Archive | February, 2011

चालू वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य तत्काल पूर्ण किये जायें -सिंचाई यान्त्रिक राज्य मन्त्री

Posted on 02 February 2011 by admin

उत्तर प्रदेश में सिंचाई (यान्त्रिक) विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में 680 नलकूपों के निर्माण कार्य के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 95 प्रतिशत नलकूपों के छिद्रण का कार्य पूर्ण हो गया है। शेष कार्य वर्ष के अन्त तक पूर्ण कराने हेतु सिंचाई यान्त्रिक राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

चालू वित्तीय वर्ष में 318 असफल नलकूपों की पुनस्र्थापना का कार्य भी 89 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है। राजकीय नलकूपों का सुधार/पुनरोद्धार के अन्तर्गत अब तक 4768 नलकूपों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार ´´राष्ट्रीय कृषि विकास योजना´´ के अन्तर्गत 1130 राजकीय नलकूपों की जल वितरण प्रणाली के जीणोZद्धार/आधुनिकीकरण के लक्ष्य के विरूद्ध 1112 राजकीय नलकूपों पर कार्य पूर्ण करा दिये गये हैं।

श्री सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि चालू वित्तीय वर्ष के लिये प्रस्तावित सभी सिंचाई (यान्त्रिक) योजनायें तत्काल पूर्ण की जायें, जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई तथा बुवाई में किसी प्रकार की बाधा न पहुंचे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाल श्रम उन्मूलन हेतु किये गये निरीक्षण में 865 बाल श्रमिक चििन्हत

Posted on 02 February 2011 by admin

उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष के प्रारम्भ से दिसम्बर माह तक प्रदेश स्थित खतरनाक व गैर-खतरनाक एवं वर्जित व्यवसाय/प्रक्रिया में नियोजित बाल श्रमिकों के चिन्हांकन हेतु 614 कारखानों/वर्जित व्यवसाय/प्रक्रिया स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षणों के दौरान कुल 865 बाल श्रमिकों को चििन्हत किया गया। इन चििन्हत बाल श्रमिकों में से 350 खतरनाक और वर्जित व्यवसाय/प्रक्रिया तथा 515 गैर-खतरनाक कारखानों में कार्य करते पाये गये।

श्रम आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ और सहारनपुर में 27-27, मुरादाबाद में 31, बरेली में 46, मिर्जापुर में 12, इलाहाबाद में 86, झांसी में 18, आगरा में 189, अलीगढ़ में 39, गोरखपुर में 80, फैजाबाद में 106, आजमगढ़ में 23, गाजियाबाद में 17, वाराणसी में 09, लखनऊ में 95 और कानुपर में 60 बाल श्रमिक चििन्हत किये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

खादी उत्सव-2011 ग्रामोद्योग उत्पादों की रिकार्ड खरीद

Posted on 02 February 2011 by admin

खादी उत्सव 2011 में खादी बोर्ड से वित्त पोषित योजनाओं के अन्तर्गत गॉंव के बेरोजगार युवक/युवितयों द्वारा स्थापित उद्योगों के ग्रामोद्योग-उत्पाद शुगर फ्री कैण्डी, हेल्थ प्रोडक्ट रेंज, चमडे़ के उत्पाद प्रशोधित फल उत्पाद, आयुर्वेदिक औषधियॉं, शहद की खूब बिक्री हो रही है।

सांस्कृतिक संध्या में ग्राम्य विकास संस्थान के कलाकारों द्वारा आज गढ़वाली, कुमांऊनी नृत्य व गायन प्रस्तुत किया जायेगा। इस अवसर पर श्री कमलाकान्त अपनी सुमधुर आवाज में गीत, गजल तथा भजन सुनायेंगे।

