Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात पर आभार व्यक्त किया

Posted on 17 April 2012 by admin

विकास के मामले में काफी पीछे छूट गए उत्तर प्रदेश को आगे लाने में प्रधानमंत्री का सहयोग मिलेगा: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह को पत्र भेजकर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को सम्बोधित पत्र में लिखा है कि उन्होंने 14 अपै्रल, 2012 को दिल्ली में उन्हें भेंट वार्ता का अवसर प्रदान किया, इसके लिए वे उनके आभारी हैं।
मुख्यमंत्री ने पत्र में आगे लिखा है कि उत्तर प्रदेश विकास के मामले में अन्य प्रदेशों की तुलना में काफी पीछे छूट गया है, इसे आगे लाने हेतु विकास की प्रक्रिया को तेज करने की अति आवश्यकता है। उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है क्योंकि उत्तर प्रदेश के विकास के बिना देश के विकास का सपना पूरा नहीं हो सकता।
श्री यादव ने यह विश्वास भी व्यक्त किया कि जनहित के कार्यों में प्रधानमंत्री का सहयोग और समर्थन उन्हें अनवरत प्राप्त होता रहेगा, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास का सपना साकार हो सकेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in