Archive | May 2nd, 2012

समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए

Posted on 02 May 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज विधायकों और साॅसदों के साथ पूर्व विधायकों और मंत्रियों से भी भेंटकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। श्री यादव ने कहा कि जन प्रतिनिधियों का सम्मान होना ही चाहिए और वे जो मसले लाते हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए। उनसे आज मिलने वालों में कांग्रेस और बसपा के नेता भी शामिल थे।
आज मुख्यमंत्री से मिलनेवालों में प्रमुख थे पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामपूजन पटेल, श्रीमती सुशीला सरोज, बालकुमार पटेल, आर0के0 सिंह पटेल, पकौड़ी लाल कोल (सभी साॅसद)  एवं सर्वश्री दुर्गा प्रसाद यादव, शिव कुमार बेरिया, राजेन्द्र सिंह राणा, शिव प्रताप यादव, ऊषा वर्मा, मानपाल वर्मा, महबूब अली, अनिल वर्मा, राजीव कुमार सिंह, मनेाज पारस तथा महफूज किदवई (सभी मंत्रीगण)  इसके अलावा पूर्वमंत्री यशपाल चैधरी, हरेन्द्र मलिक (पूर्व साॅसद) ने ेभी मुख्यमंत्री से भेंट की।
आज 5-कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री से भेंट करनेवाले विधायकों में उल्लेखनीय है सर्वश्री नरेश उत्तम, वीर सिंह पटेल, जगदम्बा सिंह पटेल, उत्कर्ष वर्मा मधुर, डा0 सरोजनी अग्रवाल, नंदिता शुक्ला, संग्राम सिंह यादव, पवन पाण्डेय, आरिफ अनवर हाशमी, दीपक कुमार, राम खिलाड़ी सिंह यादव, डा0 लक्ष्मी आर्य, राजेश्वरी देवी, देवेन्द्र प्रताप सिंह, मधुबाला पासी, मनोज पाण्डेय, अनूप सण्डा, रामलाल अकेला, धर्मराज, सुरेष यादव, प्रदीप यादव, फसीहा मुराद लारी गजाला, राममूर्ति वर्मा, मो0 रिजवान, हाजी मो0यूसुफ अंसारी, नवाब इकबाल, शादाब फातिमा, शेर बहादुर सिंह, राकेश सिंह, गोमती यादव, महेन्द्र सिंह झीन बाबू, शाकिर अली, गुलाम मोहम्मद, प्रभुदयाल बाल्मीकि, गायत्री प्रसाद प्रजापति, राधेश्याम सिंह, श्रीमती आशा किशोर, सुधीर रावत (सभी विधायक) पूर्व विधायक धर्मेश तोमर, सुरेश चन्द्र सिंह यादव।
मुख्यमंत्री से मिलकर श्रीमती कुंडरी देवी कोल, ब्लाक प्रमुख राजगढ़, मिर्जापुर ने बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई। उनके साथ पकौडी लाल कोल साॅसद, बालकुमार पटेल, साॅसद तथा चन्द्र बहादुर कोल भी मौजूद थे। बसपा छोड़कर भाजपा में गए पूर्व साॅसद बनवारी लाल कंछल, जनक्रांति पार्टी के महासचिव वीरसेन सिंरोहा (पूर्व विधायक) ने भी मुख्यमंत्र.ी से भेंट की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संसदीय जनतंत्र में ‘‘जनता’’ ही सर्वोच्च है

Posted on 02 May 2012 by admin

जनलोकपाल को लेकर चलाये जा रहे अभियान इंडिया अगेंस्ट करप्शन के तहत अन्ना हजारे महाराष्ट्र में और आईएसी टीम यूपी यहां उत्तर प्रदेश में एक साथ सशक्त लोकायुक्त व्यवस्था के लिये आज से जुट गई है। इसके तहत पूरे प्रदेश में जनमत संग्रह किया जायेगा तथा 30 मई को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा जायेगा।
यह जानकारी देते हुए आईएसी टीम यूपी के सदस्य व इटावा प्रभारी देवेश शास्त्री ने बताया कि संसदीय जनतंत्र में ‘‘जनता’’ ही सर्वोच्च है, जिसके वोट से सरकारें बनती हैं। ऐसे में जनभावना का सम्मान करना जनसेवकों व जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। ‘‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तम प्रदेश’’ की संकल्पना में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव  की पहल प्रशंसनीय है। समूचा प्रदेश वर्तमान लोकायुक्त एनके सिंह के सुझावों से सहमत है। जिसमें उन्होंने लोकायुक्त को सशक्त बनाने के उपाय सुझाये थे। श्री शास्त्री का कहना है कि इसी क्रम में जनमत संग्रह कराया जा रहा है, जनमत के माध्यम से इन प्रश्नों पर राय ली जायेगी कि क्या उत्तर प्रदेष में सषक्त लोकायुक्त संस्था होनी चाहिए? क्या ग्राम प्रधान से लेकर मुख्यमंत्री तक लोकायुक्त के दायरे होना चाहिए? तथा शासन-प्रशासन, विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, न्यासों, समितियों और गैरसरकारी संगठनों को भी इसके जांच दायरे में लाया जाना चाहिए?
श्री शास्त्री ने बताया कि इस अभियान के लिए इटावा जिले में टीम बनाई गई है जिसमें संघलोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन प्रो0 रामसेवक यादव, एपी नारायण दुबे,  मुकुटसिंह यादव, अनिल पाटक, सविका धर्मलाल चतुर्वेदी, कवि नेमसिंह रमन, अवधेश भ्रमर, रामसेवक सविता, प्रदीप मिश्र, डाॅ0 राजीव राज, गौरव चैहान, अवधेश सविता ‘पथिक’, बाबा करतार सिंह, व्यापारी नेता सुनील जैन, पत्रकार त्रिलाकी सिंह चैहान, आशीष बाजपेई, दिनेश शाक्य, पन्नालाल प्रजापति, शिवम बाजपेई, जितेंद्र दुबे ‘दद्दू’ विनोद कुमार दुबे, मनोज सविता (बसरेहर), पुष्पेंद्र अग्निहोत्री, ऋषिकांत चतुर्वेदी, सुभाष सक्सेना (जसवंतनगर), डाॅ0 सुशील सम्राट, प्रेम नाररायण त्रिपाठी (इकदिल), अनिल दीक्षित, प्रताप नारायण मिश्र, महेश कुशवाह (भरथना) दामोदर पाठक (बकेवर) आचार्य कृष्णेश त्रिपाठी, स्वामी शरन श्रीवास्तव (लखना) शामिल हैं।
आईएसी टीम यूपी के सदस्य व इटावा प्रभारी देवेश शास्त्री ने बताया कि 6 मई रविवार को टीम की बैठक आईएसी जिला मुख्यालय अंकिता कंप्यूटर्स पर प्रातः 8 बजे होगी। जिसमें टीम का विस्तार भी हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सशक्त लोकायुक्त व्यवस्था के लिये जनमत संग्रह के बाद धरना-प्रदर्शन के रूप में जनआंदोलन जून में शुरू हो जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2012
M T W T F S S
« Apr   Jun »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in