Archive | July, 2012

ग्रामीण कुटीर उद्योगों तथा हस्तकलाओं का औद्योगिक स्तर पर विस्तार किया जाएृगा

Posted on 24 July 2012 by admin

photo1उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण कुटीर उद्योगों तथा हस्तकलाओं का औद्योगिक स्तर पर विस्तार किया जाएृगा। उन्होंने मुरादाबाद के पीतल उद्योग, फिरोजाबाद के कांच उद्योग, लखनऊ के चिकन उद्योग, भदोही के कालीन उद्योग तथा वाराणसी एवं मऊ के बुनकरों की चर्चा करते हुए कहा कि हस्त शिल्पकारों एवं कामगारों को प्रोत्साहित किया जायेगा। स्वास्थ्य सेवाओं पर बल देते हुए श्री यादव ने बताया कि प्रदेश में नये मेडिकल कालेजों की स्थापना तथा वर्तमान में चल रहे मेडिकल कालेजों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने तथा उनके सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज दिल्ली के एक होटल के सभागार में फिक्की (फेडरेशन आॅफ इण्डियन चेम्बर्स आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज) के लेडीज आॅर्गेनाइजेशन ‘फ्लो’ में आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं। समारोह की शुरूआत मुख्यमंत्री एवं उनकी पत्नी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव एवं उनकी पत्नी तथा सांसद डिम्पल यादव का अभिनन्दन कर उन्हें ग्रीन सार्टिफिकेट भी प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पी0पी0पी0 माॅडल पर प्रदेश में सड़कों का निर्माण, विद्युत परियोजनाओं के विस्तार तथा विद्युत वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य शुरू किया जा रहा है। सोनभद्र की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उसे 4-लेन हाई-वे से जोड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा। उद्योग धन्धों की चर्चा करते हुए श्री यादव ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक विकास एवं उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए ‘उद्योग बन्धु’ को और मजबूती प्रदान की जायेगी। सिंगिल विण्डो की व्यवस्था के तहत उद्यमियों को आॅन लाइन सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष बल दिया जा रहा है।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, कृषि, उद्योग, विद्युत उत्पादन एवं वितरण, सौर ऊर्जा आदि के क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कन्याओं को बेहतर शिक्षा के लिए हमारी सरकार 12वीं पास लड़कियों के लिए ‘कन्या विद्या धन योजना’ शुरू करने जा रही है, जिस पर 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दसवीं पास लड़कियों के लिए भी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए योजना बनाई जा रही है, जिस पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी के युग की शुरुआत करते हुए कक्षा 10 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को टैबलेट कम्प्यूटर तथा कक्षा 12 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को लैपटाप उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है। विद्युत वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे प्रदेश की शहरी और ग्रामीण जनता को पर्याप्त बिजली उपलब्ध करायी जा सके।
photo-2श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि प्रधान देश है। इसलिये कृषि विकास एवं कृषकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। कृषकों को खाद, बीज, कृषि रक्षा, कृषि यंत्र एवं सिंचाई की समय से उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दुग्ध विकास और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी हमारी सरकार गम्भीर पहल कर रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पांच लाख लीटर दुग्ध भण्डारण क्षमता वाली डेयरी की स्थापना की जा रही है। यह उत्तर भारत की सबसे बड़ी डेयरी परियोजना है। हम दुग्ध उत्पादन को बड़े पैमाने पर उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र में बढ़ावा देने के हक में हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों की जो जमीन अधिग्रहीत की जायेगी उसकी अच्छी कीमत भी दी जाएगी और उन्हें क्षेत्र में परियोजना स्थापित होने पर उसके लाभों की जानकारी दी जाएगी तो वे अपनी जमीन सहर्ष देने को तैयार हो जायेंगे।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि गंगा एवं यमुना का प्रदूषण कम करने तथा उनकी सफाई के लिए कदम उठाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई के लिए उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश और बिहार को मिलकर कार्य करना होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश की भागीदारी सबसे अधिक होगी। इसमें आम जनता की भागीदारी एवं जागरूकता भी जरूरी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री यादव ने बताया कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए जी0डी0पी0 का लक्ष्य 6.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया गया है। गन्ना किसानों के समाधान के लिए नई शुगर पालिसी बनायी जा रही है। उत्तर प्रदेश में 700 मेगावाट बिजली का उत्पादन गन्ने के बगास से हो रहा है। उत्तर प्रदेश में विकास की बहुत सी संभावनाएं हैं। जिसके लिए समुचित नीति का निर्धारण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में युवा वर्ग की नई सोच, नए जोश एवं वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव का समन्वय कर प्रदेश को विकास की नयी धारा से जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं उनकी पत्नी तथा सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने फिक्की की महिला सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर दिए तथा उनकी शंकाओं का भी समाधान किया। फिक्की की महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती दिव्या सूरी सिंह एवं सदस्य श्रीमती मनप्रीत वालिया, नमिता गौतम, नीना मल्होत्रा, कविता वरदराज, गरिमा जैन, अवन्तिका डालमिया, वस्वी भरतराम आदि ने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव एवं सांसद श्रीमती डिम्पल यादव का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए समाजवादी पार्टी की बैठकें

