Archive | July, 2012

मूर्ति को खंडित कियो जाने की तीव्र शब्दों में भत्र्सना की

Posted on 27 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने लखनऊ में पूर्व मायावती की मूर्ति को खंडित कियो जाने की तीव्र शब्दों में भत्र्सना की है। उन्होंने घटना के लिये सरकारी अभिसूचना तंत्र की विफलता को जिम्मेदार ठहराया। श्री मिश्र ने कहा सार्वजनिक रूप से सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री की मूर्ति को अराजकता पूर्ण ढंग से खंडित किये जाने की घटना पूरे सरकारी तंत्र को चुनौती है। उन्होंने कहा कि दिन-दहाड़े हुई इस घटना से साबित होता  है कि राज्य में असामाजिक तत्वों के मन मंे पुलिस प्रशासन का खौफ खत्म हो गया है। वे खुलेआम अपनी मनमानी पर उतर आये।
उन्होंने सरकार से मांग की कि घटना को अंजाम देने वाले दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाही हो।
——————–
भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ मे पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मूर्ति तोड़े जाने की घटना की कड़े शब्दो मे निन्दा की है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने पूरी घटना को प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि राज्य का अभिसूचना तंत्र पूर तरह फेल हो गया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री स्वयं साजिश की बात करते है पर इसका खुलासा नही हो पाता है। सरकार की नाक के नीचे बकायदा ऐलान करके विध्वंश की कार्रवाही होती है। प्रशासनिक अधिकारी महज बयानबाजी कर अपने कर्तव्यों की इतश्री कर लेते है। समाज को तोड़ने वाली किसी भी प्रकार की घटना को जायज नही ठहराया जा सकता है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का सभी को अधिकार है लेकिन मूर्ति के विध्वंस की कार्यवाही किसी भी तरह उचित नही है। श्री पाठक ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार त्वरित कार्यवाही करेगी

Posted on 27 July 2012 by admin

mulayam-singh-yadavसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार त्वरित कार्यवाही करेगी। कार्यकर्ताओं का मान सम्मान हर स्तर पर बनाए रखा जाएगा। अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया जाएगा। समाजवादी पार्टी की सरकार कानूनराज की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है और वह शोषण अन्याय तथा अराजकता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश में हर हाल में शांति व्यवस्था बनाए रखी जाएगी और सबकी खुशहाली सुनिश्चित की जाएगी।
श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे। पार्टी मुख्यालय में जब भी समाजवादी पार्टी मुखिया आते हैं दूर.दूर से कार्यकर्ता उनसे मिलने की उत्कर इच्छा के साथ एकत्र हो जाते हैं। इनके साथ और दूसरे लोग भी अपना दुःखदर्द बयान करने तथा राहत पाने के लिए आ जुटते हैं। किसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष इस तरह अपने कार्यकर्ताओं से रूबरू मेल मुलाकात करता हो ऐसा देखने में नहीं आता है। बसपा की अध्यक्ष से मिलना तो आसमान से तारे तोड़ लाने जैसा था। किन्तु समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव कार्यकर्ताओं की हर छोटी बड़ी बात सुनने उनके बीच आ जाते हैं। वे इस तरह जनता की नब्ज भी टटोल लेते है। सरकार की उपलब्धियों पर जनता की प्रतिक्रिया भी उन्हें मालूम हो जाती है। जनता के बीच जनता के नेता के ये संबंध ही कार्यकर्ताओं को उनके लिए मर मिटने को प्रेरित करती है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से कार्यकर्ताओं ने अपने मन की बातें की। श्री यादव धीरज से सबकी बातें सुनते है। हर किसी के जज्बात का सम्मान करते है। कार्यकर्ता भी उनके साथ आत्मीयता के इसी सूत्र में बंधा अपने को गौरवान्वित महसूस करता है। जब एक कार्यकर्ता ने अपने जिले में सभी पदों पर महिलाओं के होने की बात कही तो श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी तो हमेशा महिलाओं को विशेष अवसर देकर आगे बढ़ाने की पक्षधर रही है। महिलाओं का सार्वजनिक जीवन में ऊपर आना स्वागत योग्य है।
श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि सन् 2014 की चुनौती का सामना करने के लिए उन्हें स्वयं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी होनी चाहिए। राज्य सरकार ने अपने चुनावी वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से कदम उठाए है। समाजवादी सरकार प्रदेश केा बिजली.पानी.सड़क की समस्याओं से मुक्त करने और कानून का राज्य स्थापित करने के लिए संकल्पित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बूढ़ी राप्ती-नदी ककरही में खतरे के निशान 38 सेमी0 से ऊपर बह रही है