24 जनवरी से चलने वाले इस खादी उत्सव में लोगों की भीड़ निरन्तर बढ़ती जा रही है। प्रदर्शनी में बिक्री भी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। सभी लोग अपनी-अपनी पसन्द के वस्त्र, ग्रामोद्योग वस्तुएं तथा प्रशोघित उत्पाद खरीद रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सैन्य विद्यालय में सत्र 2012 की प्रवेश परीक्षा हेतु 31 मार्च 2011 तक आवेदन भेजें

Posted on 02 February 2011 by admin

प्रवेश परीक्षा आगामी 01 व 02 जून को होगी
प्रवेश हेतु केवल छात्र ही पात्र होगें -गणेश कुमार

रक्षा मन्त्रालय के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय देहरादून में सत्र-2012 की आर0आई0एम0सी0 प्रवेश योग्यता परीक्षा के आवेदन पत्र मंगाने हेतु रूपया 25/- का डाक टिकट लगा लिफाफा संलग्न कर आवेदन पत्र 31 मार्च-2011 तक पंजीकृत डाक द्वारा उपशिक्षा निदेशक (मा) षष्ट मण्डल ´´शिक्षा भवन´´ 58 जगत नारायण रोड, लखनऊ को प्रस्तुत किया जायेगा।

यह जानकारी श्री गणेश कुमार उपशिक्षा निदेशक षष्ट मण्डल लखनऊ ने आज यहॉ दी है। उन्होंने बताया है कि सत्र जनवरी 2012 की लिखित प्रवेश परीक्षा आगामी 01 व 02 जून को राजकीय जुबिली इण्टर कालेज निकट सिटी रेलवे स्टेशन लखनऊ में होगी। प्रवेश परीक्षा में केवल छात्र ही पात्र होगें।

उपशिक्षा निदेशक ने बताया है कि इस प्रवेश परीक्षा में प्रवेश हेतु उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2012 को साढ़े ग्यारह वर्ष से कम एवं तेरह वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये अर्थात् उम्मीदवार की जन्मतिथि दिनांक 02 जनवरी 1999 से पहले और दिनांक 01 जुलाई 2000 के बाद नहीं होनी चाहिये। प्रवेश की निर्धारित तिथि को उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिये या सातवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुका हो।

प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिये आवेदन पत्र की दो प्रतियॉ तथा विवरण पत्रिका पुराने प्रश्न पत्रों के सेट दो सौ पचास रूपये का बैंक ड्राफ्ट कमान्डेन्ट, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय, देहरादून स्टेट बैंक आफ इण्डिया, तेल भवन, बैंक कोड 01576 के पक्ष में बनवाकर कमान्डेन्ट राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय, देहरादून को भेजकर प्राप्त किये जा सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मऊनाथ भंजन कताई मिल के कर्मचारियों के वी0आर0एस0 के लिए 9.74 करोड़ की धनरािश स्वीकृत

Posted on 02 February 2011 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों को दृिश्टगत रखते हुए उत्तर प्रदेश स्टेट िस्पनिंग कम्पनी लिमिटेड की मऊनाथ भंजन स्थित कताई मिल के कर्मचारियों/अधिकारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दिये जाने के लिए 9 करोड़ 74 लाख रूपये की धनरािश स्वीकृत की है।

प्रमुख सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास श्री बी0एन0गर्ग ने  आज यहॉ यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मऊनाथ भंजन स्थित कताई मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्व निर्धारित कटआफ डेर 30 अक्टूबर, 2005 मानकर ही वी0आर0एस0 के अन्तर्गत देय धनरािश का भुगतान किया जायेगा। वी0आर0एस0 के क्रियान्वयन के फलस्वरूप जो पद रिक्त होंगे, उन पर भविश्य में कभी भी भर्ती या नियुक्ति नहीं की जायेगी तथा ऐसे पदों को विधिक बन्दी की तिथि से समाप्त माना जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आल इण्डिया टेलेन्ट सीरीज़ टेनिस का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब सी0एम0एस0 छात्र को

