Archive | July, 2012

निर्णयक क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा मतदाता बना सकता है

Posted on 16 July 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के विधान परिषद के शिक्षक क्षेत्रों के 6 और स्नातक क्षेत्रों के 5 सदस्यों का निर्वाचन अप्रैल/मई,2014 में सम्भावित है क्योंकि इनके वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 6 मई,2014 को समाप्त हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने इन चुनावों के लिए भी समय पूर्व तैयारी के निर्देश जारी कर दिए है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्रों में आनेवाले जनपदों के जिला/महानगर अध्यक्ष, महासचिव, साॅसद,पूर्व साॅसद, विधायक, पूर्व विधायक, सम्बद्ध प्रकोष्ठों के प्रदेश एवं जिला/महानगर अध्यक्ष तथा प्रमुख साथियों के नाम जारी परिपत्र में कहा है कि इच्छुक अभ्यर्थियों से 25 जुलाई,2012 तक आवेदन पत्र लेकर जिला/महानगर कार्यकारिणी की संस्तुति के साथ 31 जुलाई,2012 तक प्रदेश कार्यालय में अवश्य पहुॅचा दिये जाएं। राज्य संसदीय बोर्ड इन आवेदन पत्रों पर निर्णय लेगा।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया है कि प्रत्याशी का चयन करते समय संबंधित आवेदक की शैक्षिक योग्यता, प्रतिभा, जनसम्पर्क,साधन जुटाने की क्षमता के साथ यह भी देखा जाना चाहिए कि वह अपने निर्णयक क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा मतदाता बना सकता है या नहीं। इन निर्वाचन  क्षेत्रों से जीते प्रत्याशी विधान परिषद में पहुॅचेगें तो पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कानून का राज स्थापित किया जाना सरकार की प्राथमिकता है

Posted on 16 July 2012 by admin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने शपथ ग्रहण के साथ ही यह स्पष्ट कर दिया था कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया जाना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक भयमुक्त एवं अपराध मुक्त वातावरण में जीवनयापन कर सके और प्रदेश में सांप्रदायिक तथा जातिगत सौहार्द्र बना रहे। सबके प्रति न्याय करने और लोकतान्त्रिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए प्रदेश सरकार की संकल्पबद्धता भी है।
विकास एवं प्रगति की गारन्टी बिना शंाति-व्यवस्था की मजबूती के नहीं दी जा सकती है। पिछली बसपा सरकार ने अपराधियों को पूरा संरक्षण दे रखा था। बसपा के मंत्री-विधायक हत्या, बलात्कार जैेसे जघन्य अपराधों में संलिप्त थे। पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के लिए चंदा वसूली में एक बसपा विधायक ने एक अभियंता को पीट-पीट कर मार डाला। डी0एम0, एस0पी0 का काम विपक्षियों पर फर्जी मुकदमें लगाना तथा उत्पीडित करना रह गया था। समाजवादी पार्टी की सरकार ने पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करने की दृढ़ता दिखाई हैं इस संबंध में पुलिस बल के आधुनिकीकरण तथा सुदृढ़ीकरण के लिए 10,378.20 करोड़ रूपए की व्यवस्था बजट में प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री जी इस बात से अवगत हैं कि प्रदेश में सुरक्षा एवं विकास से जुड़े प्रत्येक कार्य में केन्द्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार की साझेदारी एवं परस्पर सहयोग आवश्यक है। उन्होंने इसी सकारात्मक सोच के साथ केन्द्र में प्रधानमंत्री से प्रदेश की सुरक्षा आवश्यकताओं पर पिछले दिनों चर्चा की और भविष्य में प्रदेश के पुलिस बल में और अधिक वृद्धि होने से उनकी आवासीय व्यवस्था हेतु वित्त आयोग के माध्यम से अगले 5 वर्शो में लगभग 5,000 करोड़ रूपए की सहायता की अपेक्षा की है।
स्वंय मुख्यमंत्री ने, जो कि वित्त मंत्री भी है, वर्ष 2012-13 के लिए प्रस्तुत बजट में पुलिस विभाग के आवासीय तथा अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत 417.75 करोड़ रूपए का बजट रखा है। उपनिरीक्षकों एवं विवेचना अधिकारियों के लिए गौतमबुद्धनगर में 25 कमरों का एक ट्रंाजिट हास्टल का निर्माण भी कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से देश का सर्वाधिक बड़ा राज्य है, जिसकी अपनी विविधताएं एवं विषमताएं हैं। विभिन्न जातियों एवं सम्प्रदाय के लोगों के बीच आपसी सौहार्द कायम रखना, आम नागरिकों को सुरक्षित जीवन प्रदान करना, कानून व्यवस्था बनाए रखने से लेकर आतंकवाद जैसे आंतरिक सुरक्षा के जटिल पहलुुओं से निबटना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी ने केन्द्र सरकार से प्रति वर्ष लगभग 100 करोड़ रूपए की धनराशि दिए जाने को अपर्याप्त बताते हुए प्रदेश के पुलिस बजट का कम से कम 10 प्रतिशत धन अर्थात 800 करोड़ रूपए आधुनिकीकरण योजना में प्रदेश को उपलब्ध कराए जाने की माॅग रखी है। पुलिस बल के क्षमता-विकास से अल्पसंख्यकों के हितों का भी संरक्षण हो सकेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मानदेय न लेने के निर्णय की जानकारी दी

