Archive | February 26th, 2010

मंहगाई के विरोध में किया गया प्रदर्शन् पूरी तरह नौटंकी

Posted on 26 February 2010 by admin

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल लखनऊ में मंहगाई के विरोध में किये गये प्रदशZन को पूरी तरह नौटंकी बताया है। उन्होंने बी0जे0पी0 के पूर्व राश्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री राजनाथ सिंह द्वारा तथाकथित लाठी चार्ज में स्वयं के चोटिल होने के आरोप को सफेद झूठ और बी0जे0पी0 नेता की ड्रामेबाजी बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री और केन्द्रीय मन्त्री जैसे जिम्मेदार पद पर रहे एक वरिश्ठ राजनीतिज्ञ से ऐसी ओछी हरकत की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

श्री मौर्य ने कहा कि लोगों को बी0जे0पी0 नेता द्वारा लगाये गये बेबुनियााद आरोप की असलियत की पूरी जानकारी है। सच तो यह है कि प्रदशZन के दौरान बी0जे0पी0 कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस पर किये गये पथराव से बी0जे0पी0 कार्यकर्ता को चोट आई थी, जिसे श्री राजनाथ सिंह ने चिपटा लिया था और उसका खून अपने कपड़ों पर लगाकर घायल होने की नौटंकी की थी। उन्होंने कहा कि यदि श्री सिंह के दावे में सच्चाई होती तो वे मेडिकल जांच कराकर अपनी चोट का प्रमाण देते। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा स्पश्ट कहा गया कि श्री सिंह सहित बी0जे0पी0 के नेताओं को कोई भी चोट नहीं लगी है। बिना किसी चोट के झूठे ड्रामेबाजी और बयानबाजी करना किसी राष्ट्रीय स्तर के नेता को कतई शोभा नहीं देता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बी0जे0पी0 द्वारा आयोजित रैली का कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी मंहगाई के विरोध में था। बी0जे0पी0 ने संसद में मंहगाई के लिए जहां यू0पी0ए0 की केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए बड़ा हंगामा करके प्रबल विरोध किया था, वहीं प्रदेश इकाई द्वारा कल आयोजित रैली में कुछ नेताओं ने केन्द्र सरकार पर हमला करने के बजाए प्रदेश सरकार का अधिक विरोध किया। इससे स्पश्ट है कि भाजपा के राश्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मंहगाई के विरोध में घोशित नीति के खिलाफ इन बी0जे0पी0 नेताओं द्वारा भीतरघात किया गया और केन्द्र के विरूद्ध मंहगाई जैसे गम्भीर मुद्दे को हलका बना दिया।

श्री मौर्य ने कहा कि श्री राजनाथ सिंह जैसे नेताओं की बदौलत बी0जे0पी0 आज पूरी तरह हािशए पर आ गई है। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 कथनी में नहीं, बल्कि करनी में विश्वास रखती है, जिसका स्पश्ट उदाहरण उत्तर प्रदेश में चार बार सत्ता में रही बी0एस0पी0 सरकार है। जिसने हर बार सर्वसमाज के सभी वर्गों की भलाई और इनके विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजना को लागू किया

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बजट मे किसानों की पूरी तरह उपेक्षा

Posted on 26 February 2010 by admin

समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा केन्द्र सरकार द्वारा 2010-11 के लिए प्रस्तुत बजट पूर्णतया विरोधाभासी, मंहगाई बढ़ाने वाला और लोक कल्याण की भावना से अछूता है। इसकी प्रस्तुति के साथ ‘ोयरों में उछाल आने से स्पश्ट है कि इसमें पूंजीघरानों के हितों का पूरा संरक्षण किया गया है। वित्तमन्त्री श्री प्रणव मुकर्जी ने देश के 80 प्रतिशत उन लोगों की कोई चिन्ता नहीं की जो 20 रूपए से भी कम पर रोज जिन्दगी बसर करते हैं। इसमें बी0पी0एल0 कार्ड धारकों के लिए भी कुछ नहीं है। खेती किसानों की पूरी तरह उपेक्षा की गई है। यह आकड़ों में उलझाकर देशवासियों को झूठे सपने दिखाने की कांग्रेस परम्परा की ही कड़ी में एक और बजट है।

वित्तमन्त्री श्री प्रणव मुकर्जी ने एक ओर तो हरित क्रान्ति खाद्य भण्डारण क्षमता बढ़ाने, ग्रामीण विकास की बातें की हैं लेकिन दूसरी ओर क्षेत्र के विस्तार, पेट्रोल डीजल मंहगा करने और किसानों के कर्ज पर ब्याज कम न करके जता दिया है कि इस सरकार की प्राथमिकता खेती किसान गांव न होकर उच्च वर्ग के स्वार्थो का पोशण ही है। अभी कल ही मंहगाई पर बहस में श्री मुलायम सिंह यादव ने बताया था कि हर वशZ 3 प्रतिशत खेती का क्षेत्रफल घटता जा रहा हैं। जब खेती का क्षेत्रफल घट रहा है तो कृिश उत्पादन बढ़ने, भण्डारण बढ़ने का क्या मतलब र्षोर्षो किसान को न तो सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है, न खाद, बीज, बिजली संकट बरकरार है ऐसे में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने मंहगाई को और बढ़ाने का रास्ता खोल दिया है। इसका फायदा मुनाफाखोर और सट्टेबाज ही उठाएगें।

