Archive | January 6th, 2012

केन्द्र की कांगे्रस सरकार की लिखी पटकथा के अनुरूप काम करके सीबीआई की प्रतिष्ठा खत्म हो गई है

Posted on 06 January 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टीगेशन(सीबीआई) पर कांगे्रस पार्टी के ईशारे पर नफे नुकसान के हिसाब से पक्षतापूर्ण एवं पूर्वाग्रह के साथ काम करने का आरोप लगाया है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि कांगे्रस के राजनीतिक हित-लाभ के लिए सीबीआई ने मुख्यमंत्री मायावती व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा किए गए घपले, घोटालों के दस्तावेजों को अपनी फाइलों में कैद कर रखा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की कांगे्रस सरकार की लिखी पटकथा के अनुरूप काम करके सीबीआई की प्रतिष्ठा खत्म हो गई है।
पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार की जननी कांगे्रस पार्टी ने अपनी सत्ता का दुरूपयोग कर सीबीआई को कांगे्रस ब्यूरो आफ इन्वेस्टीगेशन बना दिया है। कांगे्रस लगातार सीबीआई का दुरूपयोग कर अपनी सरकार और भ्रष्टाचार को बचाने का काम कर रही है। श्री पाठक ने प्रश्न किया कि आंखिर वे कोैन से कारण हैं कि सीबीआई मुख्यमंत्री मायावती के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार्जशीट तैयार होने के बावजूद उसे अदालत में दाखिल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के भ्रष्टाचारों एवं घोटालों में भी मद्दगार साबित हुई। सीबीआई ने अब तक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर वर्षो पूर्व दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। कांगे्रस सीबीआई का डर दिखाकर इन दोनों पार्टियों को अपने ईशारों पर नचा रही है।
श्री पाठक ने कहा कि दरअसल सीबीआई वहीं भाषा बोलती है जो कांगे्रस पार्टी चाहती है। राज्य के चर्चित डिप्टी सीएमओ डा0 सचान हत्याकाण्ड को आत्महत्या बताने वाली बसपा सरकार के सुर में सुर मिलाते हुए सीबीआई भी अब डा0 सचान की हत्या को आत्महत्या साबित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में सपा-बसपा-कांगे्रस घिनौनी राजनीति कर रहे हैंै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा की सुप्रीमो ने चुनाव के पूर्व ही पराजय मान ली है: सांसद पीएल पूनिया

Posted on 06 January 2012 by admin

photo-news-no-01अनुसूचित जाति, जनजाति के अध्यक्ष एवं काग्रेस पार्टी के सांसद पीएल पूनिया ने कहा है कि दलित एवं गरीबो के प्रेम का नाटक उनके हितैषी बनकर पांच साल पूर्व सत्ता की कुर्सी पर पहुची मायावती का दलित प्रेम की परिभाषा जनता समझ चुकी है वो अपनी कुर्सी बचाने के लिये प्रयत्नशील जरूर है जो अपने ही पार्टी के दागी नेताओ को हटाकर साफ सुथरी कार्यशैली का दम भरते नजर आ रही है, परन्तु ये कार्यवाही अभी तक उन्होने ये क्यो नही की जब प्रदेश भर मे दलितो के साथ अत्याचार हो रहा था, अमानुषिक व्यवहार हो रहा था, उनका सवा हिस्सा भी नही हुआ वो बेदाग रहा ये बात उन्होने नघेटा रोड काग्रेस कार्यालय पर बसपा सरकार पर निशाना साधते हुये कहा। उन्होने कहा मुख्यमन्त्री का दलित प्रेम, गरीब प्रेम एक धोखा है। रैली मे कुछ और कहती है और चिठ्ठी लिखते समय कुछ और ही हो जाती है। अगर ऐसा नही होता तो एफडीआई का उन्होने विरोध क्यो किया। इतने दिन सत्ता मे रहने के बाद आरक्षण क्यो नही किया गया किसने उन्हे रोका था ये तो राज्य का अधिकार है। पत्रकारो से वार्ता करते हुये उन्होने कहा और उदाहरण देकर समझाया कि बसपा सरकार का असली चेहर उनकी कथनी और करनी के अन्तर को समझाया। अन्ना प्रकरण पर पूनिया बोले जनता ने वास्तविकता समझकार उनसे किनारा कर लिया है, मुम्बई की रैली इसका उदाहरण काफी है। बसपा सुप्रीमो ने अपनी पराजय स्वीकार करके मुख्यमन्त्री आवास को खाली करके पूर्व मुख्यमन्त्री आवास मे चली गई है, उनके विषय मे इससे बडा प्रमाण हम और क्या दे सकते है। हार स्वीकार करने का ताजा प्रमाण है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनाव आयोग के निर्देशो का पार्टी प्रत्याशिओं द्वारा अवहेलना

