Archive | April 17th, 2012

मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री जोरो पर

Posted on 17 April 2012 by admin

जनपद में इस समय मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालो की चांदी है सहालग का मौसम है और सत्त्ता परिवर्तन, प्रशासन परिवर्तन के साथ साथ मौसम परिवर्तन का भी संक्रमण काल है । ऐसे में मिलावट खोर और आढतियों की बन आई है न तो फूड महकमा दूर दूर तक दिख रहा है न ही सप्लाई महकमा ।जहां एक ओर मिलावटी खाद्य तेल, रिफाईंड, खोवा, पनीर, इमरती व डोडा बर्फी की बाजारो में भरमार है ।
वही दूसरी ओर नकली ओर सस्ता शरबत भी बाजार में भारी मात्रा में उपलब्ध है हद तो तब हो जाती है जब हरी सब्जियां भी केमिकल युक्त हरे रंग से रंग कर बेची जा रही है वही फल भी खपत को पूरा करने के लिए केमिकल से पकाये जा रहे है चैक सब्जी मंडी में फल के आढतिये गोदामो मे खुलेआम केमिकल से फल पका रहे है जिसमे केला और संतरा प्रमुख रुप से बाजार में उपलब्ध है वही गल्लामंडी मे ब्रांड राईस आयल मे सरसो का हार्मफुल केमिकल मिलाकर कृतिम रुप से बनाया गया सरसो का तेल खुलेआम बेचा जा रहा है ।
चूंकि आढ़तियों की साजिस से कृतिम मंहगाई पैदा कर ९० रु० से १०० रु० तक तेल की बिक्री की जा रही है । जिले के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग के चलते फूड महकमा व आपूर्ति विभाग पूर्णतया निरंकुश होकर इन अढतियों और मिलावट खोरो से मिलकर जनता का शोषण करवा रहा है न छापा न निरीक्षण सब कुछ मनमानी वही साधन सहकारी मंडी समिति मे भी फर्जी तौल और फर्जी बहती पर गेंहू व खाद्य पदार्थो की काला बाजारी मंडी सचिव की मिली भगत से चल रही है जिससे लाखो के राजस्व की चोरी प्रतिदिन हो रही है जिसे रोकने वाला कोई नही है जिले की आम जनता ने मुख्यमंत्री से इन भ्रष्ट अधिकारियों पर अंकुश लगाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

६० जोडों का विवाह धूमधाम से सम्पन्न

Posted on 17 April 2012 by admin

वैदिक मंत्रो के साथ सर्वजातीय ६० जोडों का विवाह धूमधाम से कराया गया । सैकडो की संख्या मे मौजूद लोगो मे से कुछ वर पक्ष की सेवा मे कुछ कन्या पक्ष की मदद में लगे हुए थे । भीड मे पहचान पाना मुशकिल हो रहा था कि कौन वर पक्ष का है और कन्या पक्ष का ।
शाम तहसील क्षेत्र के रेवारी गांव मे कुछ ऐसा ही दृश्य था जहां लोक अधिकार सेवा समिति की अगुवाई में ६० जोडो का सामूहिक विवाह कराया गया । विवाह के प्रबन्धन की जिम्मेदारी चन्द्रशेखर शुक्ल व उनकी पत्नी मन्जू शुक्ला ने निभाई । विदाई के समय नव विवाहित जोडो के दैनिक जीवन मे उपयोग होेने वाली वस्तुएं भी समिति की तरफ से उपलब्ध कराई गई ।
गौरतलब हो कि लोक अधिकार सेवा समिति रेवारी गांव मे विगत दो वर्षो से सामूहिक विवाह का आयोजन कर रही है जिसमें इस साल ६० जोडो का विवाह कराया गया । जिसमे ६ सवर्ण, १२ पिछडा वर्ग, ४२ अनुसूचित जाति के जोडो का विवाह कराया गया । इस विवाह के लिए ६० बेदियां बनाई गई थी दूल्हे दुल्हन को बैठने के लिए लाइन से कुर्रि्सया लगाई गई थी उनके पास एक पर्ची भी थी जिसके आधार पर वर वधू की पहचान हो रही थी ।
सबसे पहले पगडी पहने दूल्हे आए उसके बाद लाल जोडो में दुल्हनो को उनके पास लाया गया वेदियों पर मौजूद पण्डितो ने मन्त्रो के साथ ही वर कन्या पक्ष के गले में वरमाला डालकर जीवन भर साथ निभाने का वायदा किया । लोक अधिकार समिति के अध्यक्ष चन्द्र शेखर शुक्ल व उनकी पत्नी मंजू शुक्ला ने वर वधू को आर्शीवाद देकर विदाई की रस्म पूरी की।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, डा० सी०बी० शुक्ला, डा० नीरज, धर्मराज, मकसूद आलम, अजय सिंह, रवीन्द्र त्रिपाठी, बब्लू शुक्ला, समशेर बहादुर सिंह, एस०एम० आलम सहित तमाम लोगों ने नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आन्तरिक सुरक्षा सम्बन्धी मुख्यमंत्रियों की बैठक