Posted on 24 July 2012 by admin

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए समाजवादी पार्टी के संगठन को प्रभावशाली और धारदार बनाने के उद्देश्य से पार्टी द्वारा विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों की बैठकें दिनंाक- 28, 29 तथा 30 जुलाई, 2012 को पार्टी के प्रदेश कार्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में आयोजित की जायेगी।

दिनंाक- 28 जुलाई, 2012 प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक - प्रातः 11ः00 बजे
दिनंाक- 29 जुलाई, 2012 जिला/महानगर कार्यकारिणी के चारों पदाधिकारियों की बैठक। - प्रातः 10ः00 बजे
दिनंाक- 30 जुलाई, 2012 चारों युवा प्रकोष्ठों के जिला/महानगर अध्यक्षों की बैठक। - प्रातः 10ः00 बजे

इन बैठकों की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री मा0 श्री अखिलेश यादव जी करेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 श्री मुलायम सिंह यादव जी से बैठकों में दिशा-निर्देश देने हेतु आग्रह किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी समाजवाद के लिए संघर्ष कर रही है

Posted on 24 July 2012 by admin

shiv-pal-singh-yadavसहकारिता, सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज यहां कहा कि लोकमान्य तिलक और चन्द्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिए लड़ते हुए समतामूलक और शोषणमुक्त समाज की संरचना का जो सपना देखा था वह आज भी अधूरा है। डा0 लोहिया के विचारों एवं आदर्शो से अनुप्राणित समाजवादी पार्टी समाजवाद के लिए संघर्ष कर रही है। आज के दिन हमें शहीदों के सपने साकार करने और हिन्दी को भी उसका उचित स्थान यूएनओ में दिलाने का संकल्प लेना है।
श्री यादव आज यहां समाजवादी बौद्धिक सभा के तत्वावधान में पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में लोकमान्य तिलक एवं शहीद चन्द्रशेखर आजाद की  जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी पूर्व साॅसद श्री रामनरेश कुशवाहा, श्री विष्णुदत्त शर्मा, जेपीएस द्विवेदी, डा0 हरिनाथ यादव तथा भइया जी को शाल एवं सम्मान पत्र देकर सम्बोधित किया। श्री यादव ने राष्ट्रसंघ की भाषा हिन्दी को भी बनाने के अभियान का आरम्भ स्वयं उसके समर्थन में अपने हस्ताक्षर कर किए। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक मिश्र, महासचिव बौद्धिक सभा ने किया।
shiv-pal-singh-yadav1श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद ने सबसे पहले समाजवाद को अपनाया था। आजादी की लड़ाई लड़नेवालों ने ब्रिटिश राज में बहुत यंत्रणाएं भोगी और शहीद भी हुए। वे चाहते थे हर व्यक्ति खुशहाल हो। समाजवादी पार्टी की सरकार भी संघर्ष से बनी है। हमारे तमाम साथी जेल गए, कुछ शहीद भी हुए आज भी बहुत से मुसीबत में है। हमें सबको बेहतर जिन्दगी जीने का अवसर देना है।
श्री यादव ने हिन्दी को संयुक्त राष्ट्रसंघ की अधिकारिक भाषा का दर्जा मिलने का समर्थन करते हुए कहा कि डा0 लोहिया ने अंग्रेजी राज की तरह अंग्रेजी हटाओ का भी नारा दिया था। हम चाहते हैं कि हिन्दी में कामकाज हो और साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं को भी प्रोत्साहन मिले।
इस अवसर पर श्री नवाब अली अकबर, उदय प्रताप सिंह, अर्चना राठौर, अर्चना गुप्ता एवं धर्मानन्द तिवारी आदि की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कैप्टन लक्ष्मी सहगल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

