Archive | June, 2011

कोरी कोली समाज किसी के बहकावे में न आवे- हुबराज

Posted on 12 June 2011 by admin

सुलमानपुर - राष्ट्रीय कोरी/ कोली समाज संगठन  शाखा की आपात बैठक जिला परिषद मार्केट में हुई। बैटक की अध्यक्षता आर पी सिंह कोरी मण्डल ने की। संचालन संदीप कोरी ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक फैजाबाद हुबराज कोरी ने सम्बोधित करतेेहुए कहा कि हमें इतिहास में बताया गया है कि जिसकी पहचान एवं हक समाप्त करना हो उसका नाम लेना बन्द कर देना चाहिए उसका सब कुछ समाप्त हो जायेगा।
श्री  कारी ने आगे बताया कि  हजारों वर्षेंो से अखण्ड भारत का कोरी कोली जिसकी प्राचीनतम इतिहास में एक विशेष स्तर की पहचान अंकित रही हो, जिसका नाम और काम विश्व के इतिहास में आज भी स्वर्णिम अक्षरों में रह रहा हो उस समाज को 1760 ईशा पूर्व में विदेशी आर्यों ने आक्रमण व छल-बल व कपट के जरिये उसे दास बनाया उनके बाद जब भारत में हिन्दू संस्कृत पूण रूप से  लागू कर लिया तब इन्हीं आर्यों ने इन्हीं कोरी ,कोलियों को विभाजित करके वैश्य , शूद्र , अनत्यादि आदिवासी बनाया। जब मुगलों का आक्रमण भारत में हुआ तो जिनका शासन काल 800 वर्षो तक रहा तब कोई हिन्दू मुस्लिम दंगा नहीं हुआ। लेकिन हमें गुलाम दर गुलाम बनाते हुए इन्हीं में से मुस्लिम जुलाहा, रंगरेज, दर्जी, धुनिया, धोबी आदि भी मुस्लिम धर्म स्वीकार कराने के बावजूद बंटवारा कर दिया। श्री कोरी ने ऐसी बहुत सी बाते बैठक में बताईं  जो कोरी समाज से सम्बन्धित थी। अन्त में श्री कोरी ने कहा कि देश व प्रदेश  का कोरी कोली अपनी पहचान फिर  से नहीं बनायेगा तब तक इसकी दशा दिशा में सुघार आने वाला नहीं है। वर्तमान में आने वाले चुनाव इस प्रदेश का बहुसंख्यक कोरी कोली समाज किसी के बहकावे में न आवे तो इस प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों में भी बृहद संख्या में समाज के लोग भारी पैमाने पर राष्ट्रीय कोरी समाज के साथ जुड़ जायेगा वरना कोरी समाज अपने अधिकार से हाथ धो बैठेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जाप व यज्ञ करके बाबा की प्राण रक्षा की प्रार्थना

Posted on 12 June 2011 by admin

सुलतानपुर - बाबा रामदेव के समर्थन में तिकोनिया पार्क में आयोजित  सत्याग्रह के प्रभारी एवं संयोजक आर पी सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि स्वामी रामदेव की जीवन रक्षा के लिण् प्रातः दस बजे से एक यज्ञ का आयोजन किया गया औरा महामृत्युंजय एवं गायत्री मंत्र का जाप हुआ।

