काशीराम आवास में गुण्डा टैक्स न देने पर टेकेदार व पत्नी को मार कर किया लहूलुहान

Posted on 12 June 2011 by admin

सुलतानपुर - नगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चैकी गभड़िया के अमहट स्थित काशी राम शहरी आवास कालोनी में गुण्डा टैक्स न मिलने पर ठेकेदार दम्पत्ति के उपर धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। विदित हो कि  मायावती सरकार द्वारा बहुआयामी योजनान्तर्गत गरीबों के रहने के लिए 1500  आवास बनवाया गया है। जिसमें मकानों में लगने वाले दरवाजों का ठेका विवेक सिंह पुत्र बीर बहादुर सिंह निवासी ग्राम बलवल थाना लखनी जनपद मउ को  मिला।  मकान में लगने वाले दरवाजों को लगाने के लिए स्थानीय  अमहट निवासी बढ़ई मिस्त्री मेंहदी केा प्रति दरवाजा 80 रू0 के बदले 100 रू0 देना तय हुआ। ठेकेदार विवेक को धोखे में रख कर मेंहदी ने आवंटियों से 20 रू0 प्रति दरवाजा लगवाने का जबरिया वसूली करने लगा। जानकारी होने पर ठेकेदार विवेक ने आपत्ति की । बावजूद उसके मिस्त्री के रवैये में  कोई परिवर्तन नहीं हुआ तथा एक दिन पूर्व मिस्त्री चार अन्य साथियों के साथ ठेकेदार को धमकाया तो  ठेकेदार ने पुलिस में शिकायत की बात कही। जिस पर नाराज मिस्त्री मेंहदी ने ठेकेदार व उसकी पत्नी शिखा सिंह के उपर धारदार हथियार से रक्त रंजित कर दिया। इतना ही नहीं  ठेकेदार ने बतायर कि मिस्त्री ने सात माह के बच्चें को भी जमीन पर पटक दिया तथा धमकी दिया  कि अगर पुलिस में शिकायत की तो ठेकेदारी करना मॅहेगा पड़  जायेगा। घायलावस्था में पति-पत्नी अपने दुधमुहे बच्चे के साथ  थाना कोतवाली में  बढ़ई मिस्त्री व अज्ञात लोंगोंु पर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in