Posted on 24 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की सहयोगी कैप्टन लक्ष्मी सहगल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन लक्ष्मी सहगल द्वारा आजाद हिन्द फौज की रानी लक्ष्मीबाई रेजीमेन्ट की कमाण्डर के रूप किये गये कार्यों को  हमेशा याद रखा जाएगा। कैप्टन सहगल ने राज्य सभा के सदस्य के रूप में गरीबों, वंचितों, श्रमिकों एवं महिलाओं के हितों के लिये आवाज उठायी। एक चिकित्सक के रूप में भी आजीवन जनता की सेवा में सक्रिय रहीं।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए कहा कि अदम्य साहस की धनी कैप्टन सहगल के निधन से उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से कानपुर के लोग काफी दुःखी हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

24 जुलाई को विधान परिषद के दो सदस्यों का शपथ ग्रहण

Posted on 24 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेष विधान परिषद के सभापति श्री गणेष शंकर पाण्डेय द्वारा कल 24 जुलाई को पूर्वान्ह 11.30 बजे विधान परिषद के मनोनित सदस्य श्री बनवारी सिंह यादव एंव निर्वाचित सदस्य श्री बुक्कल नवाब को अपने कार्यालय कक्ष में सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी जायेगी।
यह जानकारी प्रमुख सचिव विधान परिषद श्री प्रताप वीरेन्द्र कुषवाहा ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उर्द, मंूग, मंूगफली एवं तिल की बुआई यथाषीघ्र करें

Posted on 24 July 2012 by admin

उर्द, मंूग, मूंगफली एवं तिल की बुआई के लिए यह समय उपयुक्त है। उर्द की उन्नतषील प्रजातियों में उत्तरा, पंत यू-35, नरेन्द्र उर्द, पंत यू0-30, आजाद उर्द-2 शेखर-3 आजाद उर्द-3, डब्लू, पी0 पी0 यू0-108, शेखर-2 पंत उर्द-31 की बुआई शीघ्र करें।
फसल सतर्कता समूह के कृषि वैज्ञानिकों की विगत बैठक की सलाह के अनुसार मूंग की बुआई के लिए भी यह मौसम अनुकूल है। अतः शीघ्र पकने वाली प्रजातियों में मूंग-1, पंत मूंग-3, नरेन्द्र मंूग-1, पी0 डी0 एम-54, पंत मंूग-4, पी0 डी0 एम0-11, मालवीय ज्योति, सम्राट, मालवीय, मालवीय-जनचेतना, जनकल्याणी, जनप्रिया, जागृति, आषा, मेहा, एम0 एच0 2-15, तथा टी0 एम0 9937 आदि की बुआई करें।
मंूगफली की प्रजातियों में चन्द्रा, चित्रा, कौषल, प्रकाष, अम्बर-टी0जी0-37 ए, एम-13 व सी0 जी0 एम0 जी0 8847 की बुआई करें।
तिल की संस्तुत प्रजातियों में यथा टा-4, टा-13 टा-78 शेखर, प्रगति एवं तरूण आदि को बुआई की जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संकर मक्का का उत्पादन कार्यक्रम व्यापक स्तर पर