शनिवार को चैधरी हृदयराम वर्मा एवं अरूण कुमार सिंह का आमरण अनशन जारी रहा तथा क्रमिक अनशन पर गिरघारी लाल कोरी, दिनेश पाठक, ज्ञानेन्द्र जायसवाल, नवनीत पाण्डेय,
चन्द्र काति तिवारी, मत्स्येन्द्र साही, जगत नारायण पाण्डेय, राम नेवल यादव, जनार्दन पाण्डेय बैठे। धरने पर अशोक कुमार सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, स्नेह लता श्रीवास्तव, पद्यमा पाण्डेय, रमाशकंर चैधरी, कृष्ण कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार यादव सहित  लगभग 70 सत्याग्रही बैठे। सभा को मण्डल प्रभारी अरूण कुमार सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा का अनशन देश के 121 करोड़ लोगों को भ्रष्टाचार के विरूद्ध जागृत करने में सफल रहा है। विदेशों में जमा काला धन देश में वापस होगा और राष्ट्र में व्याप्त भ्रटाचार भी समाप्त होगा।ऐसा संकल्प बाबा ने लिया है जिसे हम सब पूरा करेंगे। चै0 हृदय राम वर्मा ने कहा कि यदि बाबा को कुछ हो गया तो देश में आग लग जायेगी इसे केन्द्र सरकार को समझना होगा। आर पी सिंह ने कहा कि कालाधन उन्हीं लोगों का है जो सत्ता में हैं इसलिए यह संघर्ष लम्बा चलेगा। सभा को चै0 रमा शंकर, संजय सिंह, रवि शंकर एडवोकेट, कृपा शंकर द्विवेदी, अशोक कुमार सिंह, पंकज पाण्डेय, उदय पाल,सिंह, मत्स्येन्द्र  साही, डा0 दिनेश पाठक, रघुवीर सिंह, लाल साहब सिंह, नवनीत पाण्डेय, मीरा प्रजापति, सदा नन्द दुवे, राजेश वर्मा, के डी सिंह आदि ने सम्बोधित किया। सायं 6 बजे  सत्याग्रहियों ने जलती हुर्ह मोमबत्तिया लेकर नगर के प्रमुख मार्गों पर शान्ति जुलूस निकाला। अन्त में सभा में एक स्वर से बाबा की प्राण रक्षा के लिए प्रार्थना की गयी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

काशीराम आवास में गुण्डा टैक्स न देने पर टेकेदार व पत्नी को मार कर किया लहूलुहान

Posted on 12 June 2011 by admin

सुलतानपुर - नगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चैकी गभड़िया के अमहट स्थित काशी राम शहरी आवास कालोनी में गुण्डा टैक्स न मिलने पर ठेकेदार दम्पत्ति के उपर धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। विदित हो कि  मायावती सरकार द्वारा बहुआयामी योजनान्तर्गत गरीबों के रहने के लिए 1500  आवास बनवाया गया है। जिसमें मकानों में लगने वाले दरवाजों का ठेका विवेक सिंह पुत्र बीर बहादुर सिंह निवासी ग्राम बलवल थाना लखनी जनपद मउ को  मिला।  मकान में लगने वाले दरवाजों को लगाने के लिए स्थानीय  अमहट निवासी बढ़ई मिस्त्री मेंहदी केा प्रति दरवाजा 80 रू0 के बदले 100 रू0 देना तय हुआ। ठेकेदार विवेक को धोखे में रख कर मेंहदी ने आवंटियों से 20 रू0 प्रति दरवाजा लगवाने का जबरिया वसूली करने लगा। जानकारी होने पर ठेकेदार विवेक ने आपत्ति की । बावजूद उसके मिस्त्री के रवैये में  कोई परिवर्तन नहीं हुआ तथा एक दिन पूर्व मिस्त्री चार अन्य साथियों के साथ ठेकेदार को धमकाया तो  ठेकेदार ने पुलिस में शिकायत की बात कही। जिस पर नाराज मिस्त्री मेंहदी ने ठेकेदार व उसकी पत्नी शिखा सिंह के उपर धारदार हथियार से रक्त रंजित कर दिया। इतना ही नहीं  ठेकेदार ने बतायर कि मिस्त्री ने सात माह के बच्चें को भी जमीन पर पटक दिया तथा धमकी दिया  कि अगर पुलिस में शिकायत की तो ठेकेदारी करना मॅहेगा पड़  जायेगा। घायलावस्था में पति-पत्नी अपने दुधमुहे बच्चे के साथ  थाना कोतवाली में  बढ़ई मिस्त्री व अज्ञात लोंगोंु पर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुलिसिया दुव्र्यहार के शिकार आमजनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी - भा.ज.पा

Posted on 12 June 2011 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह ने कल राजधानी के भूतनाथ मार्केट, इन्दिरानगर में पार्टी के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी एवं पार्षद दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट के साथ प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी अतुल शर्मा द्वारा किया गया पुलिसिया दुव्र्यहार की कड़े शब्दों में निन्दा की। श्री सिंह ने अपने बयान में कहा कि बसपा शासन में पुलिस जनप्रतिनिधियों के साथ दुव्र्यहार करती है। पुलिसिया दुव्र्यहार के शिकार आमजनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी हो रहे हैं।
पार्टी के लखनऊ महानगर के महामंत्री मानसिंह, राजीव मिश्रा, अभिजात मिश्रा एवं पार्षद त्रिलोक सिंह अधिकारी, नरेन्द्र सिंह देवड़ी ने भी इसकी निन्दा की  और दोषी अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। महामंत्री राजीव मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षु आई0पी0एस0 ट्रेनिंग के लिए थाना गाजीपुर में प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात किए गए हैं। आम जनता के साथ वे दुव्र्यहार करते हैं। कल श्री दिलीप श्रीवास्तव के साथ उक्त अधिकारी ने दुव्र्यहार किया उन्होंने इसकी शिकायत डी0आई0जी0 लखनऊ, एस0पी0ट्रान्स गोमती से की। इस घटना से जनता में रोष भी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकार का पुलिस पर कोई नियंत्रण नहीं- शाही

