बनता है जिसमें अभी तक भारतीय खाद्य निगम द्वारा मात्र 0.23 लाख मी0टन सी0एम0आर0 की डिलीवरी ली गयी है जबकि विगत वर्ष इसी तिथि तक 7.29 लाख मी0टन धान की खरीद के विरूद्ध 1.67 लाख मी0टन सी0एम0आर0 भारतीय खाद्य निगम को डिलीवर  किया जा चुका था । इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 2.84 लाख मी0टन धान की कम खरीद एवं 1.44 लाख मी0टन सी0एम0आर0  की कम खरीद हुई है।
बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन, खाद्य आयुक्त श्रीमती अर्चना अग्रवाल, सचिव  वित्त श्री एम0देवराज, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 12 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री बी0एल0 जोशी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, श्री धनीराम वर्मा तथा विधान परिषद के पूर्व सभापति एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नित्यानंद स्वामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री जोशी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इस बार कुम्भ में बेहतरीन व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायेंगी- आजम खाँ

Posted on 12 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खाँ ने इस बार इलाहाबाद में होने वाले कुम्भ मेले की तैयारियों को समय रहते पूरा किये जाने की बात पर जोर देते हुये कहा कि इस अवसर पर करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का पूरा-पूरा ध्यान रखा जायेगा, ताकि किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मेला स्थल पर प्रकाश की सही व्यवस्था, ठहरने की सुविधाओं एवं चिकित्सा व स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की ओर पूरा-पूरा ध्यान दिया जायेगा। अपमिश्रित खाद्यान्न सामग्री की आपूति व बिक्री पर कड़ी निगाह रखी जायेगी और इसमें लिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
एक टी0वी0 चैनल को दिये गये इण्टरव्यू में उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 से पूर्व प्रदेश में रही उनकी सरकार ने उस दौरान हुये इलाहाबाद अर्धकुम्भ के दौरान बेहतरीन व्यवस्थायें की थीं, जिनकी सभी ने सरहाना की थी। उन्होंने कहा कि उस समय कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिये कई योजनायें शुरू की गयीं थीं, लेकिन 2007 में सत्ता में आने वाली सरकार ने इन सभी योजनाओं को बन्द कर दिया। अब इन सभी बन्द पड़ी योजनाओं पर पूरी गति से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नदी के किनारों व घाटों को सुन्दर व मनमोहक बनाया जा रहा है। साथ ही एक मोहक व प्रदूषणमुक्त वातावरण के सृजन के लिये, सघन वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार इलाहाबाद में गंगा नदी में भरपूर, सुगम व निर्मल जल प्रवाह सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस कुम्भ में बेहतर व्यवस्थायें करने के लिये कटिबद्ध है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाल विकास पुष्टाहार विभाग के दो अधिकारी निलम्बित

Posted on 12 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार के बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री श्री राम गोविन्द चैधरी ने विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने एवं मानक के अनुसार पुष्टाहार आदि वितरण न करने के कारण बाल विकास परियोजना अधिकारी वाराणसी श्रीमती फूलमती एवं मुख्य सेविका मेरठ श्रीमती मंजु को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है तथा निर्देश दिया है कि विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in