Posted on 17 April 2012 by admin

upcm1उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव नई दिल्ली में 16 अपै्रल, 2012 को आयोजित आन्तरिक सुरक्षा सम्बन्धी मुख्यमंत्रियों की बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री पी. चिदम्बरम के साथ।

upcm
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव नई दिल्ली में 16 अपै्रल, 2012 को आयोजित आन्तरिक सुरक्षा सम्बन्धी मुख्यमंत्रियों की बैठक में।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के निर्वाचन में नामांकन दाखिल किया

Posted on 17 April 2012 by admin

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटियार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, डा0 रमापति राम त्रिपाठी, विधान मंडल दल के नेता हुकुम सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित आदि वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में आज नामांकन दाखिल किया।  प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव ंिसह, प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, हीरो बाजपेई, प्रशांत ंिसंह अटल आदि नेतागण भी डा0 सिंह के नामांकन में उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई का आज प्रदेश मुख्यालय पर पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

Posted on 17 April 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई का आज प्रदेश मुख्यालय पर पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। डा0 बाजपेई को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत समारोह में डा0 बाजपेई को कार्यकर्ताओं की ओर से पगड़ी, साफा और तलवार भेंट की गई। प्रदेश अध्यक्ष निुयक्त होने पर डा0 बाजपेई के प्रथम लखनऊ आगमन पर जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिंदाबाद व जयश्री राम के गगनभेदी नारों की गूंज दूर तक सुनाई दी। उनके स्वागत में फूल के गोले भी दागे  गए। उत्साह से लवरेज कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन से गाजे-बाजे के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस बीच डा0 बाजपेई ने पं0 दीनदयाल उपाघ्याय की स्मृतिका पर पुष्पांजलि अर्पित की। आज सुबह से गाजियाबाद, अलीगढ़, इटावा, कानपुर स्टेशनों पर कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष के स्वगात में हजारों की संख्या में उमड़ पड़े।
bjp1 स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि ईश्वर डा0 बाजपेई को इतनी शक्ति दे कि उ0प्र0 में भाजपा ने जो यश खोया है वह पुनः प्राप्त हो सके और आने वाली चुनौतियों को उनके नेतृत्व में हम मुकाबला कर सकें। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष की जिम्मेदारी के कारण यदि मेरे व्यवहार से किसी कार्यकर्ता को कोई दुख पहुंचा हो तो वह मुझे यहीं वापस कर दे। अब मैं एक साधारण कार्यकर्ता की तरह डा0 बाजपेई जी के साथ काम करता रहॅंुगा तथा उनका पूरा सहयोग करूंगा।
राष्ट्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि यदि दो-तीन महीने के अंदर निकाय चुनाव हो जाएं तो पार्टी के पक्ष में सकारात्मक वातावरण बनेगा। नेता विधान मंडल दल हुकुम ंिसह ने कहा कि डा0 बाजपेई सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाते आए हैं। अब वह सदन और सदन से बाहर पूरे प्रदेश में जनहित के लिए संघर्ष करेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है उन्हीं कार्यकर्ताओं में से एक आदर्श कार्यकर्ता का चयन हुआ है। इसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व धन्यवाद का पात्र है। डा0 बाजपेई के नेतृत्व में हम विधान सभा के भीतर और सड़कों पर संघर्ष करके भाजपा को आगे बढ़ाएंगे। पूर्व नेता विधानमंडल दल ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि डा0 बाजपेई गहराई से कमियों की चिंता करते हैं व उन्हें दूर करने के लिए संकल्पित रहते हैं। उन्होंने भगवान विश्वनाथ से प्रार्थना किया कि डा0 बाजपेई के नेतृत्व में भाजपा 2014 में जीत की ओर अग्रसर हो।