Posted on 01 February 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर कैम्पस के कक्षा-9 के छात्र आदित्य पुष्कर सिंह, ने आल अण्डिया टैलेन्ट सीरीज टेनिस चैिम्पयनशिप (12 से 16 वर्ष) का प्रदेश स्तर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता है। यह प्रतियोगिता एस0डी0एस0 टेनिस एकेडमी, गोमती नगर में आयेाजित हुई। यह जानकारी सी0एम0एस0 के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अनेक प्रतििष्ठत स्कूलों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी0एम0एस0 के इस प्रतिभाशाली छात्र पुष्कर ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीतकर अपनी सर्वोच्चता सिद्ध की है। आयोजकों द्वारा पुष्कर को सर्टिफिकेट व कप से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

श्री शर्मा ने बताया कि सी0एम0एस0 में छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ ही उनके शारीरिक विकास पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। इस हेतु विद्यालय की प्रत्येक शाखा में खेल प्रशिक्षक पूरे वर्ष भर बच्चों की ताइक्वाण्डो, तैराकी, बास्केटबाल, टेनिस, फुटबाल, क्रिकेट, कराटे, जूडो, खो-खो, जिम्नास्टिक, कुश्ती, दौड़ आदि खेलों की उत्कृष्ट प्रतिभा को निखारने में संलग्न हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा नियुक्त प्रादेशिक सहयोजक समय-समय पर सिटी मोन्टेसरी स्कूल की खेलकूद गतिविधियों को विकसित करने के उद्देश्य से अपना अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व न्यायाधीश जस्टिस सैय्यद सगीर अहमद के निधन पर गहरा शोक

Posted on 01 February 2011 by admin

समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस सैय्यद सगीर अहमद के निधन पर गहरा शोक जताते हुए समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि स्व0 सगीर साहब ने अपनी ईमानदारी, निश्ठा एवं संवेदनशीलता से न्यायिकतन्त्र को सराहनीय गरिमा प्रदान की थी। उनके निधन से न्यायिक जगत को गहरी क्षति हुई है।

श्री यादव ने शोक सन्तप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि स्व0 सगीर साहब से मेरी गत सप्ताह भेंट हुई थी। लेकिन विश्वास नहीं था कि वे इतनी जल्दी हमारे बीच से उठ जाएगें।

स्व0 सगीर साहब के गोमतीनगर लखनऊ स्थित आवास पर आज सुबह पहुंचकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने उनके शव पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होने कहा स्व0 सगीर साहब ने अपनी दीघZकालीन न्यायिक सेवा में कई उल्लेखनीय निर्णय दिए थे। उनमें इंसानियत कूट-कूट कर भरी हुई थी।

नेता प्रतिपक्ष विधान परिशद, श्री अहमद हसन ने स्व0 सगीर अहमद के शव को  सुपुर्दे खाक के मौके पर उजरियांव कब्रिस्तान में मौजूद रहकर उन्हें अन्तिम विदा दी और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी द्वारा डॉ0 अबेडकर ग्राम गढी बच्ची में स्थलीय निरीक्षण

Posted on 01 February 2011 by admin

photo-2नोडल अधिकारी प्रति दिन गांव में सायकाल चौपाल लगाकर जन समस्या सुनें

जिलाधिकारी अमृत अçाजात ने डॉ0 अबेडकर ग्राम गढी बच्ची में विकास कायोंü का स्थलीय निरीक्षण व सत्यापन किया। उन्होंने निर्देश दिये कि अबेडकर ग्रामों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराना जाना मुय मन्त्री की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अत शासन की मंशा के अनुरूप साी विकास कार्य गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करें।

उन्होंने ा्रमण के दौरान कुछ स्थानों पर सीसी रोड तथा नाली निर्माण कार्य टूटा पाया जिसे अविलब ठीक कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम की सफाई व्यवस्था ाी सुचारू बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने डॉ0 अबेडकर सामुदायिक ावन के पास चारदीवारी में इन्टरलाकिंग टाइल्स का फर्श डलवाने तथा ावन की दीवारों तथा ग्राम में पर्यावरण, वृक्षारोपण आदि विशयों की पेçन्टग बनवाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव के तीनों तालाबों का जीणोüद्वार कराया गया है।