Posted on 27 July 2012 by admin

सिंचाई विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बूढ़ी राप्ती-नदी ककरही में खतरे के निशान 38 सेमी0 से ऊपर बह रही है। शारदा नदी पलिया कलां में तथा कुआनों नदी चन्द्रदीप घाट पर खतरे के निशान से क्रमशः 07 सेमी0 तथा 49 सेमी0 नीचे बह रही है।
इसी प्रकार घाघरा नदी का एल्गिन ब्रिज (बाराबंकी) पर इस समय जल स्तर 105.80 मीटर है जबकि इसका खरते का जल स्तर 106.07 मीटर है। ये नदी बढ़ रही है। खड्डा (कुशीनगर) में गण्डक नदी का जल स्तर खतरे के निशान से नीचे 95.15 मीटर पर है और यह स्तर घट रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 48 घण्टों में उत्तर प्रदेश के कुछ स्थलों पर भारी वर्षा होने की सम्भावना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खाद्य पदार्थों के कारोबार कर्ताओं के लाइसेंस एवं पंजीकरण के कार्य को आन लाइन के साथ-साथ मैनुअल भी किये जाने का प्राविधान किया गया

Posted on 27 July 2012 by admin

उ0प्र0 क खाद्य पदार्थों के कारोबार कर्ताओं के लाइसेंस एवं पंजीकरण  का कार्य निवेश मित्र व्यवस्था के अन्तर्गत आन लाइन कराये जाने का प्राविधान था परन्तु प्रदेश के खाद्य पदार्थों के लाइसेंस/पंजीकरण की आन लाइन प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों के दृष्टिगत प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री संजय अग्रवाल द्वारा खाद्य पदार्थों के कारोबार कर्ताओं के लाइसेंस एवं पंजीकरण के कार्य को आन लाइन के साथ-साथ मैनुअल भी किये जाने का प्राविधान किया गया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2012-13 में भूगर्भ जल के कार्यक्रम की चालू योजनाओं हेतु प्रथम चार माह (अप्रैल 2012 से जुलाई 2012 तक) के आयोजनेत्तर पक्ष में व्यय हेतु 12,85,55000 रुपये की धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग के प्रमुख सचिव श्री संजीव दुबे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शासन ने भूगर्भ जल के कार्यक्रमों के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 42,90,45,000 रुपये की धनराशि स्वीकृत की है जिसमें से प्रथम चार माह के लिए 12,85,55000 रुपये अवमुक्त कर दिये हैं। शेष धनराशि 30,04,90,000 रुपये निदेशक, भूगर्भ जल के निस्तारण पर रखी गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सीवरेज एवं नाॅन सीवरेज योजना के अन्तर्गत 2290.29 लाख रूपये की धनराशि राज्यांश के रूप में स्वीकृत

Posted on 27 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद के सीवरेज एवं नाॅन सीवरेज योजना के अन्तर्गत 2290.29 लाख रूपये की धनराशि राज्यांश के रूप में स्वीकृत कर दी है।
नगर विकास विभाग के विशेष सचिव श्रीप्रकाश सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल गंगा रीवर बेसिन अथाॅरिटी कार्यक्रम के अन्तर्गत इलाहाबाद के सीवरेज एवं नाॅन सीवरेज योजना के लिए केन्द्रंाश के रूप में 53.44 करोड़ रूपये स्वीकृत हैं जिसके सापेक्ष राज्यांश के रूप में 30 प्रतिशत स्वीकृत कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