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि डा0 बाजपेई पुराने कार्यकर्ता हैं। सदैव संगठन को जोड़ने का काम किए हैं। ईमानदारी व प्रामाणिकता उनकी पहचान है। संगठन को सुचारू रूप से चलाने की कला इनके अंदर मौजूद है। प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर प्रहार करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि पूत का पाॅंव पालने में ही दिखाई देते हंै। वर्तमान सपा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश को साम्प्रदायिकता की आग में झोंकने की साजिश हो रही है। सत्ता मिलते ही जनता को नहीं बल्कि विशेष सम्प्रदाय को धन्यवाद दिया गया। तीस हजार रू0 देने की घोषणा विशेष सम्प्रदाय की बच्चियों को की गई। एडिशनल एडवोकेट जनरल, मुख्य सचिव तथा राॅ विभाग का सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद सम्प्रदाय विशेष को दिए गए। 2007 के ब्लास्ट में बंद आतंकियों को छोड़ने की बात हो रही है। पूरे प्रदेश को किधर ले जाना चाहते हैं, यदि यही माहौल रहा तो भाजपा एक बड़ा संघर्ष छेड़ने में पीछे नहीं रहेगी।
विनय कटियार ने कहा कि प्रदेश सरकार का इंजन नया है लेकिन डिब्बे पुराने हैं। हत्या, लूट, बलात्कार का दौर शुरू हो गया है। नगर निकाय चुनाव से सपा भाग रही है। डा0 बाजपेई एक जुझारू व्यक्ति हैं उनके नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनाव में अवश्य ही कमल खिलाएगी। भाजपा जातिवाद पर नही रामवाद पर काम करती है।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश एवं केन्द्रीय नेतृत्व ने मेरे ऊपर विश्वास करके जो गुरूतर दायित्व सौंपा है, पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं के सहयोग के बल पर मंै उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव से भाग गई। आशा थी कि वर्तमान प्रदेश सरकार यह चुनाव कराएगी लेकिन वह इसे टालने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की सहारा ले रही है। भाजपा के अध्यक्ष होने के नाते मेरी मांग है कि स्थानीय निकाय चुनाव कराकर लोकतंत्र की निचली इकाई को काम करने का अवसर दिया जाए। डा0 बाजपेई ने कहा कि जब प्रदेश की मुख्यमंत्री के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कानून व्यवस्था की हालत इतनी जर्जर है तो बाकी प्रदेश की स्थिति क्या होगी। उन्होंने इधर बीच कन्नौज में हुए अपहरण, लूट आदि की घटनाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की जितनी अनदेखी करेगी उतना ही संघर्ष का अवसर मिलेगा। आप संघर्ष की शुरूआत करें, भाजपा नेतृत्व हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने पार्टी का स्वर्णिम भविष्य लाने के संघर्ष को जरूरी बताया। प्रदेश सरकार के साम्प्रदायिक निर्णय पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि आखिर हिन्दू लड़कियों ने क्या बिगाड़ा है कि उन्हंे तीस हजार रू0 नहीं मिलेगा, यदि कब्रिस्तान को बाउंड्रीवाल बनाकर घेरा जाएगा तो श्मशान क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निर्णय करने वाली सरकार बहुत दिन तक नहीं चलेगी। भाजपा सशक्त दल के रूप में सामने आएगी। कार्यकर्ताओं को सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध संघर्ष करने को हर हाल में तैयार रहना है। पार्टी के नेता कार्यकताओं के साथ संघर्ष में साथ खड़ें मिलेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में ईश्वर की कृपा से हम अवश्य सफल होंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री अशोक प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, स्वतंत्र देव ंिसह,प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, महामंत्री संगठन राकेश जैन, डा0 महेन्द्र पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, हृदय नारायण दीक्षित, हरद्वार दुबे, विजय बहादुर पाठक, डा0 मनोज मिश्र, प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, सहप्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, मनीष दीक्षित, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, अशोक तिवारी, चै0 लक्ष्मण सिंह, अनुप गुप्ता, जयपाल सिंह, पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता, सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी,  अश्विनी त्यागी, संतोष सिंह, दयाशंकर ंिसह, दादा विजय सेन सिंह, अशोक कटारिया, हरीश द्विवेदी, प्रदीप भार्गव, मान सिंह, राजीव मिश्र, अभिजात मिश्र, नीरज शंकर सक्सेना, प्रत्युश त्रिपाठी, देवेन्द्र ंिसह, संजय अवस्थी, महिला मोर्चा की कमलावती सिंह, मधु मिश्रा, बबीता सिंह, नीलम प्रजाति, उर्मिला मिश्रा, मालती तोमर, कमलेश गंगवार, माधुरी शुक्ला, पी0के0 मिश्र, साकेत शर्मा, गिरीश शुक्ला, राजेश मालवीय, बृजेश मालवीय, सुनील भराला आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनता को लोकतंत्र का एहसास कराया है