Posted on 16 July 2012 by admin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री नवीन चन्द्र बाजपेयी द्वारा अपने पद के लिये अनुमन्य 40 हजार रुपये प्रतिमाह का मानदेय न लेने के निर्णय की जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री ने श्री बाजपेयी की मनोभावनाओं का समादर करते हुए उनकी प्रशंसा की है।  यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि उ0प्र0 राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष के तौर पर 01 अप्रैल, 2012 को पद ग्रहण करने के बाद ही श्री बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से इस आशय का अनुरोध किया था। इसके अलावा उन्होंने शासकीय आवास की सुविधा लेने से भी मना करते हुए कहा है कि वे अपने निजी आवास से ही अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्राथमिक सहकारी समितियों के सदस्याता शुल्क में पूरे प्रदेश में एकरूपता ले आयें

Posted on 16 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक श्री धनंजय कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय प्रभारी श्री संतोष गंगवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्राथमिक सहकारी समितियों के चुनाव प्रारम्भ हो रहे हैं। सहकारिता के पिछले चुनावों में सत्ता में बैठी बसपा ने वैद्यनाथन कमेटी की अनुशंसा के आधार पर नाबार्ड के साथ हुये समझौते को दरकिनार कर प्रदेश भर के जिला सहकारी बैंकों, सहकारी संघों, मार्केटिंग और कन्ज्यूमर समितियों के साथ-साथ प्रदेश स्तरीय सभी सहकारी संघों पर कब्जा कर लिया था। नबार्ड के साथ हुए 2007 के समझौते में सभी सहकारी संस्थाओं में सरकार का हस्तक्षेप समाप्त करने, लोकतान्त्रिक व्यवस्था मजबूत करने के साथ उनके कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने, समितियों में कम्प्यूटर लगाने तथा कई ऐसे महत्वपूर्ण बिन्दु थे जिन पर यदि अमल किया गया होता तो इन सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली में सुधार होता। इस समझौते में प्रदेश सरकार को प्राथमिक सहकारी समितियों की आर्थिक दशा सुधारने के लिये भारी धनराशि का पैकेज भी मिला था।
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा के पहले समाजवादी पार्टी का भी इन चुनावों के प्रति यही रवैया रहा है। सरकार और बाहुबल के द्वारा मुलायम सिंह ने भी बसपा के पहले लगभग 30 वर्षो तक उत्तर प्रदेश की सहकारी संस्थाओं पर कब्जा जमाये रखा। किसानों और गरीबों की आर्थिक सहायता करके उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाली इन संस्थाओं पर कब्जा और उनका शोषण उत्तर प्रदेश के किसान और गरीब जनता का शोषण है, जो अभी तक चल रहा है।
श्री सिंह ने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश का विकास रुका हुआ है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश है। यदि प्रदेश की सहकारी समितियों को सरकार के हस्तक्षेप से मुक्त कर स्वतन्त्र रूप से कार्य करने का अवसर मिले तो प्रदेश की गरीबी दूर हो जायेगी और यह प्रदेश भी गुजरात और महाराष्ट्र की तरह सम्पन्न हो जायेगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार से मांग किया कि संविधान के 97वें संशोधन में सहकारी समितियों का कार्यकाल पांच वर्ष करने, प्रदेश सरकार के हस्तक्षेप से मुक्ति, पूर्ण लोकतन्त्रीकरण आदि की जो व्यवस्था दी गयी है इसे समाजवादी पार्टी की सरकार लागू करे और सहकारिता के चुनाव बाहुबल और अधिकारियों के भरोसे उन पर कब्जा करने के लिये न कराये। सहकारी समितियों में निष्पक्ष चुनाव की व्यवस्था करे जिससे प्रदेश का विकास हो सके।
प्राथमिक सहकारी समितियों के सदस्याता शुल्क में पूरे प्रदेश में एकरूपता ले आयें और उसे सरकार द्वारा प्रचारित किया जाय ताकि लोगों की जानकारी में आ जाय।
पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से भावना बेन चिखलिया प्रभारी सहकारिता प्रकोष्ठ, उ0प्र0, सह संयोजक बाल्मीकि त्रिपाठी, राम कुमार शुक्ल जी उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्य मंत्री का दर्जा तात्कालिक प्रभाव से समाप्त