Posted on 12 June 2011 by admin

लखनऊ- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने लखीमपुर खीरी के निघासन की घटना की कड़ी भत्र्सना करते हुए कहा है कि उ0प्र0 सरकार का पुलिस पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है, कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। पुलिस निरंकुश हो गई है। यह घटना अत्यन्त शर्मनाक है और सरकार के चेहरे पर एक बदनुमा दाग है।

श्री शाही ने इस घटना की जांच के लिए भाजपा विधान मण्डल के मुख्य सचेतक विधायक सुरेश खन्ना के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल को निघासन भेजा है। यह दल आज दोपहर 1 बजे निघासन पहुंचेगा। दल के सदस्यों में विधायक श्रीमती कृष्णा राज, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश मंत्री अनुपमा जायसवाल शामिल हैं। यह दल अपनी जांच रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

योग गुरू बाबा रामदेव द्वारा आमरण अनशन समाप्त किए जाने का स्वागत

Posted on 12 June 2011 by admin

देवरिया/लखनऊ 12 जून 2011 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने योग गुरू बाबा रामदेव द्वारा आमरण अनशन समाप्त किए जाने का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर को बधाई भी दी कि उन्होंने राष्ट्र हित में बाबा रामदेव का अनशन तुड़वाया। आमरण अनशन से बाबा रामदेव का स्वास्थ्य बिगड़ गया था। लेकिन केन्द्र सरकार नही चेती। साधु सन्तों को आगे आना पड़ा। उन्होंने केन्द्र की कांगे्रस सरकार को असंवेदनहीन करार दिया।

श्री शाही ने कहा कि विदेशों में जमा काले धन के मसले पर केन्द्र सरकार की हठधर्मिता बरकरार है। कांगे्रस भ्रष्टाचार की पोषक है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव द्वारा काले धन के मामले पर चलाये गये अभियान से जनता जागरूक हुई है। विदेशों में जमा काले धन के खुलासे से कांगे्रस डर रही है। इस कारण से काले धन की वापसी के मुद्दे पर कांगे्रस चुप्पी साध लेती है। काले धन की वापसी का मुद्दा राष्ट्र की अस्मिता से जुड़ा है। राष्ट्र के सर्वागीण विकास के लिए काले धन का वापस आना अति आवश्यक है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र की कांगे्रस व राज्य की बसपा सरकार का भ्रष्टाचारी चेहरा जनता के सामने आ चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

इण्टरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र चयनित

Posted on 12 June 2011 by admin

लखनऊ- सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस के कक्षा 9 के छात्र सौरभ धामी ने नेशनल साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित इण्टरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलम्पियाड में चयनित होकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भावी पीढ़ी में गणित के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित की गयी, जिसमें कई प्रख्यात विद्यालयों के छात्रों ने भारी संख्या में प्रतिभाग कर अपनी गणित प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. इन्दिरा नगर के इस मेधावी छात्र ने अपनी गणित प्रतिभा के दम पर सफलता का परचम लहराया है। सौरभ की इस अभूतपूर्व सफलता हेतु आयोजकों द्वारा सार्टिफिकेट तथा मेमोन्टो प्रदान कर पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।

श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनामी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में छात्रों की विश्व-स्तरीय प्रतिभा निखारने के लिए सर्वाधिक 34 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रव्यापी भ्रमण का शुभारम्भ