Posted on 24 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेष में वर्तमान खरीफ के दौरान संकर मक्का उत्पादन का कार्यक्रम  व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम पर 33.01 करोड़ रूपये का व्यय किया जायेगा। संकर मक्का उत्पादन की उत्पादकता 40 कु0 प्रति हे0 आती है जबकि खरीफ में 8 लाख हे0 के0 क्षेत्रफल में 14 कु0 प्रति हे0 औसत की उत्पादकता के साथ मक्का की खेती की जाती है। संकर मक्का की खेती से अधिक उत्पादकता हासिल कर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेष में इस बार 2 लाख हे0 के0 क्षेत्र में संकर मक्का के आच्छादन का लक्ष्य रखा गया है एवं इस पर क्रियान्वयन प्रारम्भ कर दिया गया है।
खरीफ में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए अधिकाधिक संकर प्रजातियों के धान, मक्का, बाजरा आदि बीजों के प्रयोग पर बल दिया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गरीब व्यक्तियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की व्यवस्था संषोधित

Posted on 24 July 2012 by admin

गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को विषिष्ट गंभीर रोगों के उपचार के लिए आरोग्य निधि के अन्तर्गत स्थापित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा कोष्ठ से आर्थिक सहायता देने हेतु मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में गठित मण्डलीय समिति को समाप्त कर दिया गया है। यह जानकारी प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री संजय अग्रवाल ने दी है। उन्होनें बताया कि अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय समिति को अधिकतम 1,50,000 रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने हेतु प्राधिकृत किया गया है। इस धनराषि से अधिक के प्रकरण को महानिदेषक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की अध्यक्षता में गठित तकनीकी समिति को जिलाधिकारी सीधे संदर्भित करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य आरोग्य निधि (मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा कोष) के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों का महानिदेषक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, उत्तर प्रदेष की अध्यक्षता में गठित तकनीकी समिति परीक्षण कर राज्य संचालन समिति के समक्ष प्रस्ताव उपलब्ध करायेगी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ विष्वविद्यालय में मनाई गई चन्द्रषेखर आजाद की 106 वीं जयंती

Posted on 24 July 2012 by admin

स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी शहीद चन्द्रषेखर आजाद की 106 वीं जयंती आज यहाॅं लखनऊ विष्वविद्यालय में शहीद स्मृति समारोह समिति उ0 प्र0 एवं उच्च अध्ययन षिक्षा संस्थान षिक्षा विभाग लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गयी।
मुख्य अतिथि श्री सुधीर विद्यार्थी ने शहीदे आजम चन्द्रषेखर आजाद के कृत्यों पर प्रकाष डालते हुए कहा कि श्री आजाद ने आजादी की लड़ाई में बढ़चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि बहुत अधिक पढ़े-लिखे नहीं थे किन्तु वे कुषाघ्र बुद्धि के थे और तुरंत सही और स्टीक निर्णय लेते थे। इसलिए सरदार भगत सिंह जैसे, क्रान्तिकारी उनको अपना गुरू मानते थे। उन्होंने कहा कि श्री आजाद जी द्वारा देखा गया आजाद भारत का सपना आज भी अधूरा है। आज देष के चारों तरफ मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्ट्राचार का बोलबाला है। उन्होंने युवकों का आह्वान किया कि वे आगे आये और पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी से देष को प्रगति के पथ पर ले जाने एंव आजाद के सपनों के भारत का निर्माण करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।
विष्वविद्यालय के छात्र धासीराम, जबर सिंह, कल्पना वर्मा तथा ममता यादव ने श्री चन्द्रषेखर आजाद के जीवन पर संक्षिप्त में प्रकाष डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो0 अखिलेष चैबे, स्वागत भाषण यू0 सी0 वषिष्ठ तथा संचालन महामंत्री श्री उदय  खत्री ने किया।
कार्यक्रम से पूर्व लखनऊ विष्वविद्यालय के परिसर में स्थापित चन्द्रषेखर आजाद, राजगुरू, सुखदेव और श्री भगत सिंह की मूर्तियों पर माल्र्यापण किया। इस अवसर पर भारी संख्या में विष्वविद्यालय के छात्र तथा छात्रायें उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में ’’रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना’’ प्रारम्भ