11 जनपदों में कम ऋण जमा अनुपात पर चिन्ता व्यक्त

Posted on 27 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के 11 जनपदों में कम ऋण जमा अनुपात पर चिन्ता व्यक्त करते हुए सम्बन्धित जिलाधिकारियों को ऋण जमा अनुपात बढ़ाने हेतु डिस्ट्रिक्ट क्रेडिट इम्प्रूवमेण्ट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होनंे कहा है कि बैंको से ऋण पाने वाले लाभार्थियों का आधार विस्तृत करते हुए गरीब और कमजोर तबके के गृह उद्यमियों, पशुपालकों, सीमान्त एवं पट्टे पर खेती करने वालों, फुटकर दूकानदारों आदि को भी ऋण लाभार्थियों में शामिल कराने का सुझाव दिया है।
कृषि उत्पादन आयुक्त ने आज यहां जारी शासनादेश में इस बात पर चिन्ता व्यक्त की है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के मऊ, आजमगढ़, चन्दौली, जौनपुर, गाजीपुर, औरैया, बलिया, देवरिया, प्रतापगढ़, इलाहाबाद और सुल्तानपुर में ऋण जमा अनुपात रिजर्व बैंक के गाइड लाइन्स से बहुत कम मात्र 18 से 30 प्रतिशत के मध्य है। उन्होने कहा कि इन जनपदों के अलावा पूरे प्रदेश का भी औसत ऋण जमा अनुपात मात्र 48 प्रतिशत ही है, जबकि इसे 60 प्रतिशत होना चाहिए।
श्री आलोक रंजन ने कहा है कि कम ऋण -जमा अनुपात मुद्दे पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद यह निश्चित किया गया है कि सबसे पहले 20 से 30 प्रतिशत के मध्य जिन जनपदों का ऋण जमा अनुपात है उनके लिए  डिस्ट्रिक्ट क्रेडिट इम्प्रूवमेण्ट प्लान तैयार किया जाय और इस विशेष ऋण जमा योजना में जनपद के उपलब्ध पोटेन्शियल के अनुरूप पशुपालन, उद्यान, शिक्षा एवं रिटेल क्षेत्रों में ऋण वितरण के लिए निर्धारित लक्ष्य की वृद्धि के लिए परिणामजनक प्रयास किए जायें। उन्होने कहा कि बैंको को ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए अपने द्वारा दिए जाने वाले अग्रिमो का आधार और अधिक बढ़ाये जाने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहले से ही प्रयास किए जा रहे हैं और समय-समय पर मुख्य सचिव द्वारा दिशा-निर्देश भी भेजे गये हैं।
कृषि उत्पादन आयुक्त ने जिलाधिकारियों से कहा है कि डिस्ट्रिक्ट क्रेडिट इम्प्रूवमेण्ट प्लान तैयार कर जनपद के बैंको और राज्य के विकास सम्बन्धी विभागों के मध्य घनिष्ठ समन्वय स्थापित करायें और इसका पूरा लाभ ऋण वितरण बढ़ाकर गरीब और कमजोर तबकों को प्राप्त करायें। उन्होने इस सम्बन्ध में किए जा रहे प्रयासों और व्यवस्थाओं से समय-समय पर कृषि उत्पादन आयुक्त समय संस्थागत वित्त विभाग को अवगत कराने के निर्देश देते हुए कहा है कि यदि इस व्यवस्था के कार्यान्वयन में किसी कार्यदायी एजेन्सी अथवा बैंक विशेष से कोई समस्या उत्पन्न हो रही हो तो उसे तत्काल संज्ञान में लाया जाय ताकि शासन स्तर से उस समस्या का निराकरण कराया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मृत्यु पर अपने गहरे रंज-ओ-ग़म का इज़हार किया

Posted on 27 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खां ने कल बरेली में उपद्रव के दौरान एक व्यक्ति कि मृत्यु पर अपने गहरे रंज-ओ-ग़म का इज़हार किया है। इस प्रकार की हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों के कुत्सित इरादों को कामयाब नहीं होने दिया जायेगा और उनसे सख्ती से निपटा जायेगा । श्री खां ने बरेली के जिला व पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की है कि वे शरारती तत्वों व हिंसा फैलाने वाले लोगों पर और अधिक सख्ती कर उन्हें काबू में लायें तथा शहर में शीघ्र-अति-शीघ्र अमनो-ओ-अमान बहाल करें।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने बरेली के लोगों से एक बार फिर पुरजोर अपील की है कि वे अफवाहों से सावधान रहें और अपने धैर्य को बनाये रखें ताकि उनकी जान-ओ-माल महफूज रहे। उन्होंने शहर के सभी धर्मों के अमनपसंद लोगों से भी अपील की है कि वे भी शांति व्यवस्था को बनाये रखने में अपना पूरा सहयोग दें और अफवाहों को फैलने से रोकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सन्निर्माण कार्यों में कार्यरत कुल 189755 श्रमिकों तथा 18522 निर्माण अधिष्ठानों का पंजीकरण किया गया