Posted on 17 April 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि जनता ने बसपा अध्यक्ष को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस हकीकत को समझने और सबक लेने के बजाय वह अभी भी झूठ का एजेन्डा चला रही है। उनके समय समाज के हर वर्ग का उत्पीड़न हुआ। दलित महापुरूषों के सम्मान के नाम पर 50 हजार करोड़ रूपए पत्थर के हाथियों, पार्को, स्मारकों पर उड़ा दिए गए। ऐसा पहली बार हुआ कि जिन्दा रहते ही मुख्यमंत्री की मूर्तियां चैराहों पर लगा दी गईं। जनता को मंहगाई और भ्रष्टाचार की मार सहनी पड़ी। अपने कारनामों से स्वयं आशंकित वह अब अपने जान को खतरा बता रही हैं। उन्हें किसी से खतरा नहीं, वह स्वयं अपने लिए खतरा हैं।
सुश्री मायावती को समाजवादी पार्टी की सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति में बिगाड़ दिखाई देने लगा है जबकि उनके शासनकाल में आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री-विधायक हत्या, अपहरण और बलात्कार के मामलों में जेल में बंद हुए थे। कई बसपा मंत्रियों को लोकायुक्त की जांच में दोषी पाए जाने पर हटाया गया। लेकिन उनके खिलाफ न तो प्राथमिकी दर्ज हुई  और नहीं उन्हें जेल भेजा गया।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय की जारी वार्षिक रिपोर्ट 2011-12 में कहा गया है कि 2010 में अनुसूचित जातियों पर देशभर में कुल 32 हजार 712 हमलों में सर्वाधिक 6 हजार 272 यानी 19Û2 फीसदी अकेले उत्तर प्रदेश में हुए है। बसपाराज में महिलाओं और बच्चियों तक से बलात्कार की घटनाएं हुई। मुख्यमंत्री ने किसी के दर्द से संवेदना नहीं जताई। दलितों की जमीने दबंगों ने छीन ली। पुलिस-पीएसी की भ्ूामिका बीएसपी की वालंटियर फोर्स जैसी हो गई। इस सबके बाद भी बसपा सुप्रीमों को अगर अपने राज में जंगलराज नहीं दिखा तो फिर क्या कहा जा सकता है।
पूर्व मुख्यमंत्री की एक यह भी आदत रही है कि जब कभी उनके कालेकारनामों पर जवाबदेही की स्थिति आई तो वे विपक्षी को दलित विरोधी का तमगा पहनाने लगती हैं और खुद दलित की बेटी बनकर सहानुभूति पाने की कोशिश करने लगती है। लेकिन सबकों मालूम है कि दलित की बेटी हीरों जवाहरातों की शौकीन है और आलीशान कोठियों में रहना पसंद करती है। दलितों की बेटी के समय दलित महिलाएं भी उनके पास नहीं पहुॅच पाती थी और यदि किसी ने उनके पास जाने की हिम्मत की तो उसे सीधे जेल भेज दिया जाता था।
श्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण के साथ ही जनता को लोकतंत्र का एहसास कराया है और बसपा मुखिया ने प्रदेश में जैसी अघेाषित आपात स्थिति लागू कर रखी थी उससे छुटकारा दिलाने का काम किया है। दलित महापुरूषों के सम्मान का सवाल उठाने वाली सुश्री मायावती के कुप्रचार को मुख्यमंत्री जी ने यह कहकर समाप्त कर दिया है कि बसपाराज में बनी पत्थर की मूतियाॅ तोड़ी नहीं जाएगी। बल्कि जो खाली जगह पड़ी है उसका उपयोग किया जाएगा। यदि बसपा सुप्रीमों ने दलितों के बीच इस बारे में झूठी उत्तेजना पैदा करने की कोशिश की तो कानून व्यवस्था के तंत्र को कठोर कार्यवाही करने पर बाध्य होना पड़ेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला मुख्यालयों के बीच गोल्ड-लाइन इण्टरसिटी बस सेवा का संचालन मई माह से शुरू होगा