Posted on 11 June 2011 by admin

लखनऊ। हर्ष मेयर, जो कि आइ एम कलाम फिल्म के लिए 58वें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता है ने आइ एम कलाम के फस्र्ट लुक की लाँच लखनऊ से करते हुए अपने राष्ट्रव्यापी भ्रमण का शुभारम्भ किया। देश में विभिन्न शहरों में वे फिल्म के फस्र्ट लुक को लाँच करेंगे और स्माइल फाउंडेशन से लाभान्वित बच्चों के साथ अपनी यात्रा की सफलता का जश्न मनाऐंगे। स्माइल फाउंडेशन एक देशव्यापी विकास संगठन है जिसने 150 विकास परियोजनाओं के माध्यम से भारत के 22 राज्यों में 200,000 से अधिक पिछड़े बच्चों और युवाओं को लाभान्वित किया है। आई एम कलाम नील माधब पांडा के निर्देशन की पहली फिल्म है जो स्माइल फाउंडेशन द्वारा निर्मित की गई है। किसी विकासात्मक संगठन द्वारा निर्मित अभी तक की यह पहली फिल्म है।
इस फिल्म के माध्यम से स्माइल फाउंडेशन ने प्रत्येक बच्चे के स्कूल जाने के सपने को पूरा करने की दिशा में सहयोग के लिऐ पूरे विश्व के लोगों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए उन तक पहुंचने का प्रयास किया है। असाधारण सामग्री से पहले से रूबरू दुनिया में लोगों का ध्यान सामान्य अपीलों द्वारा अधिक आकृष्ट करने की संभावनाएं कम होती है। इसीलिए स्माइल फाउंडेशन ने एक आधुनिक कथात्मक तरीके से एक अति महत्वपूर्ण आह्वान को प्रस्तुत करने का प्रयास किया है, ताकि इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु सहयोग जुटाने के लिए अधिकतम संख्या में लोगों तक पहुंचा जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भ्रष्टाचार से लड़ाई में सपा पूर्ण रूप से साथ

Posted on 11 June 2011 by admin

सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री डा. अशोक बाजपेई ने कहा कि आगरा में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्होंने जो आर्थिक प्रस्ताव पास किए उसमें पहला प्रहार मंहगाई एवं राष्ट्रीय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार ही है। सपा के आर्थिक प्रस्ताव में भूखे पेट को रोटी, खाली हाथों को काम, युवाओं को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता की योजनाएं, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता की योजनाओं को प्रमुखता से जोड़ा गया। डा. अशोक बाजपेई ने कहा उनके द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को नेता प्रतिपक्ष शिवपाल यादव, अहमद हसन, सांसद मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने श्री बाजपेई की बातों का समर्थन किया। पे्रसवार्ता के दौरान विमल मिश्र, पारूल दीक्षित, अवनिकांत बाजपेई, नरेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

सोनिया का पुतला फूंक निकाली सरकार के खिलाफ भड़ास-भाजपा व रामदेव समर्थक
पाली कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बाबा रामेदव के सर्मथकों ने मिलकर पाली कस्बे के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए बस स्टाप पर सोनिया का पुतला फूंक कर केंद्र की कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार किए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहाुदर सिंह ने कहा कि आजकल अफजल गुरू को फंासी देने में तमाम भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस की ये सरकार विदेश से धन वापस लाने में अक्षम साबित हुई। नगर अध्यक्ष भाजपा आलोक शुक्ला ने कहा कि सरकार अपना नैतिक हक खो चुकी है सोते हुए लोगो पर लाठी डंडे से हमलाकर यह सरकार अपनी मानसिकता को उजागर कर चुकी है। इसमें समिति के अध्यक्ष प्रदीप अवस्थी पीसी बाजपेई, रंजन ़ित्रवेदी आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पानी को दोहन बंद करो नही तो भयंकर परिणाम

Posted on 11 June 2011 by admin

विकास भवन स्वर्णजयंती सभागार में भूजल दिवस पर सीडीओ आनंद कुमार द्विवेदी ने एक संगोष्ठी में बोलते हुए भूजल संचयन पर कहा कि जल का दोहन अब निकट भविष्य में न रोका गया तो समाज मे एक एक बूंद पानी को हमारा समाज तरस जाएगा इस लिए तहसील ब्लाक सभी जगह ऐसी गोष्ठिया आयोजित की जाए। जिससे जनजागरूकता पैदा हो। तथा जलदोहन रोकना होगा। गोष्ठी में परियोजना निदेशक श्रीनिवास मिश्र जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने अपने अपने विचार प्रकट किए। गोष्ठी में डीजी कृषि बृजेश सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2011
M T W T F S S
« May   Jul »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in