Categorized | लखनऊ

पुलिसिया दुव्र्यहार के शिकार आमजनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी - भा.ज.पा

Posted on 12 June 2011 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह ने कल राजधानी के भूतनाथ मार्केट, इन्दिरानगर में पार्टी के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी एवं पार्षद दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट के साथ प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी अतुल शर्मा द्वारा किया गया पुलिसिया दुव्र्यहार की कड़े शब्दों में निन्दा की। श्री सिंह ने अपने बयान में कहा कि बसपा शासन में पुलिस जनप्रतिनिधियों के साथ दुव्र्यहार करती है। पुलिसिया दुव्र्यहार के शिकार आमजनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी हो रहे हैं।
पार्टी के लखनऊ महानगर के महामंत्री मानसिंह, राजीव मिश्रा, अभिजात मिश्रा एवं पार्षद त्रिलोक सिंह अधिकारी, नरेन्द्र सिंह देवड़ी ने भी इसकी निन्दा की  और दोषी अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। महामंत्री राजीव मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षु आई0पी0एस0 ट्रेनिंग के लिए थाना गाजीपुर में प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात किए गए हैं। आम जनता के साथ वे दुव्र्यहार करते हैं। कल श्री दिलीप श्रीवास्तव के साथ उक्त अधिकारी ने दुव्र्यहार किया उन्होंने इसकी शिकायत डी0आई0जी0 लखनऊ, एस0पी0ट्रान्स गोमती से की। इस घटना से जनता में रोष भी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in