Posted on 06 January 2012 by admin

photo-news-no-02निर्वाचन आयोग द्वारा जो दिशा निर्देश आचार सघिता का पाठ जिला प्रशासन के माध्यम से जनसाधारण तक पहुचाया जा रहा है उसका खुला उल्लंघन कोई और नही पार्टी प्रत्याशी खुले रूप से कर रहै है किसी भी पार्टी के कार्यालय पर ये देखा जा सकता है। कल काग्रेस कार्यालय पर आये पीएल पूनिया के आगमन पर कागे्रस पार्टी के प्रत्याशी कुछ इस तरह से पार्टी का झन्डा बैनर, पोस्टर गाडियो पर लगाकर आये थे कही पर नही लग रहा था कि चुनाव आयोग का इनको डर है या आचार सघिता क्या होती है उन्हे नही मालूम, जबकि उस समय कार्यालय पर पत्रकारो का जमाबाडा, सुरक्षा हेतु पुलिसकर्मी और काग्रेस पार्टी के शीर्षथ्थ नेता उस समय मौजूद थे, परन्तु किसी का ध्यान इन बातो पर गया कि नही ये प्रशासन का दायित्व है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा के पास ऐसा कौन सा मंत्र है जिससे सभी दागी एक ही दिन में बेदाग हो गये

Posted on 06 January 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव व प्रवक्ता अनिल दुबे ने भ्रष्टाचार  के आरोपों से घिरे बसपा से निष्काषित पूर्व मंत्रियों को भाजपा मे शामिल करने और उन्हेें क्लीन चिट देनें के प्रयासों से यह स्पष्ट हो गया है, कि भाजपा अपने आपको औरो से अलग राजनैतिक दल बनने का ढ़ोंग करती थी। वह वास्तव में इस घटना से परिलक्षित हो गया है।
आज लखनऊ में जारी अपने बयान में श्री दुबे ने कहा कि कल तक भारतीय जनता पार्टी के एक राष्ट्रीय पदाधिकारी इन्हीं पूर्व मंत्रियों के तथा इनके रिश्तेदारों तक के नाम विभिन्न घोटालों में शामिल होने की सूची समाचार पत्रों में जारी कर रहे थे और एक दिन बाद उन सारे पूर्व मंत्रियों को क्लीन चिट देते हुये पार्टी में शामिल किया। कुछ लोगों को टिकट भी दे दिया है और कुछ को देने की तैयारी हैं। भाजपा के इस चरित्र से प्रदेश की जनता अचंभित होकर यह जानना चाहती है। कि भाजपा के पास ऐसा कौन सा मंत्र है जिससे सभी दागी एक ही दिन में बेदाग हो गये। श्री दुबे ने कहा कि कल तक भ्रष्टाचार के ऊपर देश और प्रदेश में हाय तौबा मचाने वाली भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा जनता के सामने चुनाव की पूर्व संध्या पर उजागर हो गया है, कि इस पार्टी की कथनी और करनी में भेद है। और इसका आम आदमी से कोई लेना देना नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकारिता और मित्रों के प्रति हमेशा ईमानदार रहे सुाष दवे

