Categorized | लखनऊ

इण्टरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र चयनित

Posted on 12 June 2011 by admin

लखनऊ- सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस के कक्षा 9 के छात्र सौरभ धामी ने नेशनल साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित इण्टरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलम्पियाड में चयनित होकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भावी पीढ़ी में गणित के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित की गयी, जिसमें कई प्रख्यात विद्यालयों के छात्रों ने भारी संख्या में प्रतिभाग कर अपनी गणित प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. इन्दिरा नगर के इस मेधावी छात्र ने अपनी गणित प्रतिभा के दम पर सफलता का परचम लहराया है। सौरभ की इस अभूतपूर्व सफलता हेतु आयोजकों द्वारा सार्टिफिकेट तथा मेमोन्टो प्रदान कर पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।

श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनामी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में छात्रों की विश्व-स्तरीय प्रतिभा निखारने के लिए सर्वाधिक 34 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in