डीएम ने ाुद ही प्राथमिक स्कूल जाकर छात्र व छात्राओं से वार्ता की। विद्यालय की दीवारों तथा आगनबाडी कक्ष की दीवारों पर शिक्षा प्रद प्रेçन्टग कराने तथा महापुरूषों के लिावाने के निर्देश दिये। उन्होंने मिड-डे मील तथा आंगन बाडी केन्द्र पर बनाये जा रहे हाट कुक ाोजन को ाी देाा और मसाले तथा अन्य सामान डिब्बों में सुव्यवçस्थत रूप से राने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कडे निर्देश दिये हैं कि डॉ0 अबेडकर ग्रामों में निरीक्षण एवं मूलाूत सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु तैनात नोडल अधिकारी अपने विाागीय कायोंü का निस्तारण करके प्रतिदिन रात्रि कालीन ा्रमण एवं शिकायत व जन समस्या सुनने हेतु सांयकाल ग्राम में चौपाल लगाकर सत्यापन करेंगे और निधाüरित प्रश्नावली के अनुसार प्रतिदिन आया मुय विकास अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। ज्ञातव्य है कि जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक अबेडकर ग्राम के लिए एक जिला स्तरीय अधिकारी को नोडल अधिकारी तैनात किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तहसील दिवस के आवेदन पत्रों पर प्राावी और गुणवत्ता युक्त निस्तारण करें

Posted on 01 February 2011 by admin

photo-1तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का प्राथमिकता पर समयबद्ध रूप से प्राावी और गुणवत्ता युक्त निस्तारण सुनिश्चित करें ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पडे। अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्रों में ाी ा्रमण करें और जन कल्याणकारी योजनाओं से लाााçथüयों को तत्रता से लाा दिलाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी अमृत अçाजात ने एत्मादपुर में आयोजित तहसील दिवस में यह निर्देश देते हुए कहा कि कोई ाी जिला स्तरीय अधिकारी जिलाधिकारी की पूर्वानुमति के मुयालय नहीं छोडेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी तथा डीआईजी असीम अरूण ने जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध रूप से निस्तारण हेतु निर्देश दिये।

ग्राम पंचायत सारई में पानी की टंकी की समस्या पाइप न डालने, ग्राम गढी हरपाल में सार्वजनिक हैण्डपप न लगाने सहित पेयजल के सबन्ध में अनेक शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिशासी अçान्यता एकेगुप्ता को कायोंü में सुधार लाने के निर्देश दिये।

ग्राम नवलपुर में आयी महिलाओं ने जिलाधिकारी से पेंशन दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी ने ऐसे पात्र व्यçक्तयों को महामाया आçथüक मदद योजना में सçमलित किये जाने के निर्देश देेते हुए कहा कि ग्राम साा की ाुली बैठकों लाााçथüयों का चयन करने के निर्देश दिये गये थे। उन्होंने ग्राम पैसई में मनरेगा तथा अन्य विकास कायोंü की जांच हेतु निर्देश दिये कि कृ अधिकारी ाण्ड विकास अधिकारी तथा तहसीलदार संयुक्त रूप से ग्राम में जाकर देों और आया अविलब प्रस्तुत करें। नगला हरीराम मौजा ाण्डा में सौ वर्ष पुराने मरघट तथा तालाब पर कब्जा हटाने हेतु ग्राम वासियों ने संयुक्त रूप से आवेदन दिया। जिलाधिकारी तत्काल तहसीलदार और सहायक निदेशक मत्स्य और थाना प्राारी बरहन को मौके पर ोजकर कार्यवाही के निर्देश दिये।

