Categorized | लखनऊ

राष्ट्रव्यापी भ्रमण का शुभारम्भ

Posted on 11 June 2011 by admin

लखनऊ। हर्ष मेयर, जो कि आइ एम कलाम फिल्म के लिए 58वें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता है ने आइ एम कलाम के फस्र्ट लुक की लाँच लखनऊ से करते हुए अपने राष्ट्रव्यापी भ्रमण का शुभारम्भ किया। देश में विभिन्न शहरों में वे फिल्म के फस्र्ट लुक को लाँच करेंगे और स्माइल फाउंडेशन से लाभान्वित बच्चों के साथ अपनी यात्रा की सफलता का जश्न मनाऐंगे। स्माइल फाउंडेशन एक देशव्यापी विकास संगठन है जिसने 150 विकास परियोजनाओं के माध्यम से भारत के 22 राज्यों में 200,000 से अधिक पिछड़े बच्चों और युवाओं को लाभान्वित किया है। आई एम कलाम नील माधब पांडा के निर्देशन की पहली फिल्म है जो स्माइल फाउंडेशन द्वारा निर्मित की गई है। किसी विकासात्मक संगठन द्वारा निर्मित अभी तक की यह पहली फिल्म है।
इस फिल्म के माध्यम से स्माइल फाउंडेशन ने प्रत्येक बच्चे के स्कूल जाने के सपने को पूरा करने की दिशा में सहयोग के लिऐ पूरे विश्व के लोगों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए उन तक पहुंचने का प्रयास किया है। असाधारण सामग्री से पहले से रूबरू दुनिया में लोगों का ध्यान सामान्य अपीलों द्वारा अधिक आकृष्ट करने की संभावनाएं कम होती है। इसीलिए स्माइल फाउंडेशन ने एक आधुनिक कथात्मक तरीके से एक अति महत्वपूर्ण आह्वान को प्रस्तुत करने का प्रयास किया है, ताकि इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु सहयोग जुटाने के लिए अधिकतम संख्या में लोगों तक पहुंचा जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in