Posted on 24 July 2012 by admin

पात्रता सूची आगामी 31 अगस्त तक सार्वजनिक रूप से प्रकाशित कराई जायेगी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले ऐसे परिवार जो भारत सरकार द्वारा निर्धारित गरीबी रेखा की (बी0पी0एल0) सूची में सम्मिलित होने से छूट गये हों और जिन्हें बी0पी0एल0 राशन कार्ड, अन्त्योदय योजना या किसी अन्य पंेशन योजना यथा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन तथा विकलांग पंेशन का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है, को वित्तीय सहायता देने के लिए चालू वित्तीय वर्ष से रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया है।
यह जानकारी प्रमुख सचिव समाज कल्याण श्री सदाकान्त ने दी है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए गरीबी रेखा के सम्बन्ध में औसत पांच सदस्यों के परिवार को आधार मानते हुए प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 19,884 रूपये प्रति परिवार प्रति वर्ष तथा शहरी क्षेत्रों में 25,546 रूपये प्रति परिवार प्रतिवर्ष की अधिकतम आय सीमा निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए परिवार की परिभाषा में स्वयं/स्त्री/पुत्र /अविवाहित पुत्री/माता/भाई या अन्य कोई सदस्य जो साथ में रहता हो तथा एक ही चूल्हे का बना खाना खाता हो, पात्र होंगे।
श्री सदाकान्त ने बताया कि योजना के अन्तर्गत कम से कम 50 प्रतिशत अनसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के परिवारों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत लाभार्थी मुख्य रूप से परिवार की महिला मुखिया को रखा जायेगा और यदि महिला मुखिया न हो तो पुरूष मुखिया को लाभार्थी बनाया जायेगा।
प्रमुख सचिव की ओर से समस्त जिलाधिकारियों तथा समस्त जिला समाज कल्याण अधिकारियों को भेजे गये पत्र में निर्देश दिये गये हैं कि योजना के अन्तर्गत चयनित लाभार्थी परिवारों को 400 रूपये प्रति माह की दर से दो छमाही किश्तों में पेंशन की धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी। प्रथम छमाही की पेंशन की धनराशि माह अगस्त, सितम्बर 2012 में तथा द्वितीय छमाही पेंशन की धनराशि माह नवम्बर दिसम्बर 2012 में प्रेषित की जायेगी।
श्री सदाकान्त ने बताया कि लाभार्थी के द्वारा किसी भी राष्ट्रीकृत बैंक अथवा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में खाता खोलकर इसका लाभ लिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत लाभान्वित परिवारों को यदि किसी अन्य योजना जैसे बी0पी0एल0 योजना, अन्त्योदय कार्यक्रम अथवा किसी पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाता है तो वह इस योजना में स्वतः अपात्र हो जायेंगे और उसका नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया जायेगा।
प्रमुख सचिव द्वारा जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि दिनांक 15.01.2010 द्वारा लागू उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना में भी चयन का यही आधार था उस योजना में चयनित लाभार्थियों की सूची जनपदों में तथा विभागीय वेबसाइट पर भी पूर्व से ही उपलब्ध है। सामान्यतः उन समस्त लाभार्थियों को रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना के अन्तर्गत अर्ह माना जायेगा। परन्तु नई योजना में सम्मिलित करने से पूर्व उन लाभार्थियों का आगामी 31 जुलाई,  तक एक बार सत्यापन अवश्य करा लिया जाय तथा जो लाभार्थी कतिपय कारणों से अपात्र हो जायें, उनके कारणों का उल्लेख करते हुए उन्हें सूची से अलग कर दिया जाय। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि पात्रता की शर्तों को पूर्ण करने वाले लाभार्थी परिवार यदि किन्हीं कारणों से पूर्व में सम्मिलित होने से रह गये हों अथवा अब पात्रता की शर्तों के आधार पर पात्र हो गये हो, को सूची में सम्मिलि कर लिया जाय।
प्रमुख सचिव ने सूची को अन्तिम रूप देते हुए आगामी 31 अगस्त, तक उसे सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करने तथा विभागीय वेबसाइट पर भी अपलोड करने के निर्देश दिये हैं। इस योजना का अनुश्रवण जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा अन्य सहयोगी विभागीय अधिकारियों के द्वारा इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जायेगा। लाभार्थियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों द्वारा लिया गया निर्णय अन्तिम होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2012
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in