उन्होंने एत्मादपुर में रोडवेज की बसों के स्टॉपेज हेतु बडी संया में उपçस्थत नागरिकों ने मांग राी। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रबन्धक से दूरााष पर वार्ता कर एत्मदपुर में रोडवेज बसों के नियमानुसार स्टॉपेज सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन अन्य विाागों की शिकायतें मिली हैं। वे निधाüरित अवधि में निस्तारण कर वेवसाइट पर ाी निस्तारण विवरण अपडेट करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि तहसील दिवस में मेडिकल कैप लगाया गया जिसमें आठ विकलांगों की मौके पर ही जांच कर विकलांग प्रमाण पत्र दिये गये। इस अवसर पर मुय विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवासतव, डीएफओएन के जानू उप जिलाधिकारी डॉ0 राजेश प्रजापति सहित विçान्न विाागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपçस्थत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

धरना पांच दिन के लिए स्थगित

Posted on 01 February 2011 by admin

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं श्रमिक समाज कल्याण संघ द्वारा संयुक्त रूप से कर्मचारी समस्याओं एवं ई0टिकटिंग मशीन के माध्यम से हुये घोटाले की न्यायिक जांच एवं फर्जी ढं से फंसाये गये दीपनारायण यादव, वरिष्ठ लिपिक (सेवानिवृत्त) आर.के. यादव, कनिष्ठ लिपिक, कैलाश यादव, तुलसी राम मिश्र परिचालक, देवकान्त मिश्रा चालक के निलम्बन जैसी घृणित कार्यवाही कर सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, जौनपुर द्वारा ईमानदार और निष्ठावान कर्मचारियों के मनोबल को दबोते हुये एवं आतंक फैलाने, बाहरी अराजकतत्वों को बुलाकर एवं स्वयं एक-एक कर्मचारी को बुलाकर धमकी देने की कार्यवाही की निन्दा की गई।

श्रमिक समाज कल्याण संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार चौबे द्वारा यह खेद व्यक्त किया गया कि सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक, वाराणसी द्वारा जो संगठनों में तोड़फोड़ की कार्यवाही में जितनी रूचि ली जा रही है, यदि यही सक्रियता समस्याओं के समाधान करने में ली गई  होती तो धरने की नौबत ही न आती, धरना देना कर्मचारियों का न तो पेशा है और न तो शौक है, न तो निगम  को किसी प्रकार की क्षति पहुचाने की मंशा, जिसका परिणाम रहा, जिस दिन से धने की कार्यवाही चल रही है। डिपो की आय कि0मी0 एवं लोडफैक्टर बढ़ा हुआ है।

सभा में ही श्रमिक समाज कल्याण संघ के शाखामन्त्री उमेश कुमार दूबे द्वारा एक प्रस्ताव लाया गया कि माघ मेले की व्यस्तता को देखते हुये यदि 5 दिन धरना कार्यक्रम बन्द रखने एवं अधिकारियों को समस्याओं के शमन का एक मौका देते हुये दिनांक 07.02.2011 को श्रमिक समाज कल्याण संघ के बैनर तले पूर्व की नोटिस के क्रम में धरना चलाया जाये। इस प्रस्ताव को भी लोगों ने पास किया। आज की सभा में यह भी पास किया गया कि पूरा कर्मचारी समाज पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करें, जिससे परिवहन निगम बेहतर स्थिति में रहे। शाखाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह द्वारा कर्मचारी साथियों की एक जुटता के लिये धन्यवाद दिया गया और समस्याओं के शमन रोडवेज परिषद के बैनर तले शमन न करा पाने का दु:ख भी व्यक्त किया गया। अजीत कुमार चौबे अध्यक्ष को आश्वस्त किया गया कि जो यह धरना कार्यक्रम आपके सहयोग से चलाया जा रहा था। पुन: दिनांक 07.02.2011 से चलाने की जो घोषण आप द्वारा की गई है, उसमें मेरा व्यक्तिगत रूप से सहयोग जारी रहेगा।
यह प्रेस विज्ञप्ति शाखामुत्री उमेश कुमार दूबे द्वारा दी गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2011
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28  
-->









 Type in