Posted on 16 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश शिया सेन्ट्रल वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिज़वी तथा उ0प्र0 सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष श्री जुफ़र अहमद फारूखी  को राज्य सरकार द्वारा 21 सितम्बर, 2011 को दिया गया राज्य मंत्री का दर्जा तात्कालिक प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।
इस सम्बन्ध में सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ़ श्रीमती लीना जौहरी द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप में कहा गया है कि श्री रिज़वी एवं श्री फारूखी को राज्य मंत्री के दर्जे के अनुरूप जो सुविधाएं अनुमन्य की गयी थीं उन्हें भी तात्कालिक प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नवंागतुकों का वेल्कम कार्ड देकर अध्यक्ष पद प्रत्याषी हेमंत सिंह ने किया स्वागत

Posted on 16 July 2012 by admin

छात्रों के हित के लिए हमेषा उनके साथ हूं।
छात्रों की समस्या के निदान के लिए जारी की हेल्पलाइन।

16lkop13लखनऊ विष्वविद्यालय में अध्यक्ष पद प्रत्याषी हेमंत सिंह ने आज नये षिक्षा सत्र के अवसर पर विष्वविद्यालय परिसर में प्रवेष करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का बड़ी षिद्दत के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होनें विद्यालय के सभी गुरूजनों का अभिन्दन भी किया। नये छात्र छात्राओं को अध्यक्ष पद प्रत्याषी हेमंत सिंह उनकी हर सम्भव मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया और उनकी मदद भी की। इस अवसर पर श्री सिंह ने वेलकम कार्ड भी दिया । इस दौरान उन्होने छात्र-छात्राओं से परिचय कर होने वाले छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए समर्थन देने की अपील भी की है। नवआंगतुकों को फीस,छात्रावास सहित रैगिंग आदि समस्याओं के लिए एक हेल्पलाइन भी जारी की है। यह हेल्पलाइन चैबिस घंटे काम करेगी साथ ही नवआंगतुकों की हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेगी। इन हेल्पलाइन नम्बरों में 9918978777, 9451893298, 9452806862, 9935806426, 9453298643,9936303866, 7275000040 हैं। इसके अलावा नवआंगतुकों को दिये गये वेल्कम कार्ड पर विष्वविद्यालय प्रषासन के अधिकारी जिनमें वीसी, वीसी कार्यालय, रजिस्ट्रार, प्राॅक्टर आॅफिस सहित अन्य अधिकारियों के मोबाइल नंम्बर व उनके ई मेल आईडी प्रकाषित किये गये हैं, जिसका मकसद नवआंगतुकों को किसी भी समस्या के लिए इधर उधर न परेषान होना पड़े। श्री सिंह का मानना है कि छात्रसंघ एक राजनीतिज्ञ भविष्य की बुनियाद बनती है। ऐसा प्रतीत होता है कि विष्वविद्यालय के बहुत से सहपाठीगढ़ इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए पूर्ण उत्साह के साथ भागीदारी करने जा रहे हैं। आपको सूचित करना चाहता हूं कि मै इस चुनाव में अध्यक्ष पद का एक प्रत्याषी हूं। एक छात्र के रूप में विगत कई सालों से विष्वविद्यालय में अध्ययनरत हूं। विष्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान छात्रों को होने वाली तमाम कठिनाईयों एवं तकलीफों को अक्सर मैनें भी महसूस किया है। मेरी दिली तमन्ना है कि मेरे विष्वविद्यालय के छात्र मित्रों को पठन-पाठन अथवा प्रवेष के दौरान ऐसी कोई असुविधा न हो, मेरी कोषिष है कि एक छात्र और सहपाठी के रूप आपसे न तो कोई फायदा लूं। देष के निर्माण के एक मजबूत संकल्प के साथ मै इस अभियान में कूद पड़ा हूं।

हेमंत सिंह
अध्यक्ष पद प्रत्याषी
लखनऊ विष्वविद्यालय
9839913340
9415864643

Comments (0)

पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया

Posted on 16 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  सूर्यप्रताप शाही ने आज देवरिया मे पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर श्री शाही ने कहा कि बसपा की जनविरोधी नीतियों के कारण सपा की सरकार जनता ने बनाई । सपा सरकार ने 4 माह के कार्यकाल मे जनता को निराश किया हैं। सपा बसपा सरकारों ने उत्तर प्रदेश को विकास की दौड़ मे देश के अन्य राज्यों के मुकाबले पीछे किया है। इन पार्टियों की कोई नीति नही है यें कभी साथ-साथ है तो कभी एक दूसरे के विरोधी। उत्तर प्रदेश को पुनः उत्तम प्रदेश बनाने की    सोच-नीति भाजपा के पास है। भाजपा शासित राज्यों को विकास के कारण कई बार अन्र्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पुरस्कार मिले है। उत्तर प्रदेश मे भाजपा की सदस्यता और अधिक बढ़े इस दिशा मे सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। भाजपा ही विकल्प होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता जनता से सीधा सम्वाद करें

Posted on 16 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने अपने निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ के पूर्व विधानसभा के राम भवन गोमती नगर, में सदस्यता अभियान के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी से सभी वर्ग, जाति के लोग जुड़ रहें हैं। भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जो जनहित के मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही है। जनता भाजपा के साथ है। सभी वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे है। वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालजी टंडन ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता जनता से सीधा सम्वाद करें। उन्हें पार्टी का सदस्य बनाये। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान 15 अगस्त 2012 तक चलेगा।
लखनऊ के महापौर डाॅ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान में पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाये। उन्होंने सन् 2014 को लक्ष्य मानकर सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को जुटने का अह्वाहन किया। श्री कलराज मिश्र ने इन्दिरा नगर के नीलकंठ पार्क (सेक्टर-19), पी0एस0सी0 गेट महानगर, कल्याण मण्डप विकास नगर में आयोजित कार्यक्रम को भी सम्बोधित किया।
सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रदीप भार्गव, महानगर संयोजक मनोहर सिंह, जयपाल सिंह, सुरेश तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, मानसिंह, अभिजात मिश्र, अरूण तिवारी, भृगुनाथ शुक्ला, माधुरी शुक्ला, गिरीश सिंह, संजय सिंह राठौर, पंकज सिंह, वीरू जसवानी, रामचन्द्र चैरसिया, सोनू चतुर्वेदी, मयंक अग्रवाल आदि भी रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लघु सिंचाई मंत्री करेंगे ‘‘भू जल सप्ताह’’ का शुभारम्भ

Posted on 16 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के लघु सिंचाई मंत्री श्री पारस नाथ यादव कल यहां बापू भवन में ‘‘भूजल सप्ताह’’ का शुभारम्भ करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव लघु सिंचाई श्री संजीव दुबे, विशेष सचिव कैप्टन मनोज द्विवेदी सहित विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
ज्ञातव्य हैं कि भूगर्भ जल के महत्व के प्रति आम जन का ध्यान आकृष्ट करने एवं भूजल की सुरक्षा, नियोजित विकास, संरक्षण एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूकता सृजित करने के उद्देश्य से आगामी 16 से 22 जुलाई तक प्रदेश स्तर पर ‘भूजल सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाने के उद्देश्य से भूजल सप्ताह का आयोजन राज्य, मण्डल, जनपद, तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है तथा इसमेें समस्त संबंधित विभागों के साथ-साथ स्कूल, कालेजों, स्वैच्छिक संगठनों इत्यादि का भी सहयोग लिया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वीर शासन जयन्ती पर सेमिनार 22 जुलाई को

Posted on 16 July 2012 by admin

संगीत नाटक अकादमी परसिर में जैन विद्या शोध संस्थान द्वारा आगामी 22 जुलाई को वीर शासन जयन्ती के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया है।
संस्कृति निदेशालय की संयुक्त निदेशक सुश्री अनुराधा गोयल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगीत नाटक अकादमी परिसर, लखनऊ में जैन विद्या शोध संस्थान द्वारा आगामी 22 जुलाई को सायं 5ः00 बजे से वीर शासन जयन्ती के अवसर पर सेमिनार आयोजित की गयी है।
सुश्री गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय कथक संस्थान के द्वारा आयोजित कथक संध्या 20 जुलाई, 2012 को सायं 7ः00 बजे से राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार आगामी 19 से 21 जुलाई, तक प्रतिदिन पूर्वाहन 11ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक लाल बारादरी भवन, कैसरबाग मंे रचनात्मक कला केन्द्र एवं ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में सृजित कृतियों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2012
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in