Categorized | लखनऊ

सरकार का पुलिस पर कोई नियंत्रण नहीं- शाही

Posted on 12 June 2011 by admin

लखनऊ- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने लखीमपुर खीरी के निघासन की घटना की कड़ी भत्र्सना करते हुए कहा है कि उ0प्र0 सरकार का पुलिस पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है, कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। पुलिस निरंकुश हो गई है। यह घटना अत्यन्त शर्मनाक है और सरकार के चेहरे पर एक बदनुमा दाग है।

श्री शाही ने इस घटना की जांच के लिए भाजपा विधान मण्डल के मुख्य सचेतक विधायक सुरेश खन्ना के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल को निघासन भेजा है। यह दल आज दोपहर 1 बजे निघासन पहुंचेगा। दल के सदस्यों में विधायक श्रीमती कृष्णा राज, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश मंत्री अनुपमा जायसवाल शामिल हैं। यह दल अपनी जांच रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in