Posted on 06 January 2012 by admin

subhas-dave-shok-shabhaपत्रकार सुाष दवे का व्यक्तित्व अ˜ुत था। उनमें सफल पत्रकार और अच्छे इंसान का समन्वय था। वे पत्रकारिता और मित्रों के प्रति हमेशा ईमानदार रहे। उन्होंने सहकर्मियों के साथ की वरिष्ठ और कनिष्ठ का ेद नहीं किया। वे सी को सद्व्यवहार की सीख देते थे। ये विचार आज सांय यहां यू.पी.प्रेस क्लब में सुाष दवे की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सा में वरिष्ठ पत्रकारों ने व्यक्त किये। ज्ञातव्य है कि राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार श्री दवे का गत सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
स्व.दवे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार और माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अच्युतानन्द मिश्र ने कहा कि वे कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार और अच्छे इंसान थे। उन्होंने मध्य प्रदेश में इंदौर से नई दुनिया के साथ जुड़कर पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद वे ोपाल और अहमदाबाद में हिन्दुस्तान समाचार के संवाददाता रहे। बाद में लखनऊ आये और राष्ट्रधर्म, तरुण ारत और अमर उजाला से जुड़े। श्री मिश्र ने कहा कि यह अच्छी बात है कि लखनऊ के सी पत्रकारों ने मिलकर श्रद्धांजलि सा का आयोजन किया है। वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सूचना आयुक्त ज्ञानेन्द्र शर्मा ने कहा कि सुाष दवे में एक साथ कई गुणों का संगम था। वे बेहद अच्छे इंसान थे। स्व.दवे को याद करते हुए कहा कि वे विषयों पर चर्चा करते थे। क्योंकि सी को बौद्धिक मदद की जरूरत होती है। कोई ी व्यक्ति सर्वज्ञानी नहीं होता। श्री शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए एक समन्वय समिति होनी चाहिए। यू.पी.प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह ने सुाष दवे से जुड़ीं स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि वे बहुत कम बोलते थे और जो बोलते थे सटीक बोलते थे। उनके निधन से पत्रकारिता की इस पीढ़ी को बड़ी क्षति हुई है। वे हमेशा मुस्कुराते रहते थे।
वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सक्सेना ने कहा कि सुाष दवे सौम्यता के प्रतीक थे। वे हमेशा अपने काम के प्रति ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ रहे। किसी एक इंसान में इतनी अधिक खूबियां मिलना मुश्किल हैं। यू.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने सुाष दवे को याद करते हुए कहा कि उन्होंने की ी अखबार उपयोग अपने निजी हित के लिए नहीं किया। यू.पी.जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी.बी.वर्मा ने सुाष दवे की पत्रकारिता और उनके व्यक्तिव को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि उनके जीवन पर सेमिनार आयोजित होना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने सुाष दवे को याद करते हुए कहा कि उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। वे हमेशा कहा करते थे कि पत्रकार को ताकत लेखनी से दिखानी चाहिए बोलकर नहीं। मिलनसार व्यक्त्वि का निर्माण करना उनकी सबसे बड़ी सीख थी। उनकी की तेज आवाज नहीं सुनीं। वे बार-बार कहते थे कि कलम के सिपाही बनो आवाज के नहीं। उनका व्यक्त्वि ऐसा था कि मुख्यमंत्री ी उनका इंतजार करते थे। वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि उनके व्यवहार में वरिष्ठ और कनिष्ठ का कोई ेद नहीं था। यू.पी.प्रेस क्लब के अध्यक्ष रामदŸा त्रिपाठी ने कहा कि वे कर्तव्य के प्रति हमेशा ईमानदार रहते थे। स्व.दवे को श्रद्धांजलि देते हुए वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि उनका व्यक्तित्व इतना प्रावशाली था कि नेता और नौकरशाह उनके सामने नतमस्तक रहते थे।
यू.पी.प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर गोस्वामी ने कहा कि सुाष दवे हमेशा अपने सहयोगियों को सिखाते थे। उनके अन्दर सहयोगियों को सिखाने की एक ललक थी। वरिष्ठ पत्रकार और यू.पी.प्रेस क्लब के सचिव जोखू प्रसाद तिवारी ने कहा कि सुाष दवे का व्यक्तित्व अत्यन्त प्रेरक था। वे अपने सिद्धान्तों के प्रति निष्ठावान होते हुए ी सी के साथ तालमेल व सामन्जस्य रखते थे। वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द पंत राजू ने कहा कि सुाष दवे अच्छे पत्रकार होने के साथ-साथ ट्रेड यूनियन सहकर्मी ी थे। वे पत्रकारों की समस्याओं के लिए होने वाले आन्दोलनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उनके व्यक्तिव में एक खास तरह की आत्मीयता थी। वे की आक्रोशित नहीं होते थे और हमेशा गंीर रहते थे। उनके निधन से एक खांटी पत्रकार कम हो गया है। श्री राजू ने कहा कि उनके व्यक्तित्वपर पत्रिकाओं में आलेख प्रकाशित होने चाहिए। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय सचिव हेमंत तिवारी  ने कहा कि सुाष दवे का व्यक्तित्व सहज, सरल और सौम्य था। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व में मेल था।
वरिष्ठ पत्रकार अफजाल अंसारी ने कहा कि वे साथियों के साथ बड़ी गर्मजोशी से मिलते थे। वे पत्रकारिता और मित्रों के प्रति हमेशा निष्ठावान रहे। उनके ऊपर कोई उंगली नहीं उठा सकता था। वरिष्ठ पत्रकार मुदित माथुर ने कहा कि वे पत्रकारित ाके साथ-साथ संगठन के काम मे ी सक्रिय रहते थे किन्तु की संगठनों कीप्रतिबद्धता उनके व्यवयायिक दायित्व में आडे़ नहीं आती थी। वे अन्य संगठनों के साथ ी तालमेल रखते थे। उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि सुाष दवे ने कुछ समय से स्वयं को एकाकी कर लिया था। वे कुछ समय से सामाजिक गतिविधियों से कट गए थे। इस कारण उनकी याददाश्त कम हो गई थी। श्री शुक्ला ने कहा कि हमें अधिक से अधिक सक्रिय रहने की जरूरत है। वरिष्ठ पत्रकार सुरेश द्विवेदी ने कहा कि उनके अन्दर अपनत्व बहुत था। वे सदैव सहयोगियों को सुझाव देते थे। पत्रकार सुनील पावगी ने कहा कि सुाष दवे संस्कारवान व्यक्तित्व के धनी थे। पत्रकार विजय उपाध्याय ने कहा कि मैं उन्हें द्र पुरुष के रूप में जानता हूं। उनकी कार्यशैली यादगार है। पत्रकार रजा रिजवी ने कहा कि उनके व्यक्तित्व में शालीनता और कर्मठता थी।
श्रद्धांजलि सा में वरिष्ठ पत्रकार प्रात त्रिपाठी, श्याम कुमार, अनिल त्रिपाठी,दिलीप सिंहा ने ी विचार व्यक्त किये। श्रद्धांजलि सा का संचालन उपजा के महामंत्री सर्वेश कुमार सिंह ने किया। श्रद्धांजलि सा के बाद सी ने दो मिनट का मौन रखकर सुाष दवे की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सी ने स्व दवे के चित्र पर पुष्पार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

January 2012
M T W T F S S
« Dec   Feb »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in