Posted on 27 July 2012 by admin

प्रदेष में श्वन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों में कार्यरत कुल 189755 श्रमिकों तथा 18522 निर्माण अधिष्ठानों का पंजीकरण किया गया है।
यह जानकारी प्रदेष के श्रम मंत्री वकार अहमद शाह ने दी है। उन्होंने बताया कि निर्माण अधिष्ठानों तथा श्रमिकों का पंजीकरण निरन्तर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेष सरकार द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए मातृत्व हितलाभ योजना, षिषु हितलाभ योजना, दुर्घटना सहायता योेजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, मृत्यु एवं अन्त्येष्टि सहायता योजना, गम्भीर बीमारी सहायता योजना, कौषल विकास  तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना, एम्बुलेंस सहायता योजना, बालिका आषीर्वाद योजना, पुत्री विवाह अनुदान येाजना, अक्षमता पेंषन योजना, औजार क्रय हेतु आर्थिक सहायता योजना, आवास सहायता योजना एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना चलाई जा रही हैं।
श्रम मंत्री ने बताया है कि श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा भवन एवं अन्य सन्निर्माण प्रतिष्ठानों का नियमित रूप से निरीक्षण भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में गत माह तक 32 निरीक्षण सम्पादित किये गये तथा 04 प्रतिष्ठानों के विरूद्ध धारा-47 के अंतर्गत अभियोजन की कार्यवाही की गई

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कृषि विकास के लिए 8.19 करोड़ रूपये से कम्प्यूटरीकरण होगा

Posted on 27 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2012-13 में कृषि विभाग के अन्तर्गत कृषि के विकास में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग की योजना के अन्तर्गत 8.19 करोड़ रूपये व्यय करके कम्प्यूटरीकरण कराया जायेगा।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि विभाग के क्रिया-कलपों को सूचना तकनीक एवं कम्प्यूटर से पूर्णतः जोड़ने का कार्यक्रम है, इससे सभी कार्यों, योजनाओं एवं प्रचार-प्रसार में तेजी, आयेगी।
कृषि विभाग के कार्यों में सूचना प्रौद्योगिकी के अधिक से अधिक उपयोग से किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों का सीधा सम्पर्क स्थापित हो सकेगा। कृषि की नई तकनीक का किसानों में प्रचार-प्रसार होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर का आकस्मिक निरीक्षण

Posted on 27 July 2012 by admin

पैवेलियन कोर्ट का निर्माण दिसम्बर तक पूरा करने के निर्देश

प्रदेश के खेलकूद, युवा कल्याण, डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास एवं वाह्य सहायतित परियोजना मंत्री श्री कामेश्वर उपाध्याय ने आज प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण एवं कई अन्तर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन कराने वाले ग्रीन पार्क स्टेडियम का आकस्मिक निरीक्षण किया।
खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री कामेश्वर उपाध्याय ने कानपुर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पैवेलियन कोर्ट के निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण किया। अत्यन्त धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में अन्तर्राष्ट्रीय मैचों के आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने निर्माण एजेन्सी तथा क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए हर-हाल में दिसम्बर तक कार्यों को पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि यहाॅ अन्तर्राष्ट्रीय मैचों के दौरान आने वाले खिलाडि़यों को अन्तर्राष्ट्रीय सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा।
श्री उपाध्याय ने बास्केटबाल कोर्ट पर भरे हुए पानी को देखकर सख्त चेतावनी देते हुए निर्माण एजेन्सी का भुगतान तत्काल रोकने के निर्देश दिये। स्टेडियम में जगह-जगह गड्डे तथा भरे हुए पानी को देखकर गम्भीर नाराजगी व्यक्त की तथा एक हफ्ते के अन्दर उसका समतलीकरण कराने के निर्देश दिये। श्री उपाध्याय ने पूरे स्टेडियम के साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया तथा स्टेडियम को साफ एवं स्वच्छ बनाने तथा अच्छा वातावरण तैयार करने का निर्देश दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2012
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in