पूरे देश में पक्के मकान बनाने का सपना दिखाने वाले वित्तमन्त्री ने सीमेंट मंहगी कर दी है। परिवहन व्यय से दूसरे साजो सामानों भी बढ़ जाएगेंं। हां, वित्तमन्त्री ने एक काम जरूर किया है कि वह बडी तनख्वाह वालों को बड़ी रियायतें आयकर में देने जा रहे हैं। मध्यम वर्ग और किसान मजदूर तबाह पहले था अब और तबाह होगा।

मनरेगा के नाम पर 40 हजार एक सौ करोड़ रूपए रखकर केन्द्र सरकार ने राश्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी अपने लूटतन्त्र में जोड़ लिया है। मनरेगा गरीबों के नाम पर भ्रश्टाचार का बहुत बडा साधन बन गया है। उत्तर प्रदेश के बुन्देलखण्ड के लिए एक हजार दो सौ करोड़ की केन्द्रीय मदद ऊंट के मुंह में जीरा ही साबित होने वाली है। इसमें पूर्वांचल का कहीं जिक्र नहीं है। गन्ना धान, गेहूं किसानों के लिए इसमें राहत का एक ‘ाब्द भी नहीं है। केन्द्र सरकार की मनमानी और जन विरोधी नीतियों के विरूद्व देश को जनान्दोलन के लिए तैयार रहना होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने निकाला मौन जुलूस

Posted on 26 February 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने बसपा सरकार को अलोकतान्त्रिक और तानाशाह करार देते हुए कहा कि बसपा सरकार लोकतान्त्रिक जनआन्दोलनों को कुचलने के लिये बर्बरतापूर्ण आचरण पहले से ही कर रही थी। लेकिन आज पार्टी मुख्यालय से गांधी प्रतिमा तक निकाले गये मौन जुलूस के बावजूद पार्टी नेताओं की गिरतारी सरासर अन्याय प्रशासनिक आतंकवाद व लोकतन्त्र की हत्या है। आज कोई नारेबाजी नहीं हुई। मौन जुलूस की भी गिरतारी से सिद्ध हो गया है कि मुख्यमन्त्री तानाशाही के रास्ते पर है। सरकार पार्टी के शान्तिपूर्ण प्रदर्शनो से घबरा गई है और उन्हें कुचल रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त है। भाजपा ही बढ़ती महंगाई, आतंकवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने ऐलान किया कि 28 फरवरी होली वाली रात सभी भाजपा कार्यकत्ताZ केन्द्र व राज्य सरकार के भ्रष्टाचार का पुतला बनाकर होली जलायेंगे तथा 2 मार्च को उत्तर प्रदेश बन्द का आह्वान किया है। पार्टी लगातार संघर्ष करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने लखनऊ पुलिस लाइन पर सम्वाददाताओं से कहा कि बसपा सरकार लोकतन्त्र व संवैधानिक अधिकारों को कुचलने की दोषी है। कल भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज पूरे प्रदेश में काला दिवस मनाया गया। सभी जिला इकाईयों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया तथा महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। उन्होंने बताया कि लखनऊ में सैकड़ों कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस के रूप में भाजपा मुख्यालय से निकले। पुलिस ने जी0पी0ओ0 स्थित गांधी प्रतिमा से सभी को गिरतार किया।

गिरतार होने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश महामन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह, प्रदेश महामन्त्री डॉ0 महेन्द्र सिंह, संगठन मन्त्री अशोक तिवारी प्रदेश मन्त्री विधायक सुरेश श्रीवास्तव, इन्द्रजीत वाल्मीकि, युवा नेता पंकज सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, प्रेस सचिव हीरो वाजपेयी, विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पाण्डेय, विधायक सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह सिरोही, गोपाल टण्डन, अमित पुरी, वीरेन्द्र तिवारी, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सोमेशवर्द्धन, राजकुमार, राजीव मिश्रा, अभिजात मिश्रा, सुभाष त्रिपाठी, अनुपमा जायसवाल, गिरजा शंकर गुप्ता, राजेन्द्र सिंह राजू, मान सिंह, सुषमा खरक्वाल, विनोद तिवारी, रीता पाठक, पुष्पा सिंह चौहान, भारत सिंह मौर्य, लालू सोनकर, पद्मा पिल्लई, मनु श्रीवास्तव, विनीत अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, रूमाना सिद्दीकी, मधु मिश्रा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2010
M T W T F S S
« Jan   Mar »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
-->









 Type in