Categorized | लखनऊ.

भाजपा के पास ऐसा कौन सा मंत्र है जिससे सभी दागी एक ही दिन में बेदाग हो गये

Posted on 06 January 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव व प्रवक्ता अनिल दुबे ने भ्रष्टाचार  के आरोपों से घिरे बसपा से निष्काषित पूर्व मंत्रियों को भाजपा मे शामिल करने और उन्हेें क्लीन चिट देनें के प्रयासों से यह स्पष्ट हो गया है, कि भाजपा अपने आपको औरो से अलग राजनैतिक दल बनने का ढ़ोंग करती थी। वह वास्तव में इस घटना से परिलक्षित हो गया है।
आज लखनऊ में जारी अपने बयान में श्री दुबे ने कहा कि कल तक भारतीय जनता पार्टी के एक राष्ट्रीय पदाधिकारी इन्हीं पूर्व मंत्रियों के तथा इनके रिश्तेदारों तक के नाम विभिन्न घोटालों में शामिल होने की सूची समाचार पत्रों में जारी कर रहे थे और एक दिन बाद उन सारे पूर्व मंत्रियों को क्लीन चिट देते हुये पार्टी में शामिल किया। कुछ लोगों को टिकट भी दे दिया है और कुछ को देने की तैयारी हैं। भाजपा के इस चरित्र से प्रदेश की जनता अचंभित होकर यह जानना चाहती है। कि भाजपा के पास ऐसा कौन सा मंत्र है जिससे सभी दागी एक ही दिन में बेदाग हो गये। श्री दुबे ने कहा कि कल तक भ्रष्टाचार के ऊपर देश और प्रदेश में हाय तौबा मचाने वाली भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा जनता के सामने चुनाव की पूर्व संध्या पर उजागर हो गया है, कि इस पार्टी की कथनी और करनी में भेद है। और इसका आम आदमी से कोई लेना देना नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in