Posted on 17 April 2012 by admin

बस सेवा से वंचित ग्रामीण अंचलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ा जाएगा
परिवहन निगम में आई0टी0एम0एस0 प्रणाली लागू करने के निर्देश -परिवहन मंत्री

प्रदेश की जनता को अच्छी एवं समयबद्ध परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न जनपदों के बीच गोल्ड-लाइन इण्टरसिटी बस सेवा आगामी मई माह में प्रारम्भ की जायेगी। इसके अलावा बस सेवा से वंचित विभिन्न ग्रामीण अंचलों को जिला मुख्यालयों से प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जायेगा।
प्रदेश के परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक को यह निर्देश दिये  हैं। उन्होंने प्रमुख बस स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की उपलब्धता आगामी 15 मई तक पूरा करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने परिवहन निगम में आई0टी0एम0एस0 (इन्टेलीजेन्ट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेन्ट सिस्टम) सेवा लागू करने के भी निर्देश दिये है,ं जिससे यात्रियों को आॅन लाइन रिजर्वेशन की सुविधा, बस के आने-जाने का किसी बस स्टेशन पर समय, यात्रा के दौरान बस की स्थिति बस के पहुंचने के सम्भावित समय के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हो सके तथा किसी आकस्मिकता की स्थिति में डिपो जिला मुख्यालय एवं निगम मुख्यालय को तत्काल सूचना पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध हो सके।
प्रबन्ध निदेशक श्री आलोक कुमार ने आज परिवहन निगम मुख्यालय में क्षेत्रीय प्रबन्धकों की बैठक में परिवहन मंत्री के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने यात्री सुविधा से सम्बन्धित कार्य योजना तीन दिनों में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये, जिससे कार्य योजना के अनुरूप आवश्यक धनराशि क्षेत्रों को उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने गोल्ड लाइन इण्टरसिटी बस सेवा के सम्बन्ध में निर्देश दिये कि यह सेवा सभी जनपदों से एक साथ प्रातः 7ः00 बजे से गन्तब्य स्थान के लिए प्रस्थान करने एवं उसी दिन सायं 4ः00 बजे से बसों की वापसी सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक प्रबन्ध यथाशीघ्र कर लें जिससे इस सेवा को हर हालत में मई माह से प्रारम्भ किया जा सके। इण्टरसिटी बस सेवाओं के प्रस्थान स्थान से गन्तब्य स्थान के बीच की दूरी लगभग 250 किमी0 होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात पर आभार व्यक्त किया

Posted on 17 April 2012 by admin

विकास के मामले में काफी पीछे छूट गए उत्तर प्रदेश को आगे लाने में प्रधानमंत्री का सहयोग मिलेगा: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह को पत्र भेजकर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को सम्बोधित पत्र में लिखा है कि उन्होंने 14 अपै्रल, 2012 को दिल्ली में उन्हें भेंट वार्ता का अवसर प्रदान किया, इसके लिए वे उनके आभारी हैं।
मुख्यमंत्री ने पत्र में आगे लिखा है कि उत्तर प्रदेश विकास के मामले में अन्य प्रदेशों की तुलना में काफी पीछे छूट गया है, इसे आगे लाने हेतु विकास की प्रक्रिया को तेज करने की अति आवश्यकता है। उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है क्योंकि उत्तर प्रदेश के विकास के बिना देश के विकास का सपना पूरा नहीं हो सकता।
श्री यादव ने यह विश्वास भी व्यक्त किया कि जनहित के कार्यों में प्रधानमंत्री का सहयोग और समर्थन उन्हें अनवरत प्राप्त होता रहेगा, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास का सपना साकार हो सकेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

परिवहन मंत्री ने दिये नगरीय यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश

Posted on 17 April 2012 by admin

एम0जी0 रोड पर बसों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश

परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने नगर में यातायात को सुचारू और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिये हैं साथ ही नागरिकों से भी यातायात नियमों का अनुपालन करते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने पर भी बल दिया है।
परिवहन मंत्री ने एम0जी0 रोड़ पर नगर बसों का संचालन बढ़ाने और सिटी बसों को टाइम टेबिल के अनुरूप चलाने तथा नियत स्टापेज स्थानों पर रूकने आदि की व्यवस्था करते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने नगर बस सेवा के मार्गों पर नियमित चैकिंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने बताया कि एम0जी0 रोड़ पर महानगरीय बसों के लिए 9 मार्गों पर लगभग 70 अतिरिक्त बसों के संचालन पर गम्भीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है। इनमें कमलानगर-भगवान टाकीज-सदर-सैंया मार्ग पर 8 बसें, भगवान टाकीज-रोहता-सैंया मार्ग पर 10 बस, दयालबाग-भगवान टाकीज सैंया मार्ग-10 बस, दयालबाग-आगरा कैंट-पुरानी मण्डी मार्ग पर 8 बस, जीवन ज्योति-दयालबाग-भगवान टाकीज-रोहता मार्ग 6 बस, सादाबाद-भगवान टाकीज-सदर मार्ग 10 बस, कैंट रेलवे स्टेशन-हरिपर्वत-भगवान टाकीज-वाटर वक्र्स-टुण्डला रेलवे स्टेशन 6 बस, आगरा कैंट-भगवान टाकीज-मई-विसावर मार्ग 6 बस, भगवान टाकीज-रोहता मार्ग पर 6 नगर बसों का संचालन प्रस्तावित है। नगरीय बसों के संचालन की अवधि प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रस्तावित है।
उन्होंने संचालित नगरीय बसों में विज्ञापन के व्दारा वैकल्पिक आमदनी बढाने हेतु भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने नगरीय बस सेवाओं की सी0एन0जी0 फिलिंग के लिए अलग स्पाॅट निर्धारित करने के भी निर्देश दिये है।
परिवहन मंत्री ने पब्लिक ट्रान्सपोर्ट को प्रोत्साहन हेतु नगर बस सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जबसे सपा की सरकार आई है सपा के कार्यकर्ता लगातार समाचारपत्र की सुर्खियों में गलत कार्यों से बने रहे हैं

Posted on 17 April 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बने हुए एक माह व्यतीत हो चुका है। सपा के युवा मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की बागडोर को पूरी तरह अपने हाथों में लेकर कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पूरे प्रदेश की अफसरशाही को कई-कई बार बदल डाला। परन्तु जबसे सपा की सरकार आई है सपा के कार्यकर्ता लगातार समाचारपत्र की सुर्खियों में गलत कार्यों से बने रहे हैं। चाहे वह रेलवे स्टेशन पर घोड़े की सवारी हो या पी0ए0सी0 से मुठभेड़ के कारण। सपा सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासित करना है। अभी तक सरकार ने अपने कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है कि वे अनुशासन में रहें परन्तु उनके विरूद्ध कोई भी कार्यवाही करने से बच रही है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डाॅ0 हिलाल अहमद ने कहा कि प्रदेश की जनता ने शायद इस उम्मीद के साथ समाजवादी पार्टी केा अप्रत्याशित सफलता प्रदान की थी कि सपा सरकार उनकेे हितों के लिए कार्य करेगी और जल्द ही कानून को अपने हाथ में लेने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही कर प्रदेश में कानून व्यवस्था को स्थापित करने का कार्य करेगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने एक अहम फैसला लिया था कि यू0पी0 बोर्ड की परीक्षा के समय पूरे प्रदेश में सायं 6 बजे से रात्रि 10बजे तक बिजली नहीं जायेगी, लेकिन दुःख की बात है कि उनके इस आदेश का प्रभाव देखने को नहीं मिला। यह चिंता का विषय है कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट आदेशों के बावजूद सरकारी तंत्र ने इस आदेश की अनसुनी की तथा आज तक प्रदेश में बिजली की आपूर्ति अत्यधिक दयनीय है।
डाॅ0 हिलाल अहमद ने कहा कि प्रदेश की सड़कों का हाल बहुत खराब है और बहुत से क्षेत्रों में सड़कें खुदी हुई हैं। उन्होने मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए यह अपील की है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण का कार्य आरम्भ करायें अन्यथा बरसात के आते ही जलभराव की समस्या खड़ी हो जायेगी, जिसके कारण प्रदेश में अनेक बीमारियां महामारी की तरह फैल जायेंगीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2012
M T W T F S S
« Mar